हिन्दी ज्ञान सागर

UKPSC HINDI LECTURER परीक्षा में आप सभी के कितने अंक बन रहे हैं ? कृपया बताएँ 🙏 अगर ईमानदारी से अंक साझा करेंगे तो कट ऑफ का थोड़ा अंदाज़ा लग पाएगा ।

1 month ago | [YT] | 0

हिन्दी ज्ञान सागर

कमलेश्वर जी ने 300 से भी अधिक कहानियाँ लिखी। इनकी पहली कहानी मानी जाती है – कामरेड (1948)। राजा निरबंसिया इनकी लोककथात्मक शैली में लिखी बहुचर्चित कहानी है जो दोहरे कथानक वाली पहली कहानी मानी जाती है। नई कहानी की वृहदत्रयी में कमलेश्वर, राजेन्द्र यादव और मोहन राकेश ये तीनों नई कहानी के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। यहाँ पर कमलेश्वर जी के कुछ महत्त्वपूर्ण कहानी संग्रह दिए जा रहे हैं, जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हैं -

अगर आप हैं प्रतियोगी परीक्षार्थी तो हमसे अवश्य ही जुड़िएगा।

Instagram पर हमसे जुड़ने का Link - www.instagram.com/hindi_gyan_sagar/

4 years ago | [YT] | 20

हिन्दी ज्ञान सागर

Instagram पर हमसे जुड़ने का Link - www.instagram.com/hindi_gyan_sagar/

4 years ago | [YT] | 11

हिन्दी ज्ञान सागर

UGC-NET/JRF हिन्दी परीक्षा में सफल होने के लिए सही पुस्तकों का चयन एवं अध्ययन, वर्षवार विगत वर्षों के प्रश्न-पत्र, सही रणनीति, समय नियोजन के साथ हर टॉपिक का बारीकी से अध्ययन जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक है सिलेबस को बहुत अच्छे से समझना। बिना Syllabus को अच्छे से समझे आपकी तैयारी अधूरी ही है ।

समय-समय पर मैं आपसे नेट /जे.आर.एफ. की परीक्षा हेतु उपर्युक्त जानकारियाँ एवं अध्ययन सामग्री साझा करता रहूँगा, फिल्हाल आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर Syllabus को अच्छे से समझ लीजिए, वहाँ पर PDF भी दी गई है जिसे आप Download करके प्रिंट आउट निकाल लीजिए, आगे मैं आपसे बहुत महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करने वाला हूँ, जुड़े रहिएगा।
#hindigyansagar #ugcnethindi2022

Download NET/JRF Hindi Syllabus ⬇⬇
www.hindigyansagar.com/ugc-ne...

4 years ago (edited) | [YT] | 10

हिन्दी ज्ञान सागर

राम कुमार वर्मा जी की एकांकियाँ [ भाग -२ ]

4 years ago | [YT] | 15

हिन्दी ज्ञान सागर

राम कुमार वर्मा जी हिन्दी 'एकांकी के जनक' माने जाते हैं, इन्होंने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक यथार्थवादी, सामाजिक इत्यादि विभिन्न श्रेणियों में महत्त्वपूर्ण एकांकियाँ लिखीं हैं। 'बादल की मृत्यु' इनकी प्रथम एकांकी मानी जाती है और डॉ. सत्येंद्र जी ने इनकी इस एकांकी को 'हिन्दी की आधुनिक ढंग की दूसरी एकांकी' माना है।

एकांकी जगत में ऐतिहासिक, आदर्शवादी, एकांकी लेखन पर अभिनयात्मक और लंबे दृश्य के एकांकियों का सूत्रपात (आरंभ) करने का श्रेय भी इन्हीं डॉ. राम कुमार वर्मा जी को है।

नोट :-
परीक्षा की दृष्टि से भी देखें तो इनके द्वारा लिखी एकांकियाँ बहुत महत्त्वपूर्ण हैं, न जाने कितनी परीक्षाओं में इनकी एकांकियाँ पूछी गयीं हैं, आगे भी पूछे जाने की संभावना हैं। इसलिए आपको इन्हें अच्छे से अवश्य याद कर लेना चाहिए।

यह इनकी लिखी एकांकियों का [भाग-१] है, दूसरा भाग अगली पोस्ट में प्रकाशित किया जाएगा। 🙏 जुड़े रहिएगा। #hindigyansagar #hindisahitya #ugcnethindi

फॉलो कीजिएगा - www.instagram.com/hindi_gyan_sagar/

4 years ago | [YT] | 9

हिन्दी ज्ञान सागर

Instagram पर हमसे जुड़ने का Link - www.instagram.com/hindi_gyan_sagar/

4 years ago | [YT] | 8