Samaj ka sach
About channel -
"Samaj ka sach" चैनल समाज में फैली कुरीतियों, भ्रष्टाचार, रूढ़ियों, लैंगिक भेदभाव, महिला शोषण, अंधविश्वास, पाखंड, अमानवीय कृत्यों को बेनकाब करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि मानव सभ्यता एक बेहतर जीवन जी सके, सिर्फ मानवीय, वैज्ञानिक सोच ही मानव भविष्य को बेहतर बना सकती है इसलिए मानवता और वैज्ञानिक सोच जरुरी है, इंसानियत और वैज्ञानिक सोच लोगों में जागृत हो सके इसके लिए हम अपने चैनल के माध्यम से प्रयासरत हैं..
मुझसे संपर्क करने के लिए shashisingh9192@gmail.com पर ईमेल करें.
_______
अगर मेरा काम पसंद आ रहा है और आप चाहते हैं कि समाज को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता फैलाते रहें, तो आप चैनल को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक रूप से समर्थन दे सकते हैं।
मेरी UPI ID shashisingh9192@okicici पर अपनी इच्छानुसार राशि भेजकर मदद कर सकते हैं। आपका हर योगदान विचारशील और प्रेरणादायक कंटेंट को जारी रखने में सहायता करेगा। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
My other channel link- youtube.com/@shashi.antinatalist?si=q97vejADNBxm5F…
Samaj ka sach
मेरी दूसरी किताब प्रकाशित हो गई है। 📚
इस किताब में मैंने समाज की दकियानूसी मानसिकता, दोहरे मापदंडों और घिनौनी सोच का बेबाक विश्लेषण किया है। साथ ही, इन समस्याओं के वास्तविक, तार्किक और मानवीय समाधान भी प्रस्तुत किए हैं।
यदि आप समाज को केवल सतह से नहीं, बल्कि उसकी गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए है।
पढ़िए, सोचिए और बदलाव की दिशा में एक कदम बढ़ाइए।
किताब अमेज़न से ऑर्डर कर सकते हैं। ई-बुक भी Kindle पर अवेलेबल है। जल्द ही फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो जाएगी।
Amazon👇
amzn.in/d/0842RWLL
--
E-book👇
amzn.in/d/01rQKwBO
--
Author click publication 👇
authorsclick.com/product/samaj-ka-sach/
1 day ago | [YT] | 201
View 25 replies
Samaj ka sach
जो लोग CJP के प्रोटेस्ट का विरोध कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति, संगठन या किसी के पर्सनल इगो की लड़ाई नहीं है। यह देश के करोड़ों नागरिकों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।
इस आंदोलन की मांगें शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक, निष्पक्ष भर्ती और जवाबदेह शासन जैसी जनहित की मांगें हैं। ऐसी मांगों का लाभ अंततः हर नागरिक को मिलता है, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, विचारधारा या राजनीतिक दल का समर्थक हो।
जरा सोचिए अगर NEET या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक न हो, भर्तियां ईमानदारी से हों, भ्रष्टाचार न हो और योग्य छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व अन्य पेशों में आगे बढ़ें, तो इसका फायदा किसे होगा? क्या इससे पूरे समाज को बेहतर डॉक्टर, बेहतर इंजीनियर और बेहतर संस्थान नहीं मिलेंगे?
या फिर हम यही चाहते हैं कि पेपर लीक होते रहें, प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य बर्बाद होता रहे, भ्रष्टाचार बढ़ता रहे और देश योग्य पेशेवरों की कमी से जूझता रहे?
जब नागरिक सरकार से बेहतर शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, निष्पक्ष कानून-व्यवस्था, अधिक जवाबदेही, पारदर्शी शासन और संविधान के अनुरूप अधिकारों की रक्षा की मांग करते हैं, तो यह केवल आंदोलनकारियों का नहीं बल्कि पूरे देश का हित होता है।
लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है। इसलिए सरकार से सवाल पूछना, नीतियों की आलोचना करना और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना देशविरोध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकार है और यही सच्चा देशप्रेम है।
#samaj_ka_sach
#cjpprotest #eduation
---
Note- Image AI generated hai
1 day ago | [YT] | 252
View 10 replies
Samaj ka sach
My second Book 📚 is Coming soon...
#Samaj_ka_sach
#mybooks #booklovers
3 days ago | [YT] | 101
View 22 replies
Samaj ka sach
वीडियो देखें - https://youtu.be/pBt-P9kiCjc
4 days ago | [YT] | 147
View 1 reply
Samaj ka sach
हैलो मेरे प्यारे सब्सक्राइबर्स 😊
आप किस टॉपिक पर नया वीडियो देखना चाहते हैं?
कमेंट करके बताएं।
आपकी पसंद मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
5 days ago | [YT] | 40
View 23 replies
Samaj ka sach
यह किताब आपकी पूरी सोच बदल सकती है...
अगर आप समाज, जीवन और नैतिकता से जुड़े कठिन सवालों पर गहराई से सोचते हैं, तो यह किताब आपके लिए है। ❤️
"नाजन्म क्रांति: एंटीनेटलिज़्म का मानवीय पक्ष" केवल एक किताब नहीं, बल्कि प्रचलित मान्यताओं को तर्क की कसौटी पर परखने का निमंत्रण है।
बच्चा न पैदा करने की बात पर क्या आपने भी ऐसे सवाल सुने हैं?
❓ "तुम्हारे मां-बाप ने भी ऐसा सोचा होता तो तुम पैदा ही न होते!"
❓ "ऐसे तो दुनिया खत्म हो जाएगी!"
❓ "बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा?"
❓ "देश बूढ़ा हो जाएगा!"
❓ "ये प्रकृति के खिलाफ है!"
❓ "वंश कैसे बढ़ेगा?"
❓ "तुम आत्महत्या क्यों नहीं कर लेते?"
❓ "क्या एंटीनेटलिज़्म मानसिक रोग है?"
❓ "बांझ/नपुंसक हो क्या?"
इन सभी सवालों के तार्किक, मानवीय और तथ्य-आधारित उत्तर इस किताब में विस्तार से दिए गए हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि एंटीनेटलिज़्म क्या है, लोग इसे गलत क्यों समझते हैं, और इसके पीछे की नैतिक सोच क्या है, बच्चे क्यों नहीं पैदा करने चाहिए? तो यह किताब ज़रूर पढ़ें।
📖 किताब Amazon और Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं। ई-बुक किंडल भी अवेलेबल है।
👇
Flipkart: www.flipkart.com/product/p/itme?pid=9789366650623
Amazon: www.amazon.in/dp/9366650627/
Authors Click: authorsclick.com/product/najanm-kranti-antinatalis…
Ebook Channels
Kindle: www.amazon.in/dp/B0FWYH6N98/
5 days ago | [YT] | 56
View 4 replies
Samaj ka sach
वीडियो देखें - https://youtu.be/e8RPYI6VtkQ
1 week ago | [YT] | 244
View 2 replies
Samaj ka sach
वीडियो देखें - https://youtu.be/uYoLz6ydrjE
2 weeks ago | [YT] | 276
View 6 replies
Samaj ka sach
गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित मेरी दूसरी किताब "समाज का सच" का काम पूरा हो चुका है। अब यह प्रिंटिंग के लिए जा रही है।
फिलहाल पब्लिशर ने इसकी MRP ₹250 तय की है।
मैं आप सभी पाठकों की राय जानना चाहती हूँ।
क्या आपको ₹250 कीमत ज़्यादा लगती है?
अगर आपके हिसाब से कीमत बदलनी चाहिए, तो ₹199, ₹225, ₹229 या ₹250। इनमें से कौन-सी MRP सबसे उचित रहेगी, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग किताब खरीद सकें?
कृपया अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए। 🙏
2 weeks ago | [YT] | 88
View 43 replies
Samaj ka sach
डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐❤
जब लोग हार मानने लगते हैं, तब एक डॉक्टर उम्मीद जगाता है।
जब दर्द असहनीय हो जाता है, तब एक डॉक्टर राहत का भरोसा देता है।
आपकी मेहनत, संवेदनशीलता और सेवा भावना लाखों ज़िंदगियों को नई शुरुआत देती है।
यह खास दिन भारत के महान चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. B. C. Roy) की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
उन्होंने अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया।
उनकी प्रेरणा हमें याद दिलाती है कि एक डॉक्टर केवल रोगों का इलाज नहीं करता, बल्कि उम्मीद, विश्वास और जीवन की नई किरण भी देता है।
आइए, इस अवसर पर सभी डॉक्टरों के समर्पण, सेवा और करुणा को नमन करें और उनके अथक प्रयासों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करें।
सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
#Happy_doctors_day
#Samaj_ka_sach
2 weeks ago | [YT] | 124
View 7 replies
Load more