Info Bharat News में आपका स्वागत है!
यह चैनल आपको देश और प्रदेश की सबसे सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें सीधे आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा मक़सद है आपको हर उस ख़बर से अपडेट रखना, जिसका सीधा असर आप पर पड़ता है।
हमारे चैनल पर आपको मिलेगा:
🔹 राजनीति और सत्ता: अहम कैबिनेट फैसले, राजनीतिक हलचलें और रैलियों की ग्राउंड रिपोर्ट।
🔹 नियम और योजनाएं: आम जनता से जुड़े नए सरकारी नियम, योजनाएं (जैसे- बिजली बिल, एलपीजी गैस अपडेट्स) और ज़रूरी अलर्ट।
🔹 बाज़ार और अर्थव्यवस्था: सोने-चांदी के ताज़ा भाव, कमोडिटी मार्केट और आर्थिक बदलावों की सटीक जानकारी।
हर बड़ी ख़बर की तह तक, बिना किसी मिलावट के। सच्चाई, जो सीधे आप तक पहुँचे।
ताज़ा अपडेट्स के लिए Info Bharat News को अभी Subscribe करें!
📧 : @InfoBharatNews
Info Bharat News
जापान की पीएम साने ताकाइची पहली बार भारत यात्रा पर आई हैं। #TodayBreaking_News
2 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies
Info Bharat News
#BreakingNews नूंह जिले के घासेड़ा गांव के पास संचालित दो हॉट मिक्स प्लांटों पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम रेवाड़ी ने छापेमारी की। डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रदूषण, खनन, बिजली, डीटीपी और सेल टैक्स विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। जांच के दौरान एक प्लांट में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जबकि दोनों प्लांटों पर बिना बिल और दस्तावेजों के हजारों मीट्रिक टन रोड़ी-डस्ट मिली।
2 weeks ago | [YT] | 2
View 0 replies
Info Bharat News
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होंगे। इससे पहले दिन में हैदराबाद में प्रदर्शन हुआ। जिसमें सोनम वांगचुक ने भाषण दिया। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए।
पिछले 9 दिनों में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश के 5 शहरों में विरोध जता चुके हैं। इसकी शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ, 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन किया था। CJP यह प्रदर्शन शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रही है। #TodayNews #breakingnews
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Info Bharat News
हरियाणा के नूंह से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बघौला गांव के पास एक कार और कैंटर के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जयपुर से दिल्ली जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े केले से भरे कैंटर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। वहीं परिवार के मुखिया और एक चार वर्षीय बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सड़क पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। #Haryana_news_today #breaking_headlines #taaja_khabren
1 month ago | [YT] | 4
View 0 replies
Info Bharat News
भिवानी में आंधी-बारिश से मकान की छत गिरी:
बाल-बाल बचे तीन लोग; BPL परिवार ने प्रशासन से मांगी आर्थिक मदद #Haryana_News #Today_News
1 month ago | [YT] | 4
View 0 replies
Info Bharat News
हरियाणा में मंगलवार दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। एक ओर जहां भिवानी, रेवाड़ी, हांसी, रोहतक और महेंद्रगढ़ में जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं सिरसा के डबवाली, फतेहाबाद के टोहाना और चरखीदादरी में ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी में ओलावृष्टि और आंधी चलने की संभावना जताई है। #Today_Haryana_News #HaryanaNews
1 month ago | [YT] | 4
View 0 replies
Info Bharat News
गुरुग्राम जिले में सोहना कस्बे के वार्ड नंबर-13 में पर्यटन विभाग की लगभग 9.5 एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। इस भूमि पर 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की लागत से बनी आलीशान कोठियां और पक्के मकान ध्वस्त किए जा रहे हैं।
इन अवैध निर्माणों की मजबूती के कारण प्रारंभिक कार्रवाई में विभाग की जेसीबी मशीनें असफल रहीं। इसके बाद, इन्हें तोड़ने के लिए विशेष रूप से दो पोकलेन मशीनें मंगवाई गईं, जिनकी मदद से ध्वस्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। #Haryana_News_Today
1 month ago | [YT] | 2
View 0 replies
Info Bharat News
बहू का अद्भुत समर्पण: 95 साल की सास को सिर पर बैठाकर ब्रज 84 कोस परिक्रमा करा रही रागिनी गायिका काजल चौधरी
1 month ago | [YT] | 6
View 0 replies
Info Bharat News
हरियाणा में अब पार्किंग में मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा, सरकार ने बिल्डिंग कोड में किया बदलाव #Haryana_News_Today
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
Info Bharat News
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नौकरी और भविष्य से जुड़े सवाल उठाए। इस दौरान अभिजीत ने कहा कि युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर चाहिए। देखें प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट।
#CJP #DelhiProtest #JantarMantar #StudentsProtest #EducationNews #JobsNews #YouthVoice #DelhiNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #HaryanaNewsToday
1 month ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more