Khabar India ख़बर इंडिया

**Khabar India** में आपका स्वागत है — जहां मिलती है **देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे तेज, सटीक और असरदार अंदाज़ में।**

📺 राजनीति | ब्रेकिंग न्यूज़ | राष्ट्रीय खबरें | अंतरराष्ट्रीय अपडेट | वायरल खबरें | एक्सक्लूसिव रिपोर्ट | ग्राउंड रिपोर्ट | डिबेट | स्पेशल स्टोरीज़

हमारा उद्देश्य है आपको **तेज़, तथ्यात्मक और भरोसेमंद खबरें** पहुंचाना।
**Khabar India** पर आपको मिलेंगे:
✅ Breaking News Updates
✅ Political Analysis
✅ Exclusive Interviews
✅ Ground Reports
✅ Social Issues Coverage
✅ Viral & Trending Stories
✅ Special Shows & Debates

🔔 **देश की हर बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए Khabar India को Subscribe करें और Bell Icon दबाएं।**

📩 Business / Advertising / Collaboration: contact@khabarindiatv.in


**Follow Us:**
Facebook | Instagram | X | YouTube

#KhabarIndia #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #Politics #ExclusiveNews #GroundReport





Khabar India ख़बर इंडिया

दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आज शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी कर इन निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बकरीद के अवसर पर गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/delhi-news-delhi-bakrid-sacrifice…

2 weeks ago | [YT] | 3,015

Khabar India ख़बर इंडिया

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ‘Cockroach Janata Party (CJP)’ अब राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के BJP vs CJP वाले क्रिप्टिक पोस्ट के बाद इस नए नाम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/up-elections-2027-mla-abbas-ansar…

2 weeks ago | [YT] | 113

Khabar India ख़बर इंडिया

पश्चिम बंगाल के मदरसो में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य किए जाने को लेकर एजेयूपी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया सामने आई है। समचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में हुमायूं कबीर ने कहा कि संविधान सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करने की अनुमति देता है। सरकार अगर मुसलमानों पर हिंदू धर्म की संस्कृति को लागू करती है तो उसको नहीं मानना चाहिए। कोई मदरसा किसी के खिलाफ नहीं है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/vande-mataram-humayun-kabir-chall…

2 weeks ago | [YT] | 417

Khabar India ख़बर इंडिया

भारत की वैश्विक पहचान हमेशा से एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही है। इसी संदर्भ में पुणे के प्रगतिशील किसान हाजी नाजिम शेख ने प्रधानमंत्री के वैश्विक प्रयासों की सराहना करते हुए एक सकारात्मक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरों पर जाते हैं और भारतीय कृषि, किसानों तथा कृषि उत्पादों की बात करते हैं, तो इससे पूरी दुनिया में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/pm-modi-news-farmer-haji-nazim-pr…

2 weeks ago | [YT] | 735

Khabar India ख़बर इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से उन्हें मिर्ची लगती है। पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे रग-रग में राष्ट्रवाद है। इस देश के सभी लोग राष्ट्रवादी हैं। इसलिए राष्ट्रवाद के नियम के अनुसार सबको चलना है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/modi-vs-rahul-bjp-leader-pm-modi-…

2 weeks ago | [YT] | 1,270

Khabar India ख़बर इंडिया

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा नाम तेजी से वायरल हो रहा है- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’। शुरुआत में लोगों ने इसे सिर्फ एक मजाक या मीम समझा, लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट पर बड़ा ट्रेंड बन गया। इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस नाम की चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/cockroach-janta-party-abhijeet-de…

2 weeks ago | [YT] | 75

Khabar India ख़बर इंडिया

धर्मनगरी हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर एक ड्रम में भरी बिरयानी को गंगा नदी में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस पूरे मामले पर साध्वी प्राची की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।


खबर लिंक: khabarindiatv.in/haridwar-news-sadhvi-prachi-video…

2 weeks ago | [YT] | 461

Khabar India ख़बर इंडिया

सड़क पर नमाज को लेकर जारी सियासी बहस के बीच एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। खबर इंडिया से बातचीत में नाजिया इलाही खान ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को सड़क पर नमाज पढ़ने से कोई परेशानी नहीं है, तो वो अपने घर में नमाज पढ़वाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हैं।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/namaz-on-roads-nazia-khan-support…

2 weeks ago | [YT] | 2,131

Khabar India ख़बर इंडिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/rahul-gandhi-rahul-gandhi-words-w…

2 weeks ago | [YT] | 54

Khabar India ख़बर इंडिया

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा भी देती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि सरकार आखिर किस राजनीतिक मजबूरी के कारण गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से बच रही है।

खबर लिंक: khabarindiatv.in/arshad-madani-demanded-cow-be-dec…

2 weeks ago | [YT] | 820