Arjak Sangh Official Tv

Welcome To Arjak Sangh Official Tv | Founder & Editor In Chief - Gautam Kumar Priy Rational

इस चैनल का उद्देश्य भारत के तमाम अर्जक शोषित मूलनिवासी बहुजन समाज के अंदर तार्किक वैज्ञानिक सोच पैदा कर भारत से अंधविश्वास पाखंड कुरीतियों को उखाड़ फेक मानववाद स्थापित कर तथा एक समतामूलक समाज बनाना है। समाज में फैले अन्धविश्वास, पाखंड, ढोंग, आडंबर का पोल खोल कर वास्तविक इतिहास की जानकारी प्राप्त कराइ जा सके। "अर्जक संघ ऑफिसियल टीवी" चैनल पर हर सप्ताह 2 से 3 विडियो अपलोड करने की कोशिश रहती है आप सभी "Arjak Sangh Official Tv" चैनल को Subscribe करे और बेल Icon जरूर दबाए। यह चैनल सामाजिक न्याय मानवधिकार समानता और भारत के संविधान पर काम करता है। Contact Us Any Information

Official Email - teamarjaksangh@gmail.com
Editor Email - gautampriyarjak@gmail.com

ARJAK SANGH OFFICIAL TV - Promote The Fundamental Duty Art 51A(H) Of The Indian Constitution. I.e. Scientific Temperament and It's Fundamental Right For Art.19(1) (a) Right To Freedom Of Speech and Expression.


Arjak Sangh Official Tv

इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें।

5 hours ago | [YT] | 187

Arjak Sangh Official Tv

समाज में फैले अंधविश्वास, पाखंड, जातिवाद और कुरीतियों को चुनौती देना आसान नहीं होता। जो लोग इन सवालों को उठाते हैं, उन्हें अक्सर विरोध, दबाव, धमकियों, मुकदमों और अपमान का सामना करना पड़ता है। हमने भी यह सब देखा है और आज भी देख रहे हैं। लेकिन इन परिस्थितियों ने हमारे रास्ते को रोका नहीं, बल्कि और स्पष्ट किया है।

हम यह काम अलग-अलग माध्यमों से कर रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम, शॉर्ट फिल्में, और नाटक ताकि बात सिर्फ कही न जाए, बल्कि लोगों तक प्रभाव के साथ पहुँचे। हमारी दिशा और सोच पर अर्जक संघ के सिद्धांतों का स्पष्ट प्रभाव है तर्क, समानता और मानवता पर आधारित समाज का निर्माण।

हम किसी व्यक्ति या आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि उन विचारों और व्यवस्थाओं के खिलाफ खड़े हैं जो इंसान को इंसान से कमतर बनाती हैं। यह रास्ता आसान नहीं है, और न ही तुरंत परिणाम देने वाला। लेकिन हर सवाल, हर संवाद और हर प्रस्तुति एक छोटे बदलाव की शुरुआत है। हम जानते हैं कि परिवर्तन समय लेता है। लेकिन अगर कोई भी शुरुआत नहीं करेगा, तो बदलाव कभी नहीं आएगा। हम वही शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं। जय भीम जय अर्जक ।

Subscribe Backup Channel 👇
‪@RationalFilmsProduction‬
‪@GautamKumarPriyRational‬
‪@ArjakTvOfficial‬

3 weeks ago | [YT] | 2,423

Arjak Sangh Official Tv

ये लड़ाई आसान नहीं है क्योंकि अंधविश्वास सिर्फ सोच नहीं पीढ़ियों से बोया गया डर है और पाखंड सिर्फ धोखा नहीं बल्कि विश्वास के नाम पर खड़ा एक जाल है।

इस रास्ते पर चलते हुए कई बार चेहरे बदलने पड़ते हैं कभी पंडित बनकर तो कभी तांत्रिक बनकर कभी सच बोलने वाला एक साधारण इंसान बनकर ताकि समाज को उसी भाषा में समझाया जा सके जिससे वे आसानी से समझ सके।

हमारा मकसद किसी से लड़ना नहीं बल्कि उस अंधेरे से लड़ना है जो इंसान के भीतर बैठा है और जब तक वो अंधेरा खत्म नहीं होता ये कोशिश भी नहीं रुकेगी। जय भीम जय अर्जक ।

Plz Subscribe Short Film Channel 👇
‪@RationalFilmsProduction‬

3 weeks ago | [YT] | 2,356

Arjak Sangh Official Tv

अर्जक संघ की विवाह पद्धति केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति का प्रतीक है। एक ऐसी व्यवस्था जो बिना मंत्रोच्चारण, बिना कन्यादान, बिना ब्राह्मण पंडित के हस्तक्षेप के समानता, तर्क और मानवता के आधार पर विवाह संपन्न कराती है। कम खर्च, कम समय और पूर्ण सम्मान यही इसकी असली पहचान है।

लेकिन एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि पिछले 58 वर्षों में इस पद्धति को व्यवस्थित रूप से समाज तक पहुंचाने की कोई मजबूत, संगठित व्यवस्था खड़ी नहीं हो पाई। नतीजा यह हुआ कि जैसे अर्जक संघ प्रतिज्ञा फॉर्म के कई अलग-अलग स्वरूप बन गए, वैसे ही विवाह पद्धति भी असंगठित और बिखरी हुई नजर आने लगी।

जब हमने इस व्यवस्था को एक स्पष्ट, पारदर्शी और सभी के लिए सुलभ रूप देने का प्रयास शुरू किया तो अपेक्षा थी सहयोग की, संवाद की, और विचारों के स्वस्थ आदान-प्रदान की। लेकिन इसके बजाय कुछ साथियों द्वारा बिना तथ्यों के आरोप और अनावश्यक विरोध सामने आया।

अर्जक संघ किसी की निजी संपत्ति नहीं है, न ही यह किसी व्यक्ति विशेष के नियंत्रण का माध्यम है। यह एक विचारधारा है, जो समानता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक न्याय पर आधारित है।


आज जरूरत इस बात की है कि हम व्यक्तिगत आग्रहों से ऊपर उठकर सोचें क्या हम उस विचार को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके लिए अर्जक संघ बना था? या अनजाने में उसे सीमित और कमजोर कर रहे हैं?

हमारा संकल्प स्पष्ट है अर्जक संघ के नीति और सिद्धांतों को केंद्र में रखते हुए, विवाह पद्धति को एक व्यवस्थित, प्रमाणिक और सर्वसुलभ रूप देना। यह संघर्ष किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि एक बेहतर व्यवस्था के पक्ष में है।

हम सभी साथियों से आग्रह करते हैं आइए, संवाद करें, सहयोग करें, और इस विचार को बिखरने नहीं, बल्कि और मजबूत होने दें। अर्जक संघ केवल संगठन नहीं, एक जागरूक समाज की नींव है।

Subscribe Backup Channel 👇
‪@GautamKumarPriyRational‬
‪@ArjakTvOfficial‬

3 weeks ago | [YT] | 2,100

Arjak Sangh Official Tv

सोशल मीडिया पर चल रही अर्जक संघ से जुड़ने की इस मुहिम को मिला जनसमर्थन, 98% लोगों ने अपनी सहमति देकर इस आंदोलन को मजबूती और हौसला दिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जागरूक सोच, तर्क और बदलाव की तरफ बढ़ते समाज की पहचान है।

लेकिन 2% लोग ऐसे भी हैं, जो आज भी संकीर्ण और मनुवादी मानसिकता से ग्रसित हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं, जो अर्जक संघ की विचारधारा से डरते हैं और इसे कमजोर करने की मंशा रखते हैं।

यह 98% सिर्फ संख्या नहीं, यह बदलाव की आंधी है। यह जागरूकता की आवाज है। यह नए समाज की शुरुआत है। आपका समर्थन, हमारी ताकत है! अब वक्त है जुड़ने का, जागने का और समाज को बदलने का। जय अर्जक जय भीम।

1 month ago | [YT] | 3,762

Arjak Sangh Official Tv

अर्जक संघ मेरे लिए सिर्फ एक सोच नहीं है, यह मेरे जीवन का उद्देश्य बन चुका है। जब-जब समाज में अंधविश्वास, पाखंड और अन्याय को देखा, तब-तब भीतर से एक आवाज उठी कुछ बदलना है, कुछ करना है।

इसी भावना के साथ हमने सोशल मीडिया के माध्यम से अर्जक संघ के विचारों को लोगों तक पहुँचाने का काम शुरू किया और धीरे-धीरे यह आवाज लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुँची।

इस सफर में रास्ते आसान नहीं थे कभी गालियाँ मिलीं, कभी धमकियाँ, कभी मुकदमों का सामना करना पड़ा लेकिन हर बार एक ही चीज़ ने संभाला अर्जक विचारों पर अटूट विश्वास।

आज जब पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो संतोष होता है कि जो बीज बोया था, वह अब एक मजबूत आवाज बन चुका है लेकिन दिल के किसी कोने में एक कसक भी है कि यह आवाज अब जमीन पर भी उतनी ही ताकत से गूंजनी चाहिए। इसलिए अब एक नया संकल्प लिया है अर्जक संघ को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहने देंगे, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर, हर गांव, हर समाज, हर इंसान तक पहुँचाएंगे।

जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ हमने अर्जक विचारों को करोड़ों लोगों तक पहुँचाया है, उसी ताकत और समर्पण के साथ अब इसे जमीन पर भी करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बनाकर दिखाएंगे। यह सिर्फ एक संगठन नहीं है यह उम्मीद है, यह बदलाव है, यह एक नई सोच की शुरुआत है। संघर्ष अभी बाकी है और यह सफर अब और भी मजबूत होने वाला है।

#ArjakSangh #JoinArjakSangh #ArjakTv #RamswaroopVerma

1 month ago | [YT] | 2,913

Arjak Sangh Official Tv

अर्जक संघ एकमात्र ऐसा संगठन है, जहाँ पाखंडी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। यहाँ अंधविश्वास और पाखंड में डूबे रहकर, दूसरी तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान विचारकों के नाम पर लच्छेदार भाषण देकर खुद को अंबेडकरवादी साबित करने का ढोंग नहीं चल सकता।

अर्जक संघ साफ और स्पष्ट संदेश देता है या तो आप तर्क, विज्ञान और सत्य के साथ हैं, या फिर पाखंड के साथ। दोहरी मानसिकता, दिखावा और विचारों से विश्वासघात करने वालों की यहाँ कोई जरूरत नहीं है।
अर्जक संघ ऐसे लोगों का मंच नहीं, बल्कि सच्चे परिवर्तन और वैचारिक ईमानदारी का आंदोलन है।

इसीलिए अर्जक संघ सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ सबसे मजबूत “एंटीबायोटिक” है। अब फैसला आपका है विचारों के साथ खड़े होंगे या पाखंड के साथ?

Join Arjak Sangh - docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScvIPe6-tfVn0tY2R…

1 month ago | [YT] | 4,556

Arjak Sangh Official Tv

अर्जक संघ से जुड़ें बदलाव का हिस्सा बनें

docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScvIPe6-tfVn0tY2R…

अर्जक संघ एक सांस्कृतिक संगठन है, जो समाज में फैले अंधविश्वास, पाखंड, जातिगत भेदभाव और मनुवादी सोच के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहा है। हमारा उद्देश्य है तर्क, समानता और मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण। बिना सांस्कृतिक बदलाव के, राजनीतिक बदलाव संभव नहीं है। आज जरूरत है कि हर जागरूक व्यक्ति इस आंदोलन का हिस्सा बने, क्योंकि अंधविश्वास समाज को कमजोर करता है, पाखंड इंसान को गुलाम बनाता है, और जागरूकता ही असली आज़ादी है। अगर आप भी चाहते हैं एक तर्कशील और वैज्ञानिक सोच वाला समाज, बराबरी और सम्मान पर आधारित व्यवस्था, सामाजिक क्रांति का हिस्सा बनना तो अब समय है जुड़ने का।

📌 कैसे जुड़ें?
हमने एक Google Form तैयार किया है। आप उसमें अपनी जानकारी भरें उसके बाद आपकी जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर आपको अर्जक संघ का सदस्य बनने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा यह सिर्फ संगठन से जुड़ना नहीं, यह सोच की क्रांति का हिस्सा बनना है। आइए, मिलकर संकल्प लें अंधविश्वास मुक्त समाज बनाएंगे, तर्क और समानता का भारत बनाएंगे। अभी जुड़ें, अपने साथ और लोगों को भी जोड़ें। #JoinArjakSangh

1 month ago | [YT] | 2,058

Arjak Sangh Official Tv

साथियों, यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि अर्जक संघ के विचारों को हमने सोशल मीडिया के माध्यम से अब तक करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुँचाया है। लेकिन यह तो बस शुरुआत है!

हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। अर्जक संघ के प्रचार-प्रसार को एक नई ऊंचाई देने के लिए हम एक ऐसा "चौंकाने वाला रोडमैप" तैयार कर रहे हैं, जो आने वाले समय में वैचारिक धरातल पर बड़ा परिवर्तन लाएगा।

अब हमारा योगदान सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहेगा अब संगठन को एक बेहतर और आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने हेतु अपनी प्रयास शुरू कर दिया धीरे-धीरे आपको सारी सूचना देता रहूंगा। जय अर्जक । जय भीम ।

‪@ArjakTvOfficial‬ से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर अपना डिटेल सबमिट करें।👇
docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScvIPe6-tfVn0tY2R…

1 month ago | [YT] | 2,799

Arjak Sangh Official Tv

हम उस परिवार से आते हैं...

जहाँ सामाजिक न्याय के लिए घर के आधे सदस्यों को 10 साल जेल और 2 साल कालकोठरी भी हौसला नहीं तोड़ पाई

आज कुछ लोग हमारे चैनल की आवाज़ दबाने निकले हैं पर उन्हें नहीं पता, ये आवाज़ कुचली नहीं, और तेज़ होती है। क्योंकि ये सिर्फ चैनल नहीं, एक आंदोलन है। हमारे बैकअप चैनल को सब्सक्राइब करें अगर यह चैनल बंद होती है तो हम वही मिलेंगे। Channel Link👇

 ‪‪@GautamKumarPriyRational‬
 ‪‪@ArjakTvOfficial‬

हमारी आर्थिक सहयोग अवश्य करें दिए यूपीआई को फॉलो करें।
👉ArjakTvOfficial@upi

अगर आप अर्जक संघ का सदस्य बनना चाहते हैं तो नीचे दिए गूगल फॉर्म में अपना डिटेल सबमिट करें।
docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScvIPe6-tfVn0tY2R…

1 month ago | [YT] | 2,295