हमारे यूट्यूब चैनल में आपका स्वागत है! आज के वीडियो में, हम ग़ाज़ीपुर के आकर्षक शहर की खोज करेंगे। मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपको उत्तर प्रदेश के इस छिपे हुए रत्न की आभासी यात्रा पर ले जाएंगे। अतीत की कहानियाँ सुनाने वाले ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर संस्कृति और रंग से भरपूर जीवंत स्थानीय बाज़ारों तक, ग़ाज़ीपुर में सब कुछ है। अपने समृद्ध इतिहास, शानदार वास्तुकला और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए जाने जाने वाले इस मनमोहक शहर के रहस्यों को उजागर करने के लिए हमसे जुड़ें। तो, आराम से बैठिए, और ग़ाज़ीपुर की सुंदरता में डूबने के लिए तैयार हो जाइए - एक ऐसा गंतव्य जो आपको बेदम कर देगा। उस सब्सक्राइब बटन को दबाना और नोटिफिकेशन चालू करना न भूलें, क्योंकि हमारे पास आपके रास्ते में और भी रोमांचक रोमांच आ रहे हैं
Welcome to our YouTube channel! In today's video, we will be exploring the fascinating city of Ghazipur. a destination that will leave you breathless. Don't forget to hit that subscribe button and turn on notifications, as we have more exciting adventures coming your way!
GHAZIPUR EK KHOJ
आज हमारे अब्बा का इंतकाल हो गया है इंशाल्लाह सकलेनाबाद में बाद असर सुपुर्दएखाक किया जाएगा बाद असर जनाजे की नमाज आस्ताने मस्जिद में अदा की जाएगी
4 days ago (edited) | [YT] | 11
View 1 reply
GHAZIPUR EK KHOJ
1 week ago | [YT] | 6
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
गाजीपुर 20 जून, 2026 - जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अनुपम शुक्ला, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 511 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 51 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 61 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 75 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक, डी सी मनरेगा, तहसीलदार सदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
1 week ago | [YT] | 5
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
गाजीपुर 15 जून, 2026 - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद गाजीपुर में आज दूसरे दिन सोमवार को कासिमबाद, जखनियॉ, मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, देवकली, भदौरा, एवं बाराचवर विकास खण्ड के साथ विभिन्न विकास खंडों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन भव्य रूप से मनाया गया। इस अभियान में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों प्रदर्शनी/मेला समस्त विभागो द्वारा स्टाल के माध्यम से उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिया।
विकास खण्डो में लगायी गयी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वन्दना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी एवं सफलता की कहानियॉ भी प्रदर्शित की गयी एवं राज्य सरकार की योजनाओं में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना आदि योजनाओ का स्टाल/प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो का जागरूक करते हुए योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़े विशेष शिविरों में अच्चे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं योजना से जुडे लाभार्थियों प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया।
2 weeks ago | [YT] | 5
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
2 weeks ago | [YT] | 5
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
2 weeks ago | [YT] | 12
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
गाजीपुर 14 जून, 2026 - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (महिला एवं पुरुष ) राजकीय इण्टर कालेज (प्रा0) परीक्षा-2025 जनपद गाजीपुर में रविवार को कड़ी सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था के बीच सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरजराजा संयुक्त रूप से आर्दश इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, इण्टरमीडिएट कालेज खालिसपुर गाजीपुर में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का परीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित रही।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित संवेदनशील बिंदुओं का भी निरीक्षण किया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सघन जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए तथा प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में किसी भी दशा में ले जाने की अनुमति न दी जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह अथवा अनुचित गतिविधि को तत्काल रोका जा सके।
जनपद में प्रवक्ता (महिला एवं पुरुष ) राजकीय इण्टर कालेज (प्रा0) परीक्षा-2025 हेतु 14 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न किया जायेगा। परीक्षा में कुल लगभग 6196 हजार परीक्षार्थियो भाग लिये जिसमें से 2892 परिक्षाओं में प्रतिभाग किया तथा 3304 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये जनपद प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, पुलिस बल तथा अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया तथा परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी संतोष व्यक्त किया।
2 weeks ago | [YT] | 7
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
2 weeks ago | [YT] | 4
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
2 weeks ago | [YT] | 9
View 0 replies
GHAZIPUR EK KHOJ
4 weeks ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more