A digital news platform


Aawaz Janta ki

विश्व ब्रेन ट्यूमर डे- लगातार हेडेक को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी: डॉ. विक्रम दुआ

फरीदाबाद, 7 जून। विश्व ब्रेन ट्यूमर डे के अवसर पर विशेषज्ञों ने लोगों से ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लेने और समय पर जांच कराने की अपील की है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम दुआ ने कहा कि बच्चों में ब्रेन ट्यूमर दूसरी सबसे आम न्यूरोलॉजिकल बीमारी मानी जाती है। हालांकि, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के कारण अब इसके इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डॉ. विक्रम दुआ ने बताया कि वर्तमान समय में लोगों में सिरदर्द (हेडेक) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश मामलों में सिरदर्द सामान्य कारणों से होता है, लेकिन यदि सिरदर्द लगातार बना रहे, सुबह के समय अधिक हो, उल्टी, चक्कर, धुंधला दिखना, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या दौरे जैसी समस्याएं साथ में दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पहले ब्रेन ट्यूमर का पता लगाना और उसका उपचार चुनौतीपूर्ण माना जाता था, लेकिन अब एमआरआई, सीटी स्कैन, न्यूरो-नेविगेशन सिस्टम और अत्याधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीकों की मदद से बीमारी की सटीक पहचान और प्रभावी उपचार संभव हो गया है। कई मामलों में मरीज पूरी तरह स्वस्थ जीवन भी जी सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, बीमारी की जल्द पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए लगातार सिरदर्द, व्यवहार में बदलाव, पढ़ाई में अचानक गिरावट, संतुलन बिगड़ने या दृष्टि संबंधी समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. विक्रम दुआ ने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच ही ब्रेन ट्यूमर से होने वाली जटिलताओं को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी संकेतों को नजरअंदाज न करने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

2 weeks ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए सात श्रेणियों में दिए गए राज्य स्तरीय सम्मान

राज्य स्तरीय 11वें देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सेक्टर-87 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल (एमडीआईएस) में विश्व संवाद केंद्र न्यास हरियाणा द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से पत्रकार, शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्रपाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, एमडीआईएस के निदेशक राजीव गिरधर, शिवालिक प्रिंटेक्स के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल तथा वैश्य जागृति फाउंडेशन के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति,समाज को सही दिशा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है।कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को ग्रामीण विषयक पत्रकारिता नारद सम्मान पत्रकार रामकिशन को,सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान पत्रकार साक्षी रावत,उत्कृष्ट न्यूज पोर्टल पत्रकारिता नारद सम्मान मानसी अरोड़ा को, उत्कृष्ट फोटो पत्रकारिता नारद सम्मान ओमप्रकाश पांचाल, नवोदित पत्रकारिता नारद सम्मान नवनीत शर्मा, पत्रकारिता सेवा नारद सम्मान विश्वजीत शर्मा और देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में संपादक पद पर रहे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन कुमार को देवर्षि नारद आजीवन उत्कृष्ट पत्रकारिता श्रेणी में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व संवाद केंद्र के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। आयोजकों ने कहा कि देवर्षि नारद संवाद, सत्य और जनजागरण के प्रतीक रहे हैं तथा पत्रकारों का दायित्व भी समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक और जिम्मेदार संवाद को बढ़ावा देना है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित पत्रकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

3 weeks ago | [YT] | 1

Aawaz Janta ki

मंदिर से घंटा व दान पात्र चोरी करने वाला एक चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

एक घंटा, ई-रिक्शा व 7,190 रुपये नगद बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मंदिर से चोरी करने के मामले में एक आरोपित अजय निवासी गांव पलवली, हाल झुग्गी अमोलिक चौक, सेक्टर-85 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत राजपाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 18/19 मई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर से दान पात्र तथा एक पीतल का घंटा चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 18/19 मई की रात को अपने दो अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा में मंदिर के बाहर पहुंचा था। इसके बाद वे मंदिर के अंदर घुसे और वहां से घंटा व दान पात्र चोरी करके ले गए। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया एक घंटा, वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा 7,190 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

4 weeks ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

आओ गाँव चलें कार्यक्रम के तहत कैंप का किया आयोजन

फरीदाबाद की टीम ने आओ गाँव चलें कार्यक्रम के तहत , नेशनल हेडक्वार्टर के साथ मिलकर गांव तगा में इक्वारा पब्लिक स्कूल में, एक कैंप का आयोजन किया।
इसमें साठ लड़कियों का चेक अप किया गया।उनको सैनेटरी पैड्स और इको फ्रेंडली पानी की बोतलें बांटी गई।
उन्हें दांतों के रख रखाव,खून की कमी और मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में ज्ञान दिया गया।
डॉ पुनीता हसीजा, डॉ रेखा मिश्रा, डॉ अनीता गर्ग, डॉ अनीता खंडेलवाल ने इस कैंप में मुख्य भूमिका निभाई।

आई एम ए फरीदाबाद के प्रधान डॉ राजीव कुमार गुंबर ने पूरी टीम का इस नेक कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और सराहना की।

1 month ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

410 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 410 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान समीर खान(19) वासी आशियाना फ्लेट सैक्टर 56 फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर समीर खान को 410 ग्राम गांजा सहित कबाडा मार्केट मुजेसर के पास से गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना मुजेसर में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपित 450 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

1 month ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

घर से फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है,जिस पर घर से फोन चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान वंश(19) वासी आर्य नगर बल्लबगढ़ के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 69 वासी एक व्यक्ति ने थाना सदर बल्ल्भगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15/16 मई की रात को उसके घर में तीन नामपता नामालुम व्यक्ति दिवार फांद कर अंदर घुंस गये थे तथा घर में रखे फोन चोरी कर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वंश नशा करने का आदी है। नशापुर्ति के लिए उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर 15/16 मई की रात को फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित से चोरीशुदा फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

1 month ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

एक सप्ताह में 41 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8,55,866/-₹ बरामद, 61,537/-रू रुपए खातों में फ्रिज

साइबर ठगी पर 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 16 से 22 मई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹8,55,866/- बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 8 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 04 व सेंट्रल के 03 व बल्लभगढ के मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने ₹8,55,866/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 411 शिकायतों का निस्तारण कर 61,537/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 16 से 22 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अरविंद कुमार मिश्रा, नवीन, अंकित सैनी, मोहम्मद अबरार, सनी, अमित कुशवाह, प्रताप परिहार, महावीर, रिंकू, शिव, संजीव, आसिफ, जावेद, लोकेश डांगी, शुभम सरगरा, योगेश, धीरज, राजकुमार, मीनल, प्रहलाद, राजेंद्र, युवराज, महेंद्र, अमन, रिशल, रावता राम, दीपक सैनी, विकेश, रामप्रवेश, इम्तियाज, इलमान, रोहित, योगेंद्र, राजकुमार,सूरज नागर, सौरभ यादव, अभिषेक पटेल, अभिषेक, शिवम, सोहिल व संजीत का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

*जागरूकता ही साइबर ठगी पर प्रभावी प्रहार है, जागरूक बने सुरक्षित रहें*

1 month ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी, जयपुर से खाताधारक को किया काबू, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी के एक मामले में 22 मई को साइबर थाना NIT की टीम ने सुमन एनक्लेव जयपुर राजस्थान से खाताधारक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान योगेंद्र कुमार मीणा(28) वासी सुमन एंक्लेव, जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22.04.2026 को उसका फोन हैक हो गया जिसके बाद उसके खाता 93,000 कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि योगेंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 93,000 रुपये आये थे। वह बी.ए. पास है।

1 month ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

किडनी रोग उपचार में नई दवा पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

फरीदाबाद, 23 मई। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की ओर से किडनी रोगों के उपचार में उभरती नई चिकित्सा तकनीकों और दवाओं को लेकर शुक्रवार शाम एक होटल में विशेष वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेफ्रोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लेकर किडनी रोगियों के उपचार में नई संभावनाओं पर चर्चा की।
सेमिनार की अध्यक्षता अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने की। इस दौरान विशेषज्ञों ने किडनी रोग और उससे जुड़ी जटिलताओं के इलाज में नई दवा की उपयोगिता, प्रभाव और मरीजों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर के मामलों के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आधुनिक दवाओं और समय पर उपचार से मरीजों की स्थिति में बेहतर सुधार संभव है।
वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. वीके उपाध्याय ने किडनी रोड के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, उपचार पद्धतियों और रोगियों की देखभाल को लेकर विशेषज्ञों के साथ अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों के बीच सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न चिकित्सा पहलुओं पर चर्चा की गई।
डॉ. जितेंद्र ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य चिकित्सकों को नई चिकित्सा तकनीकों और उपचार विकल्पों से अपडेट रखना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

1 month ago | [YT] | 0

Aawaz Janta ki

विदेश के होटलों जैसा एहसास कराएगा ंअपनी रसोई और होटलं-कृष्णपाल गुर्जर

केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने किया अपनी रसोई और होटल का रिबन काटकर शुभारंभ

फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने आज मैन रोड़ भॉकरी पर ंअपनी रसोई और होटलं का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री जी का होटल के डायरेक्टर सतिन्द्र फागना ने पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद जगत फागना,भाजपा उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना,पूर्व चेयरमेन भारत भड़ाना,शमशाद अख्तर,महेश फागना,जिला पार्षद हरेन्द्र भड़ाना मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने सतिन्द्र भड़ाना को नए व्यवसाय की शुरूआत करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका व्यापार खूब फूले फले और आप खूब तरक्की करें। उन्होनें कहा कि इस होटल में आने वाले लोगों को एक बेहतर वातावरण और शुद्व भोजन मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से यह व्यापारियो की पहली पसंद बनेगा क्योकि पहले व्यापारियों को दूर किसी होटल में जाकर अपनी बैठके और कार्यक्रम करने पड़ते थे। चौ. कृष्णपाल गुर्जर होटल का अंदरूनी साज सज्जा देकर खूब प्रभावित हुए और उन्होनें कहा कि यह होटल लोगों को विदेश के होटलों जैसा एहसास कराएगा। इस अवसर पर सतिन्द्र फागना ने कहा कि होटल की साज सज्जा उन्होनें दुबई के एक होटल से प्रभावित होकर कराई है। यहांं खाने की क्वालिटी लाजवाब होगी और जो भी यहां एक बार आएगा उसका बार बार इस होटल में आने का मन करेगा।

1 month ago | [YT] | 2