DSP Sunil Dutt Dubey

Cyber awareness Motivational legal speeches, educational,

DSP Sunil Dutt Dubey

हमारे देश में शिक्षा का प्रतिशत निसंकोच बढ़ा है और हम 21वीं शताब्दी के वैज्ञानिक युग में प्रवेश करके विश्व गुरु बनने का सपना देख रहे हैं। पर देश के कई हिस्सों में घटित महिला अस्मिता पर आघात की घटनाए इस बात के संकेत हैं अभी भी हमारा समाज महिलाओं को इंसान का दर्जा ना देकर उनको उपभोग की वस्तु समझ रहे हैं। महिला अपराधों पर इतने सख्त कानून शायद सृष्टि के आरंभ से अब तक कभी नहीं रहे हैं पर फिर भी यह सख्त कानून महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम सिद्ध हो रहे हैं। पर हम शिक्षित होकर भी सब व समानता पूर्व समता पूर्व समाज बनाने में पूर्णतया विफल रहे हैं। क्योंकि हम शिक्षित तो हो गए पर शिक्षा के साथ हमने ज्ञान प्राप्त नहीं किया है और आज हमारी शिक्षा बकरे की पूंछ की तरह है जो तन ढकने यानी सरकारी नौकरी प्राप्त करने के काम तो आती है पर मक्खी मच्छर भी नहीं उड़ा सकती है। हम शिक्षित होने का दंभ भर रहे हैं पर हमारी शिक्षा पलाश के फूल जैसी है जिसमें सुंदरता तो है डिग्री है पर खुशबू नहीं है। आज महिलाओं के प्रति पुरुषों का जो नजरिया है उसके लिए हम सभी को आत्मावलोकन करना होगा ,कारण और समाधान तय करने होंगे। समाज में घटित घटनाओं का विश्लेषण करना होगा आखिर इक्कीसवीं सदी में भी महिलाओं पर हो रही हिंसा की वजह क्या है। इतने सख्त कानून होते हुए भी अगर महिलाओं के प्रति अपराध हो रहे हैं तो यह कानून की खामी नहीं है बल्कि हमारी कुत्सित सोच का नतीजा है। आज भी हम पढ़े लिखे हो कर महिलाओं को पुरुष व परिवार की संपत्ति मान बैठे हैं। शिक्षित व सभ्य समाज में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं प्रदर्शित करती हैं कि हमारा सभ्य व शिक्षित होने का दावा नितांत खोखला है हमारी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है पति-पत्नी के झगड़े में भी लोग मौका पाते ही सभ्य व शिक्षित महिलाओं को टारगेट करने में नहीं चूकते हैं। महिलाओं की शिक्षा व उच्च पद पाने की लगन पुरुषों के गले की हड्डी बन गई है महिला अपने पति पिता बेटे भाई के लिए मां के समान है।हम सभी ने अपनी मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं किया आज भी हम मोहनजोदड़ो हड़प्पा की सभ्यता में ही जी रहे हैं। महिलाओं का यौन उत्पीड़न, पुरुषों के सम्मान और उनकी महिलाओं के यौन कब्जे के विशेष अधिकार दोनों का उल्लंघन करके पुरुषों को अपमानित करने का एक तरीका है।क्यों कि हर प्रकरण में महिलाओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। यदि किसी को अपमानित करना हो तो गालियां भी उसको ना देकर उसके घर की महिलाओं को दी जाती है? महिलाओं के प्रति घिनौना कृत्य करने वाले को शर्म आनी चाहिए ।

8 hours ago | [YT] | 7

DSP Sunil Dutt Dubey

जिस दामिनी ने अपने पति के लिए अपनी कलाई पर टैटू बनवाया था।
"अतुल की गुजरी "वही गुजरी उसकी जान लेने के लिए एक नहीं दर्जनों प्लान तैयार कर लेगी। भारतीय समाज में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। 7 जन्मों का वादा करने वाली पत्नी ही अपने हंसते खेलते परिवार की खुशियों का काल बन जाएगी। मेरठ के अतुल पवार हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं मेरठ के ग्राम हस्तिनापुर के ग्राम भंडारा के रहने वाले 35 वर्षीय अतुल पवार और दामिनी ने 7 वर्ष पूर्व लव मैरिज शादी की थी और दोनों मिलकर हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान के के पास कृष्ण किड्स पब्लिक स्कूल चलाने लगे। 1 वर्ष बाद दोनों को एक बहुत प्यारा बच्चा हुआ जो अब 6 वर्ष का हो गया है दोनों में इतना प्यार था कि दामिनी ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया था जिस पर लिखा था अतुल की गुजरी यह टैटू दोनों के अटूट प्यार भरोसा और विश्वास की जीती जागती गवाही थी पर अचानक दोनों के रिश्तों में भूकंप आया और उसने एक गहरी दरार डाल दी। अचानक दामिनी की जिंदगी में उसके ही स्कूल की वैन चलाने वाले ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की पर दिल आ गया। ₹9000 वेतन पाने वाले ड्राइवर के प्यार में पागल दामिनी ने एक ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसने मेरठ में ही नही सारे देश में सनसनी फैला दी जिसको सुनकर रूह काप जाती है उसने इंटरनेट पर हत्या को हादसा दिखाने के कई तरीके खोजे और अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी तुषार के साथ आर्टिका कार से धक्का देकर मौत के घाट सुलाने का प्रयास किया पर हेलमेट लगे होने की वजह से वह बच गया अचानक हुई दुर्घटना को वह समझ नहीं पाया और इसको महज एक हादसा समझ कर भुला दिया पर दामिनी के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था उसने इंटरनेट पर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के बारे में सर्च किया और पाया कि कैरत नाम का सांप इतना जहरीला होता है कि व्यक्ति को काटते समय ना तो उसकी पीड़ा होती है और और ना ही कोई विशेष लक्षण आते हैं साइलेंट किलर माना जाने वाला कैरत सांप को ढूंढने के लिए उसे सपेरों का सहारा लिया और उनको कैरत सांप की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी सपेरों को ₹500000 देने का वादा किया और ₹15000 नगद पेमेंट कर दिए जहरीला शादी के बाद दामिनी ने बड़े चाव से पेरों (सोनू और उदय) को दिखाकर ठीक वही सांप लाने को कहा. इसके लिए सपेरों को ₹15,000 एडवांस दिए गए और करीब 7 दिन की तलाश के बाद सपेरा मौत का सौदागर जहरीले करैत सांप पकड़कर ले आया। वैन ड्राइवर के प्यार में अंधी हुई पत्नी दामिनी ने दूध में नींद की गोली देकर सोए हुए पति के बिस्तर पर सपेरों ने साप को छोड़ दिया। सांप को भूखा रखा गया था उसने तत्काल अतुल को डस लिया और रात को अतुल की मौत हो। शुक्रवार की सुबह दामिनी ने रोते विलखते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सोते समय सांप ने काट लिया है. अतुल को परिजन तुरंत अस्पताल ले गये , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिस्तर से करैत सांप भी बरामद हुआ. सभी को यह एक मात्र हादसा लगा पर परिजनों को सह हुआ क्योंकि कुछ दिन पूर्व अतुल ने अपनी मां से कहा था कि दामिनी का व्यवहार ठीक नहीं है वह कभी भी मेरी हत्या करा सकती है पर उसके साथ रहना मेरी मजबूरी है। और परिजनों के सर्किल पुलिस ने जब तुषार और दामिनी के मोबाइल चैट्स हुआ व्हाट्सएप चैट चेक किया तो तुषार के मोबाइल में कैरत सांप की फोटो व सपेरों से हुई बातचीत का विवरण प्राप्त हुआ तुषार से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी मर्डर मिस्ट्री की पर्तें खोल दी और बताया कि दामिनी और उसका प्लान था कि अतुल के 20 लाख रुपए बीमा के मिलने पर वह एक आधुनिक स्कूल खोलकर और आपस में शादी करके एक सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों सपेरों सहित पत्नी दामिनी व तुषार को जेल भेज दिया है। #vedioviralreel #trend #facebookviral #love #meerutnews #snekmurder #UPPolice #viralreels

9 hours ago (edited) | [YT] | 9

DSP Sunil Dutt Dubey

सड़क छाप महिलाओं से दूरी रखे।

9 hours ago | [YT] | 7

DSP Sunil Dutt Dubey

अतीत के झरोखे से -------
जनपद इटावा के कस्बा बकेबर के ग्रामीण परिवेश में शिक्षा की अलख जगा रहे जनता डिग्री कॉलेज का नाम सम्मान पूर्वक लिया जाता था। जनता डिग्री कॉलेज बकेबर का छात्र होना ही गौरव की बात थी जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के उपरांत बीएससी (पी सी एम) में एडमिशन मिला।इस पीजी कॉलेज में केवल साइंस कॉमर्स व एग्रीकल्चर फैकल्टी ही थी।आर्ट सब्जेक्ट की कोई फैकल्टी नहीं थी। इस कॉलेज के इस कॉलेज की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि कॉलेज खुलने के समय 10:00 बजे सुबह से कॉलेज बंद होने के समय 4:00 बजे तक यह महसूस नहीं होता था कि कॉलेज चल रहा है । कहते थे कि अगर सुई भी गिरा दी जाए तो उसकी भी आवाज सुनाई पड़ेगी ।यानी पिन ड्रॉप साइलेंट ।ना कोई क्लास खाली रहता था ना कोई विद्यार्थी इधर-उधर घूमता दिखता था। कॉलेज में छात्राओं की संख्या बहुत कम थी । कालेज कैम्पस में न कोई कोई बकैती थी ना कोई आवारागर्दी ।पर बचपन से ही मेरी लोकप्रियता में कभी कमी नहीं आई। कालेज के अधिकांश छात्र व छात्राएं मेरे नाम व चेहरे से परिचित थे।पर मेरी कोई रंगबाजी या दबंगई नहीं थी। पर व्यवहार व शिष्टाचार ऐसा था कि कॉलेज का प्रत्येक छात्र हमारे साथ जुड़े होने में गर्व महसूस करता था। कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन नहीं थी और ना कोई इस कालेज के सख्त अनुशासन के चलते यूनियन बनाने की कल्पना नही कर सकता था। पर एक छात्र कल्याण समिति का गठन होता था जिसका चुनाव कालेज के छात्र छात्राएं करते थे पर उस कॉलेज में लगातार निर्विरोध समिति का अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष होने के नाते मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई थी कि सभी छात्र छात्राओं के कल्याण की बात की महत्वपूर्ण भूमिका मेरे सिर पर आ गई थी और धीरे-धीरे इस पद पर स्थापित होने से दोस्तों का एक मजबूत काफिला तैयार हो गया था पर धीरे-धीरे वक्त के साथ लोग जुदा होते गए ।पर कभी स्मृति पटल से गायब नहीं हो सके । कही न कही टकरा ही जाते हैं यादें ताजा हो जाती हैं रिश्तो की गर्माहट से खुशियों की बारिश जीवन को सुखद अनुभूति प्रदान कर देती है।इस विद्यालय के लिए सुनील प्रकाश भारद्वाज की यह कविता उसके गौरवशाली इतिहास को चित्रण करती है।
——————
जनता विद्यालय बकेवर का वो पढ़ना।
अनुशासन की सीढ़ियों पर चढ़ना।
प्रधानाचार्य दीक्षित जी का बाहर आना।
बच्चों का भयभीत होकर भाग जाना।
अनुशासन के बहुत बड़े महारथी।
जिनसे भय खाते रहते थे विद्यार्थी।
अनुशासन का पाठ उन्होंने ही पढ़ाया।
विद्यालय को शिखर पर उन्होंने चढ़ाया।
गुरुओं का समय पर क्लास में आना।
पूरी लगन से समर्पित होकर पढ़ाना।
गुरु ट्यूशन से कोसों दूर रहते थे।
विषय के ज्ञान से भरपूर रहते थे।
ऐसे विद्यालय अब नहीं दिखते है।
न शिक्षक पढ़ाते न बच्चे पढ़ते है।
ऐसे विद्यालय पर हमें गर्व है।
मेरे लिये ये विद्यालय एक पर्व है।
डिग्री कॉलेज के तिवारी जी प्राचार्य।
पूर्ण रूप से शुद्ध उनके अचार विचार।
इंटर से डिग्री तक गुरुओं का समर्पण।
इसीलिए करते है उनका चरण वंदन।
भाग्य से ऐसे गुरु जीवन में मिलते है।
जिनके स्मरण से हमारे चेहरे खिलते है।
गुरु आज भी दिल में बसे ये सही है।
उनके मेहनत की पूँजी भी यही है
सुनील प्रकाश
Sunil Dutt Dubey Dy SP SUNIL DUTT DUBEY Janta College, Bakewar Etawah

12 hours ago | [YT] | 9

DSP Sunil Dutt Dubey

गलती किसी की खामियाजा किसी को भुगतना पड़ सकता है । विश्व के सभी विकासशील विकसित देशों में व्यक्ति की जान की कीमत बहुत अधिक है। पर हमारे देश में सबसे सस्ती मानव की जान है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारें इसलिए सस्ती हैं कि उसमें सेफ्टी मीजर का अभाव है। विश्व के अन्य देशों में कार बनाने वाली कंपनियाँ ऐसी कार बनाती है जो आपको सुरक्षित रख सके। सुरक्षा के मानक को पूरा करने के लिए पर्याप्त एयर बेग आदि लगाने से उनकी कीमतें बहुत अधिक हो जाती है और भारत में वही कारे सफल हो पाती जिनकी कीमतें कम हो अगर कीमत कम होगी तो उसमें सुरक्षा मानक पूरे नहीं हो सकते हैं कोई भी व्यक्ति गरीब होने के नाम पर किसी भी चौराहे के मोड़ पर अथवा भीड़ भरे मार्गों पर सब्जी अथवा फल का ठेला इसलिए लगा लेता है। कि उसकी बिक्री हो जाए पर वो यही नहीं सोचता है। की यातायात बाधित करने से दुर्घटना हो सकती है और किसी की जान जा सकती है। आजकल छोटे छोटे लोडर व ई रिक्शा पर ज्यादा पैसे की चाहत में तथाकथित गरीब लोग ऑटो व लोडर के चालक आस-पास इतना सामान लाद लेते हैं कि अगर पतली रस्सी टूट जाए तो ये पाइप सड़क पर किसी की भी जान ले सकते हैं। अगर गाड़ी में कोई दुर्घटना हो जाए। तो इसमें चालक को निकलने में भी बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी पर इनसे कुछ मत बोलिए क्योंकि ये गरीब है अगर आपने इनके खिलाफ कोई पोस्ट भी डाल दी अथवा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर दी तो आपके कमेंट बॉक्स पर आपके एक लाख दुश्मन हो जाएंगे। पर सारी व्यवस्था पुलिस प्रशासन के भरोसे ही नहीं छोड़ी जा सकती है सुधरना तो आपको भी होगा। इतने बड़े देश में 140 करोड़ की आबादी में एक मुट्ठी भर पुलिस के जवान कितना कुछ देख सकते हैं बिचारिणीय बिंदु है गरीबी के नाम पर व्यवस्था एवं सरकार शासन द्वारा प्रदत्त नागरिक सुविधाओं को बाधित करना क्या उचित है?थाने चौकियों मैं कार्यरत हजारों पुलिसवालों को कामचोर निकम्मा बेईमान कहने से पहले जरा समाज के उन चुनिंदा लोगों के बारे में भी सोच लो जो गरीब होने के नाते अपनी जिंदगी व दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं । कुछ बोलना नहीं चाहता हूँ।पर तब तक भीष्म पितामह की भूमिका में बना रहूंगा।किसी को तो बोलना ही होगा सोचा मैं ही बोलूं । देखें मेरे आलोचक इस पर क्या कमेंट करते हैं #traffic #highway #trafficjam #trafficsafety #TrafficRules #TrafficPolice #trendingvideo #viralchallenge #trendingreel #viralreels #vedioviralreel #fyp #trendingvideo #viralchallenge #viralvideo #trendingvideo #dspsunilduttdubey

12 hours ago | [YT] | 1

DSP Sunil Dutt Dubey

जिस दामिनी ने अपने पति के लिए अपनी कलाई पर टैटू बनवाया था।
"अतुल की गुजरी "वही गुजरी उसकी जान लेने के लिए एक नहीं दर्जनों प्लान तैयार कर लेगी। भारतीय समाज में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। 7 जन्मों का वादा करने वाली पत्नी ही अपने हंसते खेलते परिवार की खुशियों का काल बन जाएगी। मेरठ के अतुल पवार हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं मेरठ के ग्राम हस्तिनापुर के ग्राम भंडारा के रहने वाले 35 वर्षीय अतुल पवार और दामिनी ने 7 वर्ष पूर्व लव मैरिज शादी की थी और दोनों मिलकर हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान के के पास कृष्ण किड्स पब्लिक स्कूल चलाने लगे। 1 वर्ष बाद दोनों को एक बहुत प्यारा बच्चा हुआ जो अब 6 वर्ष का हो गया है दोनों में इतना प्यार था कि दामिनी ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया था जिस पर लिखा था अतुल की गुजरी यह टैटू दोनों के अटूट प्यार भरोसा और विश्वास की जीती जागती गवाही थी पर अचानक दोनों के रिश्तों में भूकंप आया और उसने एक गहरी दरार डाल दी। अचानक दामिनी की जिंदगी में उसके ही स्कूल की वैन चलाने वाले ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की पर दिल आ गया। ₹9000 वेतन पाने वाले ड्राइवर के प्यार में पागल दामिनी ने एक ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसने मेरठ में ही नही सारे देश में सनसनी फैला दी जिसको सुनकर रूह काप जाती है उसने इंटरनेट पर हत्या को हादसा दिखाने के कई तरीके खोजे और अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी तुषार के साथ आर्टिका कार से धक्का देकर मौत के घाट सुलाने का प्रयास किया पर हेलमेट लगे होने की वजह से वह बच गया अचानक हुई दुर्घटना को वह समझ नहीं पाया और इसको महज एक हादसा समझ कर भुला दिया पर दामिनी के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था उसने इंटरनेट पर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के बारे में सर्च किया और पाया कि कैरत नाम का सांप इतना जहरीला होता है कि व्यक्ति को काटते समय ना तो उसकी पीड़ा होती है और और ना ही कोई विशेष लक्षण आते हैं साइलेंट किलर माना जाने वाला कैरत सांप को ढूंढने के लिए उसे सपेरों का सहारा लिया और उनको कैरत सांप की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी सपेरों को ₹500000 देने का वादा किया और ₹15000 नगद पेमेंट कर दिए जहरीला शादी के बाद दामिनी ने बड़े चाव से पेरों (सोनू और उदय) को दिखाकर ठीक वही सांप लाने को कहा. इसके लिए सपेरों को ₹15,000 एडवांस दिए गए और करीब 7 दिन की तलाश के बाद सपेरा मौत का सौदागर जहरीले करैत सांप पकड़कर ले आया। वैन ड्राइवर के प्यार में अंधी हुई पत्नी दामिनी ने दूध में नींद की गोली देकर सोए हुए पति के बिस्तर पर सपेरों ने साप को छोड़ दिया। सांप को भूखा रखा गया था उसने तत्काल अतुल को डस लिया और रात को अतुल की मौत हो। शुक्रवार की सुबह दामिनी ने रोते विलखते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सोते समय सांप ने काट लिया है. अतुल को परिजन तुरंत अस्पताल ले गये , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिस्तर से करैत सांप भी बरामद हुआ. सभी को यह एक मात्र हादसा लगा पर परिजनों को सह हुआ क्योंकि कुछ दिन पूर्व अतुल ने अपनी मां से कहा था कि दामिनी का व्यवहार ठीक नहीं है वह कभी भी मेरी हत्या करा सकती है पर उसके साथ रहना मेरी मजबूरी है। और परिजनों के सर्किल पुलिस ने जब तुषार और दामिनी के मोबाइल चैट्स हुआ व्हाट्सएप चैट चेक किया तो तुषार के मोबाइल में कैरत सांप की फोटो व सपेरों से हुई बातचीत का विवरण प्राप्त हुआ तुषार से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी मर्डर मिस्ट्री की पर्तें खोल दी और बताया कि दामिनी और उसका प्लान था कि अतुल के 20 लाख रुपए बीमा के मिलने पर वह एक आधुनिक स्कूल खोलकर और आपस में शादी करके एक सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों सपेरों सहित पत्नी दामिनी व तुषार को जेल भेज दिया है। #vedioviralreel #trend #facebookviral #love #meerutnews #snekmurder #UPPolice #viralreels

12 hours ago | [YT] | 4

DSP Sunil Dutt Dubey

दुखद :
मेरे परिवार की मुखिया माता पिता के निधन के उपरांत परिवार की संरक्षक सबसे बड़ी बहन श्रीमती श्यामा मिश्रा का आज रात लंग्स इंफेक्शन से इंदौर के जुपीटर नर्सिंग होम मे निधन हो गया। उनके निधन पर हम सभी दुखी है ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।
ओम शांति ओम शांति ओम शांति

12 hours ago | [YT] | 10

DSP Sunil Dutt Dubey

मेरठ के चर्चित अतुल पवार हत्याकांड में सोशल मीडिया फेसबुक पोस्ट कॉल रिकॉर्ड डिजिटल चैट एवं बहुत सारे इलेक्ट्रिक साथियों ने इस संयोजित हत्या को हादसा में बदलने की सारी प्लानिंग की परत दर परत सच्चाई खोल दिए मृतक अतुल का 8 वर्ष पूर्व दामिनी से प्यार हुआ 1 वर्ष के बाद उन्होंने शादी कर ली और उसके एक वर्ष बाद एक सुंदर बेटा उनके जीवन में आया जीवन खुशहाल चल रहा था पर अचानक जिंदगी में ऐसा मोड़ आया जिसने एक हफ्ते खेलते परिवार की ऐसा बिखरा की 8 वर्ष पूर्व हुई एक प्रेम कहानी का अंतिम जहरीले साजिश से हुआ पत्नी दामिनी के साथ कृष्ण किड्स पब्लिक स्कूल चलाने वाले अतुल पवार ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह जिस पत्नी को बेइंतहा प्यार करता है उसके विश्वास भरोसे को तोड़ देगी पर पिछले एक साल से पत्नी के बदले व्यवहार में उसे चौकस तो किया था पर इतनी खतरनाक साजिश का शिकार आसानी से हो जाएगा उसने कभी सपने में भी सोचा था पर उसने अपनी मां से कहा था दामिनी एक खतरनाक औरत है
‘दामिनी मुझे मरवा सकती है, उसके साथ रहना मेरी मजबूरी है’ – मौत से पहले अतुल ने मां से बयां किया था दर्द। पर कौन सी मजबूरी थी इसका जवाब पुलिस ढूंढ रही है

और मुझे कभी भी मेरी हत्या कर सकती है।
पुलिस को प्राप्त दामिनी की फेसबुक प्रोफाइल व अतुल पवार की फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्टो से स्पष्ट है कि अतुल और दामिनी के रिश्तों में बदलाव आ चुका था। दामिनी ने पिछले कुछ महीनों में कई इमोशनल पोस्ट की थीं, जिन्हें अब उसके निजी प्रेम संबंधों के संदर्भ में जाना जा रहा है। 22 अप्रैल को दामिनी ने फेसबुक पर लिखा कि "किसी का हाथ पकड़ो तो उम्रभर के लिए पकड़ना, क्योंकि जिंदगी पार करनी है, सड़क नहीं।"
उसके बाद ठीक दो दिन बाद एक और पोस्ट की
"औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता।"
दामिनी की ये पोस्टें पति पत्नी के रिश्तों में आये बदलाव की ओर संकेत करती नजर आ रही हैं, वहीं अतुल की फेसबुक पर दामिनी के प्रति प्रेम और सम्मान से जुड़ी पोस्ट दिखाई दे रही हैं। अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर पोस्ट एक संदेश में अतुल ने दामिनी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों में से एक बताते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी। इससे स्पष्ट है कि अतुल दामिनी को बहुत प्यार करता था पर दामिनी के जीवन में पति पत्नी के अलावा वो की एंट्री हो चुकी थी।
पुलिस की पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि दामिनी और उसके प्रेमी सह-आरोपी तुषार कब प्लान था कि अतुल की हत्या के बाद उसके नाम बीमा के 20 लख रुपए दामिनी को प्राप्त हो जाएंगे और उन बीमा के रूपयों की मदद से वह स्कूल को हाईटेक बना सकेंगे। पुलिस को कई चासनी साथियों स्कूल के लोगों का के द्वारा बताया गया है की दामिनी और तुषार कई बार मोटरसाइकिल पर साथ-साथ देखे गए थे और इन दोनों के संबंधों की कानाफूसी लगातार स्थानीय लोगों के बीच चल रही थी और पति पत्नी के बीच आए रिश्तो की खटास का एक कारण यह भी था।
पुलिस की जांच में यह बात भी स्पष्ट हो गई है की घटना को हादसा का रूप देने की कोशिश की गई थी और हत्या की योजना दामिनी और तुषार ने इंटरनेट से सर्च की।
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि
अतुल को पहले नींद की गोलियां दी गईं और उसके बाद गहरी नींद में सोने के बाद जहरीले करैत सांप से डसवाया गया। तुषार के मोबाइल चैट्स पर व कॉल रिकॉर्ड से सपेरों के द्वारा सांप की फोटो भेजने व उनसे बातचीत के रिकार्ड प्राप्त हुए है विशेषज्ञों से मिली प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया कि इस्तेमाल किए गए सांप को कुछ समय तक भूखा रखा गया थापुलिस का दावा है कि सांप कथित तौर पर तुषार ने खरीदा था। हालांकि इन सभी तथ्यों की अंतिम पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

कॉमन करैत क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक?
विशेषज्ञों के अनुसार, कॉमन करैत दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन सीधे तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करते हैं। इस सांप के काटने पर कई बार न तो ज्यादा दर्द होता है और न ही सूजन दिखाई देती है, जिससे पीड़ित शुरुआती खतरे को समझ नहीं पाता। समय पर इलाज न मिलने पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और स्थिति गंभीर हो सकती है। यही वजह है कि इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है।

मेडिकल स्टोर संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में
इस मामले में पुलिस अब उन दवाओं की खरीद की भी जांच कर रही है, जिनका कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि नींद की गोलियां किस मेडिकल स्टोर से खरीदी गईं और क्या उन्हें बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के बेचा गया था। अगर जांच में दवा बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी आगे की जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। सोशल मीडिया रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, डिजिटल चैट, कॉल डिटेल, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद ही इस मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

अतुल के परिजनों के अनुसार अतुल अपनी सातवीं एनिवर्सरी को मैरिज एनिवर्सरी को बहुत ही खास बनाना चाहता था और उसके लिए वह घटना के दो दिन पहले एक ज्वेलरी शॉप पर जाकर सोने की चेन पसंद करके आया था।
विशेषज्ञों से मिली जानकारी में यह भी तथ्य सामने आया कि घटना के लिए प्रयोग कॉमन करैत दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन सीधे तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करते हैं। इसके काटने पर अक्सर न तो ज्यादा दर्द होता है और न ही सूजन दिखाई देती है, जिससे पीड़ित शुरुआती खतरे को समझ नहीं पाता। समय पर इलाज न मिलने पर सांस लेने में दिक्कत होती है और मौत हो जाती है यही वजह है कि इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किस मेडिकल स्टोर से उन्होंने नींद की गोलियां खरीदी। और बैध चिकित्सीय पर्चे के बिना उनको मेडिकल स्टोर द्वारा यह गोलियां कैसे उपलब्ध कराई गयी सोशल मीडिया रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, डिजिटल चैट, कॉल डिटेल, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। घटना के सभी आरोपी दामिनी तुषार व दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। #trend #snekmurder #meerutnews #uppolice

2 days ago | [YT] | 21

DSP Sunil Dutt Dubey

चीज़े कहा खूबसूरत होती हैं। खूबसूरत तो जिंदगी में यादें लम्हे और वो लोग होते हैं जो हमेशा के लिए दिल में रहते हैं इसलिए उम्र का प्रतिपल मजेदार है इसलिए जिंदगी का मजा लीजिएगा। जीवन क्षण भंगुर है ।
इसलिए रखा करो नजदीकियां जिंदगी का कोई भरोसा नहीं।
फिर मत कहना कि चले गए और बताया भी नहीं
जिधर से गुजरिये जवानी सी हलचल मचा दीजिए
उम्र की बारिश में भीगते एहसास बहुत कुछ सिखा जाते हैं।
कुछ रिश्ते कुछ पल और कुछ खामोशियां साथ निभा जाते हैं नजदीकियां लफ्जों से नहीं एहसासों से निभती है और मोहब्बत अब बातों से नहीं खामोशी से भी दिखती है
हर मोड़ पर मुस्कुराइए
ये सफर फिर नहीं मिलेगा
जिंदगी का हर लम्हा एक तोहफा है।
बस महसूस कीजिए ।
#vedioviralreel #viralreels #trend #facebookviral #trendingvideo #viral #viralreels #vedioviralreel #fyp
#trendingvideo

3 days ago | [YT] | 28