Its a content creating and distributing media platform in the interest of the public at large.


Today Bhaskar

plz see this

2 years ago | [YT] | 0

Today Bhaskar

pls see this

2 years ago | [YT] | 0

Today Bhaskar

plz see this

2 years ago | [YT] | 0

Today Bhaskar

सुव्यवस्थित धार्मिक क्षेत्र है श्री सिद्धदाता आश्रम - आलोक कुमार

श्री सिद्धदाता आश्रम के आचार्य की माताश्री की पुण्यतिथि पर बोले विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार



फरीदाबाद।

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम एक सुव्यवस्थित एवं संपूर्ण धार्मिक क्षेत्र है जहां आने वाले भक्तों को आत्मिक शांति प्राप्त होती है। वह यहां आश्रम के आचार्य जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य की माताजी की पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

आलोक कुमार ने फीता काटकर चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया और गुरुमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कुमार ने कहा कि वह संपूर्ण भारत का भ्रमण करते हैं। उत्तर भारत में भी बड़े बड़े मंदिर हैं लेकिन श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम एक संपूर्ण एवं सुव्यवस्थित धर्म क्षेत्र है जिसमें गुरुकुल, गौशाला, यज्ञशाला की भी स्थापना एवं संचालन किया जा रहा है। यहां चलने वाली जनहित उपयोगी प्रकल्पों की कितनी भी प्रशंसा कम होगी। यहां आने पर मन को आनंद मिलता है जो अकथनीय है। मैं भी स्वयं यहां बार बार आता हूं। यहां आने से मन को असीम आनंद मिलता है वहीं लक्ष्य के प्रति भाव और मजबूत होता है। यहां स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी की सरलता को देखकर व्यथित मन भी आनंद से भर जाता है।

इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने श्री गुरुमाता की समाधि स्थल पर उनका पूजन किया। वहीं सत्संग भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी श्रीमाताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वैकुंठवासी गुरु महाराज की भार्या होने से श्री सिद्धदाता आश्रम से जुड़ा प्रत्येक भक्त उन्हें गुरुमाता कहकर बुलाता है और मेरी वह लौकिक जननी भी हैं। इसलिए मेरी उनके प्रति श्रद्धा अनंत है।
shri sidhdata ashram

2 years ago | [YT] | 0

Today Bhaskar

एक महीने में सभी समस्याओं का हल देगा बिल्डर - राजेश नागर
विधायक ने हैबिटेट 78 निवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए बिल्डर को दिए निर्देश
निवासी बोले, हमारी किस्मत से हमें इतना अच्छा विधायक मिला
TodayBhaskar.com
Faridabad। mla rajesh nagar ने आज सेक्टर 78 निवासियों को सुना और मौके पर ही बिल्डर को बुलाकर एक महीने में लोगों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। नागर ने बिल्डर से कहा कि वह बायर बिल्डर एग्रीमैंट का उल्लंघन न करे।
यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर का स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नागर को बताया कि उन्हें यहां आए हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया है लेकिन बिल्डर ने वादे के अनुसार अभी तक 33केवी का सब स्टेशन नहीं लगाया है जिससे उन्हें प्रतिदिन 10-15 घंटे तक की बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही कनेक्टिंग रोड और सीवर कनेक्टिविटी की समस्या भी लोगों ने दूर करने की मांग रखी। लोगों ने रखरखाव शुल्क के रूप में भी बेहिसाब पैसे मांगने का बिल्डर पर आरोप लगाया।
इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि कोई भी बिल्डर नागरिकों के साथ गलत करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की भी गई है। विधायक ने बताया कि रखरखाव शुल्क के बारे में बिल्डर को निर्देश दिया है कि वह अन्य बिल्डरों द्वारा लिए जा रहे सामान्य शुल्क ही ले। नागर ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या को दूर करने के लिए बिल्डर ने 28 जून तक 33केवीए लाइन से कनेक्शन लेने बात कही है। वहीं एचएसवीपी एक सप्ताह के अंदर सीवर कनेक्टिविटी कर देगा और मुख्य मार्ग को 4 लेन बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के मसले को भी विधायक ने मौके पर ही मौजूद पुलिस अधिकारी को निर्देश देकर सुलझा दिया। वहीं उन्होंने सोसाइटी के बाहर साफ सफाई की व्यवस्था को जल्द सही करने की बात कही। वहीं निवासियों से भी कहा कि वह एक छोटा गारबेज रिसाइकल प्लांट लगाएं जिससे अधिकतर कूड़े का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर हैबिटेट के निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजेश नागर जैसा विधायक उन्हें किस्मत से मिला है। उन्होंने हमारी अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया है। हमने अपनी चिंताएं उन पर छोड़ दी हैं। निवासियों ने उन्हें एक धन्यवाद पत्र भी सौंपा। इनमें चंचल सडवाल सरदारजी, राम रावत, प्रतीक पंड्या, हेम जोशी, विनोद जोशी, नीरज सिंह, गोपी, शम्मी दत्त, अभिजीत दास, रहमान खान आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

फोटो- हैबिटेट सोसाइटी सेक्टर 78 में विधायक राजेश नागर को धन्यवाद पत्र सौंपते निवासी।

3 years ago | [YT] | 0

Today Bhaskar

बस अब यहीं देखना बाकि रह गया था इस देश में।
सोचा नहीं था जिन बेटियों ने देश का नाम रोशन किया था। आज उनकी इज्जत संसद के सामने ही खराब कर दी गई।
#vineshfogaat #sakshimalik

3 years ago | [YT] | 1

Today Bhaskar

गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी देख उत्साहित हुए बच्चे
-द्रोणाचार्य स्कूल के बच्चों ने एंटरटेनमेंट टूर के अंतर्गत देखी फिल्म
TodayBhaskar.com
 Faridabad| सेक्टर 23ए स्थित dronacharya public school के प्राइमरी एवं मिडल कक्षाओं के छात्रों ने आज मिराज सिनेमा में गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी फिल्म देखी। बच्चों को यह फिल्म इतनी रोमांचक लगी कि वह खुशी से खिल उठे।
बच्चों ने बताया कि उन्होंने गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी फिल्म को खूब एन्जॉय किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में पृथ्वी को बचाने के दौरान अच्छे और बुरे लोगों के बीच युद्ध दिखाया गया है। इसमें अपराधी एक नई पृथ्वी बनाता है और वहां सबकुछ परफेक्ट बनाने की चाहत रखता है। जो कि कभी हो ही नहीं सकता है। ऐसे में वह हमारी पृथ्वी को नष्ट करता है और दुनिया बचाने वाले हीरो उसको कामयाब नहीं होने देते हैं। बच्चों ने बताया कि ऐसा ही हम सबको करना चाहिए। हम सबको अपनी पृथ्वी की रक्षा करनी चाहिए। इसके लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए।

चेयरमैन नवीन चौधरी ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ मनोरंजन एवं शैक्षिक टूर का आयोजन समय समय पर किया जाता है। इसके अंतर्गत आज का टूर मनोरंजन के नाम रहा। इस हॉलिवुड फिक्शन मूवी ने शुरू से अंत तक बच्चों को अपने साथ जोड़े रखा। उन्होंने जमकर मनोरंजन किया और फिल्म के डायलॉग रिपीट किए। इसके अलावा उन्हें स्नैक्स दिए गए जिन्हें उन्होंने खूब एन्जॉय किया।
इस दौरान उनके साथ स्कूल के चेयरमैन naveen chaudhary, प्रिंसिपल डॉ ममता शर्मा, प्रबंधक देशराज, शिक्षक कैलाश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

फोटो- फिल्म गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी देखने के दौरान उत्साह में द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के बच्चे।

3 years ago | [YT] | 0

Today Bhaskar

विदेश से आए मेडिकल के छात्रों ने की रक्त जांच
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित फोगाट सी. सै. स्कूल में ग्लोबल ओरफनेज ट्रस्ट की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर ट्रस्ट की टीम से आए डॉ. हरेंद्र सिंह, आयरलैंड से जोन, इटली से सारा, इंगलैंड से एमली और इलाला ने स्कूल के छात्र-छात्राओं की रक्त जांच कर उन्हें उनका रक्त ग्रुप बताया। साथ ही महिला शिक्षिकाओं के रक्त जांच की गई।
जिन शिक्षिकाओं को हिमोग्लोबिन एवं हाई बीपी की शिकायत मिली उन्हें मौके पर दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सतीश फोगाट ने बताया कि फोगाट सी. सै. स्कूल अपने छात्रों को लिए आए दिन कोई एक्टिविटी करवाता रहता है। इसी कड़ी में आज रक्त जांच कैंप आयोजन किया गया है। जिसमें स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं की जांच हुई है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य निकेता सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



FOGAAT PUBLIC SR. SEC.SCHOOL
global orphanage trust

3 years ago | [YT] | 0