𝙏𝙝𝙚-𝘾𝙖𝙧𝙚𝙚𝙧-𝘾𝙡𝙖𝙧𝙞𝙩𝙮

🔥 Welcome to.
🔥 𝙏𝙝𝙚⚡𝘾𝙖𝙧𝙚𝙚𝙧⚡𝘾𝙡𝙖𝙧𝙞𝙩𝙮
Welcome to The Career Clarity!
यह चैनल क्लास 8th, 9th, 10th, 11th और 12th के स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है, जहाँ आपको हर सब्जेक्ट का आसान, समझने-लायक और एग्जाम-फोकस्ड कंटेंट मिलेगा।

यहाँ आपको मिलेगा:
📘 Maths – Concepts, tricks, important questions
🔬 Science (Physics, Chemistry, Biology) – Animated explanations, notes, NCERT solutions
📚 English & Hindi – Grammar, chapters explanation, writing skills
🌏 Social Science – History, Geography, Civics, Economics in simple language
🧪 Practical + Worksheets
📝 Sample Papers, Previous Year Questions & Exam Strategy

इस चैनल का लक्ष्य
स्टूडेंट्स को पढ़ाई को आसान, मज़ेदार और 100% समझ में आने वाला बनाना।
हर वीडियो में आसान भाषा, स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लनेशन और बोर्ड एग्जाम-ओरिएंटेड कंटेंट दिया जाता है।

अगर आप क्लास 8–12 के स्टूडेंट हैं और पढ़ाई में टॉपर-लेवल क्लैरिटी चाहते हैं—
तो “The Career Clarity” आपका सही पार्टनर है!

📌 Subscribe करें और अपनी पढ़ाई को नई दिशा दें।
Subscribe me


𝙏𝙝𝙚-𝘾𝙖𝙧𝙚𝙚𝙧-𝘾𝙡𝙖𝙧𝙞𝙩𝙮

माध्यमिक शिक्षक/उच्च माध्यमिक शिक्षक संवर्ग में अक्टूबर 2021 से नियुक्त लोक सेवकों के संबंध में निर्देशित किया जाता है कि जिन लोक सेवकों की परीवीक्षा अवधि पूर्ण होने संबंधी आदेश जारी हो चुके हैं तथा जिनके आदेश अभी जारी होना शेष हैं, दोनों प्रकार के लोक सेवकों को ग्रेडेशन सूची में सम्मिलित किया जाना है।

आदेशानुसार
अपर संचालक महोदया,
लोक शिक्षण म.प्र.

1 month ago | [YT] | 0

𝙏𝙝𝙚-𝘾𝙖𝙧𝙚𝙚𝙧-𝘾𝙡𝙖𝙧𝙞𝙩𝙮

12 July को ही बता दिया गया था नाटा की तरफ़ से |

11 months ago | [YT] | 0

𝙏𝙝𝙚-𝘾𝙖𝙧𝙚𝙚𝙧-𝘾𝙡𝙖𝙧𝙞𝙩𝙮

सभी को परिवीक्षा अवधि समाप्त होने की बधाईयां।

सभी जिलाध्यक्ष अपने अपने जिले में सभी नव नियुक्त शिक्षक साथियों से संवाद बनाए रखें, किसी को कोई समस्या है तो उसका समाधान करने की कोशिश करें, कोई तकनीकी या नियम इत्यादि की जानकारी की उपलब्धता नहीं है तो स्टेट कमेटी के ग्रुप में समस्या भेज सकते हैं।

सभी अवगत हैं कि आगे हम संगठन का नाम रजिस्टर करवा के उसके नाम से ही कोर्ट में केस करने जा रहे हैं, हमारे आधार बहुत तगड़े है, *विज्ञापन जारी होने से लेकर परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद* वेतनमान की शर्तें बदली गई हैं, जो हर तरह से अवैध है, देश में ऐसे हजारों मामलों में कर्मचारियों की जीत हुई है।

आप सभी शिक्षकों तक यह मैसेज भेज सकते हैं कि इसी महीने हम संगठन रजिस्टर करवा लेंगे और फिर एक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी एक निश्चित फीस रहेगी, वह फीस संगठन के नाम से खोले गए बैंक खाते में जमा की जायेगी, रजिस्ट्रेशन के बाद कोई भी संगठन एक अर्ध शासकीय संस्था के जैसे होता है, उसकी अपनी एक नियमावली और संविधान होता है, प्रत्येक वर्ष संगठन द्वारा किए गए आय एवं व्यय का सरकार द्वारा ऑडिट किया जाता है, समस्त काम नियम एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना होता है, जो हमको भी करना होगा।

सदस्यता अभियान में जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल हम कोर्ट केस लड़ने में करेंगे, अगर वह राशि कम पड़ती है तो अलग से सहयोग मांगा जायेगा, सभी ध्यान रखेंगे कि संगठन द्वारा केस जीतने पर संगठन में रजिस्टर्ड नव नियुक्त कर्मचारी ही केस का लाभ उठाने में सक्षम होंगे, बचे हुए लोग इस परिधि से बाहर कहलायेंगे, ऐसा कोर्ट के फैसले में लिखा मिलेगा, अर्थात् जो लोग केस लड़ेंगे लाभ उनको ही मिलेगा, यही एक कारण है कि हम अब तक अकेले केस लड़ने या जीतने नहीं गए हैं।

आप सभी NATA MP की स्टेट कमेटी द्वारा की जा रही गतिविधियों पर भरोसा बनाए रखिए, हम पिछले 5 सालों से लगातार काम करते आ रहे हैं, नियुक्ति के पहले हम *चयनित शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश (CSS-MP)* के नाम से काम करते थे, उसके बाद हम पिछले तीन सालों से *नव नियुक्त शिक्षक संगठन, मध्यप्रदेश (NATA-MP)* के नाम से काम करते आ रहे हैं, हम पांचों साल *3Tr (Truth, Trust, Transparency)* के सिद्धांत पर काम करते आए हैं, हमारी यही पुरानी टैगलाइन आगे भी हमारी पहचान बनी रहेगी, ऐसी आशा हम आप सभी साथियों से करते हैं।

एक बार फिर से सभी को बधाईयां और बचे हुए बकाया 10,20,30% की प्राप्ति हेतु अग्रिम शुभकामनाएं। 🙏🏻

-- NATA, MP

1 year ago | [YT] | 7