हमारा प्रयास...आपको मिले खास... और सच के साथ"
INDIA मे हरियाणा के एक जिम्मेदार संपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में हमारा उद्देश्य पूर्वाग्रह से ग्रसित हुए बगैर सच्चाई, स्वतंत्रता, स्पष्टता और निर्भिकता के साथ कार्य करते हुए असली घटनाक्रम आपके सामने रखना है।
1.वेब् के लिए एप्प Download करें:-
www.citytehelka.in

2.फेसबुक के लिए Like करें:- www.facebook.com/citytehelka

3.You tube को Subscribe करें:-
youtube.com/@CityTehelka

4.इंस्टाग्राम्
instagram.com/citytehelkanews

5.Twitter
twitter.com/CityTehelka
----
DISCLAMER- वीडियो /कार्यक्रम का उद्देश्य या आशय किसी जाति, धर्म, संप्रदाय,पार्टी दल, समूह, धर्म, व्यक्ति या संस्था को बदनाम करने या ठेस पहुंचाने का नहीं है अपितु इस तरह की प्रस्तुति केवल-मात्र् सूचनात्मक, जानकारी, ज्ञानवर्धन व समाज को शिक्षित करने हेतु है। आशयपूर्ण कोई भी गलत प्रस्तुति नहीं है फिर भी मानवीय भूल के कारण हुई किसी भी तथात्मक त्रुटि के लिए सदैव खेद है और बॉक्स मे ध्यान दिलाने का करबद्ध निवेदन है





City Tehelka

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पीएम मोदी पर लिखी गई किताब अपनापन का आज लोकार्पण था. जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'मोदी समय से पहले बदलावों को भांप लेते हैं और उसी हिसाब से तैयारी करते हैं. उन्होंने बताया कि जब PM मोदी एमपी के प्रभारी थे, तब उन्होंने नेताओं से ईमेल ID बारे में पूछा था, जबकि उस दौर में टेक्नोलॉजी को लेकर जागरूकता बेहद कम थी, साथ ही ये भी कहा कि मोदी AI, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स के जरिए विकसित भारत बनाने का विजन रखते हैं.
#shivrajsinghchouhan #pmmodi

12 hours ago (edited) | [YT] | 50

City Tehelka

आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला।
उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक माँ-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था।
देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं टूटती - एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है।
प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं - एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है।
जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफ़ियाओं के हवाले कर दिया, और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं - मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है।


#neetpaperleak #rahulgandhi #neetexam #neetexamleakpaper

12 hours ago | [YT] | 92

City Tehelka

सिलीगुड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उनपर सनातन धर्म के विरुद्ध कथित बयान के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।एडवोकेट रिंकी चटर्जी सिंह ने पूर्व सीएम के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला 2025 में कोलकाता के रेड रोड पर एक ईद कार्यक्रम और 2026 में चुनाव-पूर्व विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के संबंध में दर्ज किया गया है।
#MamtaBanerjee #TMC #mamtabanerjeenews
#LatestNews

13 hours ago | [YT] | 36

City Tehelka

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने CBSE एग्जाम रिजल्ट में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ होने का दावा किया है. X पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, CBSE एग्जाम रिजल्ट में हुई छेड़छाड़ के चलते देश भर के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं. और मिस्टर मोदी? हमेशा की तरह कोई जवाब नहीं, कोई जवाबदेही नहीं, कोई शर्म नहीं. जिस कंपनी COEMPT को यह ज़िम्मेदारी दी गई थी, उसने 2019 में तेलंगाना में ग्लोबेरेना नाम से ऐसा ही स्टंट किया था. नाम बदला, लेकिन इरादा वही, तरीका वही. सबको इतिहास पता था, फिर भी कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया. 1.85 मिलियन बच्चों का भविष्य ऐसी कंपनी को सौंप दिया गया, और किसी ने आंख नहीं उठाई. यह कोई गलती नहीं है, यह एक सोची-समझी साज़िश है. राहुल ने लिखा, हम मांग करते हैं कि इस पूरे स्कैम के असली गुनहगारों को सामने लाने के लिए तुरंत एक इंडिपेंडेंट ज्यूडिशियल जांच और SIT बनाई जाए. CBSE के Gen Z साथियों आपकी मेहनत, आपका भविष्य, इसे कोई नहीं चुरा पाएगा. हम इस साज़िश की जड़ तक जाएंगे और इस भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए जड़ से उखाड़ फेंकेंगे.
#CBSEExamResult #Congress #RahulGandhi #PMModi

13 hours ago | [YT] | 834

City Tehelka

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. इस मसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लोगों को गर्मी से बचने के लिए कहा. प्रधानमंत्री मोदी की इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कस दिया. उन्होंने कहा कि लोग गर्मी से तो बच लेंगे, लेकिन महंगाई की आग से कैसे बचेंगे.
#congress #mallikarjunkharge #bjp #summers #heatwave

15 hours ago | [YT] | 722

City Tehelka

हरियाणा सरकार ने बोर्ड, निगम और समितियों में नियुक्त होने वाले गैर-सरकारी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों के लिए पहली बार एक समान सर्विस शर्तें तय कर दी हैं। नई पॉलिसी के तहत अब इन पदों पर बैठे लोगों को ग्रुप-A अधिकारियों जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। सरकार के इस फैसले के बाद लंबे समय से चल रहा वेतन, भत्तों और सुविधाओं को लेकर भ्रम खत्म हो जाएगा।

citytehelka.com/haryana-chairman-vice-chairman-new…

15 hours ago | [YT] | 30

City Tehelka

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है. जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया

#asarambapu #asarambapuji #rajasthanhighcourt

17 hours ago | [YT] | 194

City Tehelka

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों की सतर्कता और देखभाल किसी की जिंदगी बचा सकती है.
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों की सतर्कता और देखभाल किसी की जिंदगी बचा सकती है.
PM Modi ने कहा
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
#WeatherUpdate #Heatstroke #PMModi #HEATWAVE #ExtremeHeat #LatestUpdat

#WeatherUpdate #Heatstroke #PMModi #HEATWAVE #ExtremeHeat #LatestUpdates

18 hours ago (edited) | [YT] | 33

City Tehelka

एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी के विदेश दौरों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर तंज कसते हुए कहा कि 'अगर कोरोना नहीं आया होता तो पीएम मोदी धरती के 2-3 चक्कर और लगा लेते. उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे देशों में भी जाते हैं जिनका नाम लोग सिर्फ ओलंपिक में सुनते हैं'.
#BhagwantMann #NarendraModi

18 hours ago | [YT] | 311

City Tehelka

सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा कि SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार है। चुनाव आयोग ने अपने अधिकार के बाहर काम नहीं किया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपने फैसले में कहा कि SIR प्रक्रिया को सिर्फ इसलिए 'अल्ट्रा वायर्स' (गैर-कानूनी) कहकर रद्द नहीं किया जा सकता क्योंकि यह वोटर लिस्ट के आम रिवीजन की प्रक्रिया से अलग है। कोर्ट ने SIR को एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया बताया है। कोर्ट ने आगे कहा कि यह प्रक्रिया कानूनी रूप से मान्य है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि एसआईआर के दौरान नियमों के विरुद्ध नाम नहीं काटे गए। इसका मकसद लोगों को मतदाता सूची से बाहर करना नहीं। इस प्रक्रिया में कोई खामी नहीं।

#supremecourt #chunavayog #SIR #Chunavayog

19 hours ago | [YT] | 23