"संवदिया " न्यूज एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल है, जो दैनिक घटनाओं से संबंधित सामाचार को अपने अधिकारीक बेबसाइट www.sambadiyanews.in पर प्रसारित करता हैं। इसके अलावे विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब ,फेस बुक ,पेज,ट्विटर,इंस्टाग्राम,पब्लिक एप ,इत्यादि पर भी प्रसारण करता है,जो कि भारत सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग से निबंधित है , जिसका निबंधन संख्या -BR01D0046024
है |
आप हमें इस लिंक से फेस बुक पर भी देख सकते है
www.facebook.com/najarianewsraniganj
आप हमारे WhatsApp group में भी जुड़ कर सीधा हमसे संवाद भी कर सकते हैं।
chat.whatsapp.com/K08Sg6ikFZ4BvrOMI3PgQK
आप हमसे twitter पर भी जुड़ सकते हैं।
twitter.com/anmolkumar71?t=ZNiSSTFcTy0x07ImHqOAjg&…
#संवदिया न्यूज#localnews#nationalnews न्यूज#भारत न्यूज#SAMBADIYANEWS#araria_news #ararialatestnews #raniganj_news #ANMOLANAND
#localnews #currentaffairs #funny #viralvideo #biharjharkhandnews #jharkhandnews #modi_news #raniganj #hindinews #araria #educationalvideo #fact
#sambadiyanewsindia #sambadiya #latestnews
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
"भेसुर बनाना चाहता था नाजायज संबंध...इंकार करने पर विधवा को दी खौफनाक सजा, ससुर की संपत्ति भी हड़पी!
व्यूरो रिपोर्ट संवदिया न्यूज
सिकटी अररिया (बिहार )
अररिया (बिहार): बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक बेबस विधवा महिला को ससुर की संपत्ति में अपना और अपने बच्चों का कानूनी हक मांगना बेहद भारी पड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि उनके ससुर की जमीन-जायदाद हड़पने की नीयत से उनके भेसुर ने न केवल उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनके कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया और बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी।
इस भयावह घटना को लेकर पीड़िता ने सिकटी थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
"भेसुर रखता है गलत नजर, नाजायज संबंध बनाने का दबाव"
वहीं पीड़िता ने संवदिया न्यूज को दिए अपने विशेष वीडियो बयान में एक और बेहद गंभीर और चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला का साफ तौर पर कहना है कि उनका भेसुर उन पर गलत नजर रखता है। वह उनके साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता है। जब महिला ने इसका विरोध किया और गलत काम करने से साफ मना कर दिया, तो इसी खुन्नस में आकर भेसुर उन्हें लगातार प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वह न्याय के लिए कई बार कोर्ट और थाने के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन उन्हें आज तक इंसाफ नहीं मिला।
क्या है पूरा मामला?
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, मामला सिकटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजरख पंचायत के डैनिया गाँव (वार्ड नंबर- 06) का है। यहाँ रहने वाली करीब 31 वर्षीय विधवा महिला अनु कुमारी (पति स्वर्गीय मधुकान्त मधुकर सिंह) अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ जीवन बसर कर रही हैं। करीब पांच साल पहले उनके पति का निधन हो चुका है।
पीड़िता के ससुर स्वर्गीय देवनारायण सिंह के नाम पर गाँव में जमीन और संपत्ति है। ससुर के दो बेटे थे, जिनमें से अनु कुमारी के पति छोटे थे और अब उनका निधन हो चुका है। अब पीड़िता के भेसुर रविकान्त सिंह उर्फ राजू (उम्र करीब 45 वर्ष) पूरी संपत्ति पर अकेले कब्जा करना चाहते हैं और पीड़िता व उनके बच्चों को उनका जायज हिस्सा देने से साफ इंकार कर रहे हैं।
"बाल पकड़कर घसीटा, कपड़े फाड़े और गहने लूटे"
पीड़िता अनु कुमारी ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद से ही उनके भेसुर लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। विवाद तब और बढ़ गया जब 29 मई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे पीड़िता ने अपने पति के हिस्से की जमीन की मांग की।
आरोप है कि इस बात से आगबबूला होकर भेसुर रविकान्त सिंह गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने पीड़िता के बाल पकड़ लिए और उन्हें जमीन पर घसीटते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने महिला के शरीर के कपड़े चीर डाले और उन्हें अर्धनग्न कर दिया।
घर में घुसकर कागजात और गहने भी लूटे
मारपीट की इसी वारदात के दौरान आरोपी जबरन पीड़िता के घर में घुस गया। उसने बक्से में रखे जमीन के सारे जरूरी कागजात और करीब आठ आना भर (आधा तोला) सोने की कान की बाली लूट ली। इतना ही नहीं, पीड़िता के पति के नाम पर लगे बिजली के मीटर को भी भेसुर ने धोखाधड़ी से अपने नाम पर ट्रांसफर करवा लिया है।
"गला दबाकर मार देंगे..." बच्चों की जान पर भी खतरा
पीड़िता का आरोप है कि उनके भेसुर लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने ज्यादा पुलिस-कोर्ट या शिकायत करने की कोशिश की, तो वह गला दबाकर उनकी हत्या कर देंगे। आरोपी ने महिला के तीनों अनाथ बच्चों को भी जान से मरवाने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उन्हें डराने-धमकाने के लिए बाहर के कुछ अज्ञात गुंडों और असामाजिक तत्वों का भी सहारा ले रहा है।
पंचायत की बात मानने से भी किया इंकार
आवेदन में यह भी जिक्र है कि इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए गाँव में कई बार 'पंचायती' (स्थानीय सामाजिक बैठक) बुलाई गई। लेकिन आरोपी भेसुर रविकान्त सिंह ने पंचों के किसी भी फैसले को मानने से साफ इंकार कर दिया। समाज स्तर पर न्याय न मिलने और पंचायती के दौर के कारण ही पीड़िता को पुलिस थाना पहुँचने में थोड़ी देरी हुई।
पुलिस से न्याय की गुहार
गंभीर रूप से डरी और सहमी हुई पीड़िता अनु कुमारी ने अब सिकटी थाना पुलिस की शरण ली है। लिखित आवेदन सौंपकर उन्होंने मांग की है कि मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच की जाए, उनकी और उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषी भेसुर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
1 week ago | [YT] | 8
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई। बौसी थाना पुलिस को मिली सफलता।
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
बौसी थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह जानकारी बौसी थानाध्यक्ष कुंदर कुमार ने दी।
#BausiThana #ArariaPolice #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #MinorGirl #BiharPolice #SambadiyaNews #followers #everyfollowers #viraltrendingvideo #tazaHindinews #SambadiyaNewskaaajkatazavideo
3 weeks ago | [YT] | 6
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
घर बनाने को लेकर भाई-भाई में संघर्ष: महिला के साथ बदसलूकी, परिवार पर जानलेवा हमला।
बगुलाहा रानीगंज की घटना।
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा (वार्ड 2) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ घर निर्माण को लेकर भाई-भाई के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
पीड़िता उषा देवी ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी जमीन पर उजड़े घर की मरम्मत करवा रही थीं। इसी दौरान गाँव के ही मदन यादव अपने परिजनों के साथ हथियारनुमा वस्तुओं—तलवार, दबिया और लाठी—के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने लगे। विरोध करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया।
आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वह अर्धनग्न हो गईं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनकी लज्जा भंग करने की कोशिश की गई। अफरातफरी के बीच आरोपी पक्ष की एक महिला द्वारा उनके गले से सोने का जीतिया और कान की बाली छीन लेने की बात भी कही गई है।
जब पीड़िता के पति और बच्चे बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। बताया गया कि पीड़िता के पति के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके पुत्र अमरजीत और पुत्री अनुप्रिया को भी लाठियों से पीटा गया। खुद पीड़िता के हाथ की उंगलियां भी जख्मी हो गईं।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह स्थिति काबू में आई और पीड़ित परिवार की जान बच सकी। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले रानीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पति को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़िता के द्वारा रानीगंज थाना में आवेदन देने की बातें कहीं गई है ।
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
अररिया सांसद का रानीगंज दौरा, भाजपा नेता आजाद जयसवाल के आवास पर हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। रानीगंज, अररिया में सियासी हलचल तेज।
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
रानीगंज में आज राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया जब अररिया के सांसद भाजपा नेता आजाद जयसवाल के आवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सैनानी, नगर अध्यक्ष सुमन झा, भाजपा नेता आजाद जयसवाल, उमेश मिश्रा, पूनम पासवान, भाजपा युवा नेता राजीव चौधरी, सनी भगत, गोविंद महतो, विकी दत्ता, रणजीत यादव, गोपाल मालिक एवं दिलीप दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी, जिसने संगठन की मजबूती और एकजुटता का संकेत दिया। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह दौरा आने वाले समय में संगठन विस्तार और रणनीतिक मजबूती की ओर इशारा करता है।
#ArariaNews #RaniganjNews #BJP #PradeepKumarSingh #AzadJaiswal #KrishnaKumarSainani #SumanJha #RajivChaudhary #BiharPolitics #PoliticalNews #BJPWorkers #JDU #LocalPolitics #ArariaMP #RaniganjPolitics #BreakingNews #HindiNews #BiharNews #PoliticalUpdate #GroundReport #followers #everyfollowers #viraltrendingvideo #tazaHindinews #SambadiyaNewskaaajkatazavideo
1 month ago | [YT] | 19
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
जब सांसद बने ‘गुरुजी’, कविता में पढ़ाए पाठ… तालियों से गूंज उठा पूरा हॉल। रानीगंज, अररिया में दिखा अनोखा अंदाज
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
रानीगंज स्थित अति पिछड़ा कन्या आवासीय उच्च विद्यालय +2 में छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर आयोजित भव्य कार्यक्रम उस वक्त यादगार बन गया, जब अररिया के सांसद Pradeep Kumar Singh मंच पर ‘गुरुजी’ के रूप में नजर आए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान जो नजारा दिखा, उसने सभी को हैरान कर दिया।
सांसद ने क्लासरूम बना दिया मंच
अपने संबोधन के दौरान सांसद प्रदीप कुमार सिंह अचानक पढ़ाने के अंदाज में आ गए। उन्होंने अपने छात्र जीवन में पढ़े गए विषयों को बेहद सरल और रोचक तरीके से बच्चों को समझाना शुरू कर दिया।
राज्य की राजधानियों को याद रखने की आसान ट्रिक, देशों की मुद्राओं को याद करने का तरीका, अविष्कार और अविष्कारकों के नाम, बिहार की प्रमुख नदियों की सूची, हिंदी के मुहावरे और शब्दों के लिंग ज्ञान—इन सभी विषयों को उन्होंने कविता और लय के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया कि छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गईं।
जैसे-जैसे वे पढ़ाते गए, पूरा हॉल जोरदार तालियों से गूंजता रहा। छात्राएं न सिर्फ सुन रही थीं, बल्कि सीखते हुए आनंद भी ले रही थीं।
“सांसद हैं या विद्वान शिक्षक?”
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि “सांसद हैं या कोई विद्वान शिक्षक!” उनके ज्ञान और प्रस्तुतिकरण ने सभी को प्रभावित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार भी इस अंदाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि “सांसद महोदय को देखकर ऐसा लगता है जैसे वे आज भी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हों। जिस तरह से उन्होंने अपने छात्र जीवन की पढ़ाई को याद रखा है, शायद हम भी उतना याद नहीं रख पाए हैं।”
शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार
सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और ऐसे आवासीय विद्यालय उनके सपनों को पंख देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और समाज में मिसाल कायम करने का आह्वान किया।
विद्यालय का किया निरीक्षण
इस दौरान सांसद ने विद्यालय परिसर का परिभ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालय प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के अंदर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।
छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें आकृति कुमार ने प्रथम, प्रतिभा राज ने द्वितीय, नूतन रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्षा कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सहित भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सैनानी, नगर अध्यक्ष सुमन झा, जदयू नेता रितेश ठाकुर उर्फ सरदार, शिक्षक ममता यादव, नीतू कुमारी, अभिषेक यादव, आजाद जायसवाल, उमेश मिश्रा, पूनम पासवान, दिलीप दत्ता, राजीव चौधरी, रंजीत यादव, गीत गोविंद महतो एवं बैजू गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिक्षा को रोचक बनाने का संदेश
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, लेकिन यह आयोजन एक बड़ा संदेश छोड़ गया—अगर पढ़ाई को रोचक और सरल तरीके से किया जाए, तो शिक्षा बोझ नहीं, बल्कि आनंद बन जाती है।
#Raniganj #ArariaNews #PradeepKumarSingh #BiharNews #GirlsEducation #SchoolEvent #StudentMotivation #EducationIndia #BetiPadhao #SelfConfidence #HostelSchool #ResidentialSchool #HindiNews #SambadiyaNews #ArariaUpdate #RaniganjSchool #BiharPolitics #MPVisit #EducationMatters #StudentLife #Inspiration #ViralNews #TrendingNews #IndiaNews #BiharUpdate #followers #everyfollowers #viraltrendingvideo #tazaHindinews #SambadiyaNewskaaajkatatavideo
1 month ago (edited) | [YT] | 18
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
अररिया बिजली विभाग की 'विधिक डकैती': 15 साल तक ग्रामीण को 'शहरी' बनाकर लूटा, अब खुद गलती मानी तो उपभोक्ता पर थोप दिया ₹37,289 का नाजायज ब्याज!
अररिया/रानीगंज (अनमोल आनंद): अररिया बिजली विभाग की तानाशाही और अंधेरगर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभागीय पारदर्शिता और 'सुशासन' के दावों की पोल खोल दी है। रानीगंज प्रखंड के कुपाड़ी (वार्ड 3) में विभाग ने न केवल एक ग्रामीण उपभोक्ता को 15 साल तक गलत टैरिफ में बिल भेजकर आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि अब 'बिहार विद्युत प्रदाय संहिता' की धाराओं को ताक पर रखकर उन पर अवैध ब्याज का पहाड़ लाद दिया है।
क्या है पूरा मामला?
कुपाड़ी निवासी अनमोल कुमार (पिता: स्व. रामफल प्रसाद स्वर्णकार) ने वर्ष 14.02.2010 को ग्रामीण घरेलू श्रेणी (DS-1) का कनेक्शन लिया था। विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण उन्हें 15 वर्षों तक शहरी/व्यावसायिक श्रेणी (URBAN/DS-2) का बिल भेजा जाता रहा। उपभोक्ता द्वारा बार-बार कनीय अभियंता (JE) को आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में जब पटना की टीम के हस्तक्षेप के बाद विभागीय लीजर (Ref: AD-3167) की जांच हुई, तो विभाग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मूल बिल में ₹26,295 की कटौती (Correction) तो की, लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ।
विभागीय नियमों की सरेआम धज्जियां:
पीड़ित उपभोक्ता ने साक्ष्यों के साथ खुलासा किया है कि विभाग किस तरह नियमों का उल्लंघन कर रहा है:
विद्युत प्रदाय संहिता की धारा 9.11: नियमानुसार यदि मूल बिल (Principal) गलत टैरिफ के कारण विवादित है और उसमें सुधार किया गया है, तो उस पर लगा विलंब अधिभार (DPS/ब्याज) शून्य होना चाहिए। यहाँ विभाग ने मूल राशि तो कम की, पर ₹37,289 का अवैध ब्याज बरकरार रखा है।
धारा 9.20 (भुगतान समायोजन): अनमोल कुमार ने बताया कि उनके द्वारा अब तक लगभग ₹35,000 जमा किए जा चुके हैं, जिसका बिल में कहीं कोई हिसाब नहीं है।
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 56(1): सबसे बड़ी तानाशाही यह है कि बिल विवादित होने और सुधार की प्रक्रिया लंबित रहने के दौरान ही विभाग ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया है, जो पूरी तरह गैर-कानूनी है।
अधिकारी मौन, उपभोक्ता को कोर्ट का सहारा
इस पूरे प्रकरण में विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब गलती विभाग की थी कि उसने 15 साल तक ग्रामीण को शहरी श्रेणी में रखा, तो उसका आर्थिक दंड उपभोक्ता क्यों भुगते?
"यह सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर डाका है। विभाग ने अपनी गलती मानी है, इसलिए ब्याज वसूलने का उन्हें कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है। मैं इस विधिक डकैती के खिलाफ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और बिहार विद्युत नियामक आयोग (BERC) के पास जा रहा हूँ।"
— अनमोल कुमार, पीड़ित उपभोक्ता एवं पत्रकार
निष्कर्ष:
यह खबर उन हजारों उपभोक्ताओं के लिए एक चेतावनी है जो चुपचाप विभाग की गलतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। अररिया बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले पर क्या सफाई देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, पीड़ित परिवार अंधेरे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।
1 month ago | [YT] | 5
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
अररिया पुलिस की 'न्याय' वाली डील? नाबालिग के अपहरण में बिना FIR के रिहाई; कानून ताक पर, समझौते का खेल!
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
रानीगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून की समझ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक नाबालिग लड़की के अपहरण जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस ने 'समझौते' का हवाला देकर आरोपियों को बिना किसी FIR के रिहा कर दिया। क्या नाबालिग के मामलों में अब पुलिस कानून के बजाय 'कागजी समझौतों' से चलेगी?
घटनाक्रम: 48 घंटे के भीतर बदला खेल?
मामला 2 अप्रैल 2026 की रात का है, जब एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। 3 अप्रैल को परिजनों ने रानीगंज थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।
सहरसा सदर थाना क्षेत्र से बरामदगी के बाद, रानीगंज पुलिस के अधिकारी छोटेलाल यादव दोनों को लेकर थाने पहुंचे। लेकिन 4 अप्रैल को अचानक कहानी बदल गई। परिजनों ने दूसरा आवेदन देकर कहा कि "कोई विवाद नहीं है और वे कार्रवाई नहीं चाहते।" इसी आधार पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दोनों को छोड़ दिया।
कानून का गला घोंटती 'पुलिसिया दलील' ⚖️
थानाध्यक्ष का यह कहना कि "परिजन केस दर्ज नहीं कराना चाहते थे" कानूनन पूरी तरह गलत है। विधि विशेषज्ञों और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार:
सहमति का शून्य महत्व: नाबालिग के मामलों में 'मर्जी' या 'समझौते' की कोई कानूनी हैसियत नहीं होती। अगर लड़की नाबालिग है, तो उसे ले जाना IPC की धारा 363 (अपहरण) के तहत एक संज्ञेय अपराध है।
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश मामले में स्पष्ट है कि संज्ञेय अपराध की सूचना मिलते ही FIR दर्ज करना पुलिस की जिम्मेदारी है, विकल्प नहीं।
पॉक्सो एक्ट (POCSO) की अनदेखी: ऐसे मामलों में अनिवार्य मेडिकल जांच और मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान कराना जरूरी होता है, जिसे यहाँ पूरी तरह दरकिनार किया गया।
संवदिया न्यूज के तीखे सवाल ❓
क्या रानीगंज पुलिस अब सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से भी ऊपर हो गई है?
क्या नाबालिग की सुरक्षा से ज्यादा पुलिस के लिए 'परिजनों का समझौता' अहम है?
क्षेत्र में चल रही 'आर्थिक लेन-देन' की चर्चाओं में कितनी सच्चाई है?
बिना FIR और बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के आरोपियों को छोड़ देना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बनाता है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण ने जिले के आला अधिकारियों की बयान आना बांकी है ?
1 month ago (edited) | [YT] | 3
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
पेट्रोल पंप पर अब सख्त निगरानी! बल्क बिक्री पर रोक, बड़े ट्रांजेक्शन पर प्रशासन की नजर
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
अररिया में पेट्रोल-डीजल की बिक्री व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ हुई बैठक में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।
एसडीओ ने साफ कर दिया कि पेट्रोल पंपों पर केवल खुदरा बिक्री (रिटेल) ही होगी। किसी भी तरह की थोक (बल्क) बिक्री या अनधिकृत आपूर्ति पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
👉 पेट्रोल ₹4000 और डीजल ₹35,000 से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर खास निगरानी
👉 जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज दिखाना होगा
प्रशासन ने बताया कि ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए बड़े लेन-देन पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर तुरंत कार्रवाई हो सकती है।
👉 सभी पंपों पर ईंधन की उपलब्धता रखना अनिवार्य
👉 समय पर इंडेंट नहीं देने पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है। जिला प्रशासन, विक्रय अधिकारी और तेल कंपनियों की टीम किसी भी समय जांच कर सकती है, जिसमें स्टॉक और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच अनिवार्य होगी।
👉 सभी नोजल पर चालू रहेंगे सीसीटीवी कैमरे
👉 कम से कम 15 दिन का बैकअप रखना जरूरी
बिना अनुमति ऑटोमेशन सिस्टम को मैनुअल मोड में चलाना गंभीर गड़बड़ी माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का साफ संदेश—अब पेट्रोल पंपों पर हर लेन-देन पर नजर, गड़बड़ी की तो सीधा एक्शन!
अररिया में पेट्रोल पंपों पर सख्ती! बल्क बिक्री पर बैन, बड़े ट्रांजेक्शन पर प्रशासन की नजर। सीसीटीवी और ऑटोमेशन से होगी निगरानी, गड़बड़ी पर सीधे कार्रवाई। पूरी खबर देखें।
#ArariaNews #PetrolPump #Diesel #FuelNews #BiharNews #BreakingNews #SambadiyaNews #ViralNews #TrendingNews #LocalNews #IndiaNews #TopNews #DailyNews #MegaNews #PublicUpdate #FuelPrice #BiharGovernment #LawAndOrder #HindiNews #NewsAlert #Inspection #CCTV #RetailSale #StrictAction #EveryFollowers #ViralTrendingVideo #TazaHindiNews #SambadiyaNewsKaAajKaTazaVideo
2 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
फ्री में आंख जांच और चश्मा! 2 महीने तक चलेगा बड़ा कैंप, अररिया में सुनहरा मौका
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
अररिया में आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच और मुफ्त चश्मा वितरण शिविर की शुरुआत की गई है।
यह विशेष शिविर 06 अप्रैल 2026 से 05 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान सभी आयु वर्ग के लोग—महिला, पुरुष और बच्चे—अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं और जरूरत के अनुसार मुफ्त चश्मा प्राप्त कर सकते हैं।
👉 अररिया सदर और फारबिसगंज के बुनियाद केंद्रों पर लगेगा कैंप
👉 सभी के लिए फ्री जांच और चश्मा वितरण
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र पर पहुंचकर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें।
यह पहल आम जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं के समय पर समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
मौका हाथ से न जाने दें—फ्री में आंखों की जांच और चश्मा, सीधे पहुंचें अपने नजदीकी केंद्र पर!
अररिया में फ्री आंख जांच और चश्मा वितरण का बड़ा कैंप शुरू! 2 महीने तक चलेगा यह खास कार्यक्रम, जहां हर उम्र के लोग मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं। जानिए कहां और कैसे मिलेगा फायदा।
#ArariaNews #EyeCamp #FreeCheckup #BiharNews #HealthCamp #SambadiyaNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #LocalNews #IndiaNews #TopNews #DailyNews #MegaNews #PublicUpdate #HealthNews #FreeGlasses #BiharGovernment #MedicalCamp #HindiNews #NewsAlert #RuralHealth #UrbanHealth #BiharUpdate #EveryFollowers #ViralTrendingVideo #TazaHindiNews #SambadiyaNewsKaAajKaTazaVideo
2 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
SAMBADIYA NEWS-संवदिया न्यूज
अवैध बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! नरपतगंज में ट्रैक्टर जब्त, लाखों का जुर्माना ठोका
संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार
अररिया में अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। नरपतगंज अंचल में छापेमारी के दौरान खान निरीक्षक की टीम ने अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
जप्त ट्रैक्टर (चेचिस नंबर: MBNSFAVBBHND00041) को नरपतगंज थाना में रखा गया है और उस पर ₹1.05 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
👉 खान विभाग की लगातार छापेमारी
👉 अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती जारी
प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले 26 मार्च 2026 को फारबिसगंज अंचल के भदेश्वर नहर बेलाही पंचायत के पास 2 ट्रैक्टर जब्त किए गए थे, जिन्हें फारबिसगंज थाना में रखा गया है। वहीं अररिया अंचल के गैयाड़ी क्षेत्र से भी एक ट्रैक्टर जब्त किया गया था।
👉 कुल 3 ट्रैक्टर पर ₹3.21 लाख का जुर्माना
👉 सभी मामलों में अग्रिम कार्रवाई जारी
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—अवैध बालू कारोबार करने वालों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अररिया में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई! नरपतगंज में ट्रैक्टर जब्त, लाखों का जुर्माना ठोका गया। लगातार छापेमारी से अवैध खनन पर लगाम कसने की तैयारी। पूरी खबर देखें।
#ArariaNews #IllegalMining #SandMafia #BiharNews #BreakingNews #SambadiyaNews #ViralNews #TrendingNews #LocalNews #IndiaNews #TopNews #DailyNews #MegaNews #PublicUpdate #PoliceAction #BiharGovernment #LawAndOrder #HindiNews #NewsAlert #CrimeNews #Raid #BiharUpdate #RuralNews #StrictAction #EveryFollowers #ViralTrendingVideo #TazaHindiNews #SambadiyaNewsKaAajKaTazaVideo
2 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Load more