Global Agri Studies

Global Agri Studies एक आधुनिक एवं ज्ञानवर्धक कृषि चैनल है, जहाँ खेती को वैज्ञानिक, वैश्विक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया जाता है।

इस चैनल का उद्देश्य किसानों, छात्रों और कृषि में रुचि रखने वाले युवाओं को नई तकनीक, आधुनिक शोध और विश्व-स्तरीय कृषि जानकारी से जोड़ना है।

यहाँ आपको मिलेगी जानकारी:
🌾 आधुनिक एवं स्मार्ट खेती के तरीके
🌍 वैश्विक कृषि प्रणाली और नवाचार
📘 कृषि शिक्षा, अध्ययन एवं शोध
🌱 फसल, मिट्टी, बीज, उर्वरक व सिंचाई ज्ञान
🚜 कृषि में नई तकनीक व सरकारी योजनाएँ
Global Agri Studies का लक्ष्य है कृषि को लाभकारी, टिकाऊ और भविष्य-उन्मुख बनाना।

👉 चैनल को सब्सक्राइब करें और कृषि ज्ञान की इस वैश्विक यात्रा का हिस्सा बनें। 🙏🙏🌾🌱

Global Agri Studies – कृषि ज्ञान, वैश्विक दृष्टि के साथ। 🌱🌾🙏


Global Agri Studies

AG Ta DV Notification out 😀

3 months ago | [YT] | 1

Global Agri Studies

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🔱🥰🙏

3 months ago | [YT] | 1

Global Agri Studies

किस क्षेत्र को कितना #up #budget
शिक्षा – 112094 करोड़ (12% वृद्धि)
ऊर्जा – 65926 करोड़ (08% वृद्धि)
चिकित्सा – 55820 करोड़ (15% वृद्धि)
गृह – 44145 करोड़ (6% वृद्धि)
पंचायती राज – 32090 करोड़ (6% वृद्धि)
औद्योगिक विकास – 27103 करोड़ (13% वृद्धि)

3 months ago | [YT] | 1

Global Agri Studies

#UPSSSC Online DV

3 months ago | [YT] | 2

Global Agri Studies

रक्षा मंत्री ने नागपुर में गोला बारूद इकाई का उद्घाटन किया

📍रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस में पूरी तरह से स्वचालित 30 मिमी गोला बारूद संयंत्र का उद्घाटन किया।

📍उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए निजी क्षेत्र की 50% से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

📍सिंह ने आर्मेनिया को पिनाका रॉकेट के निर्यात को भी हरी झंडी दिखाई, जो भारत के हथियार आयातक से उभरते निर्यातक बनने की ओर अग्रसर होने का संकेत है।

3 months ago | [YT] | 1

Global Agri Studies

⭐UPPCS 2024 इंटरव्यू कार्यक्रम जारी।
16 फ़रवरी से 20 मार्च तक होंगे इंटरव्यू

3 months ago | [YT] | 2

Global Agri Studies

👍❤️
परीक्षा जीवन का अनिवार्य अंग है। यदि हम संपूर्ण जीवन को ही एक परीक्षा कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। जीवन वास्तव में एक निरंतर चलने वाली परीक्षा ही है। हर व्यक्ति इस जीवन रूपी परीक्षा में सफल होना चाहता है। सुकरात ने कहा है कि वो जीवन जीने के योग्य ही नहीं जिसकी परीक्षा न हो चुकी हो। इसलिए परीक्षा और परिणाम से क्या घबराना, यह तो हर समय, हर दिन,हर बर्ष होती ही रहती है। रही बात हार जीत की तो, जितने का मंत्र हारने से ही निकलता है। मेरे विचार से मनुष्य कभी किसी परीक्षा में असफल नहीं होता यदि असफल होती है तो उसकी रणनीति, यह रणनीति ही हारती है मनुष्य कभी नहीं हारता, असफल रणनीति से ही सफल रणनीति का जन्म होता है। इसलिए परीक्षा को ज्यादा दिल पर लेने कि आवश्यकता नहीं है।जीवन में न तो परीक्षाओं की कमी है और न सफलता प्राप्त करने के अवसरों की... बस जरूरत है तो खुद को अनुशासित और कर्मठ बनाने की.. इसलिए धैर्य बनाये रखें। इस बार यदि रिजल्ट खराब हुआ है तो उसके कारणों का मूल्यांकन करें,असफलता को आप से बेहतर कोई नहीं समझ पायेगा, इस बार और लेखन शैली को मजबूत करें, अभ्यास में निरंतरता बनाए रखें.. यही से एक दिन सफलता निकलेगी। कभी कभी एक जीत के लिए दसों बार हारना पड़ता है, इसलिए हिम्मत, जज्बा और हौसला बनाए रखें, आप एक दिन जरूर सफल होंगे 🥰

3 months ago | [YT] | 2

Global Agri Studies

*'अमेरिका से बहुत अच्छी डील हुई', US Trade Deal पर बोले पीयूष गोयल*

_वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका के बीच 'बहुत अच्छी' ट्रेड डील की पुष्टि की। यह घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की फोन वार्ता के बाद हुई। ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ घटाकर 18% करने का ऐलान किया।👍❤️

4 months ago | [YT] | 2

Global Agri Studies

🔲 सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 👇👇

व्यक्तिगत श्रेणी में — लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्‍के को सुभाष चंद्र बोस राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार 2026 के लिए चुना गया है।

संस्थागत श्रेणी में — सिक्किम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को संस्‍थागत श्रेणी में इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया है।

4 months ago | [YT] | 2