Anokha Express News

गरीब दलित शोषित वंचित एवं असहाय लोगों की आवाज़ बनकर उन्हें न्याय दिलाना तथा उनके संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ना ही अनोखा एक्सप्रेस न्यूज की मुख्य उद्देश्य है।
भ्रष्टाचार को समाज से मिटाकर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना हमारा लक्ष्य है।।

इस मिशन में आप सबों का साथ व सहयोग की जरूरत है।

For business Inquiry:-
Contact Us: 6205455968

❤️🙏🙏


Anokha Express News

सुपौल जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, पीयूष कुमार और प्रीति कुमारी बने चैंपियन,
सुपौल के गौरवगढ़ स्थित हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सुपौल जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में बच्चों के शानदार खेल और रणनीतिक कौशल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शतरंज की बिसात पर प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ओपन वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद पीयूष कुमार ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि आदित्य मिश्रा उपविजेता रहे। नैतिक नाहर ने तीसरा और अनुभव कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में निर्मली की प्रीति कुमारी ने सभी मुकाबले जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सुपौल की संध्या उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और ओपन वर्ग में टाई-ब्रेक के आधार पर विजेताओं का फैसला किया गया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों को मोबाइल पर अनावश्यक समय व्यर्थ करने के बजाय शतरंज जैसे बौद्धिक खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, रणनीति और दूरदर्शिता का भी प्रतीक है, जो जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है।
सुपौल जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता पर संघ ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
— अनोखा एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट

#SupaulChessChampionship
#SubJuniorChessTournament
#PiyushKumarChampion
#PreetiKumariWinner
#AnokhaExpressNews
#LatestNews

22 hours ago | [YT] | 0

Anokha Express News

राघोपुर प्रखंड के हरिराहा पंचायत से एक प्रेम विवाह का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यादव समाज के एक युवक और मल्लाह समाज की एक युवती ने घर से भागकर शादी रचा ली, जिसके बाद मामला और भी विवादों में घिर गया है।
इस मामले में युवती के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं तथा मामले में बाहरी हस्तक्षेप भी किया जा रहा है।
क्या यह सिर्फ प्रेम विवाह का मामला है या इसके पीछे कुछ और सच्चाई छिपी है? ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए परिजनों का पक्ष, स्थानीय लोगों की राय और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी।
📍 स्थान: हरिराहा पंचायत, राघोपुर प्रखंड
🎥 पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो जरूर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Raghopur #HarirahaPanchayat #LoveMarriage #BiharNews #GroundReport #AnokhaExpressNews #ViralNews #InterCasteMarriage #SupaulNews #BreakingNews

2 days ago | [YT] | 3

Anokha Express News

🌙✨ अनोखा एक्सप्रेस न्यूज़ की ओर से आप सभी को
ईद उल अजहा (बकरीद) की दिली मुबारकबाद। 🤲🌙
अल्लाह तआला आप सभी की कुर्बानियों को कबूल फरमाए और आपकी जिंदगी में खुशियां, अमन, तरक्की एवं बरकत अता करे।
यह पावन त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश लेकर आए।
💐 ईद मुबारक 💐
— Anokha Express News

#EidUlAzha Mubarak 🌙
#AnokhaExpressNews 📰
#Bakrid2026
#ईद_उल_अजहा 🤲
#YugeshwarPaswan 💐

6 days ago | [YT] | 12

Anokha Express News

ब्रेकिंग न्यूज़

1 week ago | [YT] | 10

Anokha Express News

ब्रेकिंग न्यूज़ __ मध्यप्रदेश सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, मृतक मजदूरों के परिजनों को मिला 4-4 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग
मध्यप्रदेश के देवास जिले स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले बिहार के मजदूरों के परिवारों को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है।
हादसे में मारे गए सभी मृतक मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर सरकार ने संवेदना व्यक्त की है। अब तक कुल 9 मृतक मजदूरों के परिवारों को यह सहयोग राशि दी जा चुकी है।
गौरतलब है कि इस दर्द"नाक हादसे में बिहार के अररिया और सुपौल जिले के कई गरीब मजदूरों की मौ"त हो गई थी।
रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूरों की मौ"त से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
मीडिया में लगातार खबरें सामने आने और मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पीड़ित परिवारों तक मध्यप्रदेश सरकार की मदद पहुंच सकी।
हालांकि, बिहार सरकार की ओर से अब तक पीड़ित परिवारों के लिए किसी बड़े आर्थिक पैकेज या सरकारी सहायता की घोषणा नहीं की गई है।
पीड़ित परिजनों का कहना है कि परिवार का कमाने वाला सदस्य अब इस दुनिया में नहीं रहा, ऐसे में सिर्फ संवेदना नहीं बल्कि स्थायी सहारे की जरूरत है।
परिजन मांग कर रहे हैं कि मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए ताकि परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद और कई सामाजिक कार्यकर्ता लगातार पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। अब पीड़ितों की निगाहें बिहार सरकार पर टिकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार भी आगे आकर इन गरीब परिवारों की मदद करेगी।

#MadhyaPradeshBlast
#BiharWorkers
#DewasFactoryTragedy
#WorkersCompensation
#JusticeForWorkers
#anokhaexpressnews
#BreakingNews
#PublicNews

1 week ago | [YT] | 3

Anokha Express News

मध्यप्रदेश के देवास जिले स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों से मिलने आज पूर्व सांसद सुकदेव पासवान के पुत्र संजीव कुमार पासवान अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर गांव पहुंचे। हादसे में मारे गए मजदूर भवानीपुर, गोखलापुर और सुपौल जिले के बलुआ पंचायत के निवासी थे, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
संजीव कुमार पासवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरा दुख जताया और कहा कि रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूरों की इस तरह मौत बेहद दुखद है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव आर्थिक सहयोग और सरकारी सहायता दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने मृतक मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पीड़ित परिवारों ने न्याय और उचित मुआवजे की मांग उठाई।
मुलाकात के दौरान गांव का माहौल बेहद भावुक नजर आया और हर आंख नम दिखी।

#MadhyaPradeshBlast
#BiharWorkers
#CondolenceVisit
#JusticeForWorkers
#AnokhaExpressNews
#ArariaNews

1 week ago | [YT] | 12

Anokha Express News

सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच खान सर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैं कॉकरोच जनता पार्टी के हेड से रिक्वेस्ट करता हूं कि अपना बेस अभी बाहर न लाएं, नेताओं को इस पार्टी से डर है।”
खान सर के इस बयान के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कोई इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहा है तो कोई इसे मौजूदा राजनीति पर तंज मान रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो और पोस्ट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिससे “कॉकरोच जनता पार्टी” अचानक सुर्खियों में आ गई है।
हालांकि यह बयान मजाकिया अंदाज में दिया गया था, लेकिन इसने राजनीतिक चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। लोग अब इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

#KhanSir
#CockroachJantaParty
#PoliticalSatire
#SocialMediaBuzz
#ViralStatement
#anokhaexpressnews

1 week ago | [YT] | 8

Anokha Express News

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा : रोज़गार की तलाश में गए बिहारी मजदूरों की दर्दनाक मौत,

मध्य प्रदेश हादसे में बिहार के कई परिवार उजड़े, गांव में पसरा मातम,

धमाके से दहली फैक्ट्री, कई मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप
रोटी कमाने गए मजदूर नहीं लौटे घर, हादसे ने छीन ली कई जिंदगियां,

देवास फैक्ट्री ब्लास्ट : बिहार के मजदूरों की मौत पर गांव में शोक की लहर.!!

#madhyapradeshfactoryblast
#anokhaexpressnews
#JusticeForWorkers
#BiharMigrantWorkers
#dewasfiretragedy

2 weeks ago | [YT] | 16

Anokha Express News

मध्य प्रदेश के देवास जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री हादसे ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक आगजनी और विस्फोट की घटना में बिहार के कई मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर युवा मजदूर दलित समाज से बताए जा रहे हैं, जो सुपौल, अररिया और पूर्णिया जिलों के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद विस्फोट इतना भयानक था कि कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि कुछ मजदूरों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया। बारूद में जलने से कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक घटना की खबर सुनते ही बिहार समेत पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
कुछ मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि कई मृतकों के शव बिहार भेजे जा चुके हैं। वहीं ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि अभी भी कुछ मजदूर लापता हैं, जिनके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
मृतक मजदूरों के परिजनों ने बताया कि ज्यादातर युवक बेहद कम उम्र के थे। कोई 18 वर्ष का था तो कोई 20-21 वर्ष का। पढ़ने-लिखने और अपने सपनों को पूरा करने की उम्र में ये युवा परिवार का सहारा बनने के लिए बिहार से बाहर मजदूरी करने मध्य प्रदेश गए थे, लेकिन अब उनके शव घर लौट रहे हैं।
परिजनों ने बिहार सरकार से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा है कि यदि बिहार में पर्याप्त रोजगार के अवसर होते तो शायद उन्हें दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए नहीं जाना पड़ता और इतनी दर्दनाक मौत का सामना नहीं करना पड़ता। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को कम से कम पांच लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि अभी तक कोई सांसद, विधायक या मंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से मृतक मजदूरों के परिवारों के साथ खड़े होने और हर संभव सहयोग देने की अपील की है।
अनोखा एक्सप्रेस न्यूज़ इस हादसे की पूरी सच्चाई और हर पहलू को लगातार सामने लाने का प्रयास करेगा।
मध्य प्रदेश पटाखा फैक्ट्री हादसे में बिहार के मजदूरों की मौत पर अनोखा एक्सप्रेस न्यूज़ गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। साथ ही भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों, यही प्रार्थना है।

#MadhyaPradeshFactoryBlast
#BiharMigrantWorkers
#DewasFireTragedy
#JusticeForWorkers
#PrayForBiharWorkers
#anokhaexpressnews

2 weeks ago | [YT] | 7

Anokha Express News

सुपौल जिले के मरौना प्रखंड अंतर्गत घोंघड़िया पंचायत की वर्तमान महिला मुखिया एकता यादव से अनोखा एक्सप्रेस न्यूज़ की खास बातचीत हुई। बातचीत के दौरान मुखिया एकता यादव ने पंचायत के विकास, राजनीति, बाढ़ की समस्या और अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को लेकर कई अहम बातें कहीं।
मुखिया एकता यादव ने कहा कि “पिछले 40 वर्षों में जो कार्य नहीं हो पाया, उसे मैंने मात्र पांच वर्षों में कर दिखाया।” उन्होंने दावा किया कि आज घोंघड़िया पंचायत की सड़कें पूरी तरह विकसित हो चुकी हैं और “हेमा मालिनी के गाल की तरह चमक रही हैं।”
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनका शुरू से सपना रहा है और मुखिया बनने के बाद वह दिन-रात जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में साथ निभा रही हैं।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने साफ कहा कि अक्टूबर महीने में बिहार में पंचायत चुनाव होना है और “भले ही सीट बदल जाए, लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगी।”
कोशी नदी से होने वाली बाढ़ की समस्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश के समय घोंघड़िया पंचायत के लोगों का जीवन तीन से चार महीने तक अस्त-व्यस्त हो जाता है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर सांसद और विधायक पर्याप्त ध्यान नहीं देते हैं।
मुखिया एकता यादव ने यह भी कहा कि पंचायत में अभी स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सरकार भवन और कन्या भवन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य बाकी हैं, जिन्हें वह आगे पूरा करवाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए सभी जाति और धर्म के लोग एक समान हैं।
राजनीतिक पहचान को लेकर उन्होंने बताया कि वह मुखिया होने के साथ-साथ सुपौल की एक सक्रिय राजद नेत्री भी हैं। लोगों के बीच उनकी छवि एक साहसी, निडर और लोकप्रिय महिला नेता के रूप में बनी हुई है।
अपने परिवार की राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए एकता यादव ने कहा कि वह ऐसे परिवार से आती हैं, जहां विनायक प्रसाद यादव जैसे महान व्यक्तित्व का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय विनायक प्रसाद यादव उनके दादा जी थे, जो बिहार की राजनीति के बड़े समाजवादी नेताओं में गिने जाते थे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विनायक प्रसाद यादव कोशी क्षेत्र के दमदार समाजवादी नेता थे, जो सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए पहचाने जाते थे। वे सहरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और किशनपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। साथ ही बिहार सरकार में मंत्री पद पर भी रहे। समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले विनायक प्रसाद यादव का निधन 7 जनवरी 2002 को हुआ था। सुपौल में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया, जहां समाजवादी समागम का आयोजन हुआ था।
अंत में मुखिया एकता यादव ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता और जनसमस्याओं को लेकर हमेशा चिंतित रहती हैं। उन्होंने कई स्थानीय समस्याओं को गिनाते हुए सुपौल के सांसद, विधायक और मंत्रियों से विशेष अपील की है कि क्षेत्र के विकास और बाढ़ जैसी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस खास इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं, जिसे आप अनोखा एक्सप्रेस न्यूज़ पर देख सकते हैं।
👉 आप लोग महिला मुखिया एकता यादव के बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय जरूर दें।

#EktaYadav
#SupaulNews
#GhoghariyaPanchayat
#BiharPolitics
#anokhaexpressnews
#BiharNews

2 weeks ago | [YT] | 12