Shakti Abhiyan is a grassroots movement committed to the fight for true gender equality in governance & power. We believe that real change begins when women have an equal seat at the table — in policy, in leadership, and in every decision.

At the heart of our work is a simple & powerful vision: equal rights, representation & ownership. We are building women-led communities rooted in solidarity, sisterhood, and collective strength — where women not only organize and agitate but also lead with purpose and power.

शक्ति अभियान एक जमीनी स्तर का आंदोलन है, जो महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। हमारा मानना है कि सच्चा बदलाव तभी संभव है जब महिलाओं को निर्णय लेने की हर प्रक्रिया में बराबरी की भागीदारी और प्रतिनिधित्व मिले।

हम समान अधिकार, प्रतिनिधित्व और स्वामित्व की भावना के साथ काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसी महिलाएं-नेतृत्व वाली समुदायों का निर्माण करना है जो सहयोग, बहनापे और सामूहिक शक्ति के मूल्यों पर आधारित हों — जहां महिलाएं संगठित हों, संघर्ष करें और नेतृत्व करें।



Shakti Abhiyan

Spain has taken a historic step by
becoming the first country in Europe to provide paid menstrual leave. It's more than a policy . It's anacknowledgement that women's health matters, and that menstruation should not be treated as a private burden women must silently endure.

For decades, women have been expected to "push through" severe cramps, fatigue, and menstrual disorders while carrying on as if nothing is wrong.

Recognizing menstrual health as a workplace right is not special treatment it's basic dignity.

If period pain can affect education, work, and daily life,shouldn't our policies reflect that reality?

India has made progress in many areas of women's health. Perhaps it's time we also started a serious conversation about menstrual leave,work place support, and reproductive health rights,

What do you think should India introduce a national menstrual leave policy?

#MenstrualLeave #PeriodHealth #WomenHealth
#MenstrualHealth #PeriodPoverty

5 hours ago | [YT] | 4

Shakti Abhiyan

झारखंड के लातेहार ज़िले के मनिका पंचायत में पंचायत समिति का चुनाव लड़ चुकी महिलाओं से मुलाकात के दौरान उनके संघर्ष, अनुभव और नेतृत्व की प्रेरक कहानियाँ सुनने का अवसर मिला।
इन महिलाओं ने साबित किया है कि नेतृत्व किसी पद का नहीं, बल्कि बदलाव लाने के साहस का नाम है।
शक्ति अभियान का विश्वास है कि जब महिलाएँ राजनीति में आगे बढ़ती हैं, तो वे सिर्फ़ अपना नहीं, पूरे समुदाय का भविष्य बदलती हैं।
#ShaktiAbhiyan #WomenInPolitics #WomenLeadership #PanchayatLeadership #Latehar

3 days ago | [YT] | 15

Shakti Abhiyan

दुनिया भर में लाखों विधवाएँ आज भी भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार, आर्थिक असुरक्षा और असमान व्यवहार का सामना करती हैं सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने पति को खो दिया।
विधवा होना कोई अपराध नहीं है।
हर महिला को गरिमा, सम्मान, अवसर और अपने जीवन को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाने का अधिकार है।
अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम उन रूढ़ियों और भेदभावों को चुनौती देंगे जो विधवाओं को समाज के हाशिये पर धकेलते हैं।
हर विधवा सम्मान, समानता और गरिमापूर्ण जीवन की हकदार है। ❤️
#अंतरराष्ट्रीयविधवादिवस #WidowsDay #WomenRights #GenderEquality #ShaktiAbhiyan

3 days ago | [YT] | 4

Shakti Abhiyan

क्या भारत में महिलाओं का स्वास्थ्य सचमुच बेहतर हो रहा है?

NFHS-6 के नए आंकड़े कई महत्वपूर्ण बदलावों की कहानी बताते हैं—इंटरनेट तक बढ़ती पहुंच, स्वास्थ्य बीमा कवरेज में सुधार, सुरक्षित संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी। लेकिन साथ ही बढ़ता मोटापा, परिवार नियोजन में जेंडर गैप, बच्चों में कुपोषण और स्वास्थ्य असमानताओं जैसी चुनौतियां भी हमारे सामने हैं।

इन आंकड़ों को समझना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि महिला स्वास्थ्य सिर्फ स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं, बल्कि समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय का सवाल है।

पूरा वीडियो देखें और जानिए NFHS-6 की वे महत्वपूर्ण बातें जो हर भारतीय को जाननी चाहिए।

#NFHS6 #ShaktiAbhiyan #WomensHealth #HealthcareNotPrivilege #HealthForAll #WomenEmpowerment #IndiaHealth

3 days ago | [YT] | 3

Shakti Abhiyan

As part of the Shakti Abhiyan Women's Health Campaign, a health camp was organized in Shimla to understand the healthcare challenges faced by women and connect them with essential health services.

Because healthcare is a right, not a privilege. Together, we will continue to raise our voices for better healthcare access and dignity for every woman.

#ShaktiAbhiyan #MahilaSwasthyaAbhiyan #WomensHealth #Shimla

4 days ago | [YT] | 10

Shakti Abhiyan

छतरपुर में महिला कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी जी के नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने का अवसर मिला।

इस दौरान छतरपुर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं पार्षद प्रत्याशी महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें शक्ति कनेक्ट और पंचायती राज प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। संवाद और संगठन निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

बैठक के दौरान युवा साथी अभिलाषा अहिरवार और पूजा अहिरवार से मुलाकात हुई, जिन्होंने शक्ति अभियान के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों की महिला सरपंचों की सूची प्राप्त कर आगामी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा की गई।

#ShaktiAbhiyan #MahilaNetritva #PanchayatiRaj #WomenInPolitics #Chhatarpur

4 days ago | [YT] | 7

Shakti Abhiyan

आज हमने एक नेता को नहीं, एक साथी को पत्र लिखा है।
उस साथी को, जिसने महिलाओं को सिर्फ वोटर या लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की निर्माता के रूप में देखा।

यह पत्र उन हजारों महिलाओं की ओर से है जो गाँवों, कस्बों और शहरों से निकलकर अपनी आवाज़, अपना नेतृत्व और अपना हक़ तलाश रही हैं।

स्नेह, उम्मीद और एकजुटता के साथ,
भारत की महिलाओं की ओर से।

#HappyBirthdayRahulGandhi #ShaktiAbhiyan #WomenLead #NariShakti

1 week ago | [YT] | 44

Shakti Abhiyan

झारखंड के लातेहार ज़िले के लातेहार प्रखंड में शक्ति कनेक्ट के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनप्रतिनिधि साथियों से सार्थक संवाद हुआ।

इस अवसर पर 2 मुखिया प्रतिनिधियों, 1 पंचायत समिति सदस्य, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं, रसोइयों, सेविकाओं तथा अन्य महिला साथियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों, चुनौतियों और आकांक्षाओं को सुना गया।

इसी संवाद के दौरान हमारी साथी रीचा सिंह से भी मुलाकात हुई, जो अपने क्षेत्र में महिलाओं को संगठित करने और उनकी आवाज़ को मज़बूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।

शक्ति अभियान का विश्वास है कि नेतृत्व केवल बड़े मंचों पर नहीं, बल्कि गाँवों, समुदायों और महिलाओं के रोज़मर्रा के संघर्षों के बीच जन्म लेता है।


#ShaktiConnect #ShaktiAbhiyan #WomenLeadership #Jharkhand #WomenInPolitics

1 week ago | [YT] | 10

Shakti Abhiyan

RAGA IN KOTA ❤️

1 week ago | [YT] | 29

Shakti Abhiyan

महिलाओं का स्वास्थ्य कोई विशेषाधिकार नहीं, उनका अधिकार है।

जब एक महिला स्वस्थ होती है, तो परिवार मजबूत होता है, समाज आगे बढ़ता है और लोकतंत्र सशक्त होता है।

इसी सोच के साथ #ShaktiHealthConnect के माध्यम से हम महिलाओं की स्वास्थ्य चुनौतियों को समझने, स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच मजबूत करने और जमीनी स्तर पर बदलाव की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेते हैं।

सशक्त नारी, स्वस्थ जीवन।

#ShaktiAbhiyan #HealthcareNotPrivilege #WomensHealth #HealthForAll

1 week ago | [YT] | 10