Bahraich khabar 0.2

Through this page we show news related to news, political local news and government schemes,


Bahraich khabar 0.2

सपा प्रमुख के इस कथन पर क्या है आपकी राय?

2 weeks ago | [YT] | 0

Bahraich khabar 0.2

वैदिक मन्त्रोंचार के साथ हवन पूजन कर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया इच्छापुर गांव में सौभाग्य योजना फेज-3 और RDSS (LOH) योजना के तहत विद्युतिकरण कार्य का शुभारंभ


कैसरगंज (बहराइच)पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के कैसरगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम इच्छापुर में शुक्रवार को सौभाग्य योजना फेज-3 और RDSS (LOH) योजना के तहत विद्युतिकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने हवन-पूजन के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।


विधायक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गांव तक बिजली पहुंचाना है ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का विकास हो। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी।


कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, कैसरगंज ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, फखरपुर ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, डॉ. महेंद्र पाठक, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, राजन सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनिवास निषाद, डॉ. नीरज पांडेय, प्रधान रामू सिंह समेत कई गणमान्य लोग और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों को जल्द विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

9 months ago (edited) | [YT] | 4

Bahraich khabar 0.2

पयागपुर को मिली बड़ी सौगात, विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों से बनेगा 30 बेड का आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, पुरानी तहसील परिसर के पास होगा निर्माण कार्य

पयागपुर (बहराइच)। क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक सुभाष त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों और सक्रिय पहल के चलते पयागपुर को 30 शैय्याओं वाला एक अत्याधुनिक आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल मिलने जा रहा है। यह अस्पताल पयागपुर की पुरानी तहसील परिसर के बगल स्थापित किया जाएगा।
यह बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए सस्ता, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराएगी। अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम तैनात की जाएगी, जिससे आमजन को दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस ऐतिहासिक घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक त्रिपाठी का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल पयागपुर को एक नई दिशा देगी और क्षेत्र के स्वास्थ्य मानकों में क्रांतिकारी सुधार लाएगी।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि – "यह अस्पताल न केवल पयागपुर बल्कि आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। हमारी कोशिश है कि आयुष चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा मिले और ग्रामीण जनता को इसका सीधा लाभ मिले।"
जल्द ही अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद कार्यवाही तेज़ कर दी गई है।

10 months ago | [YT] | 12

Bahraich khabar 0.2

जिले के 6.18 लाख कृषकों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की 19वीं किश्त

प्रधानमंत्री द्वारा जिले के कृषकों के खातों में अन्तरित किये गये रू.124 करोड़

बहराइच 24 फरवरी। भागलपुर बिहार में आयोजित कार्यक्रम में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जिले के 6 लाख 18 हज़ार से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के रूप में रू. 124 करोड़ अन्तरित किये गये। भागलपुर में आयोजित मा. प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम काकृषि विज्ञान केंद्र बहराइच एवं नानपारा, जिले के समस्त विकास खंडों, राजकीय कृषि बीज भंडारों, जन सेवा केन्द्रों एवं पंचायत भवनों पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान तथा कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशक सदस्यों द्वारा प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, सदस्य जिला पंचायत व भाजपा मण्डल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों एवं विकास खण्डों में प्रतिभाग कर किसानों को भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया तथा संकर मक्का बीज के मिनी किट का वितरण किया गया।
कृषि विज्ञानं केंद्र बहराइच पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किसानों को केंद्र की सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकाधिक योजनाओं का लाभ उठाकर कृषक अपनी में वृद्धि करें। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को जायद फसलों के बीज की उपलब्धता, कृषि विज्ञानं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संदीप कनौजिया, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ नंदन सिंह, डॉ अनिल कुमार राजभर ने कृषि तकनीकि तथा मशरुम उत्पादन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उप कृषि निदेशक डॉ शिशिर कुमार वर्मा ने कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, सोलर पंप योजना, प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौजूद कृषकों, अधिकारियों/कर्मचारियों, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मा. प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को सुना व देखा गया। इस अवसर पर एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रतिनिधि परमार्थ सेन चौधरी, मनोज कुमार प्रभारी बीज भंडार डीहा चित्तौरा, प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, मुन्नालाल वर्मा, माया देवी सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

1 year ago | [YT] | 3

Bahraich khabar 0.2

डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज का किया निरीक्षण



बहराइच 24 फरवरी। जिले में प्रथम पॉली में संचालित हाईस्कूल की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ नगर क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज, बहराइच का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने कक्ष-कक्षों का निरीक्षण करते हुए केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि जिसे विद्यालय का यहां पर सेन्टर आया है वहां के स्टाफ को ड्यूटी को परीक्षा केन्द्र की व्यवस्था की जिम्मेदारी न सौपी जाय। डीएम व एसपी ने परीक्षा कक्ष के अतिरिक्त सीसीटीवी कन्ट्रोल, प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन करते हुए केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन की मंशानुसार पूरी शुचिता के साथ बोर्ड परीक्षा कराया जाय। नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा परन्तु परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

1 year ago | [YT] | 11

Bahraich khabar 0.2

जिले के 125 परीक्षा केन्द्रों पर 24 फरवरी से आरम्भ होगी बोर्ड परीक्षा

स्टेटिक, सेक्टर व ज़ोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होंगे परीक्षा केन्द्र

नकलविहीन परीक्षा के लिए किये गये फुलप्रूफ बन्दोबस्त
छापामारी के लिए गठित किये गये सचल दल

बहराइच 22 फरवरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि जनपद के 125 परीक्षा केन्द्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. प्रयागराज द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित वर्ष-2025 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परिक्षायें दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 08.30 बजे से पूर्वान्ह 11.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02.00 बजे से अपरान्ह 05.15 बजे तक सम्पन्न होंगी। डीआईओएस श्री अहिरवार ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर जनपद में बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
डीआईओएस ने बताया कि जनपद में अवस्थित 125 परीक्षा केन्द्रों को 08 जोन व 30 सेक्टरों में विभाजित कर किया गया है। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सेक्टरवार व ज़ोनवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की डीएम द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त प्रश्न पत्रों के पहुँचने से पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के कार्यालय में स्थापित आनलाइन कन्ट्रोल रूम की निगरानी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की जायेगी।
डीआईओएस ने बताया कि शासन व बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम द्वारा समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर विस्तृत दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। परीक्षा केन्द्रों की भांति संकलन केन्द्रों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा अवधि में परीक्षार्थियों की एकाग्रता प्रभावित न हो इसके लिए परीक्षा केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों के प्रयोग तथा परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स को न ले जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जायेगा। बोर्ड परीक्षा को शुचिता पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिले में 06 सचल दलों का गठन किया गया है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा चुका है।
डीएम मोनिका रानी ने सचेत किया है कि बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों, प्रश्न पत्रों के समय के पूर्व प्रकटन को रोकने, सॉल्वर गिरोह को अभिनिषिद्ध करने और उससे सम्बन्धित आनुषंगिक मामलों में दोषी पाये जाने पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 में दिये गये प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धि का होगा। डीएम द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि बोर्ड परीक्षा-2025 में कार्मिकों की ड्यूटी कदापि न काटी जाये।

1 year ago | [YT] | 1

Bahraich khabar 0.2

कानून एवं शान्ति व्यवस्था पुलिस प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता: डीआईजी



संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें एसडीएम व सीओ: डीएम 



बहराइच 22 फरवरी। महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद आदि आसन्न त्योहारों के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के मद्देनज़र डी.आई.जी. देवीपाटन मण्डल अमित पाठक ने जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ पुलिस लाईन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्राप्त मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि लॉ एण्ड आर्डर बनाये रखने में सुरक्षा बल या संसाधनों की कमी नही होने दी जायेगी। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 13 व 14 को होली तथा 14 को रमाज़ान का शुक्रवार होने के कारण सभी अधिकारी विशेष सतर्कता बरतेंगे। 

डीआईजी श्री पाठक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि समकक्ष मजिस्ट्रेटों के साथ त्योहारों के पूर्व ही महत्वपूर्ण स्थलों का अनिवार्य रूप से भ्रमण कर क्षेत्रीय संभ्रान्तजनों के साथ समन्वय बनाते हुए क्षेत्र की संवेदनशीलता के अनुसार सूक्ष्म स्तर पर योजना तैयार करें और तद्नुसार कार्यवाही अमल में लायें। पुलिस फोर्स के सभी अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के दौरान आमजन से शिष्ट व्यवहार करें। क्षेत्र के प्रभावशाली संभ्रान्तजनों के साथ वार्ता कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतु माहौल तैयार करें व कम्युनिकेशन के माध्यम से आमजनमानस में शान्ति व्यवस्था के प्रति जागरूकता फैलाये ताकि किसी स्तर पर संवादहीनता जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाये। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं से समन्वय बनाते हुए उनके माध्यम से सौहार्द बनाये रखने की अपील जारी करायी जाय। होली व शिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली बारात व जुलूसों के मार्गों पर रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जाय।

डीआईजी ने निर्देश दिया कि त्योहारों के अवसर पर धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की पर्याप्त साफ-सफाई के साथ-साथ जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति के माकूल बन्दोबस्त सुनिश्चित किये जायें। डीआईजी ने नगर निकाय व पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया कि त्योहारों के अवसर पर धार्मिक स्थलों व मार्गों तथा नालियों की नियमित साफ-सफाई तथा चूनाकारी करायी जाय। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ स्थानीय फाल्ट को दुरूस्त करने हेतु पूर्व से ही टीमों का गठन कर दिया जाय तथा उपभोक्ताओं की ओर से शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करें। डीआईजी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली संभ्रान्तजनों से वार्ता कर उन्हें विशेष परिस्थितियों में भीड़ आदि को नियंत्रित करने हेतु पूर्व से ही मानसिक रूप से तैयार कर लिया जाय व उनके मोबाइल नम्बर की सूची भी तैयार करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर कानून एवं शान्ति को बनाएं रखने में ऐसे नागरिकों का सहयोग लिया जाय। 

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को सामान्य, संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में चिन्हित करते हुए फुलप्रूफ कार्ययोजना तैयार करें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व ग्रामों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने पर मौजूद त्योहार रजिस्टर का अध्ययन कर पूर्व के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करें। अधिक मदिरापान करने वाले ग्रामों या ऐसे क्षेत्र जहां बहुतायत में दुघर्टनाएं होती है वहां विशेष सतर्कता बरती जाय। डीएम ने कहा कि कभी कभी नशे के कारण भी अनावश्यक विवाद उत्पन्न होने से लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समस्या उत्पन्न हो जाती है। डीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संवाद कर क्षेत्र की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा यदि कहीं पर कोई विवाद है तो उसका समाधान करायें। उन्होनें कहा कि त्यौहारों के अवसर पर अतिक्रमण आदि न होने पाये इसका विशेष ध्यान रखा जाय। चौराहो पर ई-रिक्शा व अवैध वाहन एकत्रित न होने पाये। सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग से यथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए आसन्न त्योहारों को शान्तिपूर्वक सम्पन्न करायें।

पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण अवश्य करें, ऐसा करने से अधिकारियों में आत्मविश्वास पैदा होता जिससे वे बेहतर ढंग से परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये जायें। क्षेत्र में कहीं से भी कोई सूचना प्राप्त होने पर कतई अनदेखी न करें बल्कि तुरन्त रिस्पांस कर उसका समाधान करायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था व संवेदनशीलता और अपराध पर नियंत्रण के लिए सबसे महत्वपूर्ण इकाई थाना होती है इसलिए सभी थानाध्यक्ष विशेष तौर पर अलर्ट रहें। बैठक में एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, एडिश्नल एसपी रामानन्द कुशवाहा, ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। 

1 year ago | [YT] | 0

Bahraich khabar 0.2

बहराइच,बघेल झील के इको टूरिज्म विकास के लिए 285 लाख स्वीकृत

प्रदेश के पर्यटन मानचित्र में शामिल होगा बघेल झील- सुभाष त्रिपाठी

पयागपुर (बहराइच) पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों से पयागपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड बघेल झील के लिए 285लाख रुपए की इको टूरिज्म विकास योजना प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।योजना के प्रथम चरण के कार्य के लिए रुपए 140 लाख योगी सरकार के द्वारा अवमुक्त भी कर दिए गए है।इस बात की जानकारी हमारे प्रतिनिधि को लखनऊ से दूरभाष पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने दी है।
बताते चले कि गोंडा बहराइच हाईवे से पांच किलोमीटर दक्षिण प्रदेश प्रसिद्ध वेटलैंड बघेल झील अवस्थित है। इस झील और इसके तटों पर फैली हरियाली के दृष्टिगत यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी बघेल के अस्तित्व रक्षा और पर्यटन के विकास के साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर की संभावनाओं को देखते हुए शासन स्तर पर लगातार प्रयास रत रहे है।जिसमें उन्हें तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बराबर सहयोग मिला है।विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया कि उनके प्रयासों पर बीती 17 फरवरी को शासन की मुहर भी लग गई है और बघेल झील के तट पर इको टूरिज्म के विकास हेतु शासन द्वारा 285 .42लाख रुपए की कार्य योजना को स्वीकृत करते हुए कार्य को अति शीघ्र शुरू कराने के लिए प्रथम किश्त के रूप रूप में 140 लाख रुपए अवमुक्त भी कर दिए गए है।स्वीकृत परियोजना की जानकारी देते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया है कि इको टूरिज्म विकास अंतर्गत इसके तट पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।रात के अधियारे में भी इसके तट को जगमग करने के लिए सौर ऊर्जा केंद्र और सोलर लाइट्स लगाई जाएंगी।उन्होंने बताया कि झील पर एक विशाल धनुषाकार सुंदर डेक बनाया जाएगा जहां से पर्यटक सुंदर बेट लैंड और इसकी प्राकृतिक आभा को निहार सकेंगे। यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी रहेगा।बगले के तट पर हरियाली को विकसित करते हुए एक गोलाकार सीढ़ीदार ओपन थियेटर बनाया जाएगा।जहां पर स्थानीय और बाहरी कलाकार , शिल्पकार और प्रतिभाएं अपना प्रदर्शन करेंगी।पर्यटक सीढ़ीनुमा बेंच पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेंगे।
स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए थियेटर के दोनों ओर वेडिंग शॉप्स का निर्माण होगा जहां नाश्ता जलपान और शिल्पकारी की दुकानें स्थापित होंगी।उन्होंने बताया कि वेट लैंड के विकास हेतु वन विभाग द्वारा एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है जिसकी स्वीकृत जल्द ही होने की संभावना है।विधायक ने बताया शीघ्र ही परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

1 year ago | [YT] | 18

Bahraich khabar 0.2

डीएम की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस



बहराइच 15 फरवरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह फरवरी के तृतीय शनिवार को तहसील कैसरगंज में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम न्यायिक लालधर व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया मौके पर जाकर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय।
डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। डीएम ने कहा कि अगले पखवाड़े में उनके द्वारा तहसीलों का निरीक्षण किया जायेगा। सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया कि पटलों पर अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति को दुरूस्त कर लिया जाय।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, सहा.अभि. लघु सिंचाई मंशाराम मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार अभय राज पाण्डेय, नायब तहसीलदार सुरेन्दर व सचिन सम्बन्धित बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में यहां पर प्राप्त हुए 127 प्रार्थना-पत्रों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 20 के सापेक्ष 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 30 के सापेक्ष 02, नानपारा में प्राप्त 14 के सापेक्ष 04, पयागपुर में प्राप्त 57 के सापेक्ष 04 व महसी में प्राप्त 12 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 01 का मौके पर निस्तारण किया गया।

1 year ago | [YT] | 1

Bahraich khabar 0.2

प्रदेश के महानिदेशक आयुष ने किया जनपद का भ्रमण



बहराइच 15 फरवरी। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के महानिदेशक आयुष मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी आधिकारी कार्यालय बहराइच का भ्रमण कर भवन एवं परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव का जायज़ा लिया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आमजन तक आयुष पद्धति को पहुंचाया जाय। बैठक के दौरान महानिदेशक आयुष चिकित्सकों द्वारा बतायी गई समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराये जाने की बात कहीं।
महानिदेशक ने पं दीनदयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नगर बहराइच, जिला होम्योपैथिक कार्यालय, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुण्डासर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गण्डारा एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भकला इत्यादि का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि चिकित्सालय आने वाले सभी मरीज़ों को शासन की मुशानुरूप चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं से भी आच्छादित किया जाय। महानिदेशक श्री सिंह द्वारा लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट के दौरान 50 बेडेड चिकित्सालय के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
इस अवसर पर आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी आधिकारी डॉ रंजन वर्मा, ज़िला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ यूसुफ अली अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष मिशन डॉ प्रभात कुमार मिश्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बंदना, डॉ राजेश, डॉ सुधीर, डॉ आंतरिक्ष बैशवार, डॉ पुनीत चौधरी, डॉ राजेश कुमार, डॉ विक्रम एवं धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

1 year ago | [YT] | 3