VKTV News..

सच का साथी. सच के साथ


Contact me
varunsirohi83@gmail.com




VKTV News

रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती से करें कार्रवाई : मुख्य सचिव

चंबल संभाग के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए कड़े निर्देश, अभ्यारण क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने पर जोर

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने चंबल संभाग के मुरैना, भिण्ड एवं श्योपुर जिलों में रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चंबल अभ्यारण क्षेत्र सहित नदियों से होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर पूर्णतः रोक लगाई जाए तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

मुख्य सचिव श्री जैन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंबल संभाग के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बिना नंबर वाले वाहनों को तत्काल जब्त करने, अवैध परिवहन मार्गों पर नाकेबंदी बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चंबल अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी एवं अन्य नदियों से रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। संवेदनशील घाटों एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं तथा प्रभावी चौकिंग नाके बनाकर निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए। उन्होंने जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वनमंडल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस, परिवहन, खनिज, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं सघन अभियान चलाए जाएं। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। नदियों के किनारे अथवा अन्य स्थानों पर अवैध रूप से डंप की गई रेत का नियमानुसार विनिष्टीकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एनआईसी कक्ष मुरैना से चंबल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक श्री सचिन कुमार अतुलकर, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, वनमंडलाधिकारी श्री हरीशचंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार डाबर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रम कंग तथा जिला खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल सहित वीसी के माध्यम से भिण्ड एवं श्योपुर जिले के कलेक्टर साथ ही पुलिस अधीक्षक और वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतत अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि बिना नंबर वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाए तथा चंबल नदी के घाटों पर विशेष निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध खनन के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

1 week ago | [YT] | 300

VKTV News

ग्वालियर की स्टार पुलिस ऑफिसर एडिशनल SP अनु बेनीवाल का हुआ ट्रांसफर

अनु बेनिवाल (भापुस े 2022): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर बनाया गया है.

2 weeks ago | [YT] | 386

VKTV News

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अनुराग आर्य और IPS Anshika Verma ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिन्दी दैनिक खबर 24
बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीओ/एएसपी कार्यालय तथा सीओ/एएसपी हाईवे के अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से भी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना, प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

#BareillyPolice #WorldEnvironmentDay #SSPBareilly #AnuragArya #SPNorthMukeshChandraMishra #SPCityManushParik #SPSouthAnshikaVerma #TreePlantation #SaveEnvironment #GreenBareilly #EnvironmentDay2026 #PlantATree #GoGreen #HindiDainikKhabar24

2 weeks ago | [YT] | 903

VKTV News

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: वाराणसी कमिश्नरेट के कई ACP बदले, 206 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला.

वाराणसी कमिश्नरेट पर सबसे ज्यादा असर
कई नए ACP की तैनाती, कई अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
प्रदेशभर में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात कई सहायक पुलिस आयुक्तों को अन्य जनपदों एवं कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई नए अधिकारियों की वाराणसी में तैनाती की गई है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वाराणसी कमिश्नरेट में प्रमुख बदलाव

संजीव कुमार शर्मा को ACP वाराणसी से अलीगढ़ भेजा गया।
अवधेश कुमार विश्वकर्मा को वाराणसी कमिश्नरेट में ACP नियुक्त किया गया।
प्रशान्त सिंह को ACP वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वीर सिंह को ACP वाराणसी बनाया गया।
प्रतीक कुमार को वाराणसी से अयोध्या स्थानांतरित किया गया।
विदुष सक्सेना को वाराणसी से शाहजहांपुर भेजा गया।
अंजनी कुमार राय को सुरक्षा शाखा वाराणसी से सचिवालय सुरक्षा लखनऊ भेजा गया।
अनिल कुमार पाण्डेय को ACP वाराणसी नियुक्त किया गया।
अनिल कुमार वर्मा को ACP वाराणसी की नई जिम्मेदारी मिली।
विमल किशोर मिश्रा को प्रयागराज से ACP वाराणसी बनाया गया।
अतुल अंजान त्रिपाठी को वाराणसी से आगरा स्थानांतरित किया गया।
अजय कुमार श्रीवास्तव को वाराणसी से कुशीनगर भेजा गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के साथ कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

#UPPolice #TransferList #PoliceTransfer #VaranasiPolice #ACP #DSP #UPNews #BreakingNews #Varanasi #Banaras #PoliceDepartment #LawAndOrder #LatestNews #fallowers #viral #banaras #varanasi #VaranasiPolice

2 weeks ago | [YT] | 86

VKTV News

Mathura में 4 PCS अधिकारी के ट्रांसफर हो गए h
1. श्वेता वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा

2.पीतम पाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा se पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रामपुर

3.आशीष शर्मा पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, ए०टी०एस०, उ०प्र० लखनऊ

4.अनिल कुमार कपरवान पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, ए०टी०एस०, उ०प्र० लखनऊ

Ye aaye h

1.जितेन्द्र कुमार- पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रामपुर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा

2. वरूण मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हापुड़ से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा

3.अमरनाथ यादव सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा

4. प्रवीण कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक, जनपद फिरोजाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा

2 weeks ago | [YT] | 57

VKTV News

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस श्री राजीव कृष्ण सर को यूपी पुलिस का डीजीपी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
UP Police News18 India #BreakingNews

3 weeks ago | [YT] | 560

VKTV News

बरेली में प्रशिक्षु आईपीएस अंजना दहिया का प्रशिक्षण पूरा, पुलिस अधिकारियों ने दी विदाई 🎉🎉

बरेली। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी एवं प्रेमनगर थाना प्रभारी अंजना दहिया का जनपद बरेली में व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभव और ज्ञान उनके भावी पुलिस जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अंजना दहिया अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता से पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
प्रशिक्षण अवधि में अंजना दहिया ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस प्रशासन के विभिन्न पहलुओं का गहन अनुभव प्राप्त किया। उनके कार्यों और व्यवहार की वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सराहना की।
विदाई समारोह में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, आईपीएस सोनाली मिश्रा, आईपीएस शिवम आशुतोष, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ संदीप सिंह, सीओ अजय सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सभी अधिकारियों ने अंजना दहिया को उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं उज्ज्वल पुलिस करियर की कामना की। यह समारोह सम्मान, प्रेरणा और नई जिम्मेदारियों की ओर बढ़ने का यादगार अवसर बन गया।, #bareillyjhumkacity #yadav_challenge #BAREILLYNEWS #YogiAdityanath #UttarPradesh #UPPolice #policeofficer #ipsc #samajwadipartyofficial #ips

3 weeks ago | [YT] | 1,458

VKTV News

हिंदी पत्रकारिता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं...

#reelsvideo #reelsviral #followers #facebookreelsviral #everyonefollowers #हिंदीपत्रकारितादिवस #allfollowers #सभी Nagar Nigam Mathura Vrindavan DM Mathura Ssp Mathura Bharat Express Bharat Express Digital Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar UP

3 weeks ago | [YT] | 45

VKTV News

IPS Anshika Verma 🫡 youtube.com/shorts/zTyP-FYbgW...

3 weeks ago | [YT] | 1,255