Hilly News – Voice of the Hills
Hilly News Uttarakhand ka trusted digital media platform hai jahan aapko milti hai Latest Breaking News, Political Analysis, Local Music Updates, aur Celebrity Trending Stories – sab ek hi jagah।
Hum pahadon ki asli awaaz ko national level tak pahunchane ke liye committed hain। Yahan milti hai ground reporting, social issues par sachchi debate, aur Garhwali–Kumaoni culture ko promote karne wala exclusive content।
What We Cover:
Latest News & Breaking Updates
Politics & Ground Reality Analysis
Uttarakhand Local Music & Artists
Celebrity Interviews & Trending Topics
Culture, Social Issues & Youth Voice
.Astrology and Numerology and Occult Topics
Hilly News sirf ek channel nahi, balki Uttarakhand ki digital pehchaan hai।
Agar aap chahte hain pahadon ki real, fearless aur authentic journalism — toh abhi Subscribe karein aur juden Hilly News parivaar se।
Voice of the Hills | Power of Truth | Digital Identity of Uttarakhand
HILLY NEWS
इंटरनेशनल मार्केट में गूंजी 'धमाल 4' की सफलता, वर्ल्डवाइड कमाई ने पार किया बड़ा आंकड़ा
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को विदेशों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जिसके चलते इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
रिलीज के बाद से ही फिल्म ने कई देशों में बेहतरीन ओपनिंग दर्ज की है। कॉमेडी, मनोरंजन और दमदार स्टारकास्ट के दम पर 'धमाल 4' ने वैश्विक स्तर पर शानदार कमाई करते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म के बढ़ते कलेक्शन ने इसे साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही रफ्तार जारी रही तो आने वाले दिनों में फिल्म कई नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। वहीं, फिल्म की सफलता से निर्माता और कलाकारों में भी उत्साह का माहौल है।
#Dhamaal4 #BoxOffice #WorldwideCollection #Bollywood #EntertainmentNews #MovieUpdate #Cinema #BollywoodNews #HillyNews #trendingmovies
3 hours ago | [YT] | 2
View 0 replies
HILLY NEWS
बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान की राशि को लेकर जांच तेज हो गई है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने उच्चस्तरीय जांच समिति के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचकर दान पेटियों की सुरक्षा, नकदी गिनती की प्रक्रिया और पूरे दान प्रबंधन तंत्र का निरीक्षण किया। जांच का उद्देश्य व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कथित गड़बड़ियों की सच्चाई सामने लाना है।
आपकी राय में धार्मिक स्थलों पर दान प्रबंधन को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?
#Badrinath #BadrinathDham #Chamoli #Uttarakhand #TempleNews #BreakingNews #HillyNews #UttarakhandNews #Donation #CharDham
4 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
HILLY NEWS
हरिद्वार के रुड़की में चर्चित सौरभ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया#HaridwarPolice की जांच के दौरान गलती से चली गोली से सौरभ की मौत हुई थी। घटना के बाद उसके तीन दोस्तों ने पुरानी रंजिश का फायदा उठाकर निर्दोष लोगों को फंसाने की साजिश रची। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की।
#Haridwar #Roorkee #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarakhandNews #LatestNews #HaridwarPolice #hillynews
4 hours ago | [YT] | 2
View 0 replies
HILLY NEWS
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पिता पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. छेड़छाड़ से परेशान होकर बच्ची घर से भाग गई, जिसके बाद परिजनों ने पिथौरागढ़ की जिला बाल कल्याण समिति (CWC) से मदद मांगी. CWC ने मामले की जांच पुलिस को सौंपी और बच्ची को ढूंढ निकालने का निर्देश दिया. पुलिस ने घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची को सकुशल ढूंढ निकाला. जब बच्ची से पूछताछ की गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई. इसके बाद मामले में मां से भी पूछताछ की गई. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
#hillynews #pithoragarh #uttarakhand #LatestNews #CrimeNews
6 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
HILLY NEWS
ऋषिकेश सात मोड़ फोर लेन परियोजना में नया मोड़: पेड़ों के कटान के विरोध के बीच शुरू हुआ ट्रांसलोकेशन कार्य
ऋषिकेश। भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब नया मोड़ सामने आया है। सात मोड़ क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी बीच परियोजना से प्रभावित पेड़ों के ट्रांसलोकेशन (एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण) का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
#Rishikesh #SaatMod #FourLaneProject #TreeTranslocation #SaveTrees #Environment #Uttarakhand #RishikeshNews #DehradunNews #UttarakhandNews #NHAI #RoadProject #Development #ClimateAction
9 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
HILLY NEWS
पुलिस के अनुसार घटना बीती रविवार रात की बताई जा रही है. पीड़िता के परिजनों ने पथरी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी. अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात वो अपने परिचित मित्र के साथ बाइक पर काठा और फूलगढ गांव की ओर बाइक पर जा रही थी. तभी गांव से थोड़ी दूरी पर खेतो में सात से आठ युवकों ने उनका पीछा किया और उन दोनों को घेर लिया.
आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे भगा दिया. इसके बाद किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करते हुए उसे उठाकर पास के ही खेत में ले गये, जहां पर एक युवक ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी नशे में थे और अन्य लोग भी रेप करने के प्रयास में थे.
पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे पूरी रात तक रखने और फिर जान से मारने की बातचीत कर रहे थे. हालांकि इस बीच मौका पाकर किशोरी आरोपियों के चुंगल से बच निकली और नग्न हालात में खेतों के रास्ते किसी तरह एक घर में छिप गई, जहां घर मौजूद एक महिला ने किशोरी को कपड़े दिए और जानकारी जुटाई.
उधर किशोरी जब रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन किशोरी की रातभर तलाश करते रहे. किशोरी की तलाश में निकले परिजनों को सुबह किशोरी मिली तो उसने परिजनों को आप बीती बताई. उधर किशोरी के परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में लिखित कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही किशोरी के बयान कराए जा रहे है.
#hillynews #uttarakhand #haridwar #GangRape #CrimeNews
9 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
HILLY NEWS
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई पर्वतीय जिलों में भूस्खलन का खतरा
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत कई पर्वतीय जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
#uttarakhandweather
9 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
HILLY NEWS
उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को मिलेगी नई रफ्तार!
मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* ने देहरादून में निर्माणाधीन **साइंस सिटी परियोजना** का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने **'विज्ञान वाणी-88.8 MHz', 'विज्ञान दृश्यम' और 'विज्ञान धारा'* का लोकार्पण भी किया तथा **विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP)* पर आयोजित परिसंवाद में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि **साइंस सिटी केवल एक इमारत नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।* राज्य सरकार विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
*क्या आपको लगता है कि साइंस सिटी से उत्तराखंड के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।*
#Dehradun #ScienceCity #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Innovation #Science #STIP #HillyNews #UttarakhandNews #DehradunNews
9 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
HILLY NEWS
केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या घटते ही गौरीकुंड की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बाजार की नालियां कूड़े से जाम हैं और पैदल मार्ग, अस्पताल रोड व पुलिस चौकी मार्ग पर घोड़ों-खच्चरों की लीद फैली होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश के कारण गंदा पानी दुकानों और गौरीमाई मंदिर परिसर तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई और नालियों की तुरंत सफाई की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को व्यवस्था सुधारने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।
#KedarnathYatra #Gaurikund #Rudraprayag #Uttarakhand #Cleanliness #Monsoon #CharDhamYatra #BreakingNews #UttarakhandNews #LatestNews #hillynews
11 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
HILLY NEWS
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें मीडिया और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए सौंपी गई है।
#BJP #HarishChamoli #Uttarakhand #HillyNews #PoliticalUpdate #BJPUttarakhand #MediaPrabhari
1 day ago | [YT] | 5
View 0 replies
Load more