Hi, thanks for visit our channel about भारतीय किसान यूनियन (किसान)
In this channel we’ll walk you through:
- kisan
- bhartiya Kisan union kisan
- kisan union
ABOUT OUR CHANNEL
Our channel is against the injustice done to In Indian farmers and the corrupt people who them. The work of reforming such corrupt officials is done by Bharatiya Kisan Union kisan.
Don’t forget to subscribe!
GET IN TOUCH
Contact us on - yt.prakhar2007@gmail.com
Bhartiya Kisan Union Kisan
🚨 भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन किसान प्रशासन को चेतावनी देती है कि ग्राम स्तर से लेकर उच्च स्तर तक चल रहे भ्रष्टाचार, किसानों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
यदि किसानों की योजनाओं, सब्सिडी या मुआवज़े में किसी भी प्रकार की लापरवाही या रिश्वतखोरी पाई गई —
तो यूनियन शांत नहीं बैठेगी।
हम जनहित में संघर्ष करना जानते हैं और करेंगे भी।
प्रशासन सतर्क रहे — किसान अब जाग चुका है।
✊ #BhartiyaKisanUnion #NoCorruption #KisanEkta
प्रखर दुबे
मीडिया प्रभारी उ.प्र
@Bhartiya_Kisan_Union_Kisan
6 months ago (edited) | [YT] | 5
View 1 reply
Bhartiya Kisan Union Kisan
🌾 किसान की मेहनत का हक़ — MSP पर कानूनी गारंटी
किसान आज भी अपनी फ़सल का सही दाम पाने के लिए तरस रहा है। सरकार Minimum Support Price (MSP) की बात तो करती है, पर जब तक MSP को कानूनी अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक किसानों को उसका असली लाभ नहीं मिल पाएगा।
हर साल मंडियों में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ती है।
ट्रैक्टर चलाने से लेकर खाद, बीज, डीज़ल, और बिजली — सबकी कीमत बढ़ी है, लेकिन फ़सल का दाम वही का वही है।
हमारी माँग है कि —
👉 MSP को कानूनी गारंटी मिले।
👉 हर फ़सल की खरीद सरकारी दर पर हो।
👉 किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई हो।
किसान सिर्फ़ अन्नदाता नहीं, देश की रीढ़ है।
किसान का सम्मान तभी होगा जब उसकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।
✊ #MSP_Guarantee #KisanEkta #KisanKiAwaaz #BhartiyaKisanUnion
@Bhartiya_Kisan_Union_Kisan
6 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bhartiya Kisan Union Kisan
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री शीलेश दुबे जी के मार्गदर्शन में कृषि, बिजली एवं लघु सिचाई विभाग को ज्ञापन -
सर्व विदित है कि किसान समाज का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य है। वह साधारण तरीके से जीते हुए कड़ी धूप, तेज वर्षा, पाला एवं तुषार में कड़ी मेहनत करके लोगों के लिए अनाज उगाता है। लेकिन आज समाज एवं किसान का दुर्भाग्य है कि सबसे ज्यादा किसान ही समस्याग्रस्त है । सरकार व प्रशासन की निष्क्रियता एवं कर्मचारियों की लापरवाही से किसान निरंतर खेती में लागत के बोझ से दबता जा रहा है । शासन की योजनाएं भ्रष्टतंत्र की वजह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुँच पा रही हैं । निम्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने उपरोक्त विभागों को ज्ञापन दिया गया---
1- सहकारी समितियों से पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद उर्वरकों का न मिलना।
2- खाद उर्वरकों का ब्लेैक में मिलना, खाद विक्रेताओं द्वारा कृषकों को रसीद न देना तथा खाद के साथ अनावश्यक वस्तुओं देकर अतिरिक्त धनराशि वसूलना।
3- निजी खाद विक्रेताओं को आवश्यक खाद उर्वरकों का न मिलना जिससे किसानों को दूर दराज के क्षेत्रों में स्थापित सहकारी समितियों के चक्कर लगाना।
4- सरकारी गोदामों पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेना, किसानों को रसीद उपलब्ध न कराना, सरकारी बीज का असमान्य वितरण ।
5- प्रत्येक सरकारी गोदाम पर उपलब्ध सामग्री का मूल्य, उपलब्ध स्टॉक की मात्रा अंकित कराई जाये।
6- सरकारी गोदाम पर संचालित पॉश मशीनों द्वारा जारी की गई रसीद (बिल) किसानों को दिया जाये।
7- बेसहारा गौ वंश द्वारा फसल को बर्बाद करना।
बिजली विभाग ----------
1- किसानों को धान की फसल तैयार होने तक 12 घंटे बिजली प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाये।
2- किसानो के बढ़े हुए बिलों को संशोधित कर वास्तविक बिल जमा कराये जाये।
3- खराब ट्रांसफार्मर्स को तत्काल बदला जाये।
4- स्मार्ट मीटर वापस लिए जाये।
5- विधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों से शालीनतपूर्ण व्यवहार किया जाये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री शीलेश दुबे, मुकेश पाण्डेय, शिवाकांत दुबे, चंद्रपाल यादव प्रधान, अरविन्द मिश्रा, राजू चौहान, राज कुमार चौहान, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, कृष्णकांत, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे ।
उपेन्द्र मिश्रा
जिला अध्यक्ष, मैनपुरी
भारतीय किसान यूनियन (किसान)
#viral #post #treanding #dmmainpuri #yogi adityanath #narendra Modi
9 months ago | [YT] | 9
View 2 replies
Bhartiya Kisan Union Kisan
"हर किसान का हक दिलाने के लिए
हम एक साथ हैं ✊
भारतीय किसान यूनियन (किसान) —
आपकी आवाज, आपका संगठन 🚜"
#KisanAndolan
#BKUKisan
11 months ago | [YT] | 1
View 1 reply
Bhartiya Kisan Union Kisan
"आपके अनुसार सबसे बड़ी किसान समस्या क्या है?"
11 months ago | [YT] | 4
View 2 replies
Bhartiya Kisan Union Kisan
यदि केन्द्र सरकार के किसी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम का कोई अधिकारी/कर्मचारी किसी कार्य को करने के लिये आपसे रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल सीबीआई, गाजियाबाद को फोन करेः- मोबाइल नं0 9560109556, 9560109557 और फोन नं0- 01202751955, 2704001
-CBI Ghaziabad
-@Bhartiya_Kisan_Union_Kisan
#cbi #up_police #cid #gajiyabad #india #brastachar #kisan
11 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bhartiya Kisan Union Kisan
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष रवि यादव जी ने अभिषेक यादव को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इटावा और आदित्य प्रसाद को जिला महासचिव
इटावा नियुक्त किया साथ में आलोक राठौर जिला अध्यक्ष छात्र मोर्चा इटावा
जय जवान जय किसान
@Bhartiya_Kisan_Union_Kisan
11 months ago | [YT] | 6
View 1 reply
Bhartiya Kisan Union Kisan
भारतीय किसान यूनियन (किसान) टीम कानपुर का बिल्हौर तहसील चौबेपुर ब्लाक बनी ग्राम पंचायत बाबा वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पर रिंग रोड से कट पॉइंट के लिए लगातार धरना जारी है 9 जून 2025 को भारी आंदोलन होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर 9 तारीख वनखण्डेश्वर मंदिर पहुंच रहे हैं
जय जवान जय किसान
भा0 कि0 यू0 (किसान)
#kanpur
11 months ago | [YT] | 12
View 0 replies
Bhartiya Kisan Union Kisan
आज दिनांक 07/06/2025 को नारखी ब्लॉक के गांव हिम्मत पुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौहान, मीडिया प्रभारी शिवा सिसौदिया, गवेंद्र पाल सिंह , टीम नारखी , जिला अध्यक्ष (छात्र) आलोक यादव l मौजूद रहे ll
कथा अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी के मुखारविंद से सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ll
आयोजक एवं सभी भक्तों का हृदय से आभार ll
भारतीय किसान यूनियन (किसान) ❤️
11 months ago | [YT] | 8
View 0 replies
Bhartiya Kisan Union Kisan
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर जी के आदेश अनुसार , माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री शीलेश दुबे जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के किसानो एवं मजदूरों व आढतियो के साथ किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध मे एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओ को लेकर उप जिलाधिकारी सदर, मैनपुरी को दिनांक 07-03-2025 दिन शुक्रवार को समय 11 बजे ज्ञापन दिया जाएगा।
नोट – सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो का आना अनिवार्य है।
प्रखर दुबे
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (किसान)
1 year ago | [YT] | 5
View 0 replies
Load more