बुलंद प्रदेश न्यूज़

सुजलाम, सुफलाम् मलयज-शीतलाम्. शस्यश्यामलाम् मातरम्. वन्दे...,

अस्वीकरण:- प्रेषित सामग्री केवल प्राप्त जानकारी व सूत्रों के आधार पर प्रेषित हैं।


बुलंद प्रदेश न्यूज़

गांधीसागर नम्बर 3 में आज पारंपरिक 'उज्जैनी' का आयोजन..,

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा


मंदसौर जिला अंतर्गत गांधीसागर नम्बर 3 में आज क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना के साथ पारंपरिक उज्जैनी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर नगर के नागरिक, व्यापारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर इन्द्रदेवता की आराधना कर रहे हैं।
इस धार्मिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए दूध, मेडिकल एवं सब्जी की दुकानों को छोड़कर लगभग सभी व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे गए हैं। व्यापारियों ने अपनी आस्था और सामाजिक एकता का परिचय देते हुए इस आयोजन में सहभागिता निभाई है।
उज्जैनी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि और लोक परंपराओं के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों ने इन्द्रदेव से समय पर अच्छी वर्षा, समृद्ध फसल और सभी के सुख-शांति की प्रार्थना की।

1 day ago | [YT] | 2

बुलंद प्रदेश न्यूज़

जिला आगर मालवा

आज आगर मालवा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक में सहभागिता कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, विधायक श्री मधु जी गहलोत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश जी चौहान, वरिष्ठ नेता कैलाश कक्का, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री कमल सिंह जी केशरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल जी जैन, भाजपा जिला महामंत्री महेंक सिंह जी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीना स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजपाल सिंह जी, मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल विश्वकर्मा, मनोज परमार, देवकरण जी मीणा सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*बालाराम विश्वकर्मा*

1 day ago | [YT] | 1

बुलंद प्रदेश न्यूज़

रामपुरा को 100 बिस्तरीय अस्पताल की ऐतिहासिक सौगात
हार्दिक आभार एवं अभिनंदन

मनासा विधानसभा के रामपुरा में 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल की कैबिनेट स्वीकृति प्राप्त होना क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी उपलब्धि है।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी, स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री राजेंद्र शुक्ल जी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री माननीय श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी, जिला प्रभारी मंत्री माननीय सुश्री निर्मला भूरिया जी सासद श्री सुधिर गुप्ता जी तथा मनासा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू जी का समस्त कार्यकर्ताओं एवं मनासा विधानसभा की जनता की ओर से हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

माननीय विधायक श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू जी के सतत प्रयासों एवं जनसेवा के संकल्प से क्षेत्र को यह ऐतिहासिक सौगात प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी तथा रामपुरा एवं आसपास के हजारों नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कोटि-कोटि आभार!

1 day ago | [YT] | 1

बुलंद प्रदेश न्यूज़

पुलिस थाना शामगढ को मिली बड़ी सफलता,
लग्जरी कार फोरच्युनर से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा ले जाने वाले तस्करों के मंसूबों को किया विफल...,

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 18.07.26 को एक सफेद रंग की फोरच्युनर कार से अवेध डोडाचुरा किया जप्त ।


कार्य का विवरण - दिंनाक 18.07.26 को थाना शामगढ के सउनि देवी सिह डामोर के द्वारा मुखबिर सुचना पर उज्जैन गरोठ ढाबला फोर लेन के पास से एक सफेद रंग की फोरच्युनर कार क्र HR26BN0577 को रोका गया जो कार चालक के द्वारा कार को वापस मोड कर उज्जैन तरफ ले जाकर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते चालक द्वारा वाहन को गरोठ उज्जैन फोर लेन पर छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो फोरच्युनर कार क्र HR26BN0577 की विधिवत तलाशी लेते कार के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा के जप्त किये गये जाकर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।



जप्त मश्रुका - 01 अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये
03 एक सफेद रंग की फोरच्युनर कार क्र HR26BN0577 कीमती 2000000 रुपये


सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , सउनि देवी सिँह डामोर , आर विशाल सिँह चन्द्रावत , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , आर विशाल सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा।

2 days ago | [YT] | 2

बुलंद प्रदेश न्यूज़

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत साताखेड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...,

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा

मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत रविवार, 19 जुलाई 2026 को थाना सीतामऊ अंतर्गत साताखेड़ी चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साताखेड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मूलचंद धाकड़ ने साताखेड़ी बस स्टैंड पर उपस्थित आमजन को शराब, तंबाकू, मादक पदार्थों सहित सभी प्रकार के नशों के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी अभियान का समर्थन करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

2 days ago | [YT] | 2

बुलंद प्रदेश न्यूज़

"एनीमिया मुक्त भारत अभियान" के तहत भारत विकास परिषद शामगढ़ द्वारा शा. क. उ. मा. विद्यालय की लगभग 260 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट...,

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा

शामगढ़/मंदसौर:भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ की लगभग 260 बालिकाओं का आज हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया जिन बालिकाओं का 10 से कम हीमोग्लोबिन आया उन्हें गुड़ चना वितरित किए गए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती माता भारत माता एवं स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर दीप प्रजवलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई परिषद की प्रांत पदाधिकारी श्रीमती वीणा डॉ अमित धनोतिया ने बालिकाओं को एनीमिया एवं हीमोग्लोबिन के बारे में जानकारी दी एवं शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर किन-किन वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए उसके बारे में टिप्स दिए प्रांत संपर्क संयोजक एवं एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ एवं शाखा अध्यक्ष डॉ अजय चौहान ने एनीमिना एवं स्वास्थ्य के बारे में बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारीया दी विद्यालय प्राचार्य बी एल कारपेंटर ने बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया स्वास्थ्य विभाग से पधारे योगेश सूर्यवंशी ने 11 वीं एवं 12 कक्षा की सभी 260 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की आगे भी अभियान जारी रहेगा परिषद द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर एक चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें प्रथम द्वितीयं तृतीय पुरस्कार बालिकाओं को दिए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रांत नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन प्रांत महिला सहसंयोजक श्रीमती दुर्गा सिसोदिया उपाध्यक्ष श्रीमती बीना जैन श्रीमती रुचि उदिया श्रीमती प्रीति मंडवारिया श्रीमती ज्योति गहलोत सुरेश भार्गव पुरुषोत्तम गहलोत सर सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नरेंद्र चौधरी ने किया एवं आभार विद्यालय की ओर से दिनेश गुप्ता सर ने किया।

2 days ago | [YT] | 1

बुलंद प्रदेश न्यूज़

*वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संभव ड बकरा ने NEET 2026 में पाई CAT.AIR 1607 रैंक, मंदसौर जिले का बढ़ाया मान..,

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा

​मंदसौर: जिले की होनहार प्रतिभा और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संभव डपकरा ने एक बार फिर मंदसौर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। संभव ने हाल ही में घोषित NEET 2026 की परीक्षा में 99.28 परसेंटाइल के साथ देश भर में 1607वीं (CAT.AIR-1607) रैंक हासिल की है।
​गौरतलब है कि संभव ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि उन्होंने इस वर्ष IIT-JEE की परीक्षा में भी 93 परसेंटाइल प्राप्त किए थे, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। संभव डपकरा, जो पहले ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में जाने जाते हैं, ने इस बड़ी उपलब्धि से साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
​संभव की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार, इष्ट मित्रों और पूरे जिले के लोगों में हर्ष की लहर है और उन्हें निरंतर बधाई संदेश मिल रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल संभव की मेहनत का परिणाम है, बल्कि मंदसौर जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जो शिक्षा के क्षेत्र में जिले की बढ़ती पहचान को दर्शाती है।

2 days ago | [YT] | 1

बुलंद प्रदेश न्यूज़

नशे से दुरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत सुवासरा पुलिस की ड्रग माफिया के तहत प्रभावी कार्यवाही,
80 ग्राम MD ड्रग्स व डोडाचुरा के साथ गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार...,

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशे से दुरी 2.0 अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के भण्डारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कर तस्करी मे लिप्त अपराधियो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री विनोद मीना के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो / चौकी प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र मे अधिक से अधिक कार्य़वाही कर ऐसे अपराधियो के विरूद्ध वैधानिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे । निर्देशो का पालन करते हुऐ दिनांक 17.07.2026 को मूखबिर सूचना के आधार पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देशन मे उनि रतनलाल कटारा द्वारा गठित टीम की मदद से ग्राम बसई से HF DELUXE मोटर सायकल क्रमांक RJ19ES8419 चालक मोहसीन पिता रफिक भाई खाटकी मुसलमान उम्र 26 साल निवासी धोरा जी जिला राजकोट गुजरात व उसके साथीगण जाफर पिता हुसैन कादरीया उम्र 28 साल निवासी मेन बाजार धोरा जी जिला राजकोट गुजरात , फजल पिता अख्तर नागोरी मुसलमान उम्र 29 साल निवासी मेन बाजार धोरा जिला राजकोट गुजरात के कब्जे से कुल 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स व काले रंग के बेग मे भरा कुल 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त करने व आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की । पुलिस दबिश के दौरान ग्राम बसई निवासी तस्कर अफरोज उर्फ फिरोज मौके से फरार हो गया । आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 224/26 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । गिरफ्तार शुदा आरोपीयो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है जिनसे अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स व डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे विस्तृत पुछताछ जारी है ।

जप्त सामग्री का विवरण - 01. 80 ग्राम MD ड्रग्स किमती 1 लाख रुपये ।
02. 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10000 रुपये ।
03. एक काले व लाल रंग की HF DELUXE मोटर सायकल क्रमांक RJ19ES8419
किमती 50000 रुपये ।
गिरफ्तार आरोपीगण - 01. मोहसीन पिता रफिक भाई खाटकी मुसलमान उम्र 26 साल निवासी धोरा जी जिला
राजकोट गुजरात
02. जाफर पिता हुसैन कादरीया उम्र 28 साल निवासी मेन बाजार धोरा जी जिला राजकोट
गुजरात
03. फजल पिता अख्तर नागोरी मुसलमान उम्र 29 साल निवासी मेन बाजार धोरा जिला
राजकोट गुजरात
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक राजेन्द्र सिह बघेल थाना प्रभारी सुवासरा ,उनि रतनलाल
कटारा , प्रआर 136 सुरेन्द्र चौधरी , कार्यवाहक प्रआऱ 81 सुमित यादव , आऱक्षक 599
अनिल यादव , आऱक्षक 564 मनीष धाक़ड़ , आऱक्षक 334 प्रकाश पाटीदार , आऱक्षक
110 रामकरण गुर्जर का विशेष योगदान रहा ।

2 days ago | [YT] | 1

बुलंद प्रदेश न्यूज़

पारसोली के नवनियुक्त सीआई आशुतोष सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत...,

बेगूं चित्तौड़गढ़
रिपोर्ट मदन मीणा


बेगूं उपखंड पारसोली क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी पारसोली मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पारसोली थाना के नवनियुक्त सीआई श्री आशुतोष सिंह से मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पितलिया के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा तथा पारसोली क्षेत्र में हाल के समय में हुई चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की चिंताओं से सीआई साहब को अवगत कराया।

नवनियुक्त सीआई श्री आशुतोष सिंह ने भरोसा दिलाया कि पारसोली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा चोरी जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर कुमावत उप प्रधान गोदू लाल गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणावत पंचायत समिति सदस्य रतन लाल धाकड़ लाला राम कुमावत कमलेश धाकड़ लाभचंद धाकड़ पारसोली मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3 days ago | [YT] | 2

बुलंद प्रदेश न्यूज़

मन्दसौर पुलिस

> पुलिस थाना शामगढ जिला मंदसौर के द्वारा वाहन चोर गिरोह के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही।

> मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र से चोरी हुई मोटरसायकलो को किया जप्त

> आरोपीगणो के कब्जे से चोरी की कुल 07 मोटर साईकिल की जप्त कुल किमती 595000/- रुपये

रिपोर्ट: बी आर विश्वकर्मा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) श्री राम सनेही मिश्रा एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा 03 चोरो को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 07 मोटर साईकिल जप्त करने में मिली सफलता ।

कार्य का विवरण दिनाक 15.07.2026 को थाना शामगढ के सउनि शिवकुमार सिंह राजावत के द्वारा वाहन

चेकिंग के दोरान एक बिना नम्बर की मोटरसायकल को रोककर पुछताछ करते संदिग्ध होना प्रतीत हुआ जो मोटरसाईकिल चालक से नाम पता पुछते अपना नाम कमलसिंह पिता गोपालसिंह सौ.राज. उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोरवनी का होना बताया गया जो आरोपी कमल सिंह से गहनता से मोटरसाईकिल के दस्तावेज के संबंध मे पुछताछ करते कमल सिंह के द्वारा उक्त मोटर साईकिल प्रधानसिंह पिता मेहरबानसिंह सौ.राज. निवासी चापाखेडी थाना सुवासरा जिला मन्दसौर से लाना बताया था जो मोटर साईकिल चोरी की होने की शंका होने से थाना शामगढ पर अंतर्गत धारा 35(3), 106 B.N.S.S. व 303(2) B.N.S. के अंतर्गत विधिवत जप्त किया बाद प्रधानसिंह सौ.राज. निवासी चापाखेडी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर उक्त वाहन के संबध मे पुछताछ करते वाहन चोरी का होना पा गया जो आरोपी प्रधान सिंह से सख्ती से पुछताछ की तथा अन्य मोटरसायकलो की तलाश करते अपने साथीयो के साथ मिलकर विभिन्न स्थानो से चोरी की मोटरसायकले लेना कबुल किया जो आरोपीगणो के कब्जे से चोरी की गई कुल 07 मोटरसाईकिल जप्त की गई। दोराने विवेचना जप्त की गई मोटरसाईकिलो के बारे मे तलाश करते मोटरसायकले जिला रतलाम, जिला उज्जैन, जिला झालावाड तथा शामगढ थाना क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। उक्त प्रकरण मे विवेचना जारी होकर आरोपीगणो से पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

म आरोपीः

01 कमलसिंह पिता गोपालसिंह सौ.राज. उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोरवनी थाना शामगढ जिला मंदसौर

02 प्रधान सिंह पिता मेहरबान सिंह सौधिया राजपूत उम्र 24 साल निवासी चापाखेडी थाना सुवासरा जिला मंदसौर (म.प्र.)

03 प्रहलाद सिंह पिता सोदान सिंह सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी डुंगरखेडी थाना शामगढ जिला मंदसौर (म.प्र.)
मोटरसायकल

3 days ago | [YT] | 1