Official Youtube Channel Of Directorate of Women Empowerment

महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए और सरकार में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने व उनके क्रियान्वयन के लिए 18 जून, 2007 को महिला अधिकारिता निदेशालय का गठन किया गया। निदेशालय द्वारा वर्तमान में महिला हेल्पलाइन योजना 181, कौशल सामर्थ्य योजना, शिक्षा सेतु योजना, इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और ई.एम.शक्ति उड़ान जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही है।

Directorate of Women Empowerment, Government of Rajasthan was formed on June 18, 2007, with the aim of improving the condition of women, getting them into development mainstream, and raising the issues of women in governance and their implementation & monitoring. The Directorate is currently running important schemes such as woman helpline scheme 181, Kaushal samarthya yojana, shiksha setu yojana, Indira mahila shakti udhyam protsahan yojana and IM shakti Udaan yojana.


WCD Rajasthan

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती Annapurna Devi द्वारा अष्टम राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर निदेशक आईसीडीएस श्री वासुदेव मालावत एवं अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अनुपमा टेलर ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की, साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी जुड़े।

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली, स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, पोषण व्यंजन, खेल आधारित शिक्षा एवं स्क्रीन टाइम जागरूकता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं प्रारंभिक बाल विकास को बढ़ावा देना है।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Manju Baghmar

#PoshanMaah

2 months ago | [YT] | 24

WCD Rajasthan

महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Dr. Manju Baghmar

2 months ago | [YT] | 51

WCD Rajasthan

स्वास्थ्य बीमा योजना

'आयुष्मान भारत योजना' के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कार्मिकों यथा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के स्वास्थ्य कल्याण हेतु इन्हें योजनांतर्गत बीमित कर लाभ दिया जा रहा हैं।

यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Manju Baghmar

#SwasthyaBimaYojana #AyushmanBharatYojana

2 months ago | [YT] | 26

WCD Rajasthan

दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को प्रथम संतान के लिए दी जाने वाली राशि 5,000 रूपये से बढ़ाकर किया 10,000 रुपये।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Manju Baghmar

#DifferentlyAbledWomen #PMMVY

2 months ago | [YT] | 9

WCD Rajasthan

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु वित्तीय सहायता।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Manju Baghmar

#PMMVY

2 months ago | [YT] | 13

WCD Rajasthan

सशक्त नारी – सशक्त राजस्थान

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा रही है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप प्रदेशभर में अब तक 1,77,103 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाया जा रहा है।


#WomenEmpowerment

2 months ago | [YT] | 13

WCD Rajasthan

आज उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री ‪@DiyaKumariOfficial‬ द्वारा समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS), बाल विकास परियोजना, सांभर लेक के माध्यम से आयोजित “आंगनबाड़ी चलो अभियान” के तहत प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम में सहभागिता कर आंगनबाड़ी केंद्रों में नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने के महत्व पर बल दिया। साथ ही, आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

आंगनबाड़ी चलो अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है, जिससे उनके समग्र विकास की मजबूत नींव रखी जा सके

#ChildDevelopement #AnganwadiChalo

2 months ago | [YT] | 25

WCD Rajasthan

"लाडो प्रोत्साहन योजना" के अंतर्गत राज्य में बालिकाओं को जन्म से ही आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु संकल्प पत्र प्रदान किया जाता हैं।

इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने और 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 7 किश्तों में कुल ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता उसके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Manju Baghmar

#LadoProtsahanYojana

2 months ago | [YT] | 21

WCD Rajasthan

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के अंतर्गत बीकानेर में श्रवण एवं वाणी बाधित बालिकाओं के लिए रेज़िन आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।

इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करते हुए उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।


#BBBP #BetiBachaoBetiPadhao #WomenEmpowerment #SkillDevelopment #WCDRajasthan

2 months ago | [YT] | 11

WCD Rajasthan

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र योजना

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु एक ही स्थान पर मनोवैज्ञानिक, सामाजिक एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से टोल-फ्री हेल्पलाइन, विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा विद्यालयों में काउंसलिंग सेवाएं प्रदान कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में सुदृढ़ किया जा रहा है।

#WomenSafety #WomenEmpowerment #WCDRajasthan #PannadhayYojana

2 months ago | [YT] | 18