बिहार न्यूज / बिहार समाचार से देखिए बिहार के सभी जिलों से खबरें। बिहार के मौसम पूर्वानुमान बिहार की खेल जगत की खबरें भी। अगर आप इस न्यूज चैनल Bihar news Bihar samachar पर पहली बार आए है तो चैनल को जरूर subscribe करें।
बिहार के स्कूलों में नई स्कूल मैनेजमेंट कमिटी बनने जा रही है, जिससे अभिभावकों की भूमिका पहले से ज्यादा मजबूत होगी. अब निजी और सरकारी स्कूल, किताब, यूनिफॉर्म और फीस के मामले में मनमानी नहीं कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने और अभिभावकों को राहत देने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान, विक्रेता या ब्रांड से किताब, कॉपी, पठन-पाठन सामग्री या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा
बिहार में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक कुल 48 हजार 447 नए पदों का सृजन किया है। इन पदों पर बड़ी संख्या में सीधी बहाली की जाएगी, जबकि कई पदों को प्रोन्नति के जरिए भरा जाएगा। इसके साथ ही सरकार आपातकालीन सेवा डायल-112 को भी और मजबूत करने की तैयारी में है। डायल-112 के दूसरे चरण के तहत 19 हजार 288 नए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी, जिसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पद शामिल हैं।
मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल है. इसके साथ ही जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर और जमुई शामिल है.
अगले 24 घंटे में कितना गिरेगा तापमान? मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले 72 घंटों के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही एक दो दिनों के दौरान रात के तापमान में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
अगले 48 घंटों तक के लिए अलर्ट जारी। मौसम विभाग की माने तो, अगले 48 घंटे तक बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. 6 मई को सिर्फ कुछ जिलों को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाले नमी वाली हवाओं की वजह से बिहार में प्री-मॉनसून जैसी स्थिति बनी हुई है.
सोमवार को मौसम का मिजाज बदलते ही कुदरत ने कहर बरपा दिया. तेज आंधी और बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर टोटल 20 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में पांच लोगों की जान गई है. सुगौली के कथवलिया गांव में ठनका सीधे एक घर पर गिरा, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.
राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुदान देने के निर्देश दिए हैं.
बिहार के पटना समेत कई जिलों में आज और आने वाले कुछ दिनों तक **आंधी-तूफान और बारिश** होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान **बिजली (वज्रपात)** गिर सकती है और हवाएं बहुत तेज (50 से 60 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि जब आसमान में बादल गरजें या बिजली चमके, तो वे **पेड़ों के नीचे न छिपें** और पक्के मकानों में शरण लें। किसानों को भी खेतों में जाने से बचने को कहा गया है ताकि किसी तरह की जान-माल की हानि न हो।
मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी भारत में भी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. बिहार में पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
विभाग के मुताबिक, बाकी के सभी जिलों में मेघ गर्जन, बिजली और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Patna Samachar
पेट्रोलियम संकट के बीच बिहार सरकार ने किस योजना की घोषणा की?
1 week ago | [YT] | 17
View 1 reply
Patna Samachar
Video link :- 👉 https://youtu.be/ePoc9ckhej0
1 week ago | [YT] | 52
View 0 replies
Patna Samachar
बिहार के स्कूलों में नई स्कूल मैनेजमेंट कमिटी बनने जा रही है, जिससे अभिभावकों की भूमिका पहले से ज्यादा मजबूत होगी. अब निजी और सरकारी स्कूल, किताब, यूनिफॉर्म और फीस के मामले में मनमानी नहीं कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने और अभिभावकों को राहत देने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान, विक्रेता या ब्रांड से किताब, कॉपी, पठन-पाठन सामग्री या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा
1 week ago | [YT] | 13
View 0 replies
Patna Samachar
बिहार में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक कुल 48 हजार 447 नए पदों का सृजन किया है। इन पदों पर बड़ी संख्या में सीधी बहाली की जाएगी, जबकि कई पदों को प्रोन्नति के जरिए भरा जाएगा। इसके साथ ही सरकार आपातकालीन सेवा डायल-112 को भी और मजबूत करने की तैयारी में है। डायल-112 के दूसरे चरण के तहत 19 हजार 288 नए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी, जिसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पद शामिल हैं।
1 week ago | [YT] | 12
View 0 replies
Patna Samachar
इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी खरीदने पर महिलाओं को कितनी सहायता मिलेगी?
1 week ago | [YT] | 4
View 0 replies
Patna Samachar
बिहार सरकार महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर कितनी आर्थिक सहायता देगी?
1 week ago | [YT] | 6
View 0 replies
Patna Samachar
मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल है. इसके साथ ही जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर और जमुई शामिल है.
अगले 24 घंटे में कितना गिरेगा तापमान?
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले 72 घंटों के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही एक दो दिनों के दौरान रात के तापमान में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
3 weeks ago | [YT] | 49
View 0 replies
Patna Samachar
अगले 48 घंटों तक के लिए अलर्ट जारी।
मौसम विभाग की माने तो, अगले 48 घंटे तक बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. 6 मई को सिर्फ कुछ जिलों को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाले नमी वाली हवाओं की वजह से बिहार में प्री-मॉनसून जैसी स्थिति बनी हुई है.
सोमवार को मौसम का मिजाज बदलते ही कुदरत ने कहर बरपा दिया. तेज आंधी और बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर टोटल 20 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में पांच लोगों की जान गई है. सुगौली के कथवलिया गांव में ठनका सीधे एक घर पर गिरा, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.
राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुदान देने के निर्देश दिए हैं.
3 weeks ago | [YT] | 47
View 0 replies
Patna Samachar
बिहार के पटना समेत कई जिलों में आज और आने वाले कुछ दिनों तक **आंधी-तूफान और बारिश** होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान **बिजली (वज्रपात)** गिर सकती है और हवाएं बहुत तेज (50 से 60 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि जब आसमान में बादल गरजें या बिजली चमके, तो वे **पेड़ों के नीचे न छिपें** और पक्के मकानों में शरण लें। किसानों को भी खेतों में जाने से बचने को कहा गया है ताकि किसी तरह की जान-माल की हानि न हो।
मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी भारत में भी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. बिहार में पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
विभाग के मुताबिक, बाकी के सभी जिलों में मेघ गर्जन, बिजली और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
3 weeks ago | [YT] | 32
View 0 replies
Patna Samachar
Bihar Weather: पूरे बिहार में आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट, 20 जिलों में झमाझम बारिश
3 weeks ago | [YT] | 35
View 0 replies
Load more