HBTV News

HBTV NEWS-मुंबई-'सेल्फी मैंने ले ली आज' गीत से चर्चा में आईं ढिंचैक ने गुपचुप शादी रचा ली है। ढिंचैक पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही उनका दूल्हा भी दिखाई दे रहा है। हालांकि कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
.
.
.
.
.
.
#HBTVNews #Mumbai #DhinchakPooja #SecretWedding #SelfieMaineLeLiAaj #SocialMediaBuzz #PublicityStuntDebate #BollywoodPopCulture
#StateNews #Viral #hbtv

15 hours ago | [YT] | 0

HBTV News

HBTV NEWS-नई दिल्ली-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सी जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम के साथ अपनी पहली मुलाकात में सीएम विजय ने मेकेदातु मुद्दे के समाधान पर जोर दिया। मेकेदातु मुद्दा कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर है।
.
.
.
.
.
.
#HBTVNews #NewDelhi #TamilNaduCM #JosephVijay #PMModiMeeting #MekedatuIssue #CauveryWaterDispute #StateNews #Viral #hbtv

16 hours ago | [YT] | 0

HBTV News

HBTV NEWS-मुंबई-भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी को पत्र लिखकर बकरीद से पहले खुले में कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत मुंबई में किसी भी बस्ती या रिहायशी इलाके के पास बकरियों की कुर्बानी या वध नहीं किया जा सकता है। सोमैया ने पत्र में कहा कि नगर निगम को इस मामले में सभी वार्ड कार्यालयों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करने चाहिए।
.
.
.
.
.
.
.
#HBTVNews #Mumbai #KiritSomaiya #BJPLeader #BMC #BakridRestrictions #OpenSacrificeBan #LegalProvisions #MunicipalDirectives #hbtv #viral

1 week ago | [YT] | 7

HBTV News

नई दिल्ली-पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों में वृद्धि के साथ ही महंगाई भी बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना काल जैसे प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह दी है। कई राज्यों के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की घोषणा कर दी है। क्या हम एक बार फिर कोरोना काल की तरफ बढ़ते जा रहे हैं?
.
.
.
.
.
#HBTVNews #NewDelhi #FuelPriceHike #PetrolDieselGas #InflationRise #CrowdedPetrolPumps #PMModiAdvisory #CovidProtocol #WorkFromHome #EconomicImpact #BreakingNews #corona

1 week ago | [YT] | 4

HBTV News

HBTV NEWS-नई दिल्ली-भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर हेग स्थित तथाकथित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि यह अदालत अवैध तरीके से गठित की गई है और इसका कोई कानूनी अस्तित्व नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का फैसला अब भी लागू है।
.
.
.
.
.
#HBTVNews #NewDelhi #IndusWaterTreaty #CourtOfArbitration #IndiaRejectsDecision #ForeignMinistryStatement #RandhirJaiswal #LegalValidity #InternationalRelations #BreakingNews #hbtv #india #bharat

1 week ago | [YT] | 3

HBTV News

HBTV NEWS-लखनऊ-उत्तर प्रदेश की मछली शहर से समाजवादी पार्टी का संसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज की एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनके साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई। प्रिया सरोज की शिकायत पर इस मामले में बीजेपी नेता आमोद सिंह और एडवोकेट विशाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
.
.
.
.
.
.
#HBTVNews #Lucknow #RobertVadra #PriyaSaroj #RinkuSinghFiancee #AIImagesControversy #SocialMediaViral #PoliceCaseFiled #BJPLeaderAmodSingh #AdvocateVishalSingh #UPPolitics #BreakingNews

1 week ago | [YT] | 0

HBTV News

HBTV NEWS-नई दिल्ली-सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वे निडर हैं और कुछ छिपाना नहीं चाहते हैं, बस ईडी को झेलना है। उन्होंने कहा कि झेलने की क्षमता है, वह सबसे बड़ी चीज है।
.
.
.
.
.
.
#HBTVNews #NewDelhi #RobertVadra #MoneyLaunderingCase #ShikohpurLandDeal #BailGranted #PriyankaGandhi #SoniaGandhiFamily #EDInvestigation #PoliticalReaction #BreakingNews

1 week ago | [YT] | 3

HBTV News

HBTV NEWS-नई दिल्ली-पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने कहा कि यह पहले से ही तय था। वोट लो, फिर कीमत बढ़ाओ। सचिन पायलट ने सरकार पर आरोप लगाया कि पहले जनता को लुभाने के लिए दामों को बढ़ाया नहीं, चुनाव समाप्त हुए तो बोझ जनता की जेब पर डाल दिया।
.
.
.
.
.
#HBTVNews #NewDelhi #SachinPilot #PetrolDieselPriceHike #CongressLeader #BJPGovernment #PoliticalReaction #FuelPrices #MadhyaPradeshPolitics #BreakingNews

1 week ago | [YT] | 3

HBTV News

HBTV NEWS-नई दिल्ली-मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच से धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि बीजेपी ने एक तरह से मॉडल बनाया हुआ है कि कैसे हिंदू बनाम मुसलमान करें। कहीं ये निर्णय उसी विवाद के घेरे में न आ जाए। अगर ऐसा होता है तो ये मध्य प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा। मैं उम्मीद करती हूं कि हर पक्ष अपना संयम बरतेगा और कोशिश करेगा कि शांतिपूर्वक इसका समाधान निकाला जा सके।
.
.
.
.
.
#HBTVNews #NewDelhi #IndoreBench #BhojshalaVerdict #HighCourtDecision #PriyankaChaturvedi #ShivSenaUBT #PoliticalReaction #BJPCriticism #MadhyaPradeshPolitics #BreakingNews

1 week ago | [YT] | 2

HBTV News

HBTV NEWS-पटना-पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए निशाना साधा है। आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया है, इसमें लिखा है-चाहे तो रेट और पांच रुपये बढ़ा दो मोदी जी, लेकिन आप काजू की रोटी के साथ-साथ पिस्ता, बादाम और छुहारे का अचार भी खाओ। 5 राज्यों में चुनाव प्रचार कर-कर के आप थक गए होंगे।
.
.
.
.
#HBTVNews #Patna #RJD #FuelPriceHike #PoliticalAttack #PosterPolitics #BreakingNews #IndianPolitics #hbtv #pmmodi #viral

.

1 week ago | [YT] | 0