Shri Sidhdata Ashram

भाव में ही भाव है मेरा !

📺 श्री सिद्धदाता आश्रम (फरीदाबाद) - आधिकारिक यूट्यूब चैनल
जय श्रीमन्नारायण
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम), फरीदाबाद के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आपका हार्दिक स्वागत है। यह पावन धाम अनंत श्री विभूषित स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज द्वारा स्थापित अध्यात्म, सेवा और शांति का एक दिव्य केंद्र है।

वर्तमान में, अधिष्ठाता जगद्गुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में आश्रम निरंतर मानवता की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में संलग्न है।
✨ इस चैनल पर आपको प्राप्त होगा:
दिव्य सत्संग: गुरुजी महाराज के मुखारविंद से जीवन बदल देने वाले अनमोल प्रवचन।
यज्ञ एवं अनुष्ठान: 'सर्व बाधा कष्ट निवारण यज्ञ' एवं विशेष उत्सवों का LIVE प्रसारण।
भक्ति संगीत: आश्रम की दिव्य आरती, मधुर भजन और शांतिदायक मंत्रोच्चार।
उत्सवों की झलकियां: गुरु पूर्णिमा, रामनवमी और ब्रह्मोत्सव जैसे महापर्वों का आनंद।

🙏 हमसे जुड़ें (Connect With Us):
📍 स्थान: सूरजकुंड रोड, फरीदाबाद, हरियाणा।
🌐 वेबसाइट: www.shrisidhdataashram.org
📞 संपर्क: +91 9910907109


Shri Sidhdata Ashram

लोहड़ी पर्व गौमाता को खिलाया हरा चारा



आज लोहड़ी पर्व के अवसर पर परमपूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने श्री नारायण गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गौमाता व गौवंश की कुशलक्षेम जाना व उन्हें ग्रास भी प्रदान किया।

1 year ago | [YT] | 362

Shri Sidhdata Ashram

मंदिर की सेवा में कार्यरत सभी अर्चकों दिए गर्म वस्त्र


अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवम हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने मंदिर की सेवा में कार्यरत सभी अर्चकों को गर्म कपड़े प्रदान किए। गौरतलब है कि आश्रम में हर वर्ष ठंड के समय पर गर्म कपड़े बांटे जाने की परंपरा रही है। इसके अलावा आश्रम द्वारा बाहर भी जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किए जाते रहे हैं।


श्री गुरु महाराज जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आश्रम से बहार भी जरूरतमंदों को विशेष स्थानों पर जाकर कंबल, शॉल, प्रसाद और साहित्य प्रदान किया जा रहा है।


पूज्य गुरुदेव जी के जन्मदिवस व एक जनवरी के लिए आश्रम परिसर को सुंदर लाइटों से सजाया जा रहा है वहीं भक्तों के लिए अल्पाहार, भोजन प्रसाद, भजन, सत्संग, दर्शन आदि की विशेष व्यवस्था की गई है।

1 year ago | [YT] | 402

Shri Sidhdata Ashram

साप्ताहिक संदेश / Message of the week from Shri Guruji



इस धरती पर व्यक्ति अपने कर्म के अनुसार ही फल पाएगा। जो जैसा बोएगा, वैसा ही पाएगा। व्यक्ति को अपने कर्म ईमानदारी से करने चाहिए।
On this earth, a person will get the result according to his deeds. He will reap what he sows. A person should perform his deeds honestly.



श्रीमद ज.गु.रा. स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज
Srimad J.G.R. Swami Shri Purushottamacharya Ji Maharaj

1 year ago | [YT] | 469

Shri Sidhdata Ashram

वेद महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

आज श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित होने वाले स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आपदा प्रबंधन तथा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन प्रोफेसर एमपी सिंह जी ने बच्चों एवं शिक्षकों को आपदा के समय बचाव के तरीके बताए। उन्होंने भूकंप और हवाई हमले के दौरान किए जाने योग्य व्यवहार का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर परम पूज्य अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री प्रसाद पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी को आशीर्वचन एवं प्रसाद प्रदान किया।

1 year ago | [YT] | 145

Shri Sidhdata Ashram

देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं



देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।।



सनातन धर्म में एकादशी की तिथियों का विशेष महत्व है। देवउठनी एकादशी इनमें से एक है। इसको प्रबोधिनी एकादशी और देवुत्थान एकादशी के नाम से भी जानते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। यह तिथि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत का विधान है।

मान्यता है कि, इस दिन सच्चे मन से उपासना करने वाले जातकों को जगत के पालनहार श्रीहरि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास रहता है।



जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०)
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) फरीदाबाद।

1 year ago | [YT] | 276

Shri Sidhdata Ashram

शुभ दीपावली / Subh Deepawali

1 year ago | [YT] | 255

Shri Sidhdata Ashram

छात्रों को वितरित किये अंकपत्र



श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय एवं वेद विद्यालय के छात्रों की त्रैमासिक/अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर महाविद्यालय के संचालक एवं आश्रम के अधिपति श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने इन छात्रों को अंकपत्र देकर इनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देकर प्रसाद प्रदान किया।



श्री गुरु महाराज का कहना है कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार संस्कृत के सहयोग से तेज हो सकता है। इसके लिए संस्कृत ही ऐसी भाषा है जिसके माध्यम से सनातन संस्कृति को समझा जा सकता है क्योंकि हमारे अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना संस्कृत में ही हुई है।



गौरतलब है कि श्री सिद्धदाता आश्रम प्रांगण में स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय एवं वेद विद्यालय में सात वर्षीय वेद विषय एवं सामान्य आचार्य तक शिक्षा निशुल्क करवाई जाती है| यहाँ छात्रों को आवास के पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है|



संचालक : सिद्धदाता सोशल केयर फाउंडेशन।



#shrisidhdataashram #school #vedic #vedschool
#sanskrit #sanskritschool #gurukul #students
#swamisudarshanacharya #vedvidhyalaya #education

1 year ago | [YT] | 331

Shri Sidhdata Ashram

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।



शरद पूर्णिमा का चन्द्रमा आपके जीवन में आरोग्य, शीतलता व प्रसन्नता का अमृत लेकर बरसे।



अनन्त श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर
श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज
पीठाधिपति : श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) फरीदाबाद

1 year ago | [YT] | 524

Shri Sidhdata Ashram

10K+ Followers होने पर आप सभी को बधाई!

1 year ago | [YT] | 98