Jharkhand की Latest Update सबसे पहले
J L - Jharkhand Lives पर ।
17 Jan 2019 - 50 Members
26 Jan 2019 - 100 Members
3 May 2019 - 500 Members
16 May 2019 - 1K Members
- 50K Members
1 october 2020 -100K Members
9 Jan 2022 -150K Members
27 September -175k
झारखण्ड की करंट अफेयर्स और GK सभी तरह की वीडियो हर रोज J L -JHARKHAND LIVES देखते रहिए और अपनी जिन्दगी की मंज़िल पाने के लिए चैनल के साथ लगातार बने रहिये || हम हर कदम आपके साथ है.
JHARKHAND की सभी जिलों की जॉब सबसे पहले जानकारी पाने के लिए JL-Jharkhand Lives चैनल को जरूर SUBSCRIBE करे और दोस्तो के साथ SHARE भी करे |
धन्यवाद् ||
For Business Enquiry Contact Us at :-
Mob no.- 8002703454
Email us :-
jljharkhandlives@gmail.com
J L - Jharkhand Lives
हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाया जा रहा है. इस बार योग दिवस की थीम को पृथ्वी और पर्यावरण से जोड़ा गया है.
योग न केवल भारत की
प्राचीन परंपरा का अनमोल तोहफा है, बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए सेहतमंद जीवन का रास्ता भी है. योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करता है. भारत में योग (Bharat Me Yog Ka Mahatav) का इतिहास बेहद पुराना है और अब पूरा विश्व इस विधा पर यकीन करने लगा है. यही वजह है कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day Kab Hai) मनाया जाता है.
इस साल यानी 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है-"योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" यानी "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग".
योग दिवस की शुभकामनाएं 💐💐
#yogdiwas #international #yoga # day
11 months ago | [YT] | 15
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
सुप्रभात 💐💐
आपका दिन शुभ हो 🙏💐🌼
1 year ago | [YT] | 53
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
आतंकवादी ऐसे नृशंस कृत्यों के जरिए लोगों के मन में भय भरते हैं, उनका उद्देश्य हिंसा, अस्थिरता और अव्यवस्था फैलाकर समाज को तोड़ना होता है। इन विभीषिकाओं के खिलाफ देश ने जो संघर्ष किया है, उसी के सम्मान में हर साल 21 मई को 'राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस' मनाया जाता है।
1 year ago | [YT] | 17
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
भारतीय औद्योगिक क्रांति के अग्रदूत महान उद्योगपति जमशेद जी टाटा की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन।
उनकी दूरदृष्टि एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अमिट योगदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज रहेगा।
1 year ago | [YT] | 33
View 1 reply
J L - Jharkhand Lives
छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती हर साल 14 मई को मनाई जाती है। यह दिन मराठा साम्राज्य के वीर और साहसी योद्धा संभाजी महाराज के जन्म की स्मृति में श्रद्धा और गर्व से भरा होता है। छत्रपति संभाजी महाराज केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि धार्मिक सहिष्णुता, विद्वता और वीरता का प्रतीक हैं।
वे 1681 में मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति बने। उन्होंने मुगलों, सिद्धी, पोर्तुगीज और अन्य दुश्मनों से वीरतापूर्वक लड़ाई की और मराठा साम्राज्य की रक्षा की। औरंगजेब की विशाल सेना से लड़ते हुए भी संभाजी महाराज ने कई वर्षों तक मराठा भूमि की रक्षा की। उनके नेतृत्व में मराठा सेना ने कई बार मुगलों को पीछे हटने पर मजबूर किया। 1689 में उन्हें मुगलों ने पकड़ लिया। औरंगजेब ने उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करने का आदेश दिया, लेकिन संभाजी महाराज ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें क्रूरता से शहीद कर दिया गया।
1 year ago | [YT] | 12
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
इस दिन को मनाने का प्रस्ताव इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने साल 1953 में रखा था और साल 1974 में जाकर 12 मई को औपचारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के लिए चुना गया. साल 1820 में 12 मई के ही दिन मॉडर्न नर्सिंग की जन्मदाता कही जाने वाले फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म हुआ था. इस दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगल के सम्मान में चुना गया था.
हर साल इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सस यानी ICN अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की एक थीम चुनता है और इसी थीम पर नर्स दिवस मनाया जाता है. साल 2025 में नर्स दिवस की थीम है नर्स: नेतृत्व करने के लिए एक आवाज - गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना (Nurses: A Voice to Lead – Delivering Quality, Securing Equity). यह थीम नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डालती है कि किस तरह वे सभी मरीजों को समानता के आधार पर ट्रीट करती हैं और उनका ख्याल रखती हैं.
1 year ago | [YT] | 14
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
त्याग, सेवा, और सच्चा ध्यान,
बुद्ध ने दिखाया जीवन का विधान.
चलो उसी राह पर आज,
बुद्ध पूर्णिमा पर करें यही आग़ाज़.
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं🎉🎉
1 year ago | [YT] | 15
View 1 reply
J L - Jharkhand Lives
अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस 4 मई को मनाया जाता है क्योंकि यह सेंट फ्लोरियन डे (Saint Florian’s Day) भी है। सेंट फ्लोरियन रोमन बटालियन के कमांडिंग फायरफाइटर्स में से एक था। उन्होंने कई लोगों की जान बचाई और उन्हें अग्निशामकों का संरक्षक संत माना जाता है। उन्होंने प्राचीन रोम में एक पूरा जलता हुआ गाँव बचा लिया था।
1 year ago | [YT] | 14
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 3 मई को मनाया जाता है. यह दिन पत्रकारिता की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति के अधिकार और मीडिया की भूमिका को सम्मान देने के लिए समर्पित है. इसका उद्देश्य स्वतंत्र प्रेस की अहमियत को उजागर करना और पत्रकारों की सुरक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करना है. यह दिन दुनिया भर में सूचना की आज़ादी और लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है. ||
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स- 2025' में भारत को 180 देशों की लिस्ट में 151वां स्थान मिला है। पेरिस स्थित इंटरनेशनल NGO रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RWB) के 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स' जारी करती है। इस लिस्ट में पिछले साल भारत की रैंकिंग 159 थी। इंडेक्स में नॉर्वे पहले पायदान पर और इरीट्रिया सबसे निचले पायदान पर है।
1 year ago | [YT] | 17
View 0 replies
J L - Jharkhand Lives
विश्व टूना दिवस हर साल 2 मई को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन से मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक खाद्य सुरक्षा, आर्थिक विकास और समुद्री जैव विविधता में टूना मछली के महत्व को उजागर करना है।
महत्व
टूना सभी समुद्री मत्स्य उत्पादों के मूल्य का 20% और वैश्विक समुद्री व्यापार का 8% हिस्सा बनाता है।
यह द्वीपीय और तटीय देशों की खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
अत्यधिक और अवैध मत्स्य पालन समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता को खतरे में डालते हैं।
टूना मछली ओमेगा-3, विटामिन B12 और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
1 year ago | [YT] | 18
View 0 replies
Load more