Daily news update


ut social News

*शोक संदेश*

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी की धर्मपत्नी के मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏🏻

3 weeks ago | [YT] | 1

ut social News

दादरा एवं नगर हवेली, सिलवासा में निरीक्षण दौरे हेतु माननीय प्रशासक महोदय श्री प्रफुल पटेल जी का आगमन विभिन्न परियोजनाओं के विकास कार्यों का लिया जायजा ।

सिलवासा, दिनांक 07/02/2025 आज दादरा एवं नगर हवेली जिले में माननीय प्रशासक महोदय श्री प्रफुल पटेल जी का प्रशासन द्वारा चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने हेतु दौरा किया। आज उन्होंने प्रशासन के अंतर्गत अनेक क्षेत्रों में किए जा रहे विकासशील कार्यों का जायजा लिया और इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिये कि सभी कार्यों को निर्धारित समय के भीतर और सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

सर्वप्रथम उन्होंने नरोली प्रवेश द्वार के नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने शहीद चौक जंक्शन, मेडिकल एजुकेशन एंड इंस्टीट्यूट एवं नमो अस्पताल का दौरा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने कला केंद्र, झण्डा चौक स्कूल, समाहर्ता कार्यालय, आईसीसीसी वर्क, नमो अस्पताल से किलवणी नाका तक, स्मार्ट सीटी रोड का निरीक्षण करते हुए सायली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा सायली स्टेडियम ग्राउंड एवं अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।

माननीय प्रशासक महोदय श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य दादरा नगर हवेली जिले को एक आकर्षक, आधुनिक और सुंदर आदर्श जिले के रूप में विकसित करना है। आज के निरिक्षण दौरे के दौरान उन्होंने सभी परियोजनाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को उत्तम गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है।

1 year ago | [YT] | 5

ut social News

दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन में, जिला दादरा एवं नगर हवेली के जिला सचिवालय में दिनांक 04.02.2025 के दिन दादरा एवं नगर हवेली की आम जनता के लिए कृषि भूमि को एनए में परिवर्तित करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

इस विशेष कैंप में दादरा एवं नगर हवेली जिले के कुल 42 कृषि भूमि को एनए में परिवर्तित करने के आवेदन पत्रों का निपटारा किया गया। इस कैंप में जिला समाहर्ता द्वारा एनए आवेदनों की सुनवाई करके मौके पर ही सूचना पत्र एवं सनद दिए गए। एनए अनुमति प्रदान करने की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की गई। आवेदकों ने इस कैंप में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

यह विशेष एनए अनुमति कैंप प्रशासन द्वारा पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रतिबद्ध प्रयास है। दादरा एवं नगर हवेली जिले की आम जनता ने इस विशेष कैंप के लिए माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल जी के प्रयास की सराहना की एवं उनका का आभार व्यक्त किया।

1 year ago | [YT] | 3

ut social News

भारतीय महिला टीम ने खो-खो का पहला विश्व कप जीत लिया है.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने नेपाल को 78-40 से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है.

1 year ago | [YT] | 0

ut social News

माननीय प्रशासक महोदय श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में, जिला प्रशासन दादरा एवं नगर हवेली द्वारा एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ इस मेले में हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार का चयन करेगी। इस मेला का उदेश्य युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम विवरणः

स्थान:

1. नरोली पंचायत हॉल, नरोली ।

2. गलोंडा पंचायत हॉल, गलौंडा ।

3. पुराने प्राथमिक शाला के प्रांगन में, खानवेल चार रास्ता ।

4. पंचायत मार्केट, खेरडी ।

दिनांक : 21/01/2025

समय : सुबह 10.00 से शाम 05.00 तक ।

जिला प्रशासन दादरा एवं नगर हवेली प्रदेश के युवाओं से अपील करता है कि इस रोज़गार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाये और इस मेले को सफल बनाएँ ।

1 year ago | [YT] | 1

ut social News

Breaking

मुंबई पुलिस का ऑपरेशन: सैफ अली खान के पर हमला करनेवाले की हिरासत ठाणेसे की

मुंबई पुलिस ने ठाणे के हिरानंदानी एस्टेट इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान मोहम्मद सज्जद उर्फ बिजोय दास को गिरफ्तार कर लिया।

1 year ago | [YT] | 1

ut social News

नहीं रहे जानेमाने - उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस,

1 year ago | [YT] | 2

ut social News

*जरूरी सूचना*

सिलवासा नगर पालिका द्वारा सभी रहेवासियों को खेद्पूर्वक बताते हे की पानी आपूर्ति की मुख्य पाइप में रखरखाव केे कारण पानी आपूर्ति दिनांक 10 अगस्त, 2024 तक बाधित रहेगी |

1 year ago | [YT] | 2

ut social News

केरल में भूस्खलन से 150 की मौत, शोक में तिरंगे को आधा झुकाया गया

केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 120 से अधिक घायल है। इस बीच राज्य में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर केरल सरकार सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।

1 year ago | [YT] | 1

ut social News

शिवसेना पक्ष प्रमुख मा.श्री.उद्धव जी बालासाहेब ठाकरे को utsocial News की तरफ से जन्मदिन की शुभकामना.

1 year ago | [YT] | 3