Sunny singh railway

Welcome to Sunny Singh Railway, a motivation and guidance channel specially created for SSC, Railway, Bank PO, UPSI, and all Government Exam aspirants who want to change their life through discipline, consistency, and hard work.
This channel is for students who are struggling with failure, unemployment, financial pressure, self-doubt, and repeated exam attempts — but still refuse to give up on their dream of Sarkari Naukri.
On Sunny Singh Railway, you will find powerful and reality-based content including:
Government exam motivation for SSC CGL, CHSL, MTS, Railway NTPC, Group D, ALP, Bank PO, Clerk, UPSI, and other competitive exams
Study motivation to help you stay focused and consistent every day
Hard truths about procrastination, excuses, distractions, and comfort zone
Motivation on how one hour of daily focused study can completely change your future
Then this channel will remind you of one truth: 👉 Start today or stay broken forever.



Sunny singh railway

तुम्हारे जीवन का सबसे बड़ा दुख बाहर नहीं है, वह तुम्हारे भीतर बैठा है। तुम्हारा मन ही तुम्हें तोड़ता है, तुम्हें रुलाता है, तुम्हें भटकाता है। जिस दिन तुमने अपने दिमाग को अपने वश में कर लिया, उस दिन से तुम्हारे सारे दुख खत्म हो जाएंगे।

आज सबसे बड़ा दुख है पैसा और सरकारी नौकरी की चाह। यही चाह तुम्हें बेचैन करती है, यही चाह तुम्हें दिन रात रुलाती है। समाज ने, लोगों ने, सोशल मीडिया ने तुम्हारे चारों ओर इतने रास्ते बिखेर दिए हैं कि तुम किसी एक पर टिक ही नहीं पाते। हर दिन कोई नया यूट्यूबर, कोई नया इंस्टाग्राम रील, कोई नई किताब तुम्हें यह दिखाने लगती है कि यही सही रास्ता है। और तुम वहीं से टूट जाते हो।

याद रखो, हर शुरुआत दर्द से भरी होती है। कोई भी काम आसान नहीं होता। शुरुआत में तुम्हें अपने अंदर की 90 प्रतिशत ताकत झोंकनी पड़ती है। हां, शुरूआत में दर्द होता है, थकान होती है, मन भागता है। यही कारण है कि तुम बार-बार रास्ते बदलते हो। लेकिन अगर तुमने बस इतना ठान लिया कि एक ही रास्ते पर चलना है, चाहे सही हो या गलत, चाहे कितनी भी मुश्किल हो, तो देखना यही मुश्किलें धीरे-धीरे आसान होने लगेंगी।

तुम्हारे दुख का कारण यही है कि तुम रास्ते ढूंढते रहते हो। हर दिन एक नया रास्ता, हर दिन एक नया सपना। लेकिन जो जीतता है, वह कोई नया रास्ता नहीं ढूंढता। वह उसी रास्ते पर डटा रहता है, चाहे कितना भी दर्द हो।

अगर तुम्हें अपने दुख खत्म करने हैं, अगर तुम चाहते हो कि तुम्हारा नाम समाज में चमके, माता-पिता के चेहरे पर गर्व के आंसू आएं, तो बस एक ही काम करो। एक रास्ता चुन लो, एक लक्ष्य चुन लो, और उस पर अपना पूरा जीवन लगा दो।

समझ लो, जिंदगी छोटी है। हर कोई सब कुछ नहीं कर सकता। एक ही लक्ष्य को पूरा करने में पूरी जिंदगी लग जाती है। और आज का स्मार्टफोन तुम्हें यह झूठा यकीन दिला रहा है कि सब कुछ मुमकिन है। लेकिन सच्चाई यह है कि जब तक तुम एक पर नहीं टिकोगे, तब तक कुछ भी मुमकिन नहीं होगा।

इसलिए अब उठो। आलस को छोड़ दो। अपने डर को मार दो। अपना पूरा खून, पूरा पसीना, पूरी ताकत एक सरकारी नौकरी पाने में झोंक दो। सोचो, वह दिन जब तुम्हारे नाम के आगे अफसर लिखा होगा। वह दिन जब तुम्हारे माता-पिता तुम्हें देखकर रो पड़ेंगे, लेकिन गर्व के आंसुओं से। वह दिन जब समाज तुम्हें सलाम करेगा।

तुम्हें बस एक ही चीज चाहिए, एक ही किताब, एक ही रास्ता, एक ही सपना और उस पर दिन रात मेहनत। क्योंकि जो ठान लेता है, वह इतिहास बदल देता है।

अब फैसला तुम्हें करना है। क्या तुम भटकते रहोगे, या एक रास्ते पर अडिग रहकर अपना नाम रोशन करोगे।
By Sunny Singh

1 month ago | [YT] | 247

Sunny singh railway

मेरे दोस्त, एक बात जीवन में जितनी जल्दी समझ आ जाए उतना अच्छा है कि इस दुनिया का सबसे खतरनाक इमोशन “उम्मीद” होता है। क्योंकि उम्मीद सुनने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन इसके पीछे सबसे ज्यादा दर्द छिपा होता है। जब कोई इंसान किसी से उम्मीद करता है तो वह अपने दिल का एक हिस्सा उसके हाथों में दे देता है। एक लड़का किसी लड़की से उम्मीद करता है कि वह हमेशा साथ देगी, माँ-बाप अपने बच्चों से उम्मीद करते हैं कि वे उनका नाम रोशन करेंगे, और इंसान भगवान से उम्मीद करता है कि उसकी हर परेशानी दूर हो जाएगी। लेकिन जिंदगी का कड़वा सच यह है कि हर उम्मीद पूरी नहीं होती और जब उम्मीद टूटती है तो इंसान अंदर से टूट जाता है। इसलिए समझदार वही है जो समय रहते यह समझ ले कि जिंदगी में सबसे सुरक्षित रास्ता दूसरों से उम्मीद कम रखना और खुद पर भरोसा ज्यादा रखना है। क्योंकि दुनिया में अक्सर वही लोग हमें सबसे ज्यादा दुख देते हैं जिनसे हमने सबसे ज्यादा उम्मीद की होती है। अगर तुम हर समय दूसरों की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करते रहोगे तो लोग धीरे-धीरे तुम्हें इस्तेमाल करने लगेंगे, और जिस दिन तुम उनकी उम्मीद पूरी नहीं कर पाओगे उसी दिन वे तुम्हें छोड़ भी देंगे। और अगर तुम किसी की उम्मीद पूरी नहीं करते तो यह भी सच है कि वह इंसान तुम्हारी उम्मीदों को भी कभी पूरा नहीं करेगा। इसलिए सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी जिंदगी का केंद्र किसी और को मत बनाओ, खुद को बनाओ। खुद से प्यार करना सीखो, खुद को मजबूत बनाओ, पढ़ाई करो, मेहनत करो, अपने सपनों को सच करने के लिए काम करो। चाहे सरकारी नौकरी हासिल करनी हो या अपना बिज़नेस खड़ा करना हो, लक्ष्य ऐसा रखो कि तुम्हारी पहचान तुम्हारी मेहनत से बने, किसी के सहारे से नहीं। पैसे कमाओ, अपने ऊपर निवेश करो, अपने माता-पिता का सहारा बनो, अपने सपनों का घर बनाओ, अपनी मेहनत की गाड़ी खरीदो और ऐसी जिंदगी बनाओ कि किसी के आने या जाने से तुम्हारी राह कभी न रुके। याद रखना, जिस दिन इंसान को खुद पर भरोसा हो जाता है उस दिन उसे दुनिया से उम्मीद रखने की जरूरत ही नहीं रहती। इसलिए आज से एक फैसला करो कि तुम्हारी खुशी, तुम्हारी मेहनत और तुम्हारा भविष्य किसी और की उम्मीद पर नहीं बल्कि तुम्हारी अपनी मेहनत पर खड़ा होगा। जिस दिन तुम सच में अपने पैरों पर खड़े हो जाओगे, उस दिन दुनिया तुमसे उम्मीद करेगी, और तब तुम्हें किसी से उम्मीद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Sunny Singh

2 months ago | [YT] | 284

Sunny singh railway

पांचों उंगलियां कभी एक समान नहीं होतीं और इसी तरह इस दुनिया में हर इंसान के सपने भी एक जैसे नहीं होते। किसी का सपना बहुत बड़ा बिज़नेस खड़ा करना होता है, किसी का सपना करोड़पति बनना होता है, किसी के लिए सिर्फ एक बाइक ही उसकी अमीरी होती है और किसी के लिए एक छोटी सी कार ही उसकी सबसे बड़ी खुशी होती है। इस दुनिया में हर इंसान की जरूरत, उसकी सोच और उसके सपनों का आकार अलग-अलग होता है। लेकिन भारत में करोड़ों ऐसे लड़के और लड़कियां हैं जिनके लिए अमीरी का मतलब बहुत बड़ा नहीं होता। उनके लिए अमीरी का मतलब होता है कि उनके घर में रोज अच्छा खाना बन सके, उनके माता-पिता का इलाज पैसों की कमी की वजह से कभी रुके नहीं, उनके पास अपना एक छोटा सा घर हो, घर के बाहर अपनी एक गाड़ी खड़ी हो, बैंक अकाउंट में इतना पैसा हो कि मुसीबत के समय हाथ फैलाना न पड़े और परिवार के पास इतना सहारा हो कि बीमारी या संकट आने पर इलाज हो सके। हमारे जैसे साधारण परिवारों के लिए यही असली अमीरी होती है। और सच यह है कि भारत में लाखों युवाओं के लिए इन सब चीजों तक पहुंचने का सबसे सीधा और भरोसेमंद रास्ता सरकारी नौकरी ही होता है। मैं लोगों को सरकारी नौकरी के लिए इसलिए प्रेरित करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि इस देश का बहुत बड़ा युवा वर्ग एक ही दर्द के साथ जी रहा है—गरीबी का दर्द, तानों का दर्द और बेइज्जती का दर्द। शायद कभी किसी ने तुम्हें कहा होगा कि तुमसे कुछ नहीं होगा, शायद तुम्हें कभी प्यार में धोखा मिला होगा, शायद तुम्हें लोगों ने इसलिए नीचा दिखाया होगा क्योंकि तुम्हारे पास पैसे नहीं थे, शायद तुमने अपने माता-पिता को सरकारी अस्पतालों की लंबी लाइनों में खड़े देखा होगा और शायद तुम्हें कई बार लगा होगा कि गरीब पैदा होना ही तुम्हारी किस्मत है। लेकिन एक बात हमेशा याद रखना, गरीब पैदा होना तुम्हारी गलती नहीं है लेकिन गरीब ही रह जाना तुम्हारा फैसला जरूर बन सकता है। अगर तुम सच में अपनी जिंदगी बदलना चाहते हो तो तुम्हें अपने अंदर एक फैसला करना होगा। तुम्हारा सिर्फ एक धर्म होना चाहिए—अपनी गरीबी को खत्म करना और अपने परिवार की जिंदगी बदलना। इसका रास्ता कोई जादू नहीं है, कोई छुपा हुआ तरीका नहीं है और कोई शॉर्टकट भी नहीं है। इसका सिर्फ एक रास्ता है और वह है पढ़ाई। किताब खोलो, पढ़ो, लिखो, फिर से पढ़ो, फिर से लिखो। किसी चमत्कार का इंतजार मत करो, कोई यूट्यूब वीडियो तुम्हारी जिंदगी नहीं बदलने वाला, कोई टीचर तुम्हें जबरदस्ती सफल नहीं बना सकता। तुम्हें खुद लड़ना पड़ेगा। एक कुर्सी पर बैठो या जमीन पर चटाई बिछाकर बैठो और रोज तीन घंटे, चार घंटे, पांच घंटे लगातार पढ़ो। शुरू में मुश्किल लगेगा, मन भागेगा, शरीर थकेगा और कई बार लगेगा कि छोड़ दो, लेकिन अगर तुमने छह महीने या आठ महीने भी ईमानदारी से लगातार पढ़ लिया तो वही किताबें जो आज तुम्हें बोझ लग रही हैं वही कल तुम्हारी जिंदगी बदल देंगी। जिस दिन तुम्हारे हाथ में सरकारी नौकरी का लेटर होगा उस दिन तुम्हें समझ आएगा कि यह जीत सिर्फ तुम्हारी नहीं है, यह जीत तुम्हारे माता-पिता के संघर्ष की है, उन रातों की है जब तुम थककर भी पढ़ते रहे और उन तानों की है जो लोगों ने कभी तुम्हें मारे थे। इसलिए आज से फैसला करो कि तुम्हारा लक्ष्य साफ है—तुम्हें अपनी गरीबी को खत्म करना है, अपने परिवार की जिंदगी बदलनी है और अपने सपनों को सच करना है। अगर गिरो तो फिर उठो, अगर थको तो थोड़ा आराम करो लेकिन रुकना मत, क्योंकि एक दिन तुम्हारी मेहनत ही तुम्हें वहां पहुंचाएगी जहां आज तुम सिर्फ सपनों में खुद को देखते हो।
— By Sunny Singh

2 months ago | [YT] | 318

Sunny singh railway

यह दुनिया सिर्फ दिखावे पर टिकी है यहां कोई सच्चा नहीं है चाहे वह अपना कहलाने वाला ही क्यों न हो सबके सब धोखे में डूबे हुए हैं सबको सिर्फ यह देखने की पड़ी है कि तुम्हारे पास कितना पैसा है तुम्हारी नौकरी कैसी है तुम्हारा घर कैसा है तुम्हारा चेहरा कैसा है कोई तुम्हारे दिल का दर्द नहीं देखता किसी ने कभी कंधे पर हाथ रखकर यह नहीं पूछा कि तुझे किस चीज की जरूरत है तुझे किस गम ने घेरा है मैं तेरे साथ हूं असलियत यही है कि यहां हर कोई सिर्फ अपने लिए जी रहा है और जब तुम्हें सहारे की जरूरत होगी तब कोई भी तुम्हारे साथ खड़ा नहीं होगा

तुम्हें लगता है कि लोग तुम्हारे साथ रहेंगे तुम्हारे लिए लड़ेंगे तुम्हारे गम समझेंगे लेकिन हकीकत में ऐसा कभी नहीं होता यह सब सिर्फ एक भ्रम है और जिस पर तुम भरोसा करते हो वही एक दिन ऐसा धोखा देगा कि तुम्हारा जीना मुश्किल हो जाएगा इसलिए अभी से अपने आप को संभालो और दूसरों की परवाह छोड़कर अपने लिए उठो अपने लिए पढ़ो दिन रात मेहनत करो सुबह से शाम सिर्फ एक लक्ष्य को पकड़ लो नौकरी को पा लो और इस दिखावे की दुनिया से बाहर निकल जाओ

याद रखो यहां तुम्हारे आंसुओं की किसी को परवाह नहीं है तुम्हारी मेहनत की किसी को कद्र नहीं है सबके सब अपने ही घेरे में उलझे हैं किसी को तुम्हारे दर्द से फर्क नहीं पड़ता और जब तुम्हें सबसे ज्यादा जरूरत होगी तब यही लोग मुंह मोड़ लेंगे इसलिए अब और देर मत करो यह दुनिया तुम्हारी सच्चाई नहीं है तुम्हारी सच्चाई तुम्हारी मेहनत है तुम्हारा संघर्ष है तुम्हारी नौकरी है वही तुम्हें इस नकली और बेकार सी जिंदगी से बाहर निकालेगी

By Sunny Singh

2 months ago | [YT] | 430

Sunny singh railway

आज एक इंसान ने मेरे मुँह पर कहा:
“तुम फालतू वीडियो बनाते हो।
तुम्हारी कोई वीडियो मन से नहीं देखता।
Views, Likes, Comments—कुछ भी नहीं आता।
रोज वीडियो बनाकर YouTube भर रहे हो।”
और सच कहूँ…
मैं उसे झूठा साबित नहीं कर पाया।
आँकड़े मेरे सामने हैं।
Screen पर सन्नाटा है।
अब सवाल ये नहीं है कि वो सही था या गलत…
सवाल ये है—क्या मुझे रुक जाना चाहिए?

शायद मैं सही नहीं कर रहा…
शायद मेरी वीडियो किसी के काम की नहीं…
किसी ने कहा—
“अगर तुम genuine होते,
तो views खुद आते।”
मैंने analytics खोली।
वो सही लग रहा था।
लेकिन एक सवाल है—
क्या हर वो इंसान
जिसके views कम हैं
वो बेकार होता है?
या फिर हम सिर्फ
नंबर्स से इंसान को तौलने लगे हैं?

सच ये है—
आज पहली बार
वीडियो बनाने का मन नहीं है।
क्योंकि किसी ने कहा—
“तुम बकवास आदमी हो
और तुम्हारी वीडियो कोई नहीं देखता।”
शायद वो सही है।
😊

4 months ago | [YT] | 654

Sunny singh railway

एक उन्नाव कोई खबर नहीं है।
एक उन्नाव कोई बीता हुआ मामला नहीं है।
एक उन्नाव चलता हुआ सच है — और वह तुम्हारे घर की तरफ भी बढ़ चुका है।
तुम यह मत सोचो कि तुम लड़की हो या लड़के हो।
तुम सिर्फ यह सोचो कि जब किसी एक इंसान के साथ गलत होता है,
तो उसके बाद सिर्फ वही नहीं टूटता —
उसके पिता जेल में तोड़े जाते हैं,
उसकी मां सड़क पर बेइज़्ज़त की जाती है,
उसका पूरा परिवार रौंद दिया जाता है।
और यह सब कौन करता है?
कोई अकेला दरिंदा नहीं।
पावर में बैठे लोग —
नेता, पुलिस, सिस्टम, कोर्ट, जज —
सब मिलकर।
तुम खुद से एक सवाल पूछो।
अगर तुम्हारे साथ इसका सिर्फ 10% भी हो जाए,
तो तुम कहां जाओगे?
किस थाने?
किस कोर्ट?
किस न्यायालय?
सच सुनने की हिम्मत है तो सुनो —
यहां सब बिके हुए हैं।
सब के सब।
बस एक गांधी जी की पर्ची पर।
और यही पर्ची जब तुम्हारी जेब में नहीं होती,
तो तुम इंसान नहीं रहते —
तुम कमज़ोर हो जाते हो,
तुम शिकार बन जाते हो।
आज तुम सोचते हो कि
“हमारे साथ ऐसा थोड़ी होगा।”
यही सबसे बड़ी भूल है।
अगर तुम्हारे पास पैसा नहीं,
अगर तुम्हारे पास पावर नहीं,
अगर तुम्हारे पास पहचान नहीं —
तो कोई कुलदीप सेंगर
कोई उन्नाव
कभी भी तुम्हारे जीवन में आ सकता है।
और तब तुम्हें अपराधी बना दिया जाएगा।
तुम पिटोगे भी,
तुम्हारे साथ गलत भी होगा,
और दोषी भी तुम ही कहलाओगे।
तुम्हारे घर में चीखें होंगी,
अफरा-तफरी होगी,
मां-बाप टूट जाएंगे,
और तुम बस यही सोचोगे —
काश पढ़ लिया होता…
काश सरकारी नौकरी होती…
काश पावर होती…
इस देश में कमजोर के लिए
ना पुलिस बनी है,
ना कोर्ट,
ना नेता,
ना कोई भगवान।
यह सब अपनी सुरक्षा के लिए बने हैं,
अपनी जेब भरने के लिए बने हैं।
तुम उनके लिए कुछ नहीं हो।
अगर बचना है,
तो इस गंदे सिस्टम से लड़ने का
एक ही तरीका है —
📚 पढ़ाई
✍️ मेहनत
🏛️ सरकारी नौकरी
💼 पावर
💰 सैलरी
🛡️ सुरक्षा
एक छोटा सा कमरा पकड़ो,
गलत लोगों से दूर हो जाओ,
मोबाइल कम करो,
बहाने छोड़ो,
किताब उठाओ।
क्योंकि अगर तुम नहीं पढ़ोगे,
तो किसी दिन तुम्हारा टकराव
इन्हीं गंदे लोगों से होगा —
और फिर वे तुम्हें कुचल देंगे।
सरकारी नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं है।
यह ढाल है।
यह इज़्ज़त है।
यह बचाव है।
मैं तुम्हें डराने नहीं आया हूँ।
मैं तुम्हें जगाने आया हूँ।
मैं सनी सिंह हूँ।
और जब तक तुम जीत नहीं जाते,
जब तक तुम सरकारी नौकरी नहीं ले लेते,
मैं तुम्हें चैन से सोने नहीं दूँगा।
अब फैसला तुम्हारा है —
रोना है
या पढ़ना है।
किताब उठाओ।
आज से।
अभी से।

5 months ago | [YT] | 347

Sunny singh railway

कोई नहीं आता बुरे समय में मदद करने।
ना रिश्तेदार, ना दोस्त, ना सिस्टम।
जब समय खराब चलता है तो ज़िंदगी इंसान को तोड़ देती है।
हर दिन भारी लगता है।
हर रात दिमाग सवालों से भर जाता है।
कई बार आदमी सोचता है कि मैं पैदा ही क्यों हुआ।
और इस हालत की सबसे बड़ी वजह होती है पैसा।
सच यह है कि हालात हमेशा अच्छे नहीं रहते।
ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आते ही हैं।
कभी ठीक रहोगे, कभी बीमार पड़ोगे।
कभी गांव जाना पड़ेगा, कभी अस्पताल।
कभी लाइन में खड़े रहोगे, कभी भीड़ में दबोगे।
मत सोचो कि तुम्हारी ज़िंदगी में लड़ाई नहीं होगी।
कभी पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा।
कभी कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे।
कभी सरकारी अस्पताल देखना पड़ेगा।
कभी सिस्टम तुम्हें दबाएगा।
यह सब होगा।
इससे कोई नहीं बचता।
लेकिन फर्क तब पड़ता है जब तुम्हारे पास ताकत होती है।
और आज के समय में ताकत का मतलब है पैसा और पोस्ट।
अगर तुमने समय रहते पढ़ाई कर ली,
अगर तुम्हारे पास नौकरी है,
अगर तुम्हारे खाते में पैसा है,
तो वही दुनिया जो आज तुम्हें रौंदती है,
कल तुम्हें इज़्ज़त देगी।
मुसीबतें फिर भी आएंगी,
लेकिन तुम्हें तोड़ने नहीं आएंगी।
वे आएंगी और हार जाएंगी।
यह मत सोचो कि अमीर या अफसर बनने के बाद परेशानी खत्म हो जाती है।
परेशानी रहती है,
लेकिन इंसान मजबूत हो जाता है।
इसलिए कोई जादू का इंतज़ार मत करो।
कोई शॉर्टकट नहीं है।
कोई तुम्हें बचाने नहीं आएगा।
पढ़ाई ही रास्ता है।
नौकरी ही सुरक्षा है।
सरकारी पोस्ट ही सिस्टम के सामने ताकत है।
अगर आज नहीं पढ़ोगे,
तो कल मजबूरी में जियोगे।
लेट स्टार्ट हो सकता है,
लेकिन लेट एक्शन नहीं।
आज ही फैसला करो।
अभी इसी वक्त।
किताब उठाओ और पढ़ना शुरू करो।
मैं तुम्हें तब तक जागता रहूंगा जब तक तुम
सफल न हो जाओ
Sunnysingh ......
क्योंकि इस देश में
इज़्ज़त भी
और सुरक्षा भी
काबिलियत और पोस्ट देखकर मिलती है।

5 months ago | [YT] | 289

Sunny singh railway

🔥 कड़वी सच्चाई – लेकिन यही तुम्हें अमीर बनाएगी 🔥
तुम क्या सोचते हो—कोई जादू होगा, कोई सीक्रेट प्लान मिलेगा, कोई शॉर्टकट आएगा और एक दिन अचानक गरीबी खत्म हो जाएगी?
नहीं। ऐसा कभी नहीं होता।
गरीबी से छुटकारा कोई लॉटरी नहीं है, वो एक प्रक्रिया है—लंबी, थकाने वाली, दर्द से भरी प्रक्रिया।
जीवन तुम्हें इतना दर्द देगा कि चलते-चलते तुम्हें पता ही नहीं चलेगा कि कब हालात बदल गए।
कब वही दर्द तुम्हारी ताकत बन गया।
कब वही संघर्ष तुम्हें भीड़ से अलग ले गया।
अमीरी को ऐसे समझो जैसे ट्रेन।
जब ट्रेन स्टार्ट होती है—बहुत पावर लगती है, बहुत तेल जलता है, बहुत आवाज होती है।
धीरे-धीरे रफ्तार बनती है।
और जो लोग बाहर खड़े होकर मज़ाक उड़ा रहे होते हैं—वही पीछे छूट जाते हैं।
गंतव्य तक पहुँचना ही अमीरी है।
और उस पटरी पर चलना—तुम्हारा संघर्ष।
पढ़ाई भी बिल्कुल ऐसी ही है।
शुरुआत सबसे कठिन होती है।
दिमाग भागेगा, मन रोएगा, शरीर थकेगा।
हर दिन वही किताब, वही सवाल, वही बोरिंग रूटीन।
धैर्य टूटेगा, आत्मसम्मान टूटेगा, लोग ताने मारेंगे—
“अब तक कुछ नहीं हुआ?”
“कब तक पढ़ोगे?”
“कुछ और कर लो!”
लेकिन याद रखना—
जो टिक गया, वही निकल गया।
फिर एक दिन…
तुम्हारा नाम फाइनल लिस्ट में होगा।
तुम बैंक में होगे, लेखपाल बन चुके होगे, रेलवे में अधिकारी होगे।
वही लोग जो तुम्हें कमजोर समझते थे—अब तुम्हें देखकर चुप हो जाएंगे।
लेकिन यह सब फ्री में नहीं मिलता।
इसके बदले देना पड़ता है—
गरीबी का दर्द,
अकेलापन,
अपमान,
थप्पड़,
और वो रातें जब कोई साथ नहीं होता।
अब फैसला तुम्हारा है।
या तो बोलो—
“मैं इस रास्ते पर चलने को तैयार हूँ।”
क्योंकि अगर चले—तो जीवन बन जाएगा।
या फिर भाग जाओ—
और ज़िंदगी भर दूसरों की सफलता देखते रहो।
वो घर, वो गाड़ी, वो सम्मान—सिर्फ देखने की चीज बनकर रह जाएंगे।
अगर तुम्हें चाहिए
💥 फाइनेंशियल फ्रीडम
💥 मेंटल फ्रीडम
💥 सम्मान भरी ज़िंदगी
तो कोई कल नहीं है, कोई सोमवार नहीं है।
आज। अभी। इसी वक्त।
सर झुकाओ।
मोबाइल नीचे रखो।
और पढ़ाई शुरू करो।
क्योंकि जो आज झुक गया—
वही कल दुनिया को झुकाकर जिएगा।
— Sunny Singh
मैं रोज आऊंगा तुम्हें जगाने जब तक तुम जीत नहीं जाते...

5 months ago | [YT] | 273

Sunny singh railway

है तुझमें दम…?
तो फिर ये गाड़ियाँ क्यों देखता है?
ये महंगे घर, ये चमकती ज़िंदगी क्यों घूरता है?
जब तेरे अंदर उठने की हिम्मत ही नहीं बची तो सपने क्यों पालता है?
सच बोलूँ?
तू गरीब नहीं है…
तू थका हुआ है।
तू हार चुका है अपने ही दिमाग से।
तूने अपनी बुद्धि को मार दिया,
अपने आत्मसम्मान को मार दिया,
और फिर एक कोने में बैठकर भगवान को कोसने लगा।
अरे मूर्ख!
भगवान किस्मत नहीं बदलता —
वो तपस्या देखता है।
घर में आटा-दाल-चावल हर महीने अपने आप नहीं भरेंगे।
अच्छा किचन, अच्छा घर, अच्छी ज़िंदगी
सपनों से नहीं — पसीने से बनती है।
₹10 उधार माँगने की नौबत आ जाए तो
तेरा सीना कैसे झुकेगा?
माँ बीमार पड़ जाए तो
किसके सामने हाथ फैलाएगा?
पिता की आँखों में जो डर है
उसका जवाब किससे माँगेगा?
दुनिया तुझे भिखारी कहेगी,
नाकाम कहेगी,
पागल कहेगी —
और तुझे जीने भी नहीं देगी।
तो क्या करेगा?
रोएगा?
या उठेगा?
ठंड लग रही है?
कोई बात नहीं।
दर्द हो रहा है?
कोई बात नहीं।
थप्पड़ पड़ रहे हैं ज़िंदगी से?
पड़ने दे।
मारेगा क्या?
नहीं ना!
पर अगर आज नहीं उठा
तो कल ये गरीबी
तेरे बच्चों तक जाएगी।
उठ।
कुर्सी खींच।
किताब खोल।
प्रैक्टिस कर।
मॉक टेस्ट लगा।
हर दिन अपने आप से लड़।
एक दिन आएगा
जब वही लोग
तेरा रिज़ल्ट ढूँढेंगे
जो आज तेरा मज़ाक उड़ाते हैं।
UPSI, लेखपाल, BSSC, UPPCS,
रेलवे, बैंक —
कोई ना कोई एग्ज़ाम तू ज़रूर फोड़ेगा।
बस एक शर्त है—
आज जागना पड़ेगा।
आज रोना पड़ेगा।
आज दर्द सहना पड़ेगा।
पर याद रख—
👉 तेरी तपस्या ही तेरी तक़दीर लिखेगी।
👉 तेरी मेहनत ही तेरी औक़ात बदलेगी।
अब मोबाइल रख।
और पढ़ने बैठ जा।
दुनिया को दिखा दे —
तेरे अंदर अभी बहुत दम है।
मैं सनी सिंह तुझे रोज जगाने आऊंगा जब तक तू जागेगा नहीं नहीं तब तक

5 months ago | [YT] | 259

Sunny singh railway

जिंदगी इतनी कठिन नहीं थी…
लेकिन गरीबी ने इसे चुपचाप जहरीला बना दिया।
सुबह उठते हो तो सपने नहीं दिखते,
सीधा दिमाग में आता है —
आज खर्च कैसे चलेगा?
मां की दवा खत्म हो रही है,
पापा खांसी छुपा रहे हैं,
और तुम सोचते हो —
“काश मेरे पास अपनी गाड़ी होती,
तो आज किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़ता…”
घर में दीवारें हैं,
लेकिन उसे घर कहने में भी डर लगता है।
बरसात में टपकती छत,
गर्मी में जलता कमरा,
और ठंड में कांपता शरीर।
तुमने कभी मां को
खुद नहीं खाते देखा है?
प्लेट आगे कर देती है और कहती है —
“मेरा मन नहीं है…”
लेकिन तुम्हें पता है,
मन नहीं, पैसा नहीं है।
यही गरीबी है…
जो इंसान को धीरे-धीरे अंदर से मार देती है।
तुम्हारे भी सपने थे…
अच्छा घर,
मां को सुकून की नींद,
पापा के हाथ में इलाज की फाइल नहीं
कार की चाबी देखना चाहते थे।
लेकिन हर बार जब पढ़ने बैठे —
मोबाइल, डर, थकान,
और ये आवाज़ —
“हमसे नहीं होगा…”
और फिर तुमने
₹10 की सिगरेट जला ली।
वो सिर्फ सिगरेट नहीं थी…
वो तुम्हारे सपनों की राख थी।
वही ₹10 का केला होता,
तो शायद आज 2 पन्ने पढ़ लेते।
आज नहीं तो कल,
कल नहीं तो एक दिन
नंबर आता, रिजल्ट आता, जिंदगी बदलती।
लेकिन हम एनर्जी को
नशे में, आलस में,
और “कल से” में जला देते हैं।
सुनो…
गरीबी तुम्हारा दोष नहीं है,
बीमारी तुम्हारी गलती नहीं है,
लेकिन हार मान लेना — अपराध है।
क्योंकि
तुम्हारे मां-बाप ने
अपने सपने छोड़ दिए
ताकि तुम अपने सपने देख सको।
जिस दिन तुमने
अपनी एनर्जी को समझ लिया —
खाने में, सोच में, संगत में —
उसी दिन से
अंधेरे में रोशनी दिखने लगेगी।
आज तुम्हारे पास गाड़ी नहीं है,
कल होगी।
आज अपना घर नहीं है,
कल होगा।
आज मां की आंखों में चिंता है,
कल उन्हीं आंखों में
तुम पर गर्व के आंसू होंगे।
बस एक फैसला चाहिए —
अब एक भी दिन
खुद से भागने का नहीं।
पढ़ो…
रोते हुए पढ़ो,
थक कर पढ़ो,
लेकिन रुको मत।
क्योंकि
एक दिन यही गरीबी
तुम्हारी कहानी नहीं,
तुम्हारी ताकत बन जाएगी।
मैं रोज तुम्हें जगाने आऊंगा जब तक तुम अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्तकर लेती/लेते
Sunny singh...

5 months ago | [YT] | 308