Mehai Shakti - Lakhawat Sir

Lakhawat Sir के नए यूट्यूब और टेलीग्राम चैनल पर आपका स्वागत है!
हमारा उद्देश्य राजस्थान के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे तृतीय श्रेणी अध्यापक, द्वितीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी, पटवारी, ग्राम सेवक, RAS, स्कूल लेक्चरर, और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उच्च गुणवत्ता की Rajasthan GK, Current GK, सामाजिक विज्ञान और इतिहास की सामग्री आप तक पहुँचाना है।

हम Mehaishakti App के माध्यम से भी नवीनतम कोर्स, टेस्ट सीरीज़ और विशेष नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि छात्र अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकें।




Mehai Shakti - Lakhawat Sir

आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है की यह जो मैंने टेलीग्राम चैनल पर ऑडियो भेज रखे है
वो जरूर जरूर सुनकर जाना

मैं फिर से निवेदन के साथ कह रहा हूँ
जरूर सुनकर जाना।

ऑडियो मैसेज से 3 प्रश्न आए है

3 weeks ago (edited) | [YT] | 29

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

अब तक सेकंड पारी वाले चले गए होंगे एग्जाम देने
और जिनका अब कल या परसो में एग्जाम है
वो भी यह मैसेज ना पढ़े।
पर यह उनके लिए
जिनका अब फर्स्ट पेपर होना बाकी है।

वैसे तो पेपर कैसा रहा
यह पेपर के अंदर बैठा हुआ इंसान ही तय कर पाता है
बावजूद,
जो मुझे लगा,
वो बता रहा हूँ,
की जितनी गहराई से लोग पढ़ के गए,
उस अकॉर्डिंग पेपर काफ़ी आसान रहा था।
पॉलिटी हिस्ट्री वाले पार्ट डायरेक्ट फैक्ट की जगह थोड़ा कठिन होता तो
आप लोगो को भी मज़ा ज़्यादा आता।
करंट वाला पार्ट ऐसा कुछ भी नहीं था,
जो आप लोगो ने ना पढ़ा हुआ हो।
मैं बड़े दावे करने वाले में नहीं की
हम पढ़े वही से आए।
प्रश्न well predicted थे करेंट जीके के,
और जिसने भी जहाँ से भी पढ़ा
सब जगह से आए।
प्रधानमंत्री इंट्रेनशिप योजना,
पीएम ए ड्राइव योजना,
qs वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग,
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,
🇬🇧 uk के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में महिला सशक्तिकरण पुरस्कार,
AI/ML नीति,
कृष्णा नागर
यह सब वही प्रश्न थे,
जो सब जगह थे
और पहले से अनुमानित थे,
की यह प्रश्न आने है।
इतिहास, पॉलिटी और जियोग्राफी
यह भी मेरे दृष्टिकोण से तो आसान ही लगी थी
पर बाकी का आकलन
सिर्फ़ वही व्यक्ति कर सकता है,
जो ख़ुद एग्जाम में बैठा था।
आपके उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ

3 weeks ago | [YT] | 19

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

“ 90 मिनट! 90 मिनट हैं तुम्हारे पास! शायद तुम्हारी जिंदगी के सबसे खास 90 मिनट।
आज तुम अच्छा खेलो या बुरा, ये 90 मिनट तुम्हें जिंदगी भर याद रहेंगे।
तो कैसे खेलना है, ये तुम्हें आज सोचना है।
क्योंकि आज इस मैदान पर मैं तुम्हें हॉकी नहीं, बल्कि जिंदगी लड़ना सिखाऊंगा।
आज फैसला होगा कि तुम कौन हो... आज भगवान भी तुमसे पूछेगा- 'बताओ, तुम कौन हो?'
भगवान भी तुम्हारी हार नहीं देखेगा, तुम्हारी जीत नहीं देखेगा...

लेकिन इन 90 मिनटों में तुमने क्या किया, वो जरूर देखेगा।
तो हारो या जीतो... लेकिन इन 90 मिनटों में अपनी जान लगा दो। और मैं तुमसे कहता हूँ कि अगर तुम इन 90 मिनटों में अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन हॉकी खेल गए... तो इस जिंदगी में, भगवान भी तुमसे वो 90 मिनट वापस नहीं ले पाएगा!"



“ जाओ शेरो
इस 90 मिनट के खेल में जीत कर आओ “

3 weeks ago | [YT] | 36

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

1-देश का नंबर 1 सरकारी टिकटिंग प्लेटफॉर्म बनने वाला राजस्थान का कौन सा पोर्टल है?
A) SSO Portal
B) OBMS Portal €
C) Jan Aadhaar Portal
D) Sampark Portal
2-राजस्थान 181 हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण का सफलता प्रतिशत कितना दर्ज किया गया है?
A) 80%
B) 85%
C) 90%
D) 95% से अधिक €


3-ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और त्वरित समाधान के लिए मई में कौन सा अभियान गति पर रहा?
A) ग्राम विकास यात्रा
B) डिजिटल राजस्थान रथ
C) ग्राम रथ अभियान €
D) सुजस आपके द्वार

4- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में युवाओं को विदेशी भाषा सिखाकर वैश्विक रोजगार देने के लिए एमओयू (MoU) कहाँ साइन किया गया?
A) जोधपुर
B) उदयपुर
C) जयपुर €
D) कोटा

3 weeks ago | [YT] | 21

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

1-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, राज्य में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए कौन सी सिंगल विंडो प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है?
A) राजनिवेश पोर्टल
B) वन स्टॉप शॉप (One Stop Shop) / OBMS €
C) सुगम पोर्टल
D) ई-लर्निंग पोर्टल

'2- पोषण पखवाड़ा' 2026 की थीम मुख्य रूप से किस पर केंद्रित थी?
A) केवल जंक फूड पर रोक
B) मोटे अनाज (श्री अन्न) का उपयोग और कुपोषण से मुक्ति €
C) डिब्बाबंद दूध का वितरण
D) शहरी क्षेत्रों में जिम खोलना


3-विदेशी भाषा कौशल विकास एमओयू के तहत राजस्थान के युवाओं को किन देशों में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा?
A) केवल खाड़ी देशों में
B) जर्मनी, जापान और यूरोपीय देशों में €
C) केवल पड़ोसी देशों में
D) किसी भी विदेशी देश में नहीं, केवल भारत में

4-हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान राजस्थान सरकार ने किस क्षेत्र (Sector) में सबसे अधिक निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए?
A) केवल हस्तशिल्प
B) आईटी, फार्मा और बुनियादी ढांचा (Infrastructure) €
C) केवल कृषि विपणन
D) फिल्म टूरिज्म

5- राजस्थान का OBMS पोर्टल, जो देश का नंबर 1 सरकारी टिकटिंग प्लेटफॉर्म बना है, मुख्य रूप से किस विभाग या कार्य से संबंधित है?
A) रोडवेज बस बुकिंग
B) ऑनलाइन शिकायत और प्रशासनिक टिकटिंग सुधार €
C) पर्यटन स्थल टिकट
D) वन विभाग सफारी बुकिंग


6-राजस्थान सरकार के 'ग्राम रथ अभियान' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) ग्रामीणों को तीर्थ यात्रा कराना
B) ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना
C) सरकारी योजनाओं की जानकारी और मौके पर समस्याओं का समाधान €
D) ग्रामीण खेलों का आयोजन करना


7-2 मई 2026 को स्वीकृत जयपुर मेट्रो फेज-2 का रूट मुख्य रूप से किन दो बड़े केंद्रों को जोड़ेगा?
A) मानसरोवर से बड़ी चौपड़
B) सीतापुरा से अम्बाबाड़ी €
C) अजमेर रोड से दिल्ली रोड
D) झोटवाड़ा से सांगानेर


8-पोषण पखवाड़े के दौरान राजस्थान के किस आयु वर्ग के बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य ट्रैकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया?
A) 0 से 6 वर्ष के बच्चे और गर्भवती महिलाएं €
B) 10 से 15 वर्ष के किशोर
C) केवल धात्री माताएं
D) school जाने वाले छात्र


9-स्टेट एंपावर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता सामान्यतः किसके द्वारा की जाती है जो निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देती है?
A) राज्यपाल
B) मुख्य सचिव (Chief Secretary) €
C) उद्योग मंत्री
D) राजस्थान के प्रमुख सचिव


10-'अम्बेडकर DBT वाउचर योजना' के तहत राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले आरक्षित वर्ग के छात्रों को प्रतिमाह कितनी राशि वाउचर के रूप में दी जाती है?
A) ₹1,000
B) ₹2,000 €
C) ₹3,000
D) ₹5,000


11-राजस्थान में 'ऊर्जा आत्मनिर्भरता' योजना के तहत घरों की छतों पर क्या लगाने के लिए विशेष सब्सिडी और अभियान को गति जा रही है?
A) वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
B) सोलर रूफटॉप पैनल (Solar Rooftop) €
C) मोबाइल टावर
D) घरेलू पवन चक्की


12-सुजस के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 'रात्रि चौपाल' का आयोजन किस स्तर पर नियमित रूप से करने के निर्देश दिए हैं?
A) जिला मुख्यालय स्तर पर
B) संभाग स्तर पर
C) ग्राम पंचायत और उपखंड स्तर पर €
D) केवल राजधानी में

13- राजस्थान में युवाओं के कौशल विकास के लिए स्थापित किए जा रहे 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के तहत किस भाषा को प्राथमिक तौर पर शामिल करने के लिए नया MoU हुआ?
A) केवल अंग्रेजी
B) विदेशी भाषाएं (Foreign Languages) €
C) संस्कृत
D) क्षेत्रीय बोलियां

14- सुजस बुलेटिन के अनुसार, केंद्र सरकार की कौन सी योजना राजस्थान के कपास किसानों के लिए 'कपास उत्पादकता मिशन' के रूप में मई में शुरू की गई?
A) PM-KISAN
B) ECLGS €
C) कपास विकास मिशन
D) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना

15- कॉलेज छात्रों को आवास और भोजन सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मई में किस योजना की प्रगति की समीक्षा की गई?
A) मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
B) अम्बेडकर DBT वाउचर योजना €
C) देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना
D) उत्तरमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना


16-मई 2026 में राजस्थान की प्रशासनिक टीम ने बाल विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की किस संस्था के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की?
A) यूनेस्को (UNESCO)
B) यूनिसेफ (UNICEF) €
C) विश्व बैंक (World Bank)
D) आईएमएफ (IMF)

17-
किस देश की राजदूत ने मई में राजस्थान का दौरा कर राज्य के सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास में साझेदारी पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की?
A) अमेरिका
B) जर्मनी
C) जापान €
D) फ्रांस

3 weeks ago | [YT] | 17

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

आप लोगों ने अपनी और से बेहतरीन का प्रयास किया।
किसी के कैसे ही हालात होंगे
फिर भी पढ़ाई की।
तो किसी ने जिम्मेदारियों का बोझा उठा कर पढ़ाई की।
जितना प्रयास बेहतरीन का करना था
आप लोगों ने किया।
अब अपने ईश्वर पर छोड़ कर,
कल एग्जाम को बहुत ही सहजता से देना।
जब परफ़ॉर्मेंस प्रेशर आ जाता है,
( परिवार वाले क्या सोचेंगे, ससुराल वाले क्या सोचेंगे, उन्हें क्या लगेगा) तो इस तरह की सोच को एग्जाम हॉल में साथ मत लेकर जाओ।

कहते है की यह सब विधाता की लीला है,
तो जब सब कुछ पूर्व निर्धारित होता है।
तो सब ईश्वर अधीन है अब,
उसको सुकून से स्वीकार करके बहुत आत्म विश्वास के साथ देकर आओ।
अपने आप पर भरोसा रखो
अपने ईश्वर पर भरोसा रखो
और बस एक निवेदन,
की कई बार छोटी छोटी गलतिया एग्जाम हॉल में हो जाती है,
तो इस बार एग्जाम हॉल में गलतिया करने की कोई गुंजाईश नहीं है।
जितना पढ़ना था
पढ़ा आपने
और भी लास्ट टाइम तक पढ़ो
और बिंदास होकर के
सुकून से पेपर देकर आओ 🥰🥰😍😍😊

“ जीत निश्चित आपकी है “
वो क्या कहते है
हाँ
“ Re Bhaiya, All isss well “

3 weeks ago | [YT] | 49

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

यह मैसेज जरूर पढ़े आप सभी-

“ एक समाधान “
स्वास्थ्य की वजह से ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रहा हूँ और एग्जाम बिल्कुल नज़दीक है आपके।
आप जो भी साथी मेरे से जुड़े हुवे हो, तो वो एक विश्वास के साथ जुड़े हो,
एक भरोसे के साथ जुड़े हो।
इसी वजह से यूट्यूब पर तो क्लास ले नहीं पा रहा हूँ
पता नहीं कब तक।
पर एक पारम्परिक पद्धति पर चलते है।
ऑडियो मैसेज के माध्यम से।
यह याद करने का सबसे बेस्ट तरीका,
आपके ख़ुद के लिए भी होगा।
मैं बचे हुवे टॉपिक के ऑडियो मैसेज डाल रहा हूँ।
और साथ में एक पीपीटी भी।
आप वो सामने खोल कर बैठ जाए
और उसको सुनोगे
तो आसान तरीके से सब कुछ याद हो जाएगा।
जी हाँ
अभी भेजता हूँ आपको सबसे पहला वाला ऑडियो
और साथ में रिकॉर्डिंग भी।

3 weeks ago | [YT] | 70

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

youtube.com/shorts/7xW3sT9P80...


हालांकि पढ़ाई से संबंधित तो नहीं है
फिर भी व्यक्तिगत संबंध भी कुछ मायने रखते है।
व्यक्तिगत संबंधों को सर्वोपरि रख कर एक चैनल की लिंक इस ग्रुप में भेज रहा हूँ।
बहुत घनिष्ठ मित्र कहूँ, जीजोसा कहूँ
या ननिहाल के परिवार से कहूँ,
हर तरह से पारिवारिक सदस्य आदरणीय रवि बन्ना का यह चैनल है।
मैं मेरे ख़ुद के चैनल के लिए कभी नहीं कहता हूँ,पर
आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन रहेगा
की आप इस वीडियो को जरूर लाइक करे
सब्सक्राइब करे चैनल को और बहुत विनम्र व्यक्तिगत निवेदन है की अगर हो सके
तो इस को शेयर भी करे।
आशा करता हूँ की मेरे इस निवेदन को आप सभी स्वीकार करेंगे।
आपके पढ़ाई का वीडियो नहीं होने के बाद भी।🥰

4 weeks ago | [YT] | 3

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

स्वास्थय संबंधी कारणों से क्लास नहीं ले पा रहा हूँ। इसके लिए माफ़ी चाहता हूँ। चिकित्सकीय परामर्श के लिए अजमेर से बाहर हूँ।

1 month ago | [YT] | 43

Mehai Shakti - Lakhawat Sir

अब शुरुवाती 313 के लिए 313₹ का ऑफर।
टेस्ट सीरिज को लेकर मिल रहे आपके अपार प्यार के लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार।
निसंदेह रूप से मेरी जिम्मेदारी अब और बढ़ चुकी है।
पूरा विश्वास दिलाता हूँ की आप सभी को एक बेहतरीन टेस्ट सीरिज और उसका सॉल्यूशन मिलेगा।
टीम के द्वारा शुरुवाती 100 “ रणविजय “ साथियों के लिए फ़ीस 313 ₹ रखी गई थी
लेकिन आपके मिल रहे स्नेह के लिए यह फ़ीस टीम के द्वारा शुरुवात 313 स्टूडेंट के लिए रखी जाएगी।
बहुत आभार आपका सभी का
ग़ज़ब का पढ़ेंगे
ग़ज़ब का करेंगे
rhrwnf.on-app.in/app/home?orgCode=rhrwnf&referrer=…

5 months ago (edited) | [YT] | 74