ADJ NEWS JHARKHAND

Welcome to ADJ NEWS JHARKHAND CHANNEL Stay updated with the latest news,and events, from Ranchi Jharkhand. Our channel brings you accurate and timely updates to keep you informed. Subscribe for regular news highlights!" एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि जनता सक्रिय रूप से शासन प्रक्रिया में भाग ले और अपनी आवाज़ उठाए। लोकतंत्र में व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा करते हुए, समानता, भागीदारी और स्वतंत्रता जैसे सिद्धांतों पर आधारित होते हैं।।

ALL TEAM MEMBERS NAME OF THIS CHANNEL

(1)NEERA PAUL KACHHAP
(EDITOR-IN-CHIEF)ANCHOR.☑️

(2) PRIYANSHU SHALOM LAKRA > ( EDITOR-IN-CHIEF) AND NEWS ANCHOR.☑️

(3)ARPIT TOPNO > TEAM LEADER AND CAMERA MAN.☑️

(4)ROHIT NARONGI > as a team member.✅

अगर आपको ऐसी लेटेस्ट न्यूज़ और ग्राउंड रिपोर्ट पसंद है तो चैनल को Like 👍 Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें।

धन्यवाद
जय जोहर जय झारखंड

अपने आस - पास के घटनाओं को हमें what'sapp के माध्यम से विडियों भेज कर सही जनता होने का फ़र्ज़ अदा करें जुर्म के खिलाफ आवाज उठाए।📞 (8340449503)


ADJ NEWS JHARKHAND

रांची में आगामी जगन्नाथपुर रथ मेला 2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, सहायक समाहर्ता सुश्री आस्था शरण, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, नजारत उप समाहर्ता श्री सुदेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, (DPRO), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री उर्वशी पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार, आवासीय दंडाधिकारी हटिया श्रीमती स्मृति कुमारी, अंचल अधिकारी नामकुम श्री कमल किशोर, डीएसपी हटिया, संबंधित थाना प्रभारी, मंदिर समिति/न्यास समिति के प्रतिनिधि एवं मेला बंदोबस्ती संवेदक उपस्थित थे।

बैठक में उपयुक्त ने कहा-अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। संभावित बारिश और वज्रपात को देखते हुए आपदा प्रबंधन की विशेष तैयारी करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मेला परिसर में बनाए जा रहे रथ, पंडाल, मंच और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम का सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। 14 जुलाई 2026 की शाम मेला परिसर का स्थल निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जाएगा। #ranchinews #jharkhandinews #JagannathpurRathMela #RathMela2026 #RathYatra #Jagannathpur #JharkhandSamachar #JharkhandUpdates #dcranchi ‪@RANCHIDC‬ ‪@CMOJharkhand‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

14 hours ago | [YT] | 2

ADJ NEWS JHARKHAND

रांची के धुर्वा स्थित शालीमार बाजार इलाके से समुद्र देखने और घूमने की चाह में घर से निकले करण शर्मा और उसके दोस्त शिवा नायक को राँची पुलिस ने ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। 14 जून को करण, अर्जुन और शिवा पुरी रेलवे स्टेशन पर एक साथ देखे गए थे। इससे पहले करण के भाई अर्जुन को भी पुरी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था। तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दोनों कुछ स्थानों पर दिखाई दिए, जिसके आधार पर खोज अभियान जारी रखा गया। इसी बीच पुलिस द्वारा लगाए गए पोस्टर को देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरी के मार्कंडेश्वर पोखर के पास से करण और शिवा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में अब तक अपहरण से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पुरी में घूमते रहे और भीख मांगकर खाने-पीने का इंतजाम करते थे। आखिरकार एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों को मार्कंडेश्वर पोखर के पास से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों को राँची लाकर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। #ranchi_jharkhand #ranchinews #viralnews #Puri #Odisha #MissingCase #KaranSharma #ShivaNayak #PoliceUpdate #JharkhandNews #RanchiPolice #NewsUpdate ‪@CMOJharkhand‬ ‪@HemantSorenCM‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬ ‪@odisapolice9552‬

3 days ago | [YT] | 6

ADJ NEWS JHARKHAND

झारखंड में खेल सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम!
आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं को खेलों में बेहतर अवसर और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खेल अवसंरचना को और उत्कृष्ट बनाने के लिए कई सुधार कार्य तेज़ गति से किए जा रहे हैं, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ‪@HemantSorenCM‬ #cmhemantsoren #KhelGaon #jharkhandinews #ranchinews #ranchi_jharkhand #hemantsoren #viralnews #ShootingRange #SportsInfrastructure #JharkhandSports #SportsNews #औचकनिरीक्षण ‪@jharkhandmuktimorcha1‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

3 days ago | [YT] | 5

ADJ NEWS JHARKHAND

रांची शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से पेड़ों की डालियों की छंटाई, यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा उपकेंद्रों में मरम्मत और वीसीबी लगाने के कार्य के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 1 से 3 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
हजाम फीडर क्षेत्र में सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली बंद
33 केवी हजाम फीडर से जुड़े 11 केवी हरदाग और 11 केवी औद्योगिक हजाम फीडर में पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे हजाम, अलतीपुर, वास्तु विहार, हरदाग और आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।
अशोकनगर न्यू फीडर में सुबह 8 से 9 बजे तक कटौती
अशोकनगर सब-स्टेशन के अशोकनगर न्यू फीडर में डालियों की छंटाई के कारण सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसका असर रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा चौक और आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा।
सरकारी बस स्टैंड क्षेत्र में 11 बजे से 2 बजे तक बिजली नहीं
सरकारी बस स्टैंड सब-स्टेशन से जुड़े सरकारी बस स्टैंड और पटेल चौक क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सिसम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पथ निर्माण विभाग की एजेंसी द्वारा किया जाएगा।
इसका प्रभाव रेलवे स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, सिसम टोली चौक, बहुबाजार चौक, बरसाटोली, कठर टोली, गणपत नगर और धुमसा टोली सहित कई इलाकों पर पड़ेगा।
पॉलिटेक्निक सब-स्टेशन क्षेत्र में भी तीन घंटे की कटौती
पॉलिटेक्निक सब-स्टेशन से रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 33 केवी का वीसीबी लगाने और मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इसका असर सुजाता, बरसाटोली, मेन रोड, चर्च रोड, कर्बला चौक, रेडिशन ब्लू, क्लब रोड तथा आसपास के अन्य इलाकों में पड़ेगा।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।#ranchi_jharkhand #ranchinews #jharkhandinews #breakingnewsranchi #viralnews #JharkhandSamachar #loktantra19 ‪@loktantraa19‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

5 days ago | [YT] | 5

ADJ NEWS JHARKHAND

बुधवार को राजधानी रांची के बहुबाजार इलाके में रांची नगर निगम की सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर स्क्वाड टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बहुबाजार पेट्रोल पंप से लेकर चुटिया वाले रास्ते तक कई दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दर्जी की दुकान, बिजली दुकान, टायर दुकान, होटल, बेकरी दुकान और एक सरकारी शराब दुकान समेत कई प्रतिष्ठान प्रभावित हुए। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की ओर से नोटिस नहीं मिला था। कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि अब सरकार से मुआवजे या वैकल्पिक दुकान आवंटन की उम्मीद है। वहीं रांची नगर निगम ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रभावित दुकानदारों के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं। #RanchiNews #ranchinewstoday #jharkhandinews #RanchiMunicipalCorporation #Bahubazar #EncroachmentDrive #viralnews #JharkhandSamachar ‪@ranchimunicipalcorporation1646‬‪@RANCHIDC‬‪@AdjNewsJharkhand‬

1 week ago (edited) | [YT] | 6

ADJ NEWS JHARKHAND

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 जून 2026 से शुरू होने वाले मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में ERO और AERO की ओर से BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्र (Enumeration Form), समय-सीमा और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
📌 30 जून से 29 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और गणना प्रपत्र के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे BLO को सहयोग करें और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं। #SIR2026 #ElectionCommission #RanchiNews #VoterListRevision #jharkhandinews #ranchi_jharkhand #VoterUpdate #मतदातासूची ‪@RANCHIDC‬ ‪@ECIVoterEducation‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

2 weeks ago | [YT] | 6

ADJ NEWS JHARKHAND

मुहर्रम पर्व को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने की।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों की पहचान, जुलूस मार्गों का सत्यापन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सोशल मीडिया निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
प्रशासन ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की है।
📌 झारखंड की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को Subscribe करें। #Muharram2026 #ranchinews #jharkhandinews #RanchiPolice #NewsUpdate #loktantra19 #ranchi_jharkhand ‪@RANCHIDC‬ ‪@loktantraa19‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

2 weeks ago | [YT] | 7

ADJ NEWS JHARKHAND

कल शाम को सीएम हेमंत सोरेन ने शिरडी साईं बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने प्रार्थना की कि झारखंड विकास और प्रगति के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे।
📌 झारखंड की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को Subscribe करें।#jharkhandinews #HemantSoren #KalpanaSoren #SaiBaba #LatestNews #RanchiNews #JharkhandPolitics #viralnews ‪@HemantSorenCM‬ ‪@jharkhandmuktimorcha1‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

2 weeks ago | [YT] | 9

ADJ NEWS JHARKHAND

झारखंड की राजनीति में सोमवार को महत्वपूर्ण मुलाकात देखने को मिली। मुख्यमंत्री Hemant Soren से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी K. Raju, सांसद Syed Naseer Hussain, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Keshav Mahato Kamlesh, विधायक Pradeep Yadav एवं Ajay Sharma ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
झारखंड की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #HemantSoren #RanchiNews ‪@HemantSorenCM‬ ‪@jharkhandmuktimorcha1‬ #CongressNews #JharkhandPolitics ‪@AdjNewsJharkhand‬ #viralnews

3 weeks ago | [YT] | 8

ADJ NEWS JHARKHAND

पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक Khan Sir की कोचिंग के बाहर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं और कोचिंग के बाहर लगे पोस्टर-बैनर भी फाड़ दिए। घटना के बाद खान सर ने दावा किया कि फीस कम करने के बाद उन्हें कुछ कोचिंग संचालकों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
इस बड़ी खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें। #PatnaNews #KhanSir #LatestNews #KhanSirCoaching #TrendingNews
#BiharNews #jharkhandinews ‪@KhanSirPatnaKhanGs‬ ‪@AdjNewsJharkhand‬

1 month ago | [YT] | 6