Follow HDG Śrīla Prabhupāda

यह पेज नए भक्तों की छोटी-मोटी शंकाओं या समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत है, किसी भी प्रकार के प्रश्न, कन्फ्यूजन या जिज्ञासा के लिए संदेश लिखकर भेजें🥰😍🥰
यहाँ आपको श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं, पुस्तकों, व्याख्यानों व पत्रों का हिंदी में आडियो और श्रील प्रभुपाद के सभी हिन्दी व्याख्यान दिनांक के अनुसार तथा अंग्रेज़ी व्याख्यान हिन्दी और अंग्रेज़ी उपशीर्षक के साथ मिलेगा।
सपोर्ट करने के लिए चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को शेयर करना ना भूलें
धन्यवाद🙏🏽🙏🏽
आपका सेवक।
जय श्रील प्रभुपाद 🙌
This Page is working to solve small doubts or problems of new devotees, for any kind of question, confusion or curiosity send a message 🥰😍🥰
Here you will find audios of Srila Prabhupada's teachings, books, lectures and letters in Hindi and all the Hindi lectures of Srila Prabhupada will be available according to date and English lectures with Hindi and English subtitles
Don't forget to subscribe the channel and share the video to support
Thnk you🙏🏽🙏🏽
Your servant
Jai Śrīla Prabhupāda 🙌

wa.me/918874504602


Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*"We are not afraid of māyā"*

2 months ago (edited) | [YT] | 88

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*नित्यं भागवत-सेवया आज का श्लोक*

(गतांग से आगे...........)

*Please See Original Translation in English 👇🏼👇🏼*

श्रीमद् भागवतम » सर्ग २: ब्रह्मांडीय अभिव्यक्ति"  »

अध्याय ७: विशिष्ट कार्यों के लिए निर्दिष्ट अवतार »  श्लोक ३८

श्री.भा.;२.७.३८

*_श्लोक_*

यह्यलयेष्वपि सतां न हरेः कथाः स्युः
पाषण्डिनो द्विज-जना वृषला नृदेवाः ।
स्वाहा स्वधा वर्षाडिति स्म गिरो न यत्र
शास्ता भविष्यति कलेर्भगवान् युगान्ते ॥

*शब्दार्थ*

यर्हि – जब ऐसा होता है; आलयेषु – घर में; अपि – भी; सताम् – सभ्य व्यक्ति; न - नहीं; हरेः – श्री भगवान् की; कथा: – कथा; स्युः – होगी; पाषण्डिन: – नास्तिक; द्विज-जनाः - - अपने को उच्च जाति ( ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्य) वाला घोषित करने वाले; ने; वृषला: – निम्नवर्गीय शूद्र; नृ-देवाः – राज्य के मन्त्री; स्वाहा - यज्ञ स्तोत्र; स्वधा - यज्ञ की सामग्री; वषट् – यज्ञ वेदी; इति – ये सब; स्म – होंगे; गिरः – शब्द; न – कभी नहीं; यत्र – कहीं भी; शास्ता - दण्ड देने वाला; भविष्यति – प्रकट होगा; कलेः – कलियुग का; भगवान् – श्री भगवान्; युग-अन्ते - युग के अन्त में

*अनुवाद*

तत्पश्चात् कलियुग के अन्त में, जब तथाकथित सन्तों तथा द्विजों के घरों में भी ईश्वर की कथा नहीं होगी और जब सरकार की शक्ति निम्न कुल में उत्पन्न शूद्रों अथवा उनसे भी निम्न लोगों में से चुने गये मन्त्रियों के हाथों में चली जाएगी और जब यज्ञ विधि के विषय में कुछ भी, यहाँ तक कि उच्चारण भी, ज्ञात नहीं रहेंगे तो उस समय भगवान् परम दण्डदाता के रूप में प्रकट होंगे।

*तात्पर्य*

यहाँ पर इस कलियुग के अन्तिम चरण में भौतिक जगत की निकृष्ट अवस्थाओं के लक्षणों का उल्लेख हुआ है। इन अवस्थाओं का सार - समाहार ईश्वरविहीनता है । यहाँ तक कि तथाकथित सन्त व समाज के उच्च वर्ण, जिन्हें सामान्य रूप से द्विज - जन कहा जाता है, नास्तिक हो जाएँगे । फलत: वे सब ईश्वर का पवित्र नाम तक भूल जाएँगे उनके, कार्यकलाप की बात तो दूर रही । समाज के उच्च वर्ण अर्थात् समाज के भाग्य - विधायक ज्ञानी पुरुष, समाज में शान्ति तथा व्यवस्था के उत्तरदायी प्रशासक वर्ग तथा समाज की आर्थिक उन्नति के प्रदर्शक व्यवसायी वर्ग - इस सबों को परमेश्वर का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए; उन्हें उनके नाम, गुण, लीला, पार्षद, सामग्री, व्यक्तित्व आदि से परिचित होना चाहिए । समाज के उच्च वर्गों तथा सन्तों की पहचान उनके तत्त्व - ज्ञान के अनुपात से की जाती है, उनके जन्म या शारीरिक उपाधियों से नहीं। तत्त्व - ज्ञान तथा भक्ति के व्यावहारिक ज्ञान के बिना ये उपाधियाँ शवों के अलंकरणों के तुल्य समझी जाती हैं और जब समाज में ऐसे अलंकरणों की बाढ़ आ जाती है, तो मनुष्य के प्रगतिशील, शान्त जीवन में अनेक विषमताएँ उत्पन्न हो जाती हैं। समाज के उच्च वर्गों में प्रशिक्षण या संस्कृति का अभाव होने से वे अब द्विज - जन कहलाने के अधिकारी नहीं रहते। द्विज की महत्ता की व्याख्या इन महान् ग्रन्थों में अनेक स्थलों पर मिलती है, किन्तु यहाँ पुन: बता देना अभीष्ट है कि माता-पिता के सम्भोग से होने वाला जन्म पशु जन्म कहलाता है। किन्तु ऐसा पशु जन्म तथा आहार, निद्रा, भय, मैथुन पर आधारित पशु जीवन आध्यात्मिक जीवन की किसी वैज्ञानिक संस्कृति के बिना शूद्र जीवन अर्थात् निम्न श्रेणी के व्यक्तियों का असंस्कृत जीवन है। यहाँ पर उल्लेख है कि कलियुग में समाज की प्रशासन शक्ति असंस्कृत, ईश्वरविहीन श्रमजीवी वर्ग के हाथों में चली जाएगी और नृदेव (अथवा सरकारी मन्त्रीगण) वृषल अर्थात् समाज के निम्न असंस्कृत लोग होंगे । यदि मानव समाज ऐसे असंस्कृत निम्न श्रेणी के लोगों से भरा रहे तो सुख तथा शान्ति की आशा व्यर्थ है। मनुष्यों में ऐसे असंस्कृत सामाजिक पशुओं के लक्षण पहले से विद्यमान हैं । जन-नायकों का कर्तव्य है कि इस ओर ध्यान दें और तत्त्व ज्ञान में प्रशिक्षित द्विज लोगों को प्रतिष्ठित करके सामाजिक व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास करें। सारे विश्व में श्रीमद्भागवत की संस्कृति के प्रसार से ही यह सम्भव है । मानव समाज की अधोगति होने पर भगवान् कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होते हैं और निर्दय बनकर समस्त आसुरी लोगों का बध कर देते हैं ।


(क्रमशः..............)


*_Orginal  in English_*

Bhāgavatam » Canto 2: The Cosmic Manifestation

Chapter: 7: Scheduled Incarnations with Specific Functions


Text:38
SB. 2.7.38

*_Text_*


yarhy ālayeṣv api satāṁ na hareḥ kathāḥ syuḥ
pāṣaṇḍino dvija-janā vṛṣalā nṛdevāḥ
svāhā svadhā vaṣaḍ iti sma giro na yatra
śāstā bhaviṣyati kaler bhagavān yugānte

*_Synonyms_*

yarhi—when it happens; ālayeṣu—in the residence of; api—even; satām—civilized gentlemen; na—no; hareḥ—of the Personality of Godhead; kathāḥ—topics; syuḥ—will take place; pāṣaṇḍinaḥ—atheists; dvija-janāḥ—persons declaring themselves to be the higher three classes (brāhmaṇas, kṣatriyas and vaiśyas); vṛṣalāḥ—the lower class śūdras; nṛ-devāḥ—ministers of the government; svāhā—hymns to perform sacrifices; svadhā—the ingredients to perform sacrifices; vaṣaṭ—the altar of sacrifice; iti—all these; sma—shall; giraḥ—words; na—never; yatra—anywhere; śāstā—the chastiser; bhaviṣyati—will appear; kaleḥ—of the Kali age; bhagavān—the Personality of Godhead; yuga-ante—at the end of

*_Translation_*


Thereafter, at the end of Kali-yuga, when there exist no topics on the subject of God, even at the residences of so-called saints and respectable gentlemen of the three higher castes, and when the power of government is transferred to the hands of ministers elected from the lowborn śūdra class or those less than them, and when nothing is known of the techniques of sacrifice, even by word, at that time the Lord will appear as the supreme chastiser.

*_Purport_*

The symptoms of the worst conditions of the material world, at the last stage of this age, called Kali-yuga, are stated herein. The sum and substance of such conditions is godlessness. Even the so-called saints and higher castes of the social orders, generally known as the dvija janas or the twice-born, will become atheists. As such, all of them will practically forget even the holy name of the Lord, and what to speak of His activities. The higher castes of society, namely the intelligent class of men guiding the destinies of the social orders, the administrative class of men guiding the law and order of the society, and the productive class of men guiding the economic development of the society, must all be properly well versed in knowledge of the Supreme Lord, knowing factually His name, quality, pastimes, entourage, paraphernalia and personalities. The saints and the higher castes or orders of the society are judged by their proportion of knowledge in the science of God, or tattva jñāna, and not by any kind of birthright or bodily designations. Such designations, without any knowledge of the science of God and practical knowledge of devotional service, are considered to be all decorations of dead bodies. And when there is too much inflation of these decorated dead bodies in society, there develop so many anomalies in the progressive, peaceful life of the human being. Because of the lack of training or culture in the upper section of the social orders, they are no more to be designated as the dvija janas, or the twice-born. The significance of being twice-born has been explained in many places in these great literatures, and again one is reminded herewith that birth, executed by the sex life of the father and the mother, is called animal birth. But such animal birth and progress of life on the animal principles of eating, sleeping, fearing and mating (without any scientific culture of spiritual life) is called the śūdra life, or, to be more explicit, the uncultured life of the lower class of men. It is stated herein that the governmental power of society in the Kali-yuga will be passed over to the uncultured, godless laborer classes of men, and thus the nṛdevas (or the ministers of the government) will be the vṛṣalas, or the uncultured lower-class men of society. No one can expect any peace and prosperity in a human society full of uncultured lower classes of men. The symptoms of such uncultured social animals are already in vogue, and it is the duty of the leaders of men to take note of it and try to reform the social order by introducing the principles of twice-born men trained in the science of God consciousness. This can be done by expanding the culture of Śrīmad-Bhāgavatam all over the world. In the degraded condition of human society, the Lord incarnates as the Kalki avatāra and kills all the demonic without mercy.


(Continue................)

जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद की जय!!

कलियुग का युगधर्म और भक्तिमार्ग में प्रगति करने का एकमात्र सरल व सुलभ मार्ग है यह ..

               *"हरे कृष्ण महामंत्र"*

सदैव जपिये...

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।*

                       हरिबोल खुश रहिये ....




इस संदेश से संबंधित किसी भी प्रकार प्रश्नोत्तर या कन्फ्यूजन के लिए संदेश wa.me/918874504602
पर व्हाट्सएप संदेश लिखकर भेजें या ग्रुप से जुड़ें....

chat.whatsapp.com/GW23rue9ljsFidSuU9KhUc


#bhagavadgita #srimadbhagavatam #iskcon #harekrishna #prabhupada #krishna #bhagavatam

2 months ago | [YT] | 13

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*"Chant Hare Kṛṣṇa. That's all"*

2 months ago | [YT] | 48

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*नित्य श्रीमद् भगवद्-गीता यथारूप अध्ययन श्लोक ६.१०*

(गतांग से आगे......)

*_"कृष्णभावनाभावित व्यक्ति सर्वोच्च योगी होता है"_*

*Please See Original Translation in English 👇🏼👇🏼*

अध्याय ६: सांख्य-योग
श्लोक संख्या १०

योगी युञ्जीत सततमात्मनं रहसि स्थितः।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः।।

*शब्दार्थ*

योगी – योगी; युञ्जित – कृष्णचेतना में केन्द्रित करे; सततम् – निरन्तर; आत्मानम् – स्वयं को (मन, शरीर तथा आत्मा से); रहसि – एकान्त स्थान में; स्थितः – स्थित होकर; एकाकी – अकेले; यात-चित्त-आत्मा – मन में सदैव सचेत; निराशीः – किसी अन्य वस्तु से आकृष्ट हुए बिना; अपरिग्रहः – स्वामित्व की भावना से रहित, संग्रहभाव से मुक्त

*अनुवाद*

योगी को सदैव अपने मन को परमेश्र्वर पर केंद्रित करने का प्रयास करना चाहिए, उसे चाहिए कि एकान्त स्थान में रहे और बड़ी सावधानी के साथ अपने मन को वश में करे। उसे समस्त आकांक्षाओं तथा संग्रहभाव से मुक्त होना चाहिए।

*तात्पर्य*

कृष्ण की अनुभूति ब्रह्म, परमात्मा तथा श्रीभगवान् के विभिन्न रूपों में होती है। संक्षेप में, कृष्णभावनामृत का अर्थ है – भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में निरन्तर प्रवृत्त रहना। किन्तु जो लोग निराकार ब्रह्म अथवा अन्तर्यामी परमात्मा के प्रति आसक्त होते हैं, वे भी आंशिक रूप से कृष्णभावनाभावित हैं क्योंकि निराकार ब्रह्म कृष्ण की आध्यात्मिक किरण है और परमात्मा कृष्ण का सर्वव्यापी आंशिक विस्तार होता है। इस प्रकार निर्विशेषवादी तथा ध्यानयोगी भी अपरोक्ष रूप से कृष्णभावनाभावित होते हैं। प्रत्यक्ष कृष्णभावनाभावित व्यक्ति सर्वोच्च योगी होता है क्योंकि ऐसा भक्त जानता है कि ब्रह्म तथा परमात्मा क्या हैं। उसका परमसत्य विषयक ज्ञान पूर्ण होता है, जबकि निर्विशेषवादी तथा ध्यानयोगी अपूर्ण रूप में कृष्णभावनाभावित होते हैं।

इतने पर भी इन सबों को अपने-अपने कार्यों में निरन्तर लगे रहने का आदेश दिया जाता है, जिससे वे देर-सवेर परम सिद्धि प्राप्त कर सकें। योगी का पहला कर्तव्य है कि वह कृष्ण पर अपना ध्यान सदैव एकाग्र रखे। उसे सदैव कृष्ण का चिन्तन करना चाहिए और एक क्षण के लिए भी उन्हें नहीं भुलाना चाहिए। परमेश्र्वर में मन की एकाग्रता ही समाधि कहलाती है। मन को एकाग्र करने के लिए सदैव एकान्तवास करना चाहिए और बाहरी उपद्रवों से बचना चाहिए। योगी को चाहिए कि वह अनुकूल परिस्थियों को ग्रहण करे और प्रतिकूल परिस्थितियों को त्याग दे, जिससे उसकी अनुभूति पर कोई प्रभाव न पड़े। पूर्ण संकल्प कर लेने पर उसे उन व्यर्थ की वस्तुओं के पीछे नहीं पड़ना चाहिए जो परिग्रह भाव में उसे फँसा लें।

ये सारी सिद्धियाँ तथा सावधानियाँ तभी पूर्णरूपेण कार्यान्वित हो सकती हैं जब मनुष्य प्रत्यक्षतः कृष्णभावनाभावित हो क्योंकि साक्षात् कृष्णभावनामृत का अर्थ है – आत्मोसर्ग जिसमें संग्रहभाव (परिग्रह) के लिए लेशमात्र स्थान नहीं होता। श्रील रूपगोस्वामी कृष्णभावनामृत का लक्षण इस प्रकार देते हैं –

अनासक्तय विषयान् यथार्हमुपयुञ्जतः।
निर्बन्धः कृष्णसम्बन्धे युक्तं वैराग्यमुच्यते।।
प्रापञ्चिकतया बुद्धया हरिसम्बन्धिवस्तुनः।
मुमुक्षुभिः परित्यागो वैराग्यं फल्गु कथ्यते।।

“जब मनुष्य किसी वस्तु के प्रति आसक्त न रहते हुए कृष्ण से सम्बन्धित हर वस्तु को स्वीकार कर लेता है, तभी वह परिग्रहत्व से ऊपर स्थित रहता है। दूसरी ओर, जो व्यक्ति कृष्ण से सम्बन्धित वस्तु को बिना जाने त्याग देता है उसका वैराग्य पूर्ण नहीं होता।” (भक्तिरसामृत सिन्धु २.२५५ – २५६)।

कृष्णभावनाभावित व्यक्ति भलीभाँति जानता रहता है कि प्रत्येक वस्तु श्रीकृष्ण की है, फलस्वरूप वह सभी प्रकार के परिग्रहभाव से मुक्त रहता है। इस प्रकार वह अपने लिए किसी वस्तु की लालसा नहीं करता। वह जानता है कि किस प्रकार कृष्णभावनामृत के अनुरूप वस्तुओं को स्वीकार किया जाता है और कृष्णभावनामृत के प्रतिकूल वस्तुओं का परित्याग कर दिया जाता है। वह सदैव भौतिक वस्तुओं से दूर रहता है, क्योंकि वह दिव्य होता है और कृष्णभावनामृत से रहित व्यक्तियों से किसी प्रकार का सरोकार न रखने के करण सदा अकेला रहता है। अतः कृष्णभावनामृत में रहने वाला व्यक्ति पूर्णयोगी होता है।

(क्रमशः..................)

*_Orginal in English_*

Bhagavad-Gītā As It Is » Chapter Six <<Sāṅkhya-yoga<<Text 10

BG. 6.10

yogī yuñjīta satatam
ātmānaṁ rahasi sthitaḥ
ekākī yata-cittātmā
nirāśīr aparigrahaḥ

*_Synonyms_*

yogī—a transcendentalist; yuñjīta—must concentrate in Kṛṣṇa consciousness; satatam—constantly; ātmānam—himself (by the body, mind and self); rahasi—in a secluded place; sthitaḥ—being so situated; ekākī—alone; yata-cittātmā—always careful in mind; nirāśīḥ—without being attracted by anything else; aparigrahaḥ—free from the feeling of possessiveness

*_Translation_*

A transcendentalist should always try to concentrate his mind on the Supreme Self; he should live alone in a secluded place and should always carefully control his mind. He should be free from desires and feelings of possessiveness.

*_Purport_*

Kṛṣṇa is realized in different degrees as Brahman, Paramātmā and the Supreme Personality of Godhead. Kṛṣṇa consciousness means, concisely, to be always engaged in the transcendental loving service of the Lord. But those who are attached to the impersonal Brahman or the localized Supersoul are also partially Kṛṣṇa conscious, because impersonal Brahman is the spiritual ray of Kṛṣṇa and Supersoul is the all-pervading partial expansion of Kṛṣṇa. Thus the impersonalist and the meditator are also indirectly Kṛṣṇa conscious. A directly Kṛṣṇa conscious person is the topmost transcendentalist because such a devotee knows what is meant by Brahman or Paramātmā. His knowledge of the Absolute Truth is perfect, whereas the impersonalist and the meditative yogī are imperfectly Kṛṣṇa conscious.

Nevertheless, all of these are instructed herewith to be constantly engaged in their particular pursuits so that they may come to the highest perfection sooner or later. The first business of a transcendentalist is to keep the mind always on Kṛṣṇa. One should always think of Kṛṣṇa and not forget Him even for a moment. Concentration of the mind on the Supreme is called samādhi or trance. In order to concentrate the mind, one should always remain in seclusion and avoid disturbance by external objects. He should be very careful to accept favorable and reject unfavorable conditions that affect his realization. And, in perfect determination, he should not hanker after unnecessary material things that entangle him by feelings of possessiveness.

All these perfections and precautions are perfectly executed when one is directly in Kṛṣṇa consciousness because direct Kṛṣṇa consciousness means self-abnegation, wherein there is very little chance for material possessiveness. Śrīla Rūpa Gosvāmī characterizes Kṛṣṇa consciousness in this way:

anāsaktasya viṣayān yathārham upayuñjataḥ
nirbandhaḥ kṛṣṇa-sambandhe yuktaṁ vairāgyam ucyate
prāpañcikatayā buddhyā hari-sambandhi-vastunaḥ
mumukṣubhiḥ parityāgo vairāgyaṁ phalgu kathyate.
(Bhakti-rasāmṛta-sindhu 2.255-256)
“When one is not attached to anything, but at the same time accepts everything in relation to Kṛṣṇa, one is rightly situated above possessiveness. On the other hand, one who rejects everything without knowledge of its relationship to Kṛṣṇa is not as complete in his renunciation.”

A Kṛṣṇa conscious person well knows that everything belongs to Kṛṣṇa, and thus he is always free from feelings of personal possession. As such, he has no hankering for anything on his own personal account. He knows how to accept things in favor of Kṛṣṇa consciousness and how to reject things unfavorable to Kṛṣṇa consciousness. He is always aloof from material things because he is always transcendental, and he is always alone, having nothing to do with persons not in Kṛṣṇa consciousness. Therefore a person in Kṛṣṇa consciousness is the perfect yogī.

(Continue.................)

जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद की जय!!

कलियुग का युगधर्म और भक्तिमार्ग में प्रगति करने का एकमात्र सरल व सुलभ मार्ग है यह ..

*"हरे कृष्ण महामंत्र"*

सदैव जपिये...

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।*

हरिबोल खुश रहिये ....

इस संदेश से संबंधित किसी भी प्रकार प्रश्नोत्तर या कन्फ्यूजन के लिए संदेश wa.me/918874504602
पर व्हाट्सएप संदेश लिखकर भेजें या ग्रुप से जुड़ें....

chat.whatsapp.com/GW23rue9ljsFidSuU9KhUc

2 months ago | [YT] | 15

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*नित्यं भागवत-सेवया आज का श्लोक*

(गतांग से आगे...........)

*Please See Original Translation in English 👇🏼👇🏼*

श्रीमद् भागवतम » सर्ग २: ब्रह्मांडीय अभिव्यक्ति"  »

अध्याय ७: विशिष्ट कार्यों के लिए निर्दिष्ट अवतार »  श्लोक ३७

श्री.भा.;२.७.३७

*_श्लोक_*

देव-द्विषां निगम-वर्त्मनि निष्ठितानां
पूभिर्मयेन विहिताभिरदृश्य-तूभिः ।
लोकान् घ्नतां मति-विमोहमतिप्रलोभं
वेषं विधाय बहु भाष्यत औपधर्म्यम् ॥

*शब्दार्थ*

देव-द्विषाम् – भगवद्भक्तों के प्रति ईर्ष्या रखने वालों का; निगम – चारों वेद; वर्त्मनि – के पथ पर; निष्ठितानाम् – भलीभाँति स्थिर हुओं का; पूर्भिः – प्रक्षेपास्त्रों (राकेटों ) से; मयेन – परम विज्ञानी मय द्वारा; विहिताभिः - निर्मित; अदृश्य-तूभिः – आकाश में अलक्ष्य; लोकान् – विभिन्न लोक; घ्जताम् – संहार करने वालों का; मति-विमोहम् - मन का मोह; अतिप्रलोभम् – अत्यन्त आकर्षक; वेषम् – वेष, पहनावा; विधाय - ऐसा करके; बहु भाष्यते - अत्यधिक बातें करेगा; औपधर्म्यम् - उपधर्म

*अनुवाद*

जब नास्तिक लोग वैदिक विज्ञान में अत्यन्त दक्ष बनकर परम विज्ञानी मय के द्वारा निर्मित श्रेष्ठ प्रक्षेपास्त्रों में चढ़कर आकाश में अदृश्य उड़ते हुए विभिन्न लोकों के वासियों का संहार करेंगे, तो बुद्ध रूप में अत्यन्त आकर्षक वेष धारण करके भगवान् उनके मस्तिष्कों को मोह लेंगे और उन्हें उपधर्मों का उपदेश देंगे।

*तात्पर्य*

भगवान् बुद्ध का यह अवतार और आधुनिक मानव इतिहास के अवतारी बुद्ध एक नहीं हैं। श्रील जीव गोस्वामी के अनुसार, इस श्लोक में वर्णित बुद्ध अवतार एक अन्य कलियुग में हुआ था। एक मनु के जीवन काल में बहत्तर से अधिक कलियुग होते हैं और इनमें से एक में यहाँ पर वर्णित बुद्ध अवतार लेंगे। भगवान् बुद्ध का अवतार तब होता है जब लोग अत्यधिक भौतिकतावादी हो जाते हैं और तब वे सामान्य धर्म का उपदेश देते हैं। ऐसी अहिंसा स्वयं में धर्म न होकर धार्मिक लोगों का महत्त्वपूर्ण गुण होती है। यह एक सामान्य बुद्धि का धर्म क्योंकि इसमें मनुष्य को उपदेश दिया जाता है कि वह किसी पशु या जीवित प्राणी को हानि न पहुँचाये, क्योंकि उसके हानिकारक कर्म कर्ता को भी हानि पहुँचाने वाले होते हैं। किन्तु अहिंसा के इन सिद्धान्तों को सीखने के पूर्व, उसे दो अन्य नियम भी सीखने पड़ते हैं। ये हैं – विनम्र बनना तथा निरभिमानी होना । विनम्र तथा निरभिमानी बने बिना वह निरापद तथा अहिंसक नहीं बन सकता । अहिंसक बनने के बाद उसे सहिष्णुता तथा सादगी सीखनी पड़ती है। मनुष्य को महान् धर्मोपदेशकों तथा आध्यात्मिक नेताओं का सम्मान करना चाहिए और इन्द्रियों पर संयम रखने, घर तथा परिवार के प्रति विरक्त रहने और भगवान् की सेवा करने का है , अभ्यास करना चाहिए । अन्ततः उसे भगवान् को स्वीकार करके उनका भक्त बनना होता है अन्यथा यह धर्म नहीं कहलाता। धार्मिक सिद्धान्तों के केन्द्र में भगवान् होने अन्यथा सामान्य नैतिक उपदेश मात्र उपधर्म होते हैं, जो धर्म के ही निकट होते हैं ।

(क्रमशः..............)



*_Orginal  in English_*

Bhāgavatam » Canto 2: The Cosmic Manifestation

Chapter: 7: Scheduled Incarnations with Specific Functions


Text:37
SB. 2.7.37

*_Text_*


deva-dviṣāṁ nigama-vartmani niṣṭhitānāṁ
pūrbhir mayena vihitābhir adṛśya-tūrbhiḥ
lokān ghnatāṁ mati-vimoham atipralobhaṁ
veṣaṁ vidhāya bahu bhāṣyata aupadharmyam

*_Synonyms_*

deva-dviṣām—of those who were envious of the devotees of the Lord; nigama—the Vedas; vartmani—on the path of; niṣṭhitānām—of the well situated; pūrbhiḥ—by rockets; mayena—made by the great scientist Maya; vihitābhiḥ—made by; adṛśya-tūrbhiḥ—unseen in the sky; lokān—the different planets; ghnatām—of the killers; mati-vimoham—bewilderment of the mind; atipralobham—very attractive; veṣam—dress; vidhāya—having done so; bahu bhāṣyate—will talk very much; aupadharmyam—subreligious principles

*_Translation_*

When the atheists, after being well versed in the Vedic scientific knowledge, annihilate inhabitants of different planets, flying unseen in the sky on well-built rockets prepared by the great scientist Maya, the Lord will bewilder their minds by dressing Himself attractively as Buddha and will preach on subreligious principles.


*_Purport_*

This incarnation of Lord Buddha is not the same Buddha incarnation we have in the present history of mankind. According to Śrīla Jīva Gosvāmī, the Buddha incarnation mentioned in this verse appeared in a different Kali age. In the duration of life of one Manu there are more than seventy-two Kali-yugas, and in one of them the particular type of Buddha mentioned here would appear. Lord Buddha incarnates at a time when the people are most materialistic and preaches common-sense religious principles. Such ahiṁsā is not a religious principle itself, but it is an important quality for persons who are actually religious. It is a common-sense religion because one is advised to do no harm to any other animal or living being because such harmful actions are equally harmful to he who does the harm. But before learning these principles of nonviolence one has to learn two other principles, namely to be humble and to be prideless. Unless one is humble and prideless, one cannot be harmless and nonviolent. And after being nonviolent one has to learn tolerance and simplicity of living. One must offer respects to the great religious preachers and spiritual leaders and also train the senses for controlled action, learning to be unattached to family and home, and enacting devotional service to the Lord, etc. At the ultimate stage one has to accept the Lord and become His devotee; otherwise there is no religion. In religious principles there must be God in the center; otherwise simple moral instructions are merely subreligious principles, generally known as upadharma, or nearness to religious principles.



(Continue..............)

जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद की जय!!

कलियुग का युगधर्म और भक्तिमार्ग में प्रगति करने का एकमात्र सरल व सुलभ मार्ग है यह ..

               *"हरे कृष्ण महामंत्र"*

सदैव जपिये...

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।*

                       हरिबोल खुश रहिये ....




इस संदेश से संबंधित किसी भी प्रकार प्रश्नोत्तर या कन्फ्यूजन के लिए संदेश wa.me/918874504602
पर व्हाट्सएप संदेश लिखकर भेजें या ग्रुप से जुड़ें....

chat.whatsapp.com/GW23rue9ljsFidSuU9KhUc


#bhagavadgita #srimadbhagavatam #iskcon #harekrishna #prabhupada #krishna #bhagavatam

2 months ago | [YT] | 11

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*नित्य श्रीमद् भगवद्-गीता यथारूप अध्ययन श्लोक ६.९*

(गतांग से आगे......)

*_"उन्नत मनुष्य"_*

*Please See Original Translation in English 👇🏼👇🏼*

अध्याय ६: सांख्य-योग
श्लोक संख्या ९

सुहृन्मित्रार्युदासीनमध्यस्थद्वेष्यबन्धुषु।
साधुष्वपि च पापेषु समबुद्धिर्विशिष्यते।।

*शब्दार्थ*

सु-हृत् – स्वभाव से; मित्र – स्नेहपूर्ण हितेच्छु; अरि – शत्रु; उदासीन – शत्रुओं में तटस्थ; मध्य-स्थ – शत्रुओं में पंच; द्वेष – ईर्ष्यालु; बन्धुषु – सम्बन्धियों या शुभेच्छुकों; साधुषु – साधुओं में; अपि – भी; च – तथा; पापेषु – पापियों में; सम-बुद्धिः – सामान बुद्धि वाला; विशिष्यते – आगे बढ़ा हुआ होता है

*अनुवाद*

एक मनुष्य तब और भी उन्नत माना जाता है जब वह सभी को निष्कपट हितैषियों, मित्रों तथा शत्रुओं, ईर्ष्यालुओं, पुण्यात्माओं, पापियों और तटस्थों तथा मध्यस्थों को समान भाव से देखता है।

*तात्पर्य*

(कोई तात्पर्य नहीं)

(क्रमशः.......................)

*_Orginal in English_*

Bhagavad-Gītā As It Is » Chapter Six <<Sāṅkhya-yoga<<Text 9

BG. 6.9

suhṛn-mitrāry-udāsīna-
madhyastha-dveṣya-bandhuṣu
sādhuṣv api ca pāpeṣu
sama-buddhir viśiṣyate

*_Synonyms_*

suhṛt—by nature a well-wisher; mitra—benefactor with affection; ari—enemy; udāsīna—neutral between the belligerents; madhyastha—mediator between the belligerents; dveṣya—envious; bandhuṣu—among the relatives or well-wishers; sādhuṣu—unto the pious; api—as well as; ca—and; pāpeṣu—unto the sinners; sama-buddhiḥ—having equal intelligence; viśiṣyate—is far advanced

*_Translation_*

A person is said to be still further advanced when he regards all—the honest well-wisher, friends and enemies, the envious, the pious, the sinner and those who are indifferent and impartial—with an equal mind.

*_Purport_*

(No purport)

(Continue...............)

जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद की जय!!

कलियुग का युगधर्म और भक्तिमार्ग में प्रगति करने का एकमात्र सरल व सुलभ मार्ग है यह ..

*"हरे कृष्ण महामंत्र"*

सदैव जपिये...

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।*

हरिबोल खुश रहिये ....

इस संदेश से संबंधित किसी भी प्रकार प्रश्नोत्तर या कन्फ्यूजन के लिए संदेश wa.me/918874504602
पर व्हाट्सएप संदेश लिखकर भेजें या ग्रुप से जुड़ें....

chat.whatsapp.com/GW23rue9ljsFidSuU9KhUc

2 months ago | [YT] | 26

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*नित्यं भागवत-सेवया आज का श्लोक*

(गतांग से आगे...........)

*Please See Original Translation in English 👇🏼👇🏼*

श्रीमद् भागवतम » सर्ग २: ब्रह्मांडीय अभिव्यक्ति" »

अध्याय ७: विशिष्ट कार्यों के लिए निर्दिष्ट अवतार » श्लोक ३६

श्री.भा.;२.७.३६

*_श्लोक_*

कालेन मीलित-धियामवमृश्य नृणां
स्तोकायुषां स्व-निगमो बत दूर-पारः ।
आविर्हितस्त्वनुयुगं स हि सत्यवत्यां
वेद - द्रुमं विट-पशो विभजिष्यति स्म ॥

*शब्दार्थ*

कालेन – समय के साथ; मीलित-धियाम् – कम बुद्धिमान मनुष्यों का; अवमृश्य - कठिनाई को ध्यान में रखते हुए; नृणाम् - मनुष्यों की; स्तोक-आयुषाम् – अल्पजीवी लोगों का; स्व-निगमः – अपने द्वारा संकलित वैदिक साहित्य; बत – ठीक-ठीक; दूर-पारः – अत्यन्त कठिन; आविर्हितः – के रूप में प्रकट होकर; तु – लेकिन; अनुयुगम् – युग के अनुसार; सः – वह ( भगवान् ); हि – निश्चय ही; सत्यवत्याम् – सत्यवती के गर्भ में; वेद-द्रुमम् - वेदरूपी कल्पवृक्ष; विट-पशः - शाखाओं के विभाजन द्वारा; विभजिष्यति – बाँट देगा; स्म- मानो

*अनुवाद*

सत्यवती के पुत्र (व्यासदेव ) रूप में अवतार ग्रहण करके स्वयं भगवान् वैदिक साहित्य के संग्रह को अल्पजीवी अल्पज्ञों के लिए कठिन समझकर वैदिक ज्ञानरूपी वृक्ष को युग विशेष की परिस्थितियों के अनुसार शाखाओं में विभाजित कर देंगे।

*तात्पर्य*

यहाँ पर ब्रह्मा ने कलियुग के अल्पजीवी मनुष्यों के लिए श्रीमद्भागवत के भावी संकलन का उल्लेख किया है। जैसाकि प्रथम स्कन्ध में बताया जा चुका है कलियुग के अल्पज्ञ मनुष्य अल्पजीवी होंगे और साथ ही ईश्वरविहीन मानव समाज होने के कारण जीवन की अनेक समस्याओं से उद्विग्न होंगे। भौतिक प्रकृति के नियमों के अनुसार, शरीर की भौतिक सुविधाओं में उन्नति का होना तमोगुण का सूचक है। ज्ञान की वास्तविक उन्नति का अर्थ है आत्म-साक्षात्कार। किन्तु कलियुग के अल्पज्ञानी पुरुष भ्रमवश एक सौ वर्ष की लघुजीवन-अवधि को ही (जो अब घट कर ४० या ६० वर्ष हो चुकी है) सब कुछ मान बैठते हैं । वे अल्पज्ञानी हैं, क्योंकि उन्हें जीवन की नित्यता का ज्ञान नहीं होता; वे चालीस वर्षों तक रहने वाले क्षणिक भौतिक शरीर को जीवन का मूल तत्त्व मान लेते हैं। ऐसे मनुष्य गधों तथा बैलों के तुल्य हैं । किन्तु भगवान् समस्त जीवों को, दयालु पिता की भाँति, भगवद्गीता जैसे ग्रन्थों के रूप में और स्नातकों के लिए श्रीमद्भागवत के रूप में विपुल वैदिक ज्ञान प्रदान करते रहते हैं। इसी प्रकार विभिन्न प्राकृतिक गुणों से युक्त विभिन्न प्रकार के मनुष्यों के लिए व्यासदेव ने पुराणों तथा महाभारत की रचना की । किन्तु इनमें से कोई भी ग्रन्थ वैदिक सिद्धान्तों से पृथक् नहीं है।

(क्रमशः....................)

*_Orginal in English_*

Bhāgavatam » Canto 2: The Cosmic Manifestation

Chapter: 7: Scheduled Incarnations with Specific Functions

Text:36
SB. 2.7.36

*_Text_*

kālena mīlita-dhiyām avamṛśya nṝṇāṁ
stokāyuṣāṁ sva-nigamo bata dūra-pāraḥ
āvirhitas tv anuyugaṁ sa hi satyavatyāṁ
veda-drumaṁ viṭa-paśo vibhajiṣyati sma

*_Synonyms_*

kālena—in course of time; mīlita-dhiyām—of the less intelligent persons; avamṛśya—considering the difficulties; nṝṇām—of humanity at large; stoka-āyuṣām—of the short-living persons; sva-nigamaḥ—the Vedic literatures compiled by Him; bata—exactly; dūra-pāraḥ—greatly difficult; āvirhitaḥ—having appeared as; tu—but; anuyugam—in terms of the age; saḥ—He (the Lord); hi—certainly; satyavatyām—in the womb of Satyavatī; veda-drumam—the desire tree of the Vedas; viṭa-paśaḥ—by division of branches; vibhajiṣyati—will divide; sma—as it were

*_Translation_*

The Lord Himself in His incarnation as the son of Satyavatī [Vyāsadeva] will consider his compilation of the Vedic literature to be very difficult for the less intelligent persons with short life, and thus He will divide the tree of Vedic knowledge into different branches, according to the circumstances of the particular age.

*_Purport_*

Herein Brahmā mentions the future compilation of Śrīmad-Bhāgavatam for the short-lived persons of the Kali age. As explained in the First Canto, the less intelligent persons of the age of Kali would be not only short-lived, but also perplexed with so many problems of life due to the awkward situation of the godless human society. Advancement of material comforts of the body is activity in the mode of ignorance according to the laws of material nature. Real advancement of knowledge means progress of knowledge in self-realization. But in the age of Kali the less intelligent men mistakenly consider the short lifetime of one hundred years (now factually reduced to about forty or sixty years) to be all in all. They are less intelligent because they have no information of the eternity of life; they identify with the temporary material body existing for forty years and consider it the only basic principle of life. Such persons are described as equal to the asses and bulls. But the Lord, as the compassionate father of all living beings, imparts unto them the vast Vedic knowledge in short treatises like the Bhagavad-gītā and, for the graduates, the Śrīmad-Bhāgavatam. The Purāṇas and the Mahābhārata are also similarly made by Vyāsadeva for the different types of men in the modes of material nature. But none of them are independent of the Vedic principles.

(Continue................)

जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद की जय!!

कलियुग का युगधर्म और भक्तिमार्ग में प्रगति करने का एकमात्र सरल व सुलभ मार्ग है यह ..

*"हरे कृष्ण महामंत्र"*

सदैव जपिये...

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।*

हरिबोल खुश रहिये ....

इस संदेश से संबंधित किसी भी प्रकार प्रश्नोत्तर या कन्फ्यूजन के लिए संदेश wa.me/918874504602
पर व्हाट्सएप संदेश लिखकर भेजें या ग्रुप से जुड़ें....

chat.whatsapp.com/GW23rue9ljsFidSuU9KhUc

#bhagavadgita #srimadbhagavatam #iskcon #harekrishna #prabhupada #krishna #bhagavatam

2 months ago | [YT] | 12

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*If you chant once, 'Kṛṣṇa'*

2 months ago | [YT] | 44

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*"Everyone is going to die"*

2 months ago | [YT] | 30

Follow HDG Śrīla Prabhupāda

*नित्य श्रीमद् भगवद्-गीता यथारूप अध्ययन श्लोक ६.८*

(गतांग से आगे......)

*Please See Original Translation in English 👇🏼👇🏼*

अध्याय ६: सांख्य-योग
श्लोक संख्या ८

ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः।
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्ट्राश्मकाञ्चनः।।

*शब्दार्थ*

ज्ञान – अर्जित ज्ञान; विज्ञान – अनुभूत ज्ञान से; तृप्त – सन्तुष्ट; आत्मा – जीव; कूट-स्थः – आध्यात्मिक रूप से स्थित; विजित-इन्द्रियः – इन्द्रियों के वश में करके; युक्तः – आत्म-साक्षात्कार के लिए सक्षम; इति – इस प्रकार; उच्यते – कहा जाता है; योगी – योग का साधक; सम – समदर्शी; लोष्ट्र – कंकड़; अश्म – पत्थर; काञ्चनः – स्वर्ण

*अनुवाद*

वह व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार को प्राप्त तथा योगी कहलाता है जो अपने अर्जित ज्ञान तथा अनुभूति से पूर्णतया सन्तुष्ट रहता है। ऐसा व्यक्ति अध्यात्म को प्राप्त तथा जितेन्द्रिय कहलाता है। वह सभी वस्तुओं को – चाहे वे कंकड़ हों, पत्थर हों या कि सोना – एकसमान देखता है।

*तात्पर्य*

परमसत्य की अनुभूति के बिना कोरा ज्ञान व्यर्थ होता है। भक्तिरसामृत सिन्धु में (१.२.२३४) कहा गया है –

अतः श्रीकृष्णनामादि न भवेद् ग्राह्यमिन्द्रियैः।
सेवोन्मुखे हि जिह्वादौ स्वयमेव स्फुरत्यदः।।

“कोई भी व्यक्ति अपनी दूषित इन्द्रियों के द्वारा श्रीकृष्ण के नाम, रूप, गुण तथा उनकी लीलाओं की दिव्य प्रकृति को नहीं समझ सकता। भगवान् की दिव्य सेवा से पूरित होने पर ही कोई उनके दिव्य नाम, रूप, गुण तथा लीलाओं को समझ सकता है।”

यह भगवद्गीता कृष्णभावनामृत का विज्ञान है। मात्र संसारी विद्वता से कोई कृष्णभावनाभावित नहीं हो सकता। उसे विशुद्ध चेतना वाले का सान्निध्य प्राप्त होने का सौभाग्य मिलना चाहिए। कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को भगवत्कृपा से ज्ञान की अनुभूति होती है, क्योंकि वह विशुद्ध भक्ति से तुष्ट रहता है। अनुभूत ज्ञान से वह पूर्ण बनता है। आध्यात्मिक ज्ञान से मनुष्य अपने संकल्पों में दृढ़ रह सकता है , किन्तु मात्र शैक्षिक ज्ञान से वह बाह्य विरोधाभासों द्वारा मोहित और भ्रमित होता रहता है। केवल अनुभवी आत्मा ही आत्मसंयमी होता है, क्योंकि वह कृष्ण की शरण में जा चुका होता है। वह दिव्य होता है क्योंकि उसे संसारी विद्वता से कुछ लेना-देना नहीं रहता। उसके लिए संसारी विद्वता तथा मनोधर्म, जो अन्यों के लिए स्वर्ण के सामान उत्तम होते हैं, कंकड़ों या पत्थरों से अधिक नहीं होते।

(क्रमशः................…)

*_Orginal in English_*

Bhagavad-Gītā As It Is » Chapter Six <<Sāṅkhya-yoga<<Text 8

BG. 6.8

jñāna-vijñāna-tṛptātmā
kūṭa-stho vijitendriyaḥ
yukta ity ucyate yogī
sama-loṣṭrāśma-kāñcanaḥ

*_Synonyms_*

jjñāna—acquired knowledge; vijñāna—realized knowledge; tṛpta—satisfied; ātmā—living entity; kūṭasthaḥ—spiritually situated; vijita-indriyaḥ—sensually controlled; yuktaḥ—competent for self-realization; iti—thus; ucyate—is said; yogī—the mystic; sama—equiposed; loṣṭra—pebbles; aśma—stone; kāñcanaḥ—gold

*_Translation_*

A person is said to be established in self-realization and is called a yogī [or mystic] when he is fully satisfied by virtue of acquired knowledge and realization. Such a person is situated in transcendence and is self-controlled. He sees everything—whether it be pebbles, stones or gold—as the same.

*_Purport_*

Book knowledge without realization of the Supreme Truth is useless. This is stated as follows:

ataḥ śrī-kṛṣṇa-nāmādi na bhaved grāhyam indriyaiḥ
sevonmukhe hi jihvādau svayam eva sphuraty adaḥ.
“No one can understand the transcendental nature of the name, form, quality and pastimes of Śrī Kṛṣṇa through his materially contaminated senses. Only when one becomes spiritually saturated by transcendental service to the Lord are the transcendental name, form, quality and pastimes of the Lord revealed to him.” (Padma Purāṇa)

This Bhagavad-gītā is the science of Kṛṣṇa consciousness. No one can become Kṛṣṇa conscious simply by mundane scholarship. One must be fortunate enough to associate with a person who is in pure consciousness. A Kṛṣṇa conscious person has realized knowledge, by the grace of Kṛṣṇa, because he is satisfied with pure devotional service. By realized knowledge, one becomes perfect. By transcendental knowledge one can remain steady in his convictions, but by mere academic knowledge one can be easily deluded and confused by apparent contradictions. It is the realized soul who is actually self-controlled because he is surrendered to Kṛṣṇa. He is transcendental because he has nothing to do with mundane scholarship. For him mundane scholarship and mental speculation, which may be as good as gold to others, are of no greater value than pebbles or stones.

(Continue.....................)

जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद की जय!!

कलियुग का युगधर्म और भक्तिमार्ग में प्रगति करने का एकमात्र सरल व सुलभ मार्ग है यह ..

*"हरे कृष्ण महामंत्र"*

सदैव जपिये...

*हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।*
*हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।*

हरिबोल खुश रहिये ....



इस संदेश से संबंधित किसी भी प्रकार प्रश्नोत्तर या कन्फ्यूजन के लिए संदेश wa.me/918874504602
पर व्हाट्सएप संदेश लिखकर भेजें या ग्रुप से जुड़ें....

chat.whatsapp.com/GW23rue9ljsFidSuU9KhUc

2 months ago | [YT] | 11