21.1K subscribers 2.1M Views 3.7K videos
Welcome to The Khabardar News YouTube channel! We're a rapidly emerging news channel committed to delivering unbiased news. Our mission is to bring you the unfiltered truth and serve humanity.
During Madhya Pradesh's election season, we focus on MP, Rewa, and Vindhya updates. We cover the region's political landscape.
We bridge the media gap, ensuring marginalized voices are heard beyond elections. Contact us to amplify your voice:
Contact: Mobile/WhatsApp: +91 7805870170 / +91 79879 62019
Email: info@thekhabardar.com, reporters@thekhabardar.com
Stay tuned for the latest news from Madhya Pradesh, Rewa, and Vindhya. Subscribe now to join our mission for truth and justice
TKN Headlines
मऊगंज जिले में हाईवे पर कट्टा अड़ाकर लूटने वाले एक शातिर आरोपी को लौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पलिया ओवरब्रिज पर कट्टा अड़ाकर लूटा
लूट की यह वारदात मंगलवार रात को हुई थी। फरियादी राजबहोर पटेल (निवासी ग्राम देवरिहन, नईगढ़ी) अपने घर से बाइक द्वारा रीवा जा रहे थे। इसी दौरान पलिया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोका।
आरोपियों ने राजबहोर के माथे पर कट्टा जैसी कोई वस्तु अड़ा दी और डरा-धमकाकर उनकी जेब से 45 हजार 560 रुपए लूटकर रफूचक्कर हो गए।
5 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
TKN Headlines
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने का एक आरोपी बुधवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया गया था। मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल पहुंचने के दौरान वह इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में जेल में था बंद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी एक मकान को कई लोगों को बेचने और फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार करने के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी पुलिस पूछताछ के लिए नीरज श्रीवास्तव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।
इमरजेंसी गेट से भाग निकला
पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची थी। इस दौरान दो आरक्षक उसके साथ थे। जांच के दौरान नीरज पुलिस को चकमा देकर इमरजेंसी गेट से बाहर निकल गया। वह सीएमएचओ कार्यालय की ओर से होते हुए अस्पताल के पीछे के रास्ते से क्षीर सागर रोड की तरफ भाग गया।
5 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
TKN Headlines
मऊगंज में नईगढ़ी पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी राजीव पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल अपाची बाइक भी जब्त कर ली है।
थाना प्रभारी नईगढ़ी गोविंद तिवारी ने बताया कि 13 अप्रैल को नईगढ़ी निवासी मनीष मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 12 अप्रैल की रात करीब 10:20 बजे लालगंज तिराहे के पास राजीव पटेल और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोका। उन्होंने मनीष के साथ मारपीट की और उसका एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 5 हजार रुपए नकद लूट लिए।
मुख्य आरोपी 3 महीने से फरार था
इस शिकायत के आधार पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही विमल गिरी, अजय विश्वकर्मा, उग्रसेन पटेल और प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। हालांकि, मुख्य आरोपियों में शामिल राजीव पटेल घटना के बाद से फरार चल रहा था।
6 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
TKN Headlines
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा जिला पंचायत सीईओ को हर प्लेट पर मुंह मारने वाला टॉमी और टपोरी और छोटी सोच का व्यक्ति करार दिया है।
उन्होंने कहा कि रीवा में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से लेकर,आईजी गौरव राजपूत तक सभी अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन रीवा में एक ऐसा टपोरी टाइप अधिकारी है जो एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है।
यह केवल कमाने आया है और केवल लूटपाट करने आया है। मैं इसकी शिकायत सीएम मोहन यादव से करूंगा।
1 week ago | [YT] | 1
View 0 replies
TKN Headlines
मध्य प्रदेश में मानसून की पहली बारिश ने जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में नगर निकाय व निर्माण एजेंसियों के दावों की हकीकत सामने ला दी है। सीजन की पहली हल्की बारिश से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट जाने वाला मुख्य मार्ग तालाब में बदल गया है। वहीं, कटंगी नगर परिषद के निचले इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है।
यह स्थिति निर्माण कार्यों में लापरवाही और जल निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था को उजागर करती है।
भेड़ाघाट मुख्य मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य बारिश शुरू होते ही बाधित हो गया है। निर्माण कंपनी ने न तो जल निकासी की उचित व्यवस्था की और न ही सड़क का स्तर समय पर ठीक किया। परिणामस्वरूप, अधूरी सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों तथा वाहनों का आवागमन दूभर हो गया है।
1 week ago | [YT] | 1
View 0 replies
TKN Headlines
मैहर और सतना जिले में ANMOL पोर्टल पर हितग्राहियों की जानकारी दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर 25 स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सतना और मैहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने त्रुटिपूर्ण डेटा प्रविष्टि को गंभीरता से लिया है। इनमें 24 एएनएम और एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) शामिल हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान सामने आया। मैहर और सतना जिले के स्वास्थ्यकर्मियों ने ANMOL पोर्टल पर हितग्राहियों की जानकारी गलत या अधूरी दर्ज की थी। इस लापरवाही के कारण पात्र महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (JSY) और प्रसूति सहायता योजना (PSY) के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर नहीं हो पाया। इससे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई और विभागीय कार्यप्रणाली भी प्रभावित हुई।
1 week ago | [YT] | 3
View 0 replies
TKN Headlines
ग्वालियर में आमतौर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हत्या, लूट, चोरी और संगठित अपराधों की जांच के लिए किया जाता है, लेकिन इस बार पुलिस की जिम्मेदारी एक अनोखे मामले को लेकर तय हुई है। शहर में पहली बार तीन थानों की संयुक्त एसआईटी किसी अपराधी की तलाश नहीं, बल्कि पांच महीने पहले लापता हुए लड्डू गोपाल की खोज में जुटी है।
यह पूरा मामला सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी निवासी विजया शर्मा से जुड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त विजया अपने लड्डू गोपाल को हमेशा अपने साथ रखती थीं। 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं।
1 week ago | [YT] | 0
View 0 replies
TKN Headlines
इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्राओं को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। तिलक नगर थाना पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर 25 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
युवक ने इंस्टाग्राम पर दोनों छात्राओं से दोस्ती कर उन्हें अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे, आपत्तिजनक चैटिंग की तथा मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर अभिषेक निनामा के खिलाफ एफआईआर की है। पुलिस के मुताबिक शिकायत करने वाले व्यक्ति की बेटी 12 साल की है। जो पढ़ाई कर रही है।
1 week ago | [YT] | 0
View 0 replies
TKN Headlines
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। कार्यकारिणी की सूची जारी होने के कुछ ही समय बाद दो नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति चर्चा में आ गई है।
सचिव बनने के बाद लतीफ खान ने छोड़ा पद
नई कार्यकारिणी में लतीफ खान को 47वें क्रम पर सचिव बनाया गया था। नियुक्ति के कुछ ही समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सचिव पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।
उन्होंने लिखा, "शहर जिला कांग्रेस कमेटी में स्वाभिमान से समझौता नहीं। नवनियुक्त सचिव पद से अपना इस्तीफा देता हूं। माननीय अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का धन्यवाद।" उन्होंने यह भी बताया कि इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा जा रहा है।
1 week ago | [YT] | 0
View 0 replies
TKN Headlines
मऊगंज में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के करीब 5 लाख पेंशनर्स की लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम पांच बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम एपी द्विवेदी को यह मांग पत्र सौंपा।
एसोसिएशन का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय न होने से पेंशनभोगी परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने और प्रीमियम हटाने की मांग
ज्ञापन में सरकार से छह प्रमुख मांगों पर तुरंत फैसला लेने की अपील की गई है। एसोसिएशन ने प्रस्तावित कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना में कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स से भी प्रीमियम वसूले जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। संगठन की मांग है कि इस प्रस्ताव को वापस लेकर बुजुर्ग पेंशनर्स को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
1 week ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more