‘नई धारा’ एक द्विमासिक पत्रिका है, जिसका प्रकाशन अप्रैल, 1950 से निरंतर हो रहा है। ‘नई धारा’ अपने समय और संस्कृति की प्रगतिशील चेतना से रचनात्मक संवाद का साहित्यिक दस्तावेज़ है, जिसकी विकास यात्रा भारत की साहित्यिक पत्रकारिता के समानान्तर रही और जिसके प्रेरणास्रोत राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह, रामवृक्ष बेनीपुरी, आचार्य शिवपूजन सहाय, उदयराज सिंह आदि रहे।

'नई धारा' अब एक डिजिटल स्वरुप में भी प्रस्तुत है। एक उत्तम व सरल ऑनलाइन प्लेटफार्म के रूप में 'नई धारा' वेबसाइट साहित्य प्रेमियों को हिंदी की उत्कृष्ट रचनाओं और उनके लेखकों से जोड़ने का काम करेगी। इसके अलावा 'नई धारा' सभी प्रमुख सोशल मीडिया मंचों पर भी उपलब्ध है और विभिन्न प्रकार की मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों द्वारा हिंदी साहित्य के सौंदर्य को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।



Nayi Dhara

जुड़िए नई धारा ऑनलाइन बुक क्लब से और पूछिए ममता कालिया से रचनात्मक सवाल! यह सत्र हमें साहित्यिक रूप से बहुत अधिक समृद्ध करने वाला होगा। सत्र से जुड़ने के लिए रजिस्टर अवश्य कीजिए।

लिंक : forms.gle/c4jJZnTxSmKLfA996

22 hours ago | [YT] | 28

Nayi Dhara

आज एक ऐसा शख़्स जहाँ से उठ गया, जिसने पीढ़ियों को अपने शेर से मुतास्सिर किया। उसकी शायरी कभी नग़मा बन कर तो कभी ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा बन कर हमारे इर्द गिर्द साँस लेती रही। उस शख़्स का नाम बशीर बद्र है। बशीर साहब उर्दू के उन शायरों में थे, जिन्होंने शायरी की भाषा को न सिर्फ़ आसान बनाया बल्कि हमारे रोज़मर्रा को भी इसमें शामिल किया। बशीर साहब का जाना एक युग का अंत होना है। वे अपनी शायरी, अपने लफ़्ज़ों और अपने फ़ल्सफ़ों के ज़रिए हमारे बीच हमेशा रहेंगे। नमन!

22 hours ago | [YT] | 48

Nayi Dhara

जेन ऑस्टिन अंग्रेज़ी साहित्य की प्रसिद्ध उपन्यासकार थीं। उनकी रचनाओं में 19वीं सदी के अंग्रेज़ समाज, विशेषकर महिलाओं की स्थिति और सामाजिक अपेक्षाओं का गहरा चित्रण मिलता है। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृतियों में Pride and Prejudice, Sense and Sensibility और Emma शामिल हैं। जेन ऑस्टिन के उपन्यासों की ख़ासियत यह है कि वे साधारण घरेलू जीवन और संवादों के माध्यम से मनुष्य के स्वभाव और समाज की जटिलताओं को सामने लाती हैं। जेन ऑस्टिन को पढ़े बिना क्लासिकल अंग्रेज़ी साहित्य अधूरा है।

22 hours ago | [YT] | 18

Nayi Dhara

विलियम ब्लेक अंग्रेज़ी साहित्य के महान कवि और चिंतक थे। वे रोमांटिक आंदोलन के आरंभिक और सबसे प्रभावशाली साहित्यकारों में रहे। उनकी रचनाओं में कल्पना, आध्यात्मिकता, सामाजिक असमानता, मासूमियत और मानवीय स्वतंत्रता जैसे विषयों का गहरा चित्रण मिलता है। विलियम ब्लेक केवल कवि ही नहीं, बल्कि एक कुशल चित्रकार और प्रिंटमेकर भी थे। उन्होंने अपनी कविताओं के साथ स्वयं चित्र भी बनाए, जिससे उनकी रचनाएँ और अधिक प्रभावशाली बन गईं। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में Songs of Innocence and of Experience, The Tyger और London शामिल हैं।

3 days ago | [YT] | 43

Nayi Dhara

दो अलग भाषाएँ, दो अलग संस्कृतियाँ, लेकिन दोनों पंक्तियाँ एक ही मानवीय सच की ओर इशारा करती हैं। जहाँ एक ओर जेम्स जॉयस 'Streme of Conciousness' तकनीक को लेखन में लेकर आए और हमें Ulysses जैसा नॉवेल दिया, वहीं दूसरी ओर अहमद मुश्ताक़ ने न सिर्फ़ आधुनिक और उत्कृष्ट उर्दू शायरी दी बल्कि Blindness जैसे उपन्यास का उर्दू अनुवाद भी किया। इन दोनों के कथन से हमें पता चलता है की हर पीढ़ी अपने अकेलेपन, संघर्षों और भटकनों को नया समझती है, जबकि समय के किसी पुराने मोड़ पर कोई और भी इन्हीं रास्तों से गुज़र चुका होता है।

3 days ago | [YT] | 42

Nayi Dhara

आचार्य चतुरसेन शास्त्री आचार्य चतुरसेन शास्त्री हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध उपन्यासकार, इतिहासकार और चिंतक थे। वे भारतीय इतिहास, धर्म और संस्कृति के अध्येता थे, जिनका उनकी रचनाओं में व्यापक प्रभाव दिखाई देता है। उनकी प्रमुख कृतियों में "वैशाली की नगरवधू" और "वयं रक्षामः" शामिल हैं। उनके उपन्यास 'धर्मपुत्र' पर वर्ष 1961 में इसी नाम से फ़िल्म भी बनी।

6 days ago | [YT] | 73

Nayi Dhara

लॉर्ड बायरन अंग्रेज़ी साहित्य के रोमांटिक दौर के सबसे लोकप्रिय कवियों में थे, जिनका वास्तविक नाम जॉर्ज गॉर्डन बायरन था। वे अपनी विद्रोही सोच, भावनात्मक गहराई और स्वतंत्र व्यक्तित्व के लिए जाने गए। बायरन की कविताओं में प्रेम, प्रकृति, उदासी, रोमांच और मानवीय संघर्षों अपने अस्ल रूप में चित्रित हुआ। उनकी प्रमुख रचनाओं में Don Juan, Childe Harold’s Pilgrimage और She Walks in Beauty शामिल हैं। लॉर्ड बायरन केवल कवि ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और क्रांति के समर्थक भी थे। उन्होंने यूनान की स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लिया और वहीं 1824 में उनका निधन हो गया।

6 days ago | [YT] | 25

Nayi Dhara

लियो टॉल्स्टॉय विश्व साहित्य के महानतम उपन्यासकारों में हैं। उनकी रचनाओं में मानव जीवन, नैतिकता, प्रेम, युद्ध और आध्यात्मिक प्रश्नों का अत्यंत व्यापक चित्रण मिलता है। उनकी प्रसिद्ध कृतियों War and Peace और Anna Karenina को विश्व साहित्य की महान रचनाओं में शामिल किया गया। जीवन के अंतिम वर्षों में वे सादगी, अहिंसा और नैतिक जीवन की ओर अधिक झुके। उनके विचारों का प्रभाव Mahatma Gandhi पर भी पड़ा, विशेषकर सत्य और अहिंसा से जुड़े चिंतन में।

1 week ago | [YT] | 37

Nayi Dhara

ऑस्कर वाइल्ड आयरिश लेखक, नाटककार और कवि थे, जिन्हें अंग्रेज़ी साहित्य के सबसे प्रभावशाली लेखकों में शुमार किया जाता है। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में The Picture of Dorian Gray और The Importance of Being Earnest शामिल हैं। वाइल्ड ने समाज, नैतिकता और मानव व्यवहार पर तीखी लेकिन कलात्मक ढंग से टिप्पणी की।

1 week ago | [YT] | 31

Nayi Dhara

सुमित्रानंदन पंत बचपन से ही काव्य की तरफ़ आकर्षित थे। उनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ था। वहाँ की बर्फ़ीली वादियाँ उनके काव्य-चिंतन और कल्पना के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हुए। वे अपने संस्मरण “मेरी पहली कविता” में लिखते हैं- “अपने प्रारम्भिक काव्य साधना काल में, न जाने क्यों, कविता का अभिप्राय मेरे मन में छन्दबद्ध पंक्तियों तक ही सीमित रहा है। छन्दों में संगीत होता है यह बात मुझे छन्दों की ओर विशेष आकृष्ट करती थी और अनुप्रासो या ललित मधुर शब्दों द्वारा छन्दों में संगीत की झंकार पैदा करने की ओर मेरा ध्यान विशेष रूप से रहता था। कविता के भाव पक्ष से मैं इतना ही परिचित था कि कविता में कोई अद्भुत या विलक्षण बात अवश्य कही जानी चाहिए।“ हिंदी कविता के नोक-पलक सँवारने में उनका योगदान अतुलनीय है।

1 week ago | [YT] | 42