WELCOME Dear India Tv


Breaking News | In-Depth Analysis | Unbiased Reporting|


your trusted source for news, insights, and updates from around the world. Our mission is to provide accurate, unbiased, and engaging content that keeps you informed and ahead.

- Breaking news and entertainment news
- In-depth analysis and expert opinions
- Exclusive interviews and investigative reports
- National and international news
- Business, technology, and entertainment updates


SUBSCRIBE NOW

For news tips, suggestions, or advertising inquiries:

Email: info@dearindiatv.com






Dear India Tv

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है. वहीं, सरकार की ओर से अंबाला क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है.

#Haryana #Punjab #SambhuBorder #Farmer #FarmerProtest #Delhi #Ambala #InternetBan

1 year ago | [YT] | 3

Dear India Tv

पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. हालांकि, उन्हें बीते दिन जेल से रिहा नहीं किया गया. जेल में रात बिताने के बाद आज शनिवार को सुबह-सुबह अल्लू अर्जुन को रिहा किया गया है.

#AlluArjun #AlluArjunBail #Pushpa2 #Breaking #News #Hindi #HindiNews #Latestnews #LatestUpdates

1 year ago | [YT] | 3

Dear India Tv

आज बॉलीवुड के 'शोमैन' यानी राज कपूर की 100वीं जयंती है. कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि एक कामयाब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे. राज ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के बाद कपूर खानदान के नाम को मुंबई और बॉलीवुड में शोहरत दिलाई. 'मेरा नाम जोकर', 'आवारा' जैसी फिल्मों से सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले राज कपूर को दे श्रद्धांजलि और कमेंट कर बताएं उन्हे कैसे याद करते हैं आप?

#RajKapoor #RajKapoorBirthday #RajKapoorSongs #RajKapoorFilms #KapoorFamily #Bollywood #Cinema #Films

1 year ago | [YT] | 1

Dear India Tv

अपने बयानों को लेकर चर्चा में आये इलाहबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ 55 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा सचिवालय में महाभियोग प्रस्ताव दिया है. अब राज्यसभा के चेयरमैन तय करेंगे कि इस महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार करना है या नहीं. जिन 55 राज्यसभा सांसदों ने इस महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं वो सांसद INIDIA गठबंधन के तहत आने वाले अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं. जबकि यह महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा सचिवालय में दे दिया गया है. अब राज्यसभा के अध्यक्ष यह तय करेंगे कि इस महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार करना है या नहीं. अगर राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो फिर इस मामले के लिए एक न्यायिक समिति का गठन किया जाएगा.

#AllahabadHighCourt #ImpeachmentMotion #JusticeShekhar #Allahabad #India

1 year ago | [YT] | 0

Dear India Tv

फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके परिवार वालों से मुलाकात की. यह जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की. CM मान ने कहा कि पंजाबी भाषा और गायकी को सीमाओं से ऊपर उठाने वाले छोटे भाई दिलजीत दोसांझ को मिलकर आज बहुत खुशी और सुकून मिला.

#Punjab #PunjabiSinger #BhagwantMann #Diljeet #DiljeetDosanjh #India

1 year ago | [YT] | 0

Dear India Tv

दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर से DPS आरके पुरम समेत दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.

#Delhi #DPS #DelhiSchool #School #BombThreat #DelhiNews

1 year ago | [YT] | 0

Dear India Tv

म. प्र. भर्ती बोर्ड का के गजब कारनामे का मामला सामने आया है. आज वनरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. इस परीक्षा में अधिकतम अंक 100 थे लेकिन रिजल्ट में एक अभ्यर्थी को 100 में से 101.66 अंक दे दिये गए. यह अंक नॉर्मलाइजेशन के बाद मिले हैं. अब इसका पोस्ट वायरल हो रहा है.

#MadhyaPradesh #MPNews #ESB #Exam #Result #India

1 year ago | [YT] | 0

Dear India Tv

AI रिसर्चर सुचिर बालाजी 26 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. इस मामले पर सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के प्रवक्ता अधिकारी रॉबर्ट रूएका ने फोर्ब्स को ईमेल करके बताया , "शुरुआती जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला है." लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, बालाजी ने नवंबर 2020 से अगस्त 2024 तक ओपनएआई के लिए काम किया था. दो महीने पहले, द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में बालाजी ने OpenAI पर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. बालाजी ने दावा किया था कि ओपनएआई के काम करने के तरीके खतरनाक थे.

#OpenAI #SuchirBalaji #SuchirBalajiDeath #ChatGPT #AINews #World #Trending

1 year ago | [YT] | 0

Dear India Tv

शनिवार सुबह जेल से रिहा होकर अल्लू अर्जुन अपने घर आ गए हैं. उन्होंने मौजूदा मामले पर माफी भी मांगी है. अल्लू अर्जुन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत का भी बयान आया है. कंगना रनौत ने कहा "मैं अल्लू अर्जुन जी की बहुत बड़ी समर्थक हूं, लेकिन इस घटना से हमें एक उदाहरण बनाना होगा. उन्होंने जमानत प्राप्त कर ली है, लेकिन सिर्फ इस कारण कि हम उच्च प्रोफाइल लोग हैं. इसका मतलब ये नहीं कि हमें इसके कोई परिणाम नहीं भुगतने चाहिए. लोगों की जान बहुत कीमती होती है. चाहे वह धूम्रपान के विज्ञापन हों या फिर भीड़-भाड़ वाले थिएटर की बात हो मुझे लगता है कि 'पुष्पा 2' की टीम उस कार्यक्रम में मौजूद थी. सभी को जवाबदेह होना चाहिए."

#KanganaRanaut #AlluArjunArrested #AlluArjun #AlluArjunReleased #Pushpa #AlluArjunBail #Pushpa2 #Breaking #News #Hindi #HindiNews #Latestnews #LatestUpdates

1 year ago | [YT] | 0

Dear India Tv

अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया! क्या #AlluArjun #TheaterStampede #ChikkadpalliPolice #HeroArrested #FilmIndustryNews #AlluArjunArrested #StampedeIncident #BreakingNews #TeluguCinema #PoliceAction #AlluArjunCase

1 year ago | [YT] | 0