TAHALKA INDIA NEWS

तहलका इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ रहिए हर पल अपडेट और देखिए देश-दुनिया की तमाम बड़ी और मुख्य खबरें।
Watch the latest Hindi news and ground reports on Tahalka India, your trusted digital news platform.
#LatestNews #TahalkaIndia #HindiNews

Tahalka India News Channel
तहलका इंडिया न्यूज़ चैनल एक निष्पक्ष और तेज़ हिंदी न्यूज़ चैनल है। हम राजनीति, देश-विदेश, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, खेल जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल को पूरी सच्चाई के साथ आप तक पहुँचाते हैं। पल-पल की लाइव खबरों और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे साथ जुड़े रहें
#newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #tahalkaindia

About Channel:
Tahalka India News Channel is a dedicated and independent Hindi News Channel. We bring you accurate coverage of Politics, Entertainment, Business, Sports, current affairs. Stay tuned for unbiased journalism and real-time updates.

Don’t forget to like, comment, and subscribe for more breaking news and updates

You can give your valuable feedback in the comments or email us at Tahalkaindia.com@gmail.com



TAHALKA INDIA NEWS

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अभिनेता राजकुमार राव की दमदार अदाकारी से सजी फिल्म 'श्रीकांत' को 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म' का सम्मान मिला है। यह फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के संघर्ष, हौसले और सफलता की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद अपनी मेहनत और जज़्बे से दुनिया में अलग पहचान बनाई। निर्देशक तुषार हीरानंदानी की इस प्रेरणादायक फिल्म की जीत पर फिल्म जगत और प्रशंसकों की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

#NationalFilmAwards #72ndNationalFilmAwards #Srikanth #RajkummarRao #BestHindiFeatureFilm #SrikanthBolla #TusharHiranandani #Bollywood #HindiCinema #NationalAwards #SuccessStory #EntertainmentNews #TahalkaIndiaNews

33 minutes ago | [YT] | 1

TAHALKA INDIA NEWS

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने एक और बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि हासिल कर ली है। अहमदाबाद के अनुपम फ्लाईओवर (रेलवे ओवरब्रिज) पर 80 मीटर लंबे 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का सफल लॉन्च किया गया। यह पुल वेस्टर्न रेलवे की अहमदाबाद–मुंबई मुख्य लाइन (साबरमती–वटवा सेक्शन) के समानांतर बनाया गया है और खोखरा अपैरल पार्क मेट्रो स्टेशन व कांकरिया झील को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग का हिस्सा है। यह उपलब्धि देश की हाई-स्पीड रेल परियोजना को नई रफ्तार देने के साथ भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल भी है।

#BulletTrain #MumbaiAhmedabadBulletTrain #MakeInIndia #IndianRailways #HighSpeedRail #Ahmedabad #MegaProject #NHSRCL #breakingnews #TahalkaIndiaNews

1 hour ago | [YT] | 0

TAHALKA INDIA NEWS

महाराष्ट्र में भारी बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखने लगा है। पुणे रेल सेक्शन में हुए लैंडस्लाइड के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंदौर-दौंड सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द किया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
#MaharashtraRains #Pune #Landslide #IndianRailways #RailwayUpdate #TrainCancelled #RatlamDivision #Indore #BreakingNews #TahalkaIndiaNews

1 hour ago | [YT] | 1

TAHALKA INDIA NEWS

राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य निर्वाचन आयोग, स्वायत्त शासन विभाग (DLB), पंचायती राज विभाग और ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। 17 जुलाई को दिनभर बैठकों का दौर चला, जहां चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

#RajasthanElection #PanchayatElection #HighCourt #StateElectionCommission #RajasthanNews #BreakingNews #PoliticalNews #ElectionUpdate #TahalkaIndianews

4 hours ago | [YT] | 2

TAHALKA INDIA NEWS

मध्य प्रदेश को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ मध्य प्रदेश के 13 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जबकि उनकी स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को भी संरक्षित रखा गया है। अब यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ एक नया यात्रा अनुभव मिलेगा।

#AmritBharatStation #NarendraModi #IndianRailways #MadhyaPradesh #RailwayDevelopment #ViksitBharat #Vidisha #Sanchi #Shivpuri #MPNews #breakingnews #TahalkaIndianews

4 hours ago | [YT] | 0

TAHALKA INDIA NEWS

भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को नई रफ्तार मिल गई है। कोलकाता से विराटनगर तक पहली सीधी रेल कार्गो सेवा शुरू होने के साथ नेपाल के ट्रांजिट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस पहल से व्यापार आसान होगा, परिवहन लागत घटेगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। नेपाल-भारत ट्रांजिट संधि के तहत यह सेवा तीसरे देशों से आने वाले सामान की तेज और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करेगी, जिससे क्षेत्रीय व्यापार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

#IndiaNepal #IndiaNepalRelations #CargoTrain #RailCargo #Viratnagar #Kolkata #Transit #EconomicGrowth #NepalNews #Connectivity #BreakingNews #TahalkaIndianews

4 hours ago | [YT] | 0

TAHALKA INDIA NEWS

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर कर सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अनुमति देने की मांग की गई है। NEET परीक्षा विवाद के खिलाफ 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने गिरते स्वास्थ्य का हवाला देकर जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था। वकील नरेंद्र मिश्रा द्वारा दायर इस याचिका में पुलिस की कार्रवाई को अवैध हिरासत बताते हुए नागरिकों के मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 19 और 21) की रक्षा करने और उन्हें वापस प्रदर्शन स्थल पर भेजने की अपील की गई है।
#sonamwangchuck #cockroachjantaparty #jantarmantar #delhi #protest #supremecourt #latestnews #viralnews #tahalkaindianews

4 hours ago | [YT] | 2

TAHALKA INDIA NEWS

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च हो गया है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रॉकेट ने उड़ान भरी है. यह रॉकेट 450 किलोमीटर तक पृथ्वी की निचली कक्षा तक जाएगा. ये लॉन्च श्रीहरिकोटा से हो रहा है. ऐसे में यहां ISRO के वैज्ञानिक भी मौजूद है. लॉन्चिंग से पहले PM मोदी ने बधाई दी है. इस लॉन्चिंग को 'मिशन आगमन' नाम दिया गया है.
#missionaagman #privaterocket #vikram1 #launch #sriharikota #pmmodi #isro #latestnews #breakingnews #tahalkaindianews

5 hours ago | [YT] | 1

TAHALKA INDIA NEWS

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी के पास अमरनाथ यात्रियों की एक गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। सुबह हुए इस हादसे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्री (उत्तर प्रदेश के निवासी) और एक स्थानीय ड्राइवर सहित कुल 6 लोग घायल हो गए हैं ।
#amarnathyatra2026 #jammukashmir #udhampur #accidentnews #breakingnews #tahalkaindianews

5 hours ago | [YT] | 1

TAHALKA INDIA NEWS

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित आवास पर कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य कैबिनेट के बहुप्रतीक्षित विस्तार और कांग्रेस पार्टी में होने वाले संगठनात्मक बदलावों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच हुई। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर भी मौजूद थे।
#dkshiuvkumar #karnatakacm #mallikaarjunkharge #bengaluru #rajyasabha #breakingnews #tahalkaindianews

6 hours ago | [YT] | 0