Public First News is India’s emerging news channel of India, our mission is to provide pure & relevant news to its viewers.


PublicFirstNews

Welcome to PUBLIC FIRST परिवार 🕉️🙏

9 months ago | [YT] | 2

PublicFirstNews

उमरिया जिले में 2 युवकों को पीटने वाले एसडीएम पर गाज गिरी है....मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है....बता दें कि बांधवगढ़ एसडीएम पर 2 युवकों ने गाड़ी को साइड नहीं देने पर मारपीट का आरोप लगाया था...जहां एसडीएम के दो कर्मचारियों के ़द्वारा दोनों युवकों से मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था...वहीं वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है...वहीं दोनों युवकों से मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है...साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है....प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
.
#cmmohanyadav #madhyapradesh #mpnews #bjpgoverment

2 years ago | [YT] | 13

PublicFirstNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी देशवासियों से राम ज्योति जलाने का आग्रह किया है. पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें. जय सियाराम!'

#RamRajya #AyodhyaRamMandir #PranPratishtha #PMModi #NarendraModi #Deepotsav #diwali #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

2 years ago | [YT] | 14

PublicFirstNews

धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या पहुंचे और रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से राम मंदिर को लेकर बातचीत भी की. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, 22 तारीख का इंतजार केवल देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को है. हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रभु श्रीराम मंदिर में विराजमान हो रहे हैं. रामराज्य पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, देश में राम लहर चल रही है. उन्होंने ये भी कहा कि, जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, इसे ही रामराज्य कहते हैं और रामराज्य का श्रीगणेश हो चुका है.

#RamRajya #AyodhyaUtsav #rammandir #ramlala #ramlalapranprathishta #ayodhya #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

2 years ago | [YT] | 10

PublicFirstNews

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक प्रक्रिया संपन्न कराई और रामलला बरसों बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हुए.

#RamRajya #AyodhyaUtsav #rammandir #ramlala #ramlalapranprathishta #ayodhya #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

2 years ago | [YT] | 8

PublicFirstNews

अयोध्या में सोमवार को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने असम के नागांव में एक रैली को संबोधित करते बुए कहा कि एक शख्स ने पूरे भगवान पर कब्जा कर लिया है.

#RamRajya #AyodhyaUtsav #MallikarjunKharge #rammandir #ramlala #ramlalapranprathishta #ayodhya #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

2 years ago | [YT] | 7

PublicFirstNews

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में महज एक दिन बचा है. समारोह में करीब 8 हजार आमंत्रित मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है. इसमें से कई VVIP गेस्ट भी हैं. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शनिवार रात से ही अयोध्या छावनी में बदल गई है. अयोध्या में ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां और ड्रोन लगातार निगरानी रख रहे हैं. यूपी पुलिस ने 3 डीआईजी की तैनाती की है. यही नहीं, 17 आईपीएस, 100 पीपीएस लेवल के अधिकारी, 325 इंस्पेक्टर, 800 सब-इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कॉन्स्टेबल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए AI की मदद ली जा रही है.

#RamMandir #RamLalaPranPratishtha #RamMandirInauguration #Ayodhya #UP #AyodhyaSecurity #UPNews #RamRajya #HindiNews #LatestNews #TopNews #Viral #Trending

2 years ago | [YT] | 4

PublicFirstNews

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया है. दरअसल पति अपनी पत्नी को हनीमून के लिए गोवा का कहकर निकला था, लेकिन वह उसे अयोध्या और बनारस ले गया. जिससे पत्नी नाराज हो गई और उसने पति से तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में आवेदन दे दिया.

#viral #bhopal #madhyapradesh #honeymoon #couple #ayodhya #goa #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

2 years ago | [YT] | 5

PublicFirstNews

झारखंड के जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम शनिवार को रांची पहुंची। जांच एजेंसी दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। ED के अफसर मुख्यमंत्री से करीब डेढ़ घंटे से सवाल-जवाब कर रहे हैं।
.
#ED #hemantsoren #jharkhand #jknews

2 years ago | [YT] | 5

PublicFirstNews

22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. माहौल को राममय बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत हैं. मंदिर, घरों में साफ सफाई के साथ अब सरकारी कार्यालयों और थाने-चौकियों में सफाई का क्रम जारी है. कानून व्यवस्था को संभालने के लिए हाथ में बंदूक और डंडा थामने वाली पुलिस हाथों में झाड़ू थामकर थाने और चौकियों में साफ सफाई कर रही है.

#ayodhya #rammandir #mp #madhyapradesh #police #ramlala #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #india

2 years ago | [YT] | 5