Pbm news डिजिटल चैनल है#jamtara #police #west #bengal #follower #highlight #youtube #viral #video #news #ground #reporting #reals #mms #crime #politics #education #accident #amdinistretive #sujata #pankaj #film #movie #jharkhand #bjp #jmm #congress #tmc #kumbh #rpf #clw #chittaranjan #google #blog #channel #tv #mobile #smart #phone #facebook #instagram #teligram #x #twitor #linkdin #asansol #palashthali #Journalist #singer LIKE,SHARE and SUBSCRIBE
Disclaimer :-all rights reserved
Copyright @pbm news Any reproduction or illegal distribution of the content in any form will result in immediate action against the person concerned#dhanbadnews​ #dhanbad​ #breakingnews​ #jharkhand​ #live​ #news​#dhanbad​ #daily_news_jharkhand​ #live​ #jharkhand_hindi_news​
#jharkhand​#jharkhand_news​#dhanbad​#daily_news_jharkhand​#breaking_news_jharkhand​#pm_modi​#Jharkhand_hindi_news​#Daily_news_jharkhand​.Bihar and west Bengal#LatestNews​ #HindiNews​ #atlivestream​


PBM DIGITAL NEWS

Happy Mothers Day to All Mom

2 months ago | [YT] | 2

PBM DIGITAL NEWS

PBM Digit@l News चैनल के सभी दर्शकों को Happy Easter

3 months ago | [YT] | 6

PBM DIGITAL NEWS

ईद कि शुभकामनायें

3 months ago | [YT] | 1

PBM DIGITAL NEWS

विवेकानंद दूबे| थाना प्रभारी मिहिजाम| जामताड़ा की ओर से Pbm Digital News के सभी दर्शकों को 77वें गणतंत्र दिवस कि ढेर सारी शुभकामनायें

5 months ago | [YT] | 4

PBM DIGITAL NEWS

सृजन पब्लिक स्कूल की ओर से Pbm Digital News के सभी दर्शकों को 77वें गणतंत्र दिवस कि ढेर सारी शुभकामनायें

5 months ago | [YT] | 3

PBM DIGITAL NEWS

Pbm Digital News कि ओर से सभी दर्शकों को 77वें गणतंत्र दिवस कि ढेर सारी शुभकामनायें

5 months ago | [YT] | 4

PBM DIGITAL NEWS

🔴 चाईबासा में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर
17 हार्डकोर नक्सली ढेर, टॉप लीडर अनल उर्फ पतिराम मांझी मारा गया
करोड़ों के इनामी नक्सली कमांडर का अंत, माओवादियों को सबसे बड़ा झटका
चाईबासा/रांची:
झारखण्ड में नक्सल उन्मूलन अभियान को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखण्ड जगुआर के संयुक्त ऑपरेशन में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में 22 और 23 जनवरी 2026 को हुए भीषण मुठभेड़ में 17 हार्डकोर नक्सली मारे गये।
इस एनकाउंटर में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के टॉप लीडर अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) समेत कई बड़े कमांडर ढेर कर दिये गये हैं। अनल पर झारखण्ड, ओडिशा और एनआईए मिलाकर 2 करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम था। यह माओवादी संगठन के लिए ऐतिहासिक और सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
💥 दिन-दहाड़े जंगल में गोलियों की गूंज
खुफिया सूचना के आधार पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुमडीह और बहदा गांव के पहाड़ी-जंगली इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया।
नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन सुरक्षा बलों ने बहादुरी और रणनीति के साथ जवाबी कार्रवाई करते हुए लगातार कई मुठभेड़ों में नक्सलियों की कमर तोड़ दी।
🧨 मारे गये बड़े नक्सली कमांडर
इस ऑपरेशन में जिन बड़े नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, उनमें शामिल हैं:
अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) – ₹2.35 करोड़ से अधिक इनामी
अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC) – ₹90 लाख से अधिक इनामी
अमित मुंडा (RCM) – ₹60+ लाख इनामी
पिंटू लोहरा (SZC)
लालजीत उर्फ लालू (SZC)
समीर सोरेन (SZC)
रापा उर्फ पावेल (SZC)
सहित कुल 17 कुख्यात नक्सली
🔫 भारी हथियारों का जखीरा बरामद
सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं:
AK/AKM राइफल – 04
INSAS राइफल – 04
SLR – 03
303 राइफल – 03
भारी मात्रा में कारतूस
विस्फोटक व नक्सल सामग्री
🛑 माओवादियों की रीढ़ टूटी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को तोड़ने वाला टर्निंग पॉइंट साबित होगा। बीते तीन वर्षों में:
183 नक्सली गिरफ्तार
28 नक्सली मुठभेड़ में ढेर (जिसमें 17 इसी ऑपरेशन में)
कई नए सुरक्षा कैंप स्थापित
जिससे नक्सलियों का दायरा तेजी से सिमट रहा है।
🚨 झारखण्ड पुलिस की अपील
झारखण्ड पुलिस ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

5 months ago | [YT] | 1

PBM DIGITAL NEWS

🔴 नमाज़ से लौटते ही मारी गई गोली! बर्नपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे भतीजे समेत 3 गिरफ्तार
आसनसोल | PBM Digital News
आसनसोल के बर्नपुर स्थित करीम डांगा इलाके में हुई मोहम्मद शरीफुद्दीन की रहस्यमय हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में चौंकाने वाला सच सामने लाया है।
हीरापुर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हत्या किसी बाहरी साजिश नहीं, बल्कि पारिवारिक रंजिश का नतीजा है।
🩸 दुकान के विवाद ने लिया खूनी रूप
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शरीफुद्दीन और उनके बड़े भाई के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
🕌 नमाज़ से लौटते वक्त रची गई साजिश
घटना के दिन शरीफुद्दीन नमाज़ पढ़कर मस्जिद से लौट रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई के बेटे मोहम्मद सलाम और सद्दाम ने उनका पीछा किया और मौके का फायदा उठाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
🔫 तीसरे आरोपी की एंट्री, साजिश का शक
पूछताछ के दौरान पुलिस को इस वारदात में रविंद्र सिंह की भी संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
🚔 पुलिस रिमांड में होंगे तीनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि
हत्या में इस्तेमाल हथियार
साजिश की पूरी कहानी
अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका
का खुलासा किया जा सके।
⚠️ इलाके में दहशत, परिवार में मातम
इस हत्याकांड के बाद पूरे करीम डांगा इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

5 months ago | [YT] | 1

PBM DIGITAL NEWS

🏆 मिहिजाम की बहू बनीं देश का गौरव
युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुईं डॉ. स्वाति शर्मा राय
मिहिजाम/जामताड़ा | शंकर यादव | PBM Digital News
मिहिजाम और पूरे जामताड़ा जिले के लिए गर्व का क्षण है। मिहिजाम की बहू एवं हिमाचल प्रदेश के शिमला की मूल निवासी डॉ. स्वाति शर्मा राय को पटना में नेशनल एनवायरनमेंटल साइंस अकादमी (NESA) द्वारा प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें प्राकृतिक संसाधनों, औषधीय पौधों एवं जंगली खाद्य पौधों पर किए गए उनके उत्कृष्ट और समाजोपयोगी शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उनके शोध को देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
🌿 हिमालय से वैश्विक मंच तक डॉ. स्वाति की पहचान
डॉ. स्वाति शर्मा एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं कोर रिसर्चर हैं। उन्होंने देश के कई नामचीन भारतीय विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएँ दी हैं और वर्तमान में वे थाईलैंड की शिनावत्रा यूनिवर्सिटी में विज़िटिंग रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं।
उनका शोध विशेष रूप से सिक्किम हिमालयी क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों, औषधीय पौधों और वन्य खाद्य पौधों पर केंद्रित रहा है। उनका मानना है —
“हमारे पहाड़ हर दृष्टि से हमारे संरक्षक हैं।”
👨‍👩‍👧‍👦 माता-पिता और गुरु को दिया श्रेय
डॉ. स्वाति ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
उनके पिता श्री अमृत कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती सुनीता शर्मा एक शिक्षिका रह चुकी हैं।
डॉ. स्वाति ने बताया कि उनकी माँ स्वयं सुबह उठकर उनके साथ पढ़ाई करती थीं और वही उनकी पहली और सबसे बड़ी गुरु रहीं। वहीं पिता ने उन्हें जीवन में आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और हर कदम पर मजबूत समर्थन दिया।
🎓 पीएचडी गाइड प्रो. दीनबंधु साहू का अहम योगदान
डॉ. स्वाति ने अपने पीएचडी मार्गदर्शक प्रो. दीनबंधु साहू के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रो. साहू के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुशासन और मार्गदर्शन ने उनके शोध करियर को नई दिशा दी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने में मदद की।
💑 मिहिजाम के राय परिवार का बढ़ाया मान
डॉ. स्वाति शर्मा राय, मिहिजाम के स्वर्गीय श्री रामाशंकर राय एवं श्रीमती आशा देवी की बहू तथा श्री रामाशीष ठाकुर जी की पौत्रवधू हैं।
उन्होंने अपने पति डॉ. अमित कुमार राय के प्रति भी विशेष आभार जताया। हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुए डॉ. अमित कुमार राय स्वयं एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं।
डॉ. स्वाति ने कहा कि उनके पति का सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है और यह वैज्ञानिक जीवन व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन की एक प्रेरणादायी मिसाल है, जो समाज की पारंपरिक सोच को भी नई दिशा देता है।
👶 नन्हीं शांभवी भी बनीं प्रेरणा
डॉ. स्वाति अपनी 3.5 वर्षीय बेटी शांभवी राय की माँ भी हैं, जो स्वभाव से अत्यंत समझदार और सहयोगी है। उन्होंने कहा कि परिवार का यह स्नेह और सहयोग उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।
🏅 मिहिजाम और जामताड़ा का बढ़ाया मान
डॉ. स्वाति शर्मा राय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ मिहिजाम बल्कि पूरे जामताड़ा जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
PBM Digital News परिवार की ओर से डॉ. स्वाति शर्मा राय को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🌟

5 months ago | [YT] | 0

PBM DIGITAL NEWS

🚨 ब्रेकिंग: नमाज़ के लिये निकले ग्रिल दुकानदार पर फायरिंग, अस्पताल में मौत — इलाके में सनसनी
आसनसोल | हीरापुर थाना क्षेत्र के करीम डंगल इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 47 वर्षीय ग्रिल दुकानदार मोहम्मद सरफुद्दीन पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब वह सुबह करीब 5:30 बजे नमाज़ पढ़ने के लिये मस्जिद जा रहे थे।
🔫 बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और सरफुद्दीन पर गोली चला दी। हालांकि गोली सीधे शरीर में नहीं लगी, लेकिन नाक पर गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए।
गोली चलाने के बाद अपराधी मौके पर पिस्तौल छोड़कर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।
🏥 अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गंभीर हालत में सरफुद्दीन को परिजन आसनसोल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
👮‍♂️ ACP इप्सिता दत्ता के नेतृत्व में जांच
घटना की सूचना मिलते ही ACP इप्सिता दत्ता और CI अशोक सिंह महापात्रा के नेतृत्व में हीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से:
एक पिस्तौल
कारतूस के खोखे
बरामद किए हैं।
🗣️ परिजनों का बड़ा दावा
मृतक के भाई मोहम्मद ज़ैनुल ने बताया कि सरफुद्दीन की ग्रिल और रॉड की दुकान थी और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
भतीजे मोहम्मद सानू ने कहा:
“मेरे चाचा को गोली नहीं लगी थी। उनकी नाक पर गहरा घाव था। हमारी जानकारी में उनकी मौत गोली से नहीं, बल्कि गंभीर चोट या किसी और वजह से हुई है।”
❓ हत्या या रहस्यमयी मौत?
घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं —
गोली नहीं लगी तो मौत कैसे हुई?
बदमाशों ने पिस्तौल क्यों छोड़ी?
हमलावर बाइक पर थे या कार में? (बयानों में विरोधाभास)
😨 इलाके में दहशत
सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे करीम डंगल और हीरापुर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों की पहचान में जुटी है।
⚠️ PBM Digital News सवाल पूछता है:
क्या यह सोची-समझी हत्या थी?
या फिर किसी और साजिश का हिस्सा?
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज?
📌 खबर पर बनी रहे — हर अपडेट सबसे पहले सिर्फ PBM Digital News पर।

5 months ago | [YT] | 1