Samachar Plus OTT

खबर वही जो हमने कही !
सिर्फ़ खबर नहीं, अब कहानियाँ भी। देखिए स्पेशल स्टोरीज़ और डाक्यूमेंट्रीज़ – सिर्फ़ समाचार प्लस ओटीटी पर!


Samachar Plus OTT

12 दिसंबर 2025 को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन) में लियोनेल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर 2025' के पहले चरण में बड़ा हंगामा हो गया। मेसी अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ स्टेडियम पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम में खराब प्रबंधन के कारण फैंस को मेसी की ठीक से झलक तक नहीं मिली। वे मैदान पर आए, फैंस की ओर हाथ हिलाया, लेकिन चारों तरफ नेताओं, मंत्रियों, सेलिब्रिटीज और सुरक्षा घेरे के कारण आम दर्शक उन्हें दूर से भी साफ नहीं देख पाए।
मेसी के जल्दी चले जाने के बाद फैंस भड़क उठे: गैलरी से पानी की बोतलें, प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य सामान मैदान पर फेंके। साथ ही होर्डिंग्स, बैनर्स और पोस्टर फाड़े। कुछ फैंस बैरिकेड्स तोड़कर मैदान में घुसे।पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, लेकिन हालात कुछ देर तक बेकाबू रहे।



#messi #kolkatapolice #missmanagment #todfod #messiinindia #fans #SaltLakeStadium #footballground

6 months ago | [YT] | 6

Samachar Plus OTT

अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी कल रात (12 दिसंबर 2025) कोलकाता पहुंचे, जिससे पूरे शहर में मेसी मैनिया छा गया। यह उनके GOAT (ग्रीटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) इंडिया टूर 2025 की शुरुआत है, जो तीन दिनों में चार शहरों—कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली—में फैला हुआ है। रात के बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही हजारों फैंस ने उनका जोरदार स्वागत करते हैं। ठंडी रात में भी फैंस 'मेसी- मेसी' के नारे लगाते हुए अर्जेंटीना के झंडे लहरा रहे थे |



#messi #lionelmessi #argentina #argentinafootballer #kolkata #hydrabad #delhi #mumbai #MessiGOATIndiaTour #footballer #LionelMessi

6 months ago (edited) | [YT] | 11

Samachar Plus OTT

दिल्ली में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी के जिलों की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा करते हुए बताया कि अब राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाओं को एक समान कर दिया गया है, जिससे शासन की प्रक्रिया और भी सुचारू और प्रभावी होगी। उनके अनुसार, यह बदलाव न केवल प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ाएगा। सीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी और सीमाओं के असंतुलन जैसी सालों पुरानी समस्या को उनकी सरकार ने मात्र 10 महीनों में हल कर दिखाया है। नए जिलों के गठन से स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान तेज़ी से हो सकेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और क्षेत्रीय जरूरतों के मुताबिक विकास कार्यों की गति में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।




#Delhidistricts #Delhigovernmentnews #newdistrictsinDelhi #Delhiadministration #districtchangesDelhi #Delhi13districts #Delhidevelopment #governmentupdatesDelhi

6 months ago | [YT] | 11

Samachar Plus OTT

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे T20I में कमाल की वापसी की और भारतीय टीम को 51 रनों से पटखनी दी। पहले मैच में भारत ने 101 रनों की शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन नए चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने सबको चौंका दिया। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 20 ओवर के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए | मेहमानों की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने धमाकेदार 46 गेंदों पर 90 रन ठोके, जबकि डोनोवन फेरेरा ने नाबाद 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर 62 रनों की तेज पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए | भारत की पारी 19.1 ओवर में 162 पर सिमट गई |



#indvsa #bcci #indiancricket #proteas #southafricanteam #t20series #sportsnews #breakingnews #indlost #gautamgambhir #suryakumaryadav #shubhmangill #ruturajgaikward #sanjusamson

6 months ago (edited) | [YT] | 3

Samachar Plus OTT

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन 12 दिसंबर 2025 को लातूर में उनके घर पर हुआ। वो 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे ।शिवराज पाटिल ने लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाली थी ।वो 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था ।शिवराज पाटिल का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है।



#Congressleader #formerUnionHomeMinisterShivrajPatil #passesaway #ShivrajPatil #Latur #shivrajpatil #death #congress #rahulgandhi #mourn

6 months ago | [YT] | 6

Samachar Plus OTT

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष वाद बिंदु तय करने की मांग करेगा, जबकि मुस्लिम पक्ष अन्य वादों को रद्द करने की मांग कर रहा है। न्यायमूर्ति अवनीश कुमार सक्सैना की अदालत में करीब 18 दावों की सुनवाई होगी। वाद संख्या 3 में ASI अपना जवाब दाखिल कर सकता है, जिसमें अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में भगवान श्री कृष्ण के विग्रह दबे होने का दावा किया है।






#mathurajanambhoomi #krishnajanam #upnews #shahieidgahmasjid #allahbadhighcourt #court #sunvai #hindupaksh #muslimpaksh

6 months ago | [YT] | 0

Samachar Plus OTT

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे परियोजना की तैयारी की जा रही है। श्रीनगर में शंकराचार्य मंदिर और अमरनाथ यात्रा मार्ग समेत सात प्रमुख स्थलों को रोपवे से जोड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने तकनीकी बोलियां आमंत्रित की हैं। परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और चार परामर्श फर्मों ने इसमें हिस्सा लिया है। यह परियोजना प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।






#JammuAndKashmir #amarnathmandir #tourism #ropeway #srinagar #shankracharyamandir #amarnathyatra

6 months ago | [YT] | 2

Samachar Plus OTT

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, नए चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पहला मैच भारत ने कटक में 101 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब 2-0 से आगे बढ़ने के इरादे से उतरेगी, जबकि एडेन मार्कराम की दक्षिण अफ्रीकी भी टीम वापसी की कोशिश करेगी।


#indvssa #indiancricketteam #proteas #southafricancricketteam #bcci #suryakumaryadav #aidenmarkram #t20iseries

6 months ago | [YT] | 8

Samachar Plus OTT

अमेरिका के बाद अब मेक्सिको भारत पर हाई टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। मेक्सिको की संसद ने बुधवार यानी 10 दिसंबर को एशियाई देशों पर 50% तक का भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ ऐसे देशों पर लगाया जाएगा जिनके साथ मेक्सिको का कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। ये टैरिफ साल 2026 से लागू होगा। इसमें मुख्य रूप से चीन, भारत, कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। इस नए कानून के अनुसार गाड़ियां, ऑटो पार्ट्स, कपड़े, टेक्सटाइल, प्लास्टिक के उत्पाद, स्टील और जूते-चप्पल जैसे लगभग 1400 सामान महंगे होंगे।


#america #mexico #tariff #india #50percenttariff #nofreetradeagreement #china #korean #thailand #Indonesia

6 months ago (edited) | [YT] | 2

Samachar Plus OTT

झांसी विजिलेंस टीम ने कदौरा में तैनात बीडीओ प्रतिभा शाल्या को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 1 लाख रुपए की मांग की गई थी। विजिलेंस टीम ने उनके सरकारी आवास से उन्हें गिरफ्तार किया और कदौरा थाने ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाने में बीडीओ से पूछताछ जारी है और टीम आवश्यक दस्तावेजों की कार्यवाही में लगी है। जालौन से संवाददाता राकेश की रिपोर्ट।


#upnews #uttarpradesh #jalaun #Vigilanceteam #corruption #jhansivigilanceteam #bdoarrested

6 months ago | [YT] | 6