IND BIHAR (@indbihar) भारत एवं बिहार पर केंद्रित एक डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ राजनीति, समाज, मनोरंजन, व्यापार और खेल से जुड़ी समसामयिक खबरें तथ्यात्मक, संतुलित और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत की जाती हैं।
इस चैनल का उद्देश्य दर्शकों तक सत्यापित सूचना पहुँचाना है, न कि किसी व्यक्ति, संस्था, राजनीतिक दल, समुदाय या विचारधारा का समर्थन या विरोध करना।
IND BIHAR Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित अन्य लागू नियमों एवं आचार संहिता का पालन करता है।
Publisher: शिव सहाय
Editor: शिव सहाय
Grievance Officer:
नाम: शिव सहाय
ईमेल: news.indbihar@gmail.com
(प्राप्त शिकायतों का निपटारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा)
IND BIHAR पर प्रकाशित किसी भी समाचार या कार्यक्रम से संबंधित शिकायत अथवा सुझाव के लिए उपरोक्त ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है।
IND BIHAR
#BudgetOnindbihar : बजट को 10 में से कितने नंबर देंगे आप? कमेंट कर बताएं....
#Budget2026 #FinanceMinister #NirmalaSitharaman #indbihar
3 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
IND BIHAR
जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने लालू यादव पर कहा- अब कहां, अब राजा का राजगद्दी चला गया, मोदी- नीतीश के काम की जमकर तारीफ की.
#TejPratapYadav #JJD #JDU #LaluYadav #RJD #PMModi #NitishKumar #NDA #BiharBJP #BiharPolitics #BiharNews #indbihar
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
संडे के दिन शेयर बाजार में 2370.36 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए. बजट में एसटीटी में इजाफा और शेयर बायबैक पर टैक्स लगाने के ऐलान से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
#BudgetSession2026 #UnionBudget #indbihar #BudgetSession2026 #Budget2026 #UnionBudget2026 #UnionBudget #NirmalaSitharaman
3 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
IND BIHAR
65 साल में पहली बार—महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी सीएम।
शपथ के साथ बदल गया राजनीति का मोड़!
महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। प्रदेश के 65 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई महिला इस पद पर पहुंची है। हालांकि, उन्हें वित्त और योजना जैसे अहम विभाग नहीं दिए गए, जो मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। सुनेत्रा पवार को आबकारी, खेल-युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
शपथ ग्रहण में शरद पवार और सुप्रिया सुले की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया। शरद पवार ने कहा कि उन्हें शपथ के बारे में जानकारी ही नहीं दी गई। सुनेत्रा के इस्तीफे के बाद उनकी राज्यसभा सीट से उनके बेटे पार्थ जा सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर कई नेता सवाल उठा रहे हैं कि “अब कुर्सी इंसान से ज्यादा अहम हो गई है।”
#MaharashtraPolitics #SunetraPawar #DeputyCM #PoliticalUpdate #indbihar
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
निर्मला सीतारमण 9वां बजट पेश कर इतिहास रचेंगी। पहले बजट में चमड़े के ब्रीफकेस की जगह 'बही-खाता', और अब 5वां साल पेपरलेस! मिडिल क्लास को टैक्स राहत, किसानों को MSP बूस्ट, शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों की उम्मीद। 🌾💼📉बिहार के लिए क्या खास? लाइव अपडेट्स के लिए फॉलो करें!#Budget2026 #NirmalaSitharamanRecord #MiddleClass #FarmersBudge #indbihar
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने अपनी आखिरी टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। 5 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 4-1 से मात दी। पहले तीन मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया। चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने वापसी की, लेकिन आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 46 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज का शानदार अंत किया।
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में मिली यह जीत वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के आत्मविश्वास को मजबूती देती है।
#TeamIndia
#INDvsNZ
#T20Series
#T20WorldCup2026
#IndianCricket
#indbihar
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खाली किया सरकारी आवास
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मंत्री पद और सरकारी जिम्मेदारी न होने के कारण यह आवास नियमों के तहत उनके नाम पर अब वैध नहीं था।
सूत्रों के मुताबिक, आवास विभाग की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिना किसी विवाद या विरोध के प्रशासन को पूरा सहयोग दिया।
तेज प्रताप यादव फिलहाल सक्रिय राजनीति में हैं और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में लगातार भाग ले रहे हैं। सरकारी आवास खाली किए जाने को नियमों के पालन से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस पूरे मामले पर अभी तक RJD की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आने वाले समय की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
Live अपडेट:
➡️ तेज़ प्रताप यादव ने अपना सरकारी आवास शुक्रवार को खाली कर दिया है।
➡️ यह बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान को दिया जा रहा है।
➡️ मंत्री ने बताया कि जगह की हालत ठीक नहीं है और कुछ सामान गायब मिला है।
➡️ राजनीतिक गलियारों में इस कदम पर चर्चा तेज है।
📍 राजधानी पटना से ख़ास रिपोर्ट
👉 देखिए IND BIHAR : राजनीति, प्रशासन और भावी रणनीतियों पर खुलकर बात।
#TejPratapYadav
#LaluYadav
#RJD
#BiharPolitics
#Patna
#PoliticalNews
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
अजित पवार के निधन के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस पर पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. PM मोदी ने कहा,सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे भरोसा है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और स्वर्गीय अजीत दादा पवार के विजन को पूरा करेंगी.
#Maharashtra #Mumbai #NCP #SunetraPawar #PMModi #indbihar
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली.
इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य नेता मौजूद रहे.
#Maharashtra #Mumbai #NCP #SunetraPawar #indbihar
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
IND BIHAR
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा है ‘अपनी बेटी की शादी उस शख्स से करना, जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगाते हैं।’
#pawansingh #JyotiSingh #bhojpurinews #indbihar
3 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Load more