हिंglish campus

सभी दर्शकों को नमस्कार ,
हमारे यूट्यूब चैनल पर आपका स्वागत है। यहां पर हिन्दी साहित्य, इतिहास, संस्कृत की सभी परीक्षाओं (UGC - NET/JRF, Assistant Professor,TGT/PGT, CUET UG/ PG) से सम्बन्धित पाठ्य सामग्री ; साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों और रमणीय पर्यटक स्थलों के रोचक तथ्यात्मक विडियोज उपलब्ध कराए जायेंगे ।
collaboration के लिए हमारे E-mail पर संपर्क करें |

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें
इंस्टाग्राम - tiwari.shubh2001
टेलीग्राम - @shubham_0112


हिंglish campus

MP Assistant Professor Application form

1 week ago | [YT] | 33

हिंglish campus

05/06/2026

शासकीय महाविद्यालय केशवाही, जिला-शहडोल, मध्यप्रदेश

वृक्षारोपण अभियान 2026
'जंग जिंदगी की'

1 week ago | [YT] | 44

हिंglish campus

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामाएं 💚 । आप सब प्रकृति संरक्षण और संवर्धन से जुड़िए। जनजीवन बचाने के लिए आज हमे सजग होना ही होगा उसके अलावा अन्य मार्ग नहीं है।।🌱
आज आवश्यकता है की हम सब संकल्प लें की प्रतिवर्ष कम से कम दो पेड़("Each one plant two") लगाकर उनका संरक्षण अवश्य करेंगे साथ ही अपने आस पड़ोस और अपने साथियों को इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे 💚🙏

2 weeks ago | [YT] | 56

हिंglish campus

'दिल्ली दरबार दर्पण ' निबंध के लेखक हैं??

1 month ago | [YT] | 14

हिंglish campus

वोल्गा से गंगा किसकी रचना है ?

1 month ago | [YT] | 11

हिंglish campus

हाँ ठीक है मैं अपनी अना का मरीज हूँ ,
आख़िर मिरे मिजाज में क्यूँ दखल दे कोई।

- जॉन एलिया

1 month ago | [YT] | 133

हिंglish campus

यूजीसी नेट/जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी एडमिशन नोटिफिकेशन, CUET PG Hindi की तैयारी और अन्य जानकारियों के लिए जुड़िए ।।


UGC NET paper 1 PDF सामग्री ग्रुप लिंक - t.me/+MJ_2MBSy9w1hY2E1

YouTube Channel link(Exam Strategy and Study Content)-

youtube.com/@Hinglishcampus?si=ES9bW3uNtqmv8Sbd

हिंदी साहित्य मार्गदर्शन और नियमित क्विज -
t.me/HindiNetHinglishCampus

हिंदी साहित्य PDF सामग्री ग्रुप लिंक -
t.me/+MJ_2MBSy9w1hY2E1

MP Assistant Professor Hindi group link - chat.whatsapp.com/JTtknNEDyztJieSTmMyrWw

CUET PG (Hindi) Group link -

chat.whatsapp.com/DJF3SPRZHkFFK0FHlcEh25

PhD Admission information group link

chat.whatsapp.com/BYvKr6QhKXwHsSMTmFl8eg

Ugc Net Information WhatsApp Group link - chat.whatsapp.com/H3vKtDCL8XOCtvEGTQ01dO

All Information व्हाट्सएप चैनल लिंक -whatsapp.com/channel/0029Vaj324N6RGJQjjIJBg3X

Instagram Page - www.instagram.com/hinglish.campus01?igsh=aDk1d2V0M…

🌼

1 month ago | [YT] | 5

हिंglish campus

t.me/HindiNetHinglishCampus


UGC NET-JRF june 2026 हिंदी साहित्य की तैयारी के लिए टेलीग्राम पर नियमित टॉपिक वाइज क्विज प्रश्नोत्तरी शुरू है ।

1 month ago | [YT] | 6

हिंglish campus

'महुआ बीनती लड़कियाँ'

महुआ बीनती लड़कियाँ
सुबह की नींद से पहले उठ जाती हैं
जंगल अभी पूरी तरह जागा नहीं होता;
भोर के धुंधलके में
झुकी हुई धरती से
चुनती हैं
मीठी गंध से भरे
छोटे-छोटे पीले फूल।

इन्हें देखते हुए मैं अक्सर सोचता हूँ ...
आख़िर ये क्या करती होंगी इन फूलों का?
क्या इन्हें बेचकर
जोड़ती होंगी चंद सिक्के
किसी साप्ताहिक बाज़ार से
खरीद लाती होंगी
एक सस्ती-सी लिपस्टिक,
काँच की चूड़ियाँ, रंगीन रिबन
और सस्ते मेकअप का कोई छोटा-सा डिब्बा!
या फिर खरीदती होंगी किताबें
और उन्हीं पन्नों में
धीरे-धीरे बनाती होंगी अपना आसमान?

नहीं, शायद किसी देहाती भट्टी की आग में
इन फूलों की खुशबू
बदल जाती होगी कच्ची शराब में,
और उस कड़वे धुएँ में
गुम हो जाते होंगे उनके सपने भी।

एक सवाल जो अनायास मन में उठता है..
क्या इस मेहनत की कमाई पर
उनका भी होता होगा हक़?
या फिर घर की चौखट,
पिता की वृद्ध थकान,
भाई की जरूरत
और किसी अनदेखे पति का अधिकार
छीन लेता होगा उनकी हथेलियों की मिठास?

महुआ बीनती लड़कियाँ
सिर्फ फूल नहीं चुनतीं
वे चुनती हैं
जीवन की कड़वी-मीठी संभावनाएँ।
उनकी टोकरी में
महुए के फूलों से ज्यादा
भरे होते हैं सपने, सवाल
और एक छोटा-सा हक़;
जिसे हमारा समाज
शायद अब तक पहचान नहीं पाया।।

- आशीष तिवारी 'शुभ'

2 months ago (edited) | [YT] | 100

हिंglish campus

आप सभी को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं !
ईश्वर कृपा से जीवन में रंग बरकरार रहे । 🫟

3 months ago | [YT] | 9