प्रदेश के सबसे पुराने सांध्य अखबार गांडीव के यू ट्यूब चैनल 'गांडीव डिजिटल' पर आपका स्वागत है.

'गांडीव डिजिटल' उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख डिजिटल समाचार मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों को त्वरित, सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है. हमारा उद्देश्य वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों की घटनाओं, समस्याओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से कवर करना है और आप तक पहुँचना है.

गांडीव डिजिटल शहर की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए स्थानीय मुद्दों पर विशेष ध्यान देता है
Please Do Like - Share - Comment
Regards

please subscribe and turn on notification button for latest update.


Gandiv Digital

वाराणसी में मॉडल काशी स्टेशन के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। रेलवे द्वारा स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत डॉट पुल के बाहरी हिस्से को पोकलेन मशीन की मदद से गिराया जा रहा है.

#KashiStation #ModelKashiStation #Varanasi #VaranasiNews #IndianRailways #RailwayProject

2 days ago | [YT] | 3

Gandiv Digital

वाराणसी से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत। एअर इंडिया 25 जून से ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा शुरू करने जा रही है, जिसके तहत यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पर ही चेक-इन और इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। दिल्ली में दोबारा चेक-इन की जरूरत नहीं होगी और सामान सीधे अंतिम गंतव्य तक पहुंचेगा। इस सुविधा से 17 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक यात्रा और आसान हो जाएगी...

#varanasi #airindia #easyconnect #internationaltravel #varanasiairport #TravelUpdates

3 days ago | [YT] | 2

Gandiv Digital

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को राहत देने के लिए नगर निगम ने विशेष पहल की है.

#Varanasi #Kashi #VaranasiNews

3 days ago | [YT] | 6

Gandiv Digital

वाराणसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया...

#VaranasiPolice #UPPolice #TempleTheft #CrimeNews #recovery

1 week ago | [YT] | 9

Gandiv Digital

बाबतपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है.

#BabatpurAirport #VaranasiAirport #GanjaSmuggling #DrugTrafficking #breaking

1 week ago | [YT] | 5

Gandiv Digital

2023 बैच की प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया का स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई.
इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

#MansiDahiyaIPS #IPSOfficer #FarewellCeremony #PoliceFamily #UPPolice #varanasipolice

1 week ago | [YT] | 6

Gandiv Digital

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में एसीपी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए अवैध गांजा बरामद किया...

#Varanasi #Banaras #Kashi #Chitaipur #VaranasiPolice #UPPolice #policeaction

1 week ago | [YT] | 4

Gandiv Digital

वाराणसी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला न्यायालय की कार्यवाही का समय बदल दिया गया है. 1 जून 2026 से सभी न्यायालयों में सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कामकाज होगा. न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.


#Varanasi #CourtNews #VaranasiCourt #Judiciary #HeatWave #summeralert

2 weeks ago | [YT] | 4

Gandiv Digital

जब अंग्रेज़ी और फ़ारसी का दौर था, तब पंडित युगल किशोर शुक्ल ने हिंदी का पहला समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड प्रकाशित किया। उस समय शायद उन्हें भी अंदाज़ा नहीं रहा होगा कि उनकी यह शुरुआत एक दिन करोड़ों हिंदी भाषियों की आवाज़ बन जाएगी।

आज 200 साल बाद भी हर हिंदी खबर, हर हिंदी अख़बार और हर हिंदी पत्रकारिता में उस पहले कदम की गूंज सुनाई देती है...

#HindiDiwasSpeech #JournalismIndia #hindilanguage #VaranasiNews #HindiJournalism

2 weeks ago | [YT] | 6

Gandiv Digital

टूरिज्म एसोसिएशन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है जिसमे किराया वृद्धि को लेकर अपनी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद से टैक्सी किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान और सरकार द्वारा लंबित वाहन कर (टैक्स) जमा कराने के निर्देशों ने पर्यटन व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

#varanasi #banaras #tourismassociation #VaranasiNews #BreakingNews

2 weeks ago | [YT] | 6