आध्या TV

Adhya TV is official YouTube News Channel which streams breaking news, latest news, current affairs and more from across India and the world. Adhya TV delivers news on Politics, Entertainment, Bollywood and Sports, 24X7 in Hindi.

Adhya TV NBDA/NBDSA द्वारा निर्धारित स्वतंत्र नियमन एवं मानकों का पालन करता है। अगर आपको Adhya TV पर दिखाई गई किसी खबर या कार्यक्रम से शिकायत है तो न्यूज़ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड डिजिटल स्टेंडर्ड अथॉरिटी को लिखें।


आध्या TV

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री || Adhya TV

नेपाल में राजनीतिक उथल‑पुथल के बाद सुशीला कार्की (73 वर्ष) को देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। वो पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई, पारदर्शी प्रक्रिया और राजनीतिक दलों, ‘Gen‑Z’ प्रदर्शनकारियों तथा सेना प्रमुख की सहमति से यह निर्णय लिया गया। यह नियुक्ति केपी शर्मा ओली की सरकार से इस्तीफे के बाद हुई है, जहाँ व्यापक प्रदर्शनों और सोशल मीडिया प्रतिबंध के कारण राजनीतिक असंतोष बढ़ गया था। संसद भंग कर दी गई है और यह अंतरिम सरकार अगले छह महीनों में नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाएगी। कार्की की नियुक्ति को नेपाल में स्थिरता की ओर एक अहम कदम माना जा रहा है। उनका मुख्य ध्येय विरोध प्रदर्शनों से उत्पन्न तनाव को शांत करना, न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखना और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना है।

#nepali #sushilakarki #interimprimeminister #firstfemalepm #genzprotests #politicalstability #nepalpolitics #breakingnews

10 months ago | [YT] | 2

आध्या TV

T20 में नया इतिहास: रोहित शर्मा का छक्कों का रिकॉर्ड टूटा || Adhya TV

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वसीम के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम मैच हार गई, लेकिन उनका यह कारनामा क्रिकेट जगत में बड़ी सुर्खियाँ बटोर रहा है।

#muhammadwasim #rohitsharma45 #t20records #worldrecord #cricketnews #uaecricket #t20international #breakingnews #cricketfans #viralnews #trendingcricket #crickethighlights #recordbreaker #captainsixes #adhyatv

10 months ago (edited) | [YT] | 4

आध्या TV

SC का बड़ा फैसला | Adhya TV

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि जिन शिक्षकों की सेवा में 5 साल से कम समय बचा है, वे बिना TET पास किए पढ़ा सकते हैं, लेकिन प्रमोशन नहीं मिलेगा। वहीं, जिनकी सेवा में 5 साल से ज्यादा समय बचा है, उन्हें 2 साल में TET पास करना होगा। कोर्ट ने 20 साल से बिना TET पढ़ा रहे शिक्षकों को प्रमोशन से वंचित करने की बात कही है। साथ ही, RTE और अल्पसंख्यक संस्थानों के अधिकारों के टकराव को लेकर मामला मुख्य न्यायाधीश को बड़ी बेंच के लिए भेजा गया है।

#supremecourt #tet #teachernews #educationupdate #rte #scverdict #breakingnews #teachersrights #indianeducation #justice #adhyatv

10 months ago (edited) | [YT] | 2

आध्या TV

Nikki Murder Mystery : निक्की भाटी मर्डर केस में दो कहानियां सामने आ रही हैं. एक में कहा जा रहा है कि इंस्टा रील्स निक्की और उसके पति के बीच विवाद का कारण बनीं. दूसरी में कहा जा रहा है कि दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने की वजह से निक्की को प्रताड़ित किया जाता था.
एक कत्ल, दो कहानी और गहराता रहस्य...
#nikkibhati #murdercase #dowryharassment #upnews #greaternoida #crime #crimenews

10 months ago | [YT] | 3

आध्या TV

भारत की सबसे ऊँची मीनार कौन सी है ?

1 year ago | [YT] | 1

आध्या TV

भारत का सबसे चौड़ी नदी कौन है ?

1 year ago | [YT] | 3

आध्या TV

पहलगाम हमले के बाद 33 देशों में भेजे गए सभी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे PM मोदी | #breakingnews | #pmmodi

1 year ago | [YT] | 2

आध्या TV

ठाणे में मुंब्रा - दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हादसा, ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

1 year ago | [YT] | 2