Haq Se Bol News - Janta Ki Awaaz I Sach I Sawaal I Samwidhaan
Haq Se Bol News delivers fearless, bold, and truth-based journalism on issues that matter the most.
We cover breaking news, Indian politics, current affairs, social issues, and public concerns with a clear and straightforward approach. Our focus is to bring real facts, unbiased updates, and impactful stories directly to you.
At Haq Se Bol News, we believe in speaking the truth without filters—no noise, just news that matters.
For any type of association mail us
haqsebolnews@gmail.com
Haq Se Bol
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि वह लंबे समय से Iran की "Kill List" में हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी हत्या होती है, तो उन्होंने पहले ही अमेरिकी प्रशासन को Iran के खिलाफ अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
👉 आपकी क्या राय है? क्या ऐसे बयान दुनिया में तनाव कम करते हैं या और बढ़ाते हैं? Comment में अपनी राय ज़रूर बताइए।
#DonaldTrump #Iran #USIran #WorldNews #BreakingNews
6 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
Haq Se Bol
Philippines में ज्वालामुखी विस्फोट: Mayon Volcano फटा, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
फिलीपींस में स्थित Mount Mayon ज्वालामुखी के अचानक विस्फोट ने हालात गंभीर कर दिए हैं। तेज राख के गुबार और लावा फाउंटेनिंग के चलते आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। अलर्ट लेवल 3 जारी कर दिया गया है और 6 किलोमीटर क्षेत्र को डेंजर ज़ोन घोषित किया गया है। कई इलाकों में राख की मोटी परत जम गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राहत शिविरों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
:
#Philippines #MayonVolcano #VolcanoEruption #BreakingNews #naturaldisaster #evacuation #AshCloud #lavaflow #AlertLevel3 #WorldNews
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Haq Se Bol
Bengal Eclection पर Sourav Ganguly का बड़ा बयान — नतीजों का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly ने West Bengal विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों का सटीक अनुमान लगाना किसी के लिए संभव नहीं है, चाहे वह प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री Mamata Banerjee।
एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए गांगुली ने कहा कि “बंगाल में क्या नतीजा होगा, इसके बारे में तो मां दुर्गा भी
भविष्यवाणी नहीं कर सकतीं।” उनका यह बयान चुनावी माहौल के बीच काफी चर्चा में है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है और सभी की नजरें अब नतीजों पर टिकी हैं।
👉 कल 4 अप्रैल को नतीजा आप सबके सामने तह होगा की दीदी का खेला बरकरार है या मोदी का जादू असरदार है I
#SouravGanguly #bengalelections #WestBengal #BreakingNews #PoliticalNews #MamataBanerjee #ElectionUpdate #IndiaNews #trendingnow #HindiNews
#maadurgabengal #natureisgod
2 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Haq Se Bol
Iran - America तनाव बढ़ा - ट्रम्प का बड़ा बयान
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। उन्होंने ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज करते हुए साफ किया कि बिना परमाणु मुद्दे के कोई समझौता संभव नहीं है।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी दोनों देशों में टकराव जारी है, जहां जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है। अमेरिका ने कंपनियों को चेतावनी दी है कि ईरान से किसी भी तरह का आर्थिक सहयोग करने पर पाबंदी लग सकती है।
इसी बीच मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और फिर से जंग की आशंका जताई जा रही है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है।
👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए हमें Follow करें।
#iranamerica #TrumpStatement #BreakingNews #WorldNews #MiddleEastCrisis #Geopolitics #IranUSConflict #GlobalTensions #NewsUpdate #MiddleEastWar
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Haq Se Bol
एक हाथ से गौ सेवा, दूसरे में चमड़े का बैग—Rihanna हुई Troll
Global Pop Icon Rihanna हाल ही में अपने ब्यूटी ब्रांड Fenty Beauty के इवेंट के सिलसिले में मुंबई पहुंची थीं।
इस दौरान उनका पूरा दौरा चर्चा में रहा—एयरपोर्ट पर एंट्री, पपाराजी के साथ मस्ती, आरती में शामिल होना और भजन पर थिरकना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
हालांकि अब उनकी एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल हो रही फोटो में रिहाना को गौ सेवा करते हुए देखा जा रहा है, जहां वह गाय को खाना खिला रही हैं। शुरुआत में इस कदम को लोगों ने सराहा, लेकिन बाद में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उनके दूसरे हाथ में बछड़े के चमड़े से बना लग्जरी बैग है।
इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इंस्टाग्राम, X (ट्विटर) और रेडिट पर यूजर्स ने इस तस्वीर को “आयरनी” यानी विडंबना बताते हुए आलोचना शुरू कर दी I
#rihanna #rihannaindia #viralphoto #trendingnow #rihannatroll #rihannatroll #SocialMediaBuzz #fentybeauty #mumbaivisit #viralnews #controversy #InternetDebate
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Haq Se Bol
Heat Wave Alert: ‘गर्मी में विश्व गुरु’ बना भारत!
देशभर में भीषण गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई शहरों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 भारत में हैं। तेज गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं पक्षियों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। सतर्क रहें।
#heatwave #IndiaHeat #BreakingNews #viralnews #trendingnow #SummerAlert #WeatherUpdate #HeatAlert #IndiaNews #IMDAlert #staysafe
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Haq Se Bol
Iran-Russia Meeting: US Tension के बीच बड़ा कूटनीतिक कदम
अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच Seyyed Abbas Araghchi रूस पहुंचे हैं, जहां उनकी मुलाकात Vladimir Putin से होने की संभावना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच हालात बेहद नाजुक हैं और संघर्षविराम टूटने की आशंका जताई जा रही है। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को अपनी “रेड लाइन्स” स्पष्ट करते हुए परमाणु मुद्दे और होर्मुज जलडमरूमध्य को अहम बताया है। इस बीच Donald Trump ने कहा कि बातचीत के लिए ईरान सीधे संपर्क कर सकता है। रूस-ईरान की नजदीकी के चलते इस मुलाकात से नई रणनीति बनने की संभावना है। वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव से तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक बाजार में हलचल तेज हो गई है।
#IranRussia #USIranTension #Putin #MiddleEast #BreakingNews #WorldNews #Geopolitics #OilCrisis #HormuzStrait #GlobalMarket #Diplomacy #NewsUpdate
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Haq Se Bol
Washington Firing | होटल Hilton में Dinner Event के दौरान गोलीबारी
वॉशिंगटन के Hilton Hotel में पत्रकारों के लिए आयोजित dinner event के दौरान अचानक firing की घटना सामने आई। उस समय कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance भी मौजूद थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जबकि एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यक्रम में Melania Trump भी मौजूद थीं।
घटना के बाद Trump ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे सुरक्षित हैं और Secret Service ने शानदार काम किया। उन्होंने जल्द ही दोबारा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
👉 ताज़ा खबरों के लिए बने रहें subscribe करें।
#WorldNews #america #washingtondc #DonaldTrump #JDVance #BreakingNews #firing #security #trendingnow #NewsUpdate #GlobalNews #AlertNews #viralpost #latest
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Haq Se Bol
ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त कानून | Online Gaming Act 2025 - 1 मई से लागू
भारत में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ‘Online Gaming Act 2025’ को 1 मई 2026 से पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके तहत Ministry of Electronics and Information Technology के अधीन ‘Online Gaming Authority of India’ का गठन किया गया है, जो गेमिंग कंपनियों की निगरानी करेगा।
इस नए कानून का मकसद यूजर्स को धोखाधड़ी, डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान से बचाना है। अवैध मनी गेमिंग या सट्टेबाजी पर सख्त कार्रवाई होगी—उल्लंघन करने पर 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना लग सकता है।
सरकार का मानना है कि इससे गेमिंग इंडस्ट्री में पारदर्शिता आएगी और यूजर्स को सुरक्षित माहौल मिलेगा। अब देखना होगा कि नए नियमों का असर कितना बड़ा पड़ता है।
#onlinegamingact2025 #gamingrulesindia #DigitalIndia #GamingRegulation
#technewsindia #gamingindustry #OnlineGaming #IndiaTech
#CyberSafety #GamingLaw #esportsindia #mobilegaming #BreakingNewsIndia #SafeGaming #GamingUpdates
2 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Haq Se Bol
रूस-यूक्रेन युद्ध में 10 भारतीयों की मौत, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूस की ओर से युद्ध लड़ते हुए 10 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी Supreme Court of India में चल रही सुनवाई के दौरान दी गई।
सुनवाई CJI Surya Kant की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच कर रही थी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल थे। यह मामला उन 26 भारतीयों के परिवारों की याचिका से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर नौकरी के नाम पर Russia-Ukraine War में धकेल दिया गया।
केंद्र सरकार के अनुसार, मृतकों में से अधिकतर लोग स्वैच्छिक अनुबंध के तहत रूसी सेना में शामिल हुए थे। वहीं अदालत ने कहा कि इस पूरे मामले को “सावधानीपूर्वक और कुशलतापूर्वक” संभालने की जरूरत है, क्योंकि युद्ध क्षेत्र से शवों को वापस लाना बेहद कठिन होता है।
👉 यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और विदेशों में रोजगार के नाम पर हो रहे शोषण पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
#RussiaUkraineWar #IndianCitizens #supremecourtindia #rushukrainewar #chiefjusticeofsupremecourt #BreakingNews #GlobalConflict #IndianAbroad #haqsebolnews
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Load more