हमारे इस चैनल में श्री सद्गुरु कबीर साहेब व दामाखेड़ा वंशगद्दी कबीरपंथ से संबंधित कबीर भजन, संत समागम समारोह, कबीर के दोहे व अनमोल वचन से सम्बंधित वीडियो आप सब के समक्ष प्रस्तुत है।
इस चैनल को बनाने का उद्देश्य सिर्फ सद्गुरु कबीर साहेब जी के भजनों को लोगों तक पहुंचाने का है ताकि सभी लोग इन अमृतमय वाणी वचनों को अपने हृदय में उतार कर उस पर अमल भी कर सके,,,
श्री सदगुरू कबीर साहेब जी के वाणी वचनों को जन जन तक पहुँचाने के लिए हमारे वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करे हमारे यूट्यूब चैनल youtube.com/@NehaAdityarajverma को सब्सक्राइब करे वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर कर गुरु के उपदेशों का प्रचार प्रसार जरूर करे
social media account__. (Instagram account)
www.instagram.com/official_aditya_kabirpanthi_?igs…
2. Facebook account___
www.facebook.com/share/12LjDhi8WVa/
3. WhatsApp channel___
whatsapp.com/channel/0029VamVRmnEquiUVLS3yN3O
Neha kabirpanthi damakheda cg.
पूनो व्रत करो रे भाई, ऋद्धि सिद्धि बहुते सो पाई।
सुकृत होय तो भक्तिहि पावै, गर्भवास में बहुरि न आवै।।
प्रथम ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन शुभ अवसर पर सद्गुरु कबीर साहब चार गुरु वंश बयालीस के पतित पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बन्दगी सादर सप्रेम साहेब बन्दगी साहेब...🙏🌹🍃
साहब के सभी नेमी प्रेमी भक्त जनों को प्रथम ज्येष्ठ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...💐
सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🙏🌹🍃
3 weeks ago | [YT] | 5
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
वंशगुरुगद्दी स्थापना दिवस एवं भादो पूर्णिमा उत्सव – 2025
रविवार, 07 सितंबर 2025 | प्रकाश कुंज, कटोरा तालाब (रायपुर)
रविवार, 07 सितंबर 2025 को प्रकाश कुंज, कटोरा तालाब (रायपुर) में वंशगुरुगद्दी स्थापना दिवस एवं भादो पूर्णिमा उत्सव – 2025 श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
परम पूज्य पंथ श्री हुज़ूर प्रकाशमुनि नाम साहेब के पावन सान्निध्य में हज़ारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-बंदगी का लाभ प्राप्त किया और गुरु-परंपरा के आदर्शों का स्मरण करते हुए आत्मकल्याण एवं सेवा का संकल्प दृढ़ किया। प्रातः गुरु-महिमा एवं पूनो-महात्म्य पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पाठ के पश्चात परम पूज्य पंथ श्री हुज़ूर प्रकाशमुनि नाम साहेब का मंच पर आगमन हुआ, जहां साहेब की सामूहिक आरती संपन्न की गई; तत्पश्चात दर्शन-बंदगी निरंतर जारी रही। इसके उपरांत महंत श्री राजू दास साहेब के सुमधुर स्वरों में सद्गुरु कबीर साहेब के भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चलती रही। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और सौहार्द का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाव्रतियों के सेवा-भाव हेतु हृदय से आभार और साधुवाद।
परम पूज्य पंथ श्री हुज़ूर प्रकाशमुनि नाम साहेब के पतित-पावन चरण-कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बंदगी—सादर, सप्रेम: साहेब बंदगी साहेब... 🙏🌹🍃
9 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
1,2,3,4,5,6,7,8....से 100 तक गिनने में*
*कितना समय लगता है ?*
*1000 गिनने में कितना समय लगता है?*
*अब 01 लाख गिनो, कितना समय लगता है?*
*अष 84 लाख गिनो कितने दिन लग जाएंगे?*
*अगर 84 लाख जन्म भोगने पड़ जाएं तो*
*सोचो कितना समय लग जाएगा?*
*संतों के हिसाब से 04 जुग लग जाते हैं...!!*
*इन चौरासी लाख योनियों में से मनुष्य जन्म कर्म योनि है, बाकि सब भोग योनियां है। परमात्मा भक्ति द्वारा सद्गुरु को प्राप्त करने की ताकत केवल मनुष्य में रखी गई हैं। इसलिए इस मनुष्य जन्म में परमात्मा की भक्ति कर के परमपिता के हो जाओ यहीं इस मनुष्य जन्म का महत्व है जी।*🙏🏻
साहेब बंदगी साहेब ❤️🙏
11 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
हैप्पी बर्थडे नेहा
सौभाग्यशाली जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी प्यारी पत्नी नेहा। सतगुरु कबीर साहब जी की कृपा और आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। आप हमेशा खुश रहो
Happy Birthday Neha Ji! Wishing you a wonderful birthday, my dear wife Neha. May Satguru Kabir Sahib Ji blessings and grace always be upon you. May you always be happy and joyful 😊🥰😊 🥰😊🥰😊
11 months ago | [YT] | 6
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
*आशा को गाडे , समुद्र रुका था।*
*जगन्नाथ मंदिर , उसी दिन बना था।।*
*साहेब कबीरम् , हरो काल परम ।*
भगवान *श्री जगन्नाथ रथयात्रा* की हार्दिक बधाई एवं अनंत *शुभकामनाएं* ...🙏🏻
*सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🌹*
11 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
*आशा को गाडे , समुद्र रुका था।*
*जगन्नाथ मंदिर , उसी दिन बना था।।*
*साहेब कबीरम् , हरो काल परम ।*
भगवान *श्री जगन्नाथ रथयात्रा* की हार्दिक बधाई एवं अनंत *शुभकामनाएं* ...🙏🏻
*सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🌹*
11 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा मध्यप्रदेश में जाने से पूर्व पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब को परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी एवं परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का स्नेहाशीर्वाद प्राप्त हुआ।
रविवार, 01 जून 2025
सद्गुरु कबीर आश्रम, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा
सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा हेतु मध्यप्रदेश जाने से पूर्व पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब को परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी एवं परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का स्नेहाशीर्वाद प्राप्त हुआ। परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी ने पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब की आरती उतारी, तिलक लगाया और दही-शक्कर खिलाकर साहब को विदा किया। साथ ही परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब ने पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब को गले लगाकर अपना स्नेहाशीर्वाद प्रदान कर मध्यप्रदेश के लिए विदा किया।
कबीरपंथ के विकास एवं प्रचार-प्रसार में गुरुमाता साहिबाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। वे वंशगुरुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चली हैं और संकट की घड़ी में ढाल बनकर पंथ और भक्तों के साथ खड़ी हुई हैं।
परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब तथा परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी के पतित-पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि बंदगी करते हुए, परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब के पतित-पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बंदगी सादर सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏🌹🍃
1 year ago | [YT] | 7
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
बरसाइत सम तिथि नहीं आना।
पारब्रह्म अवतार अमाना।।
गगन मण्डल से अवतरे, सद्गुरू सत्य कबीर।
जलज माहिं पौढ़न किये, दोऊ दीनन के पीर।।
आप सभी संत महंत सेवक सती एवं साहेब के सभी नेमी-प्रेमी हंस जनों को, सद्गुरू कबीर प्राकट्य दिवस बरसाइत पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
सप्रेम साहेब बन्दगी साहेब 🙏🌹🍃
@Aditya__raj__verma_ @SadguruKabirBhajanDamakheda @anhadkabirofficial
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
श्री सद्गुरू कबीर प्रगट दिवस
ज्येष्ठ अमावस्या (बरसाईत महोत्सव)
सोमवार, 26 मई 2025
सद्गुरु कबीर आश्रम
कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा
सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🙏🌹🍃
1 year ago | [YT] | 3
View 0 replies
Neha kabirpanthi damakheda cg.
सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा गुजरात - 2025
ग्यारहवां दिवस
शनिवार, 15 मार्च 2025
महंत श्री रामदास कबीरपंथी जी का गांव
ग्राम-सेजपुर जिला-नर्मदा (गुजरात)
साहब का आशीर्वचन एवं दर्शन बन्दगी
ग्यारहवें दिवस पर सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा के सेजपुर में भव्य शोभायात्रा के बाद उपस्थित भक्तों को साहब का आशीर्वचन एवं दर्शन बन्दगी का लाभ प्राप्त हुआ।
साहब के आसन पर विराजमान होने के बाद, महंत श्री रामदास कबीरपंथी जी एवं परिवार ने साहब को पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार धनुष-बाण भी भेंट किए। महंत श्री रामदास कबीरपंथी जी ने भाव-विभोर होकर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "आज यहां सद्गुरु के पधारने से इस विरान जगह को हरा-भरा कर दिया, कंचन कर दिया।"
सभा में केडीवी मिशन के राष्ट्रीय प्रचारक महंत श्री परवत दास साहेब जी ने भी भक्तों को संबोधित कर केडीवी मिशन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
अंत में साहब ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप लोगों ने मेरा बहुत अच्छा स्वागत किया। हम लोग आपके गांव में कोई उद्देश्य लेकर आए हैं, सद्गुरु कबीर साहब का उद्देश्य लेकर आए हैं। सद्गुरु कबीर साहब ने हर प्राणी के लिए जीव दया करने का संदेश दिया है। हमें उनके इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों में जीव दया और आतम पूजा के साथ-साथ सेवा की भावना को भी जागृत करना है।" साहब की सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब के पतित पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बन्दगी सादर सप्रेम साहेब बन्दगी साहेब...🙏🌹🍃
1 year ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more