गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेज, बोकारो का क्वार्टर नंबर 3029, सेक्टर 5 - बी में करियर काऊंसेलिंग सेंटर एवं बी. टेक. वर्किंग प्रोफेशनल फेसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन संस्थान के माननीय सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह के हाथों हुआ. विदित हो कि कालेज हाल ही में एन. ए. ए. सी. द्वारा बी + + द्वारा एक्रेडिट हुआ है और झारखण्ड यूनिवर्सिटी औफ टेक्नोलोजी, रांची में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने प्रेस के संबोधन में बताया कि प्लेसमेंट के वास्ते 26 से अधिक श्रेष्ठ कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आ चुकी हैं. कालेज एकेडेमिक तथा प्लेसमेंट के साथ-साथ, अन्य हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रहा है. विगत हाल में कालेज ने आई. एस. टी. ई. बिहार-झारखण्ड का प्रथम स्टूडेंट्स चैप्टर आयोजित किया था तथा निकट भविष्य में ए. आई. सी. टी. ई. के प्रयोजन से राष्ट्रीय कान्फरेंस आयोजित करने जा रहा है. संस्थान के माननीय अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह ने कालेज की विलक्षण उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए, निदेशक महोदय व उनकी टीम को बधाई दी.
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारने की घटना में उसकी संलिप्तता थी।
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अरविंद कुमार की अगुवाई में चंदवा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने छापेमारी कर गुमला जिले के भरनो थानांतर्गत भड़गांव के खलबी टोला निवासी सोमा उरांव के पुत्र सह पीएलएफआई के सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से लेवी में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित संतोष कंस्ट्रक्शन के क्रशर में गोलीबारी की गई थी। साथ ही फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारी गई थी, जिसमें विष्णु की संलिप्तता थी।
मामले में मुख्य अभियुक्त संतोष उरांव उर्फ तूफान समेत चार उग्रवादी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। छापेमारी टीम में पुअनि रवींद्र कुमार सिंह और सैट-44 चंदवा थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
झारखंड में खुदरा शराब दुकानों के संचालन को लेकर उत्पाद विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रहा है। नई उत्पाद नीति लागू होने में देरी के कारण विभाग स्वयं दुकानें चलाएगा और कर्मचारियों को वेतन देगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों को बकाया वेतन के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानों का संचालन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड(जेएसबीसीएल) के अधीन राज्य में चल रही खुदरा दुकानों का संचालन प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
उन दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति की गई है। इन प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक के लिए ही ठेका मिला हुआ है। ऐसी स्थिति में एक जुलाई से शराब दुकानों का संचालन कौन करेगा, यह विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को देखते हुए विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को अधिकारियों से बैठक की और आगे का प्लान बनाया।
बैठक में यह समस्या सामने आई कि हाल के दिनों में एसीबी की कार्रवाई से विभाग में वरीय अधिकारियों की भारी कमी हो गई है। आयुक्त उत्पाद भी प्रशिक्षण के सिलसिले में बाहर हैं। यही वजह है कि प्रस्तावित नई उत्पाद नीति एक जुलाई से लागू नहीं हो सकेगी।
एक जुलाई से शराब दुकानों में ताला नहीं लटके, इसके लिए बैठक में यह सहमति बनी कि विभाग स्वयं शराब दुकानों का संचालन कराएगा। इसके लिए शराब दुकानों में विभाग अपने स्तर से कर्मचारी रखेगा और उनके वेतन भुगतान विभाग के स्तर से होगा।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को एक जुलाई से दुकान संचालन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। प्रस्ताव यह तैयार किया जा रहा है कि नई उत्पाद नीति लागू होने तक एक जुलाई से विभाग अपने कर्मचारियों के माध्यम से शराब की खुदरा दुकानों का संचालन कराएगा।
विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति के बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी। इसके लिए विभाग के पास सिर्फ जून महीना ही बचा है। इस एक महीने में वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जानी है।
रोटरी क्लब चास द्वारा चास निगम क्षेत्र में निरंतर प्याऊ के माध्यम से जनसेवा देने का कार्य किया जा रहा है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि रोटरी लगातार एवं नियमित रूप से राहगीरों को पेयजल उपलब्ध करा सेवा कार्य रही है। बिनोद ने कहा की गर्मियों के मौसम में यह अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है जब प्यास से राहत पाने के लिए लोगों को शीतल पर जल की आवश्यकता होती है। संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि रोटरी क्लब चास जन कल्याण का कार्य कर रही है।बैद ने कहा कि हमारे धर्म में भी यह पुन्य का काम माना गया है। रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी, बाई पास रोड में तीन जगह तथा जोधाडीह मोड के पास एक जगह विगत 2 माह से प्याऊ का निरंतर संचालन कर रही है। मुकेश ने कहा कि रोटरी क्लब चास सदैव जन सेवा के कार्य में तत्पर रही है।
Jharkhand IAS Transfer & Posting: रांची-झारखंड में 20 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. अजय नाथ झा बोकारो के नए डीसी (उपायुक्त) बनाए गए हैं. रामगढ़ का नया डीसी फैज अक अहमद मुमताज को बनाया गया है. आदित्य रंजन को धनबाद जिले की कमान सौंपी गयी है. इनके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी.
अंजली यादव गोड्डा की नयी डीसी
गिरिडीह की कमान रामनिवास यादव को सौंपी गयी है. आर रॉनिटा खूंटी की नयी डीसी बनायी गयी हैं. नमन प्रियेश लकड़ा देवघर के नए डीसी बनाए गए हैं. गोड्डा की नयी डीसी अंजली यादव, पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी कर्ण सत्यार्थी, पश्चिमी सिंहभूम का नया उपायुक्त चंदन कुमार को बनाया गया है. सिमडेगा की नयी डीसी कंचन सिंह बनायी गयी हैं.
प्रेरणा दीक्षित गुमला की नयी कप्तान प्रेरणा दीक्षित को गुमला का नया उपायुक्त बनाया गया है. कीर्तिश्री जी चतरा की नयी उपायुक्त बनायी गयी हैं. समीरा एस पलामू की नयी डीसी बनायी गयी हैं. दिनेश कुमार यादव गढ़वा के नए डीसी बनाए गए हैं. रवि आनंद को जामताड़ा जिले की कमान सौंपी गयी है. ऋतुराज कोडरमा के कप्तान बनाए गए हैं. अभिजीत सिन्हा को दुमका का नया उपायुक्त बनाया गया है. कुमार ताराचंद को लोहरदगा, शशिप्रकाश सिंह को हजारीबाग और नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का नया डीसी बनाया गया है.
20 में छह छह महिला आईएएस का तबादला झारखंड में आज जिन 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें छह महिला आईएएस अधिकारी शामिल हैं. इनमें आर रॉनिटा, अंजली यादव, प्रेरणा दीक्षित, कीर्तिश्री जी, समीरा एस और कंचन सिंह शामिल हैं.
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में 700 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है. इसमें मुख्यमंत्री की भी अहम भूमिका है. उन्होंने सीबीआई से जड़ में जाकर जांच करने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने खुद बचने के लिए एसीबी से आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार कराया है.
जमशेदपुर-पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में 600-700 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है. इस शराब घोटाले में सरकार के मुखिया की भी अहम भूमिका है. अपने सचिव को फंसा कर वे खुद पाक-साफ रहना चाहते हैं, जो संभव प्रतीत नहीं होता है. एसीबी द्वारा सरकार के इशारे पर आईएएस विनय चौबे को जेल भेज कर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीबीआई से मांग की है कि इस मामले की जड़ तक पहुंच कर जांच होनी चाहिए.
रघुवर दास ने कहा कि सीबीआई यह भी जांच करे कि 22 से 31 अगस्त 2022 तक मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री-विधायक किसके खर्च पर विशेष बस-जहाज में चढ़कर छत्तीसगढ़ गए थे. वहां जिस महंगे होटल में ठहरे थे, उसका भुगतान किसने किया. उन्होंने दावे के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ के शराब माफिया, जिन्होंने झारखंड में अपनी शराब नीति लागू कराई, उन्होंने मुख्यमंत्री के कहने पर झारखंड सरकार के मंत्रियों, विधायकों के रायपुर टूर के खर्च का भुगतान किया. यह मामला पहले ही रायपुर में सीबीआई ने दर्ज कर छत्तीसगढ़ शराब कांड की जांच शुरू कर दी है. इसलिए तय है कि झारखंड भी इसकी चपेट में आएगा और जांच आगे बढ़ेगी. विनय चौबे को रांची की जेल में सभी सुविधाएं मिलती रहे, इसलिए सीबीआई-ईडी के हाथों जाने से सरकार ने बचाने का काम किया.
मामला लातेहार के इचाबार सलैया जंगल का है। शनिवार सुबह पुलिस और उग्रवादियों के भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इस घटना में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी मारा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू लोहरा पर कुल 15 लाख रुपए का इनाम था।
कौन था पप्पू लोहरा पप्पू लोहरा पहले नक्सली था। बीते सालों बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खात्मे के बाद लोहरा ने अपना अलग संगठन बना लिया था। संगठन बनाने के बाद लोहर अवैध वसूली के साथ-साथ कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि जबसे पप्पू ने अपना संगठन बनाया है, उसका गैंग लोगों से लूटपाट करता है।
पुलिस को गु्प्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ लातेहार के इचाबार सलैया जंगल में छिपा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस और लोहरा गैंग के बीच भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। जब शव की पहचान की गई तो पता चला कि मारे गए दोनों उग्रवादियों में से एक जेजेएमपी का सुप्रीम लीडर पप्पू लोहरा है। इसके बाद पुलिस के जवानों के चेहरे पर खुशी थी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते कुछ महीनों में यहां जवानों ने सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में नक्सलियों ने समर्पण भी किया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ हो रही है, जिससे राज्य की जनसंख्या संरचना (डेमोग्राफी) में गंभीर परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार इस घुसपैठ को रोकने के लिए न तो कोई पहल कर रही है और न ही इसे स्वीकार करने को तैयार है।
'केंद्र के निर्देश के बावजूद नहीं बनी समिति’ बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच और निर्वासन के लिए एक समिति का गठन करें। लेकिन झारखंड सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने इसे सरकार की गंभीर लापरवाही और घुसपैठियों के प्रति नरमी की नीति बताया।
‘फर्जी दस्तावेजों से योजनाओं का लाभ ले रहे घुसपैठिए’ नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए सिर्फ राज्य में रह ही नहीं रहे, बल्कि माईयों सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, बल्कि मूल निवासियों को उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है।
जनगणना आंकड़ों का हवाला देकर जताई चिंता बाबूलाल मरांडी ने 1951 से 2011 तक के जनगणना आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस दौरान झारखंड में आदिवासियों और सनातनी हिंदुओं की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि 1951 में आदिवासियों की जनसंख्या 35.38 प्रतिशत और सनातनी हिंदुओं की 87.79 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर क्रमशः 26.20 प्रतिशत और 81.70 प्रतिशत हो गई। वहीं, मुस्लिम आबादी 1951 में जहां 8.9 प्रतिशत थी, वह 2011 में बढ़कर 14.53 प्रतिशत हो गई।
पूर्वी सिंहभूम में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा मरांडी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और चकुलिया प्रखंड का जिक्र कर कहा कि वहां की पंचायतों में 183 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम पर जारी किए गए हैं, जबकि उन गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय का एक भी परिवार निवास नहीं करता। उन्होंने इस कृत्य को सुनियोजित जनसंख्या परिवर्तन की साजिश बताया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को करीब 51.1 बिलियन का नुकसान हुआ है। बकौल रिपोर्स, भारत के हमले में पाकिस्तान का सरगोधा एयरबेस क्षतिग्रस्त हो गया और मरम्मत कार्य के लिए कम-से-कम $100 मिलियन की ज़रूरत है। पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को $200 मिलियन और 2 मोबाइल कमांड सेंटर्स को $10 मिलियन का नुकसान हुआ है।
JTN NEWS INDIA
Direct Admission Going on in #GGSESTC for #BBA & #BCA
8 months ago (edited) | [YT] | 4
View 1 reply
JTN NEWS INDIA
गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेज, बोकारो का क्वार्टर नंबर 3029, सेक्टर 5 - बी में करियर काऊंसेलिंग सेंटर एवं बी. टेक. वर्किंग प्रोफेशनल फेसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन संस्थान के माननीय सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह के हाथों हुआ. विदित हो कि कालेज हाल ही में एन. ए. ए. सी. द्वारा बी + + द्वारा एक्रेडिट हुआ है और झारखण्ड यूनिवर्सिटी औफ टेक्नोलोजी, रांची में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने प्रेस के संबोधन में बताया कि प्लेसमेंट के वास्ते 26 से अधिक श्रेष्ठ कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आ चुकी हैं. कालेज एकेडेमिक तथा प्लेसमेंट के साथ-साथ, अन्य हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रहा है. विगत हाल में कालेज ने आई. एस. टी. ई. बिहार-झारखण्ड का प्रथम स्टूडेंट्स चैप्टर आयोजित किया था तथा निकट भविष्य में ए. आई. सी. टी. ई. के प्रयोजन से राष्ट्रीय कान्फरेंस आयोजित करने जा रहा है. संस्थान के माननीय अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह ने कालेज की विलक्षण उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए, निदेशक महोदय व उनकी टीम को बधाई दी.
#jtnnewsindia #JharkhandNews #GGSESTC #engineering #falicitationscentre #bokarosteelcity #sector5bokaro
1 year ago | [YT] | 4
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारने की घटना में उसकी संलिप्तता थी।
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अरविंद कुमार की अगुवाई में चंदवा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने छापेमारी कर गुमला जिले के भरनो थानांतर्गत भड़गांव के खलबी टोला निवासी सोमा उरांव के पुत्र सह पीएलएफआई के सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से लेवी में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित संतोष कंस्ट्रक्शन के क्रशर में गोलीबारी की गई थी। साथ ही फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारी गई थी, जिसमें विष्णु की संलिप्तता थी।
मामले में मुख्य अभियुक्त संतोष उरांव उर्फ तूफान समेत चार उग्रवादी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। छापेमारी टीम में पुअनि रवींद्र कुमार सिंह और सैट-44 चंदवा थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
#jtnnewsindia #JharkhandPolice #Latehar #firing
1 year ago | [YT] | 3
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
झारखंड में खुदरा शराब दुकानों के संचालन को लेकर उत्पाद विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रहा है। नई उत्पाद नीति लागू होने में देरी के कारण विभाग स्वयं दुकानें चलाएगा और कर्मचारियों को वेतन देगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों को बकाया वेतन के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानों का संचालन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड(जेएसबीसीएल) के अधीन राज्य में चल रही खुदरा दुकानों का संचालन प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है।
उन दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति की गई है। इन प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक के लिए ही ठेका मिला हुआ है। ऐसी स्थिति में एक जुलाई से शराब दुकानों का संचालन कौन करेगा, यह विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को देखते हुए विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को अधिकारियों से बैठक की और आगे का प्लान बनाया।
बैठक में यह समस्या सामने आई कि हाल के दिनों में एसीबी की कार्रवाई से विभाग में वरीय अधिकारियों की भारी कमी हो गई है। आयुक्त उत्पाद भी प्रशिक्षण के सिलसिले में बाहर हैं। यही वजह है कि प्रस्तावित नई उत्पाद नीति एक जुलाई से लागू नहीं हो सकेगी।
एक जुलाई से शराब दुकानों में ताला नहीं लटके, इसके लिए बैठक में यह सहमति बनी कि विभाग स्वयं शराब दुकानों का संचालन कराएगा। इसके लिए शराब दुकानों में विभाग अपने स्तर से कर्मचारी रखेगा और उनके वेतन भुगतान विभाग के स्तर से होगा।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को एक जुलाई से दुकान संचालन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। प्रस्ताव यह तैयार किया जा रहा है कि नई उत्पाद नीति लागू होने तक एक जुलाई से विभाग अपने कर्मचारियों के माध्यम से शराब की खुदरा दुकानों का संचालन कराएगा।
विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति के बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी। इसके लिए विभाग के पास सिर्फ जून महीना ही बचा है। इस एक महीने में वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जानी है।
#jtnnewsindia #jharkhandnewsupdate #liquorstore #liquorlicense #newrules #bokarosteelcity #ranchi
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
रोटरी क्लब चास द्वारा चास निगम क्षेत्र में निरंतर प्याऊ के माध्यम से जनसेवा देने का कार्य किया जा रहा है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि रोटरी लगातार एवं नियमित रूप से राहगीरों को पेयजल उपलब्ध करा सेवा कार्य रही है। बिनोद ने कहा की गर्मियों के मौसम में यह अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है जब प्यास से राहत पाने के लिए लोगों को शीतल पर जल की आवश्यकता होती है। संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि रोटरी क्लब चास जन कल्याण का कार्य कर रही है।बैद ने कहा कि हमारे धर्म में भी यह पुन्य का काम माना गया है।
रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी, बाई पास रोड में तीन जगह तथा जोधाडीह मोड के पास एक जगह विगत 2 माह से प्याऊ का निरंतर संचालन कर रही है। मुकेश ने कहा कि रोटरी क्लब चास सदैव जन सेवा के कार्य में तत्पर रही है।
#RotaryClub #chas #bokarosteelcity #jharkhand #JharkhandNews #jtnnewsindia
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
Jharkhand IAS Transfer & Posting: रांची-झारखंड में 20 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. अजय नाथ झा बोकारो के नए डीसी (उपायुक्त) बनाए गए हैं. रामगढ़ का नया डीसी फैज अक अहमद मुमताज को बनाया गया है. आदित्य रंजन को धनबाद जिले की कमान सौंपी गयी है. इनके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी.
अंजली यादव गोड्डा की नयी डीसी
गिरिडीह की कमान रामनिवास यादव को सौंपी गयी है. आर रॉनिटा खूंटी की नयी डीसी बनायी गयी हैं. नमन प्रियेश लकड़ा देवघर के नए डीसी बनाए गए हैं. गोड्डा की नयी डीसी अंजली यादव, पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी कर्ण सत्यार्थी, पश्चिमी सिंहभूम का नया उपायुक्त चंदन कुमार को बनाया गया है. सिमडेगा की नयी डीसी कंचन सिंह बनायी गयी हैं.
प्रेरणा दीक्षित गुमला की नयी कप्तान
प्रेरणा दीक्षित को गुमला का नया उपायुक्त बनाया गया है. कीर्तिश्री जी चतरा की नयी उपायुक्त बनायी गयी हैं. समीरा एस पलामू की नयी डीसी बनायी गयी हैं. दिनेश कुमार यादव गढ़वा के नए डीसी बनाए गए हैं. रवि आनंद को जामताड़ा जिले की कमान सौंपी गयी है. ऋतुराज कोडरमा के कप्तान बनाए गए हैं. अभिजीत सिन्हा को दुमका का नया उपायुक्त बनाया गया है. कुमार ताराचंद को लोहरदगा, शशिप्रकाश सिंह को हजारीबाग और नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का नया डीसी बनाया गया है.
20 में छह छह महिला आईएएस का तबादला
झारखंड में आज जिन 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें छह महिला आईएएस अधिकारी शामिल हैं. इनमें आर रॉनिटा, अंजली यादव, प्रेरणा दीक्षित, कीर्तिश्री जी, समीरा एस और कंचन सिंह शामिल हैं.
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में 700 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है. इसमें मुख्यमंत्री की भी अहम भूमिका है. उन्होंने सीबीआई से जड़ में जाकर जांच करने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने खुद बचने के लिए एसीबी से आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार कराया है.
जमशेदपुर-पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में 600-700 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है. इस शराब घोटाले में सरकार के मुखिया की भी अहम भूमिका है. अपने सचिव को फंसा कर वे खुद पाक-साफ रहना चाहते हैं, जो संभव प्रतीत नहीं होता है. एसीबी द्वारा सरकार के इशारे पर आईएएस विनय चौबे को जेल भेज कर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीबीआई से मांग की है कि इस मामले की जड़ तक पहुंच कर जांच होनी चाहिए.
रघुवर दास ने कहा कि सीबीआई यह भी जांच करे कि 22 से 31 अगस्त 2022 तक मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री-विधायक किसके खर्च पर विशेष बस-जहाज में चढ़कर छत्तीसगढ़ गए थे. वहां जिस महंगे होटल में ठहरे थे, उसका भुगतान किसने किया. उन्होंने दावे के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ के शराब माफिया, जिन्होंने झारखंड में अपनी शराब नीति लागू कराई, उन्होंने मुख्यमंत्री के कहने पर झारखंड सरकार के मंत्रियों, विधायकों के रायपुर टूर के खर्च का भुगतान किया. यह मामला पहले ही रायपुर में सीबीआई ने दर्ज कर छत्तीसगढ़ शराब कांड की जांच शुरू कर दी है. इसलिए तय है कि झारखंड भी इसकी चपेट में आएगा और जांच आगे बढ़ेगी. विनय चौबे को रांची की जेल में सभी सुविधाएं मिलती रहे, इसलिए सीबीआई-ईडी के हाथों जाने से सरकार ने बचाने का काम किया.
#JharkhandNews #liquorcase #jtnnewsindia #india #jamshedpur #RaghuvarDas
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
मामला लातेहार के इचाबार सलैया जंगल का है। शनिवार सुबह पुलिस और उग्रवादियों के भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इस घटना में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी मारा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू लोहरा पर कुल 15 लाख रुपए का इनाम था।
कौन था पप्पू लोहरा
पप्पू लोहरा पहले नक्सली था। बीते सालों बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खात्मे के बाद लोहरा ने अपना अलग संगठन बना लिया था। संगठन बनाने के बाद लोहर अवैध वसूली के साथ-साथ कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि जबसे पप्पू ने अपना संगठन बनाया है, उसका गैंग लोगों से लूटपाट करता है।
पुलिस को गु्प्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ लातेहार के इचाबार सलैया जंगल में छिपा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस और लोहरा गैंग के बीच भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। जब शव की पहचान की गई तो पता चला कि मारे गए दोनों उग्रवादियों में से एक जेजेएमपी का सुप्रीम लीडर पप्पू लोहरा है। इसके बाद पुलिस के जवानों के चेहरे पर खुशी थी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते कुछ महीनों में यहां जवानों ने सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में नक्सलियों ने समर्पण भी किया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।
#pappulohar #JharkhandNews #Naxalites
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ हो रही है, जिससे राज्य की जनसंख्या संरचना (डेमोग्राफी) में गंभीर परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार इस घुसपैठ को रोकने के लिए न तो कोई पहल कर रही है और न ही इसे स्वीकार करने को तैयार है।
'केंद्र के निर्देश के बावजूद नहीं बनी समिति’
बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच और निर्वासन के लिए एक समिति का गठन करें। लेकिन झारखंड सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने इसे सरकार की गंभीर लापरवाही और घुसपैठियों के प्रति नरमी की नीति बताया।
‘फर्जी दस्तावेजों से योजनाओं का लाभ ले रहे घुसपैठिए’
नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए सिर्फ राज्य में रह ही नहीं रहे, बल्कि माईयों सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, बल्कि मूल निवासियों को उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है।
जनगणना आंकड़ों का हवाला देकर जताई चिंता
बाबूलाल मरांडी ने 1951 से 2011 तक के जनगणना आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस दौरान झारखंड में आदिवासियों और सनातनी हिंदुओं की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि 1951 में आदिवासियों की जनसंख्या 35.38 प्रतिशत और सनातनी हिंदुओं की 87.79 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर क्रमशः 26.20 प्रतिशत और 81.70 प्रतिशत हो गई। वहीं, मुस्लिम आबादी 1951 में जहां 8.9 प्रतिशत थी, वह 2011 में बढ़कर 14.53 प्रतिशत हो गई।
पूर्वी सिंहभूम में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा
मरांडी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और चकुलिया प्रखंड का जिक्र कर कहा कि वहां की पंचायतों में 183 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम पर जारी किए गए हैं, जबकि उन गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय का एक भी परिवार निवास नहीं करता। उन्होंने इस कृत्य को सुनियोजित जनसंख्या परिवर्तन की साजिश बताया।
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
JTN NEWS INDIA
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को करीब 51.1 बिलियन का नुकसान हुआ है। बकौल रिपोर्स, भारत के हमले में पाकिस्तान का सरगोधा एयरबेस क्षतिग्रस्त हो गया और मरम्मत कार्य के लिए कम-से-कम $100 मिलियन की ज़रूरत है। पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को $200 मिलियन और 2 मोबाइल कमांड सेंटर्स को
$10 मिलियन का नुकसान हुआ है।
1 year ago | [YT] | 4
View 0 replies
Load more