THE_LAND_OF_JATS mainly works for Jat youth, focusing on Khap system, villages (kheda), fields (khet), and real ground reality of our society.
This platform represents awareness, unity, self-respect, and roots, without fake show-off.
Our aim is to connect youth with their history, culture, and responsibility.
THE_LAND_OF_JATS मुख्य रूप से जाट युवाओं के लिए काम करता है।
खाप व्यवस्था, खेड़ा, खेत और जमीनी सच्चाई इस मंच की पहचान है।
उद्देश्य — जागरूकता, एकता और स्वाभिमान, बिना दिखावे के।
THE_LAND_OF_JATS بنیادی طور پر جٹ نوجوانوں کے لیے کام کرتا ہے۔
کھاپ، کھیڑا، کھیت اور زمینی حقیقت اس پلیٹ فارم کی بنیاد ہیں۔
مقصد — شعور، اتحاد اور خودداری۔
THE_LAND_OF_JATS ਮੁੱਖ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਜੱਟ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ।
ਖਾਪ ਪ੍ਰਣਾਲੀ, ਖੇੜਾ ਅਤੇ ਖੇਤ ਇਸ ਚੈਨਲ ਦੀ ਜੜ ਹਨ।
ਮਕਸਦ — ਜਾਗਰੂਕਤਾ, ਏਕਤਾ ਅਤੇ ਮਾਣ।
✊ BE EDUCATED • BE UNITED
🙏 जय जाट समाज | ਜੈ ਜੱਟ | جے جٹ
THE_LAND_OF_JATS
संदीप लाम्बा, नवीन राठी, हनी डागर इनका नाम आपको सोशल मीडिया पे आजकल मिल रहा होगा। मुद्दा ये नहीं है कि इन्होंने लोगों को अपनी जॉब के कारण विरोध में हटाया, मुद्दा ये है कि ये पुलिस में हैं और जाट हैं बस।
वहां पर हजारों की संख्या में पुलिस थी जिसमें सारी ही कास्ट के रिलिजन के पुलिस वाले थे जिन्होंने बहुत बुरी तरह से मारा-पीटा है स्टूडेंट्स को, सिर भी फोड़ा है, लड़कियां जो स्कूल की थीं उनके भी मारा है। लेकिन उनको बोल रहे हैं कि उनकी ड्यूटी थी, पर इन तीनों को हाइलाइट कर रहे हैं कि देखो ये जाट हैं और इन्होंने ऐसा किया। क्यों क्या जाट नौकरी नहीं करता? और सबसे बड़ी बात डालने वाले भी जाट हैं क्योंकि इनको ये भी कहना है कि देखो जाट कैसे हैं, खुद के लोगों के खिलाफ खुद ही हैं, वाहवाही भी चाहिए दूसरों से, हनुमान बनना है। जब सब लोग कह रहे हैं उल्टा जाट खुद बोल रहे हैं जो वीडियो डाल रहे हैं कि गलत किया भाई, और वो भी सिविल ड्रेस में था ये हनी डागर तो
हम खुद कहते है कि गलत किया सस्पेंड करदो पर अब क्या फांसी दे इनको अगर कोई ओर होता तो कोई खुद के लोगो के खिलाफ नहीं बोलता ये तो बस जाट ही है जो खुद के समाज के गलत होने पर गलत बोल देता है।
और कुछ ऐसे भी जाट हैं जो बीजेपी आरएसएस के खास हैं, एडवोकेट देव लोहान जैसे, जो हिंदुत्ववादी जाट हैं, ब्राह्मणवादी हैं। जब राम मंदिर में करोड़ों की चोरी हुई, रेप हुए, ये तब नहीं बोला, अब एक जाट ने क्या कर दिया कि ये जाट के लड़के ने सही किया कि कॉकरोच कीड़े-मकोड़ों को मारा, ऐसे डागर जाट भाई लो सलाम, ऐसा लिख रहा है ये तो। वो है जब किसान प्रोटेस्ट हुआ तब भी जाटों के किसानों के खिलाफ था कि ये तो जाटों का आंदोलन है, ये तो जाटों को ही भगोड़ा और तलवार पर सलवार पहन गए बोल रहा था। तब ये पंजाबी शरणार्थी वाला मामला हुआ था, तो ऐसे लोग हैं कौम के कीड़े जो ये स्टूडेंट्स को बोलते हैं।
अब आते हैं एट प्रेजेंट में। वहां जंतर-मंतर पर हजारों जाटों के बच्चे थे, सबसे ज्यादा जाट इन्फ्लुएंसर ही थे—नकुल ढुल, युधवीर डागर बॉडीबिल्डर, आशीष मान भाई, मंदीप पूनिया पत्रकार हैं जिनको किसान आंदोलन में भी जेल हुई थी, मन्नू चौधरी अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा के प्रधान, रौनक खत्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के ओल्ड प्रेसिडेंट, अंकुर राठी और अंकित राठी भाई जो जाटों के ऊपर ब्राह्मणवादी सोच के ऊपर बोलते हैं और भी बहुत सारे मतलब ये तो बहुत कम बहुत ही कम नाम है मोटे मोटे, और भी बहुत सारे जाट भाई थे। पर्सनली हमारे भाई भी थे वहां पर, वो नहीं दिखे। इतने दिन से जाट लगे पड़े हैं इनके साथ। और ये भी बता देते हैं अगर गोली चलती, सुथरा लठ बजता तो वहां जाट ही दंगल संभालते, सब भाग जाते मोर्चा छोड़ के। कहीं चौड़े हो रखे हों, हर कोई आता है बोलता है कि जाटों को इनके खिलाफ करना चाहिए। कुछ संदीप लांभा को तो बोल रहे हैं कि इनको तो लांभा खाप पंचायत करके सजा देनी चाहिए।
अब वहां हजारों पुलिस थी जिन्होंने इनसे भी बहुत गंदी हरकत की है, पर दिक्कत इनसे ही है। हमारे बच्चों ने इतने अच्छे काम किए, पर किसी एक पुलिस वाले जाट ने अगर अपनी नौकरी के लिए कर दिया तो सब ऐसे हो गए हैं जैसे इनको फांसी दे दो। क्यों? इसलिए कि वो जाट हैं। बाकी जाटों को इससे सीखना होगा कि तुम हजार अच्छे काम करो, 1 हजार पर अगर 1 भाई तुम्हारा अपनी नौकरी के बचाव में कुछ करता है तो उसे ये जाटों को गाली ही देंगे।
बाकी इसमें 2 चीजें हैं—या तो तुम जाटों को बहुत ही सम्मान देते हो कि जैसे मान लो किसी जाट भाई ने कहीं से 5000 रुपये ले लिए और वो टाइम से किसी कारण नहीं दे पाया, तो लोग रहते हैं कि तुम तो जाट हो, ये उम्मीद न थी। तो भाई मतलब ये है कि हम शुरू से ही स्वाभिमानी कौम रहे हैं। या तुम जाटों से नफरत इतनी करते हो कि तुम्हें बस इनकी बुराई करने से मतलब है हमेशा से ही।
तो जाटों देख लो, और ये भी देखना सोशल मीडिया चिल्ला रहा है 'व्हेन पंजाब एंटर्ड' या 'निहंग एंटर्ड', लेकिन जो पिछले कितने दिनों से जाट यूथ वहां है वो तो किसी ने नहीं दिखाया। और ये भी बता देते हैं किसान आंदोलन शुरू किया पंजाब के सिख जाटों ने, हरियाणा का जाट एंटर हुआ जब हरियाणा बॉर्डर पर रोका गया, फिर दिल्ली पहुंचे, फिर उस साइड गाजीपुर बॉर्डर पर वेस्ट यूपी से जाट आए थे, राजस्थान के भी कुछ जिलों के जाट ही आए थे। 90 परसेंट जाट ही थे वहां जो लंगर-भंडारे चला रहे थे, जिसमें हरियाणा के तो गांव के गांव से अनाज, सब्जियों और दूध की ट्रॉली आ रही थी। वहां पर हरियाणा के लंगर ऐसे थे जहां दूध मिल रहा था क्योंकि हम खुद वहां थे उस टाइम। तो उसको सफल बनाने में भी जाटों का हाथ था, वो भी पंजाब के सबसे ज्यादा, क्योंकि अगर हरियाणा के होते तो ये 2016 की तरह हिंसक हो जाते वैसे ही, और अगर वेस्ट यूपी के होते तो भी ये 2013 की तरह हिंसक हो जाते इतने मरने पर। तो खापों ने मोर्चे संभाले, और अगर केस सबसे ज्यादा लगे हैं तो वो हरियाणा की खापों पर सबसे ज्यादा 26 जनवरी के केस हैं।
फिर उस टाइम जाट भरोसा करते थे राकेश टिकैत पर। जब ये वहां रोए थे तो सबसे पहले कंडेला खाप ने जींद जाम किया था, सबसे पहले जींद बंद हुआ, फिर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हिसार, भिवानी और ऐसे पूरा जाटलैंड एकदम से बंद हो गया था। और ये बात करते हैं कि जाटों के बिना ये आज भी आंदोलन कर सकते हैं, तो भूल जाओ। आंदोलन में अगर सरकार को झुका सकते हैं तो वो जाट किसान ही हैं, वो भी यूनाइटेड जाटलैंड—पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी, राजस्थान। वरना लाठ बजते ही भाग सकते हैं दूसरे तो। अब भी बता रहा हूं, अब भी लाठ बजा तो जो वहां जाट यूथ है वही मोर्चा संभाल सकते हैं, और कोई नहीं।
तो जाटों, ये तुम्हारा ही साथ चाहते हैं और तुम हजारों की संख्या में वहां हो, और गाली भी जाटों को जो बस ये 3 पुलिस कर्मचारी हैं इनके चक्कर में हमें ही दे रहे हैं, जबकि वहां जाट पुलिस से ज्यादा हजारों में दूसरी कास्ट-रिलिजन की पुलिस थी।
इन सब चीजों से सीखो और आगे बढ़ो।
आपके क्या विचार है प्लीज़ कमेंट
@THE_LAND_OF_JATS
5 hours ago (edited) | [YT] | 61
View 11 replies
THE_LAND_OF_JATS
**अशालीनता के खिलाफ धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा चलाई मुहिम का सर्वजातीय बिनैन खाप नरवाना जींद ने किया समर्थन,
"""" अन्य वर्ग भी करें सहयोग******
खबर खुलासा, महासिंह श्योरान. नरवानाः
- सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर नैन(52गाँव) तथा प्रवक्ता संदीप दनौदा ने संयुक्त रूप से कहा कि सोशल मीडिया आज समाज को जोडने का एक प्रभावी माध्यम है, लेकिन इसके कुछ प्लेटफ़ार्मों पर अशालीन भाषा, अभद्र गाने, अशोभनीय नृत्य तथा लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से बनाई जा रही आपत्तिजनक सामग्री समाज और विशेषकर बच्चों व युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विदेश में रह रहे धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा सोशल मीडिया पर बढ़ती अशालीनता के खिलाफ जो जन-जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, उसका सर्वजातीय बिनैन खाप समर्थन करती है। साथ ही, कहा कि समाज हित में चलाई जा रही ऐसी सकारात्मक मुहिमों को सभी वर्गों का सहयोग मिलना चाहिए। यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के विरोध का नहीं, बल्कि समाज में मर्यादा, संस्कार और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास है। रघुबीर नैन ने कहा कि प्रसिद्धि और पैसा पाने की होड़ में कुछ लोग ऐसे वीडियो और सामग्री साझा कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिनैन खाप किसी महिला, पुरुष या किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि अश्लीलता, अभद्र भाषा और समाज में गलत प्रभाव डालने वाली सामग्री के खिलाफ अपनी आवाज उठाती है। खाप प्रवक्ता संदीप दनौदा ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के जिम्मेदार नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वे नई पीढ़ी को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। खाप ने सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की कि वे अश्लील, अभद्र और भड़काऊ सामग्री का समर्थन न करें तथा भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादा, महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
26 जुलाई को महम चौबीसी (24 गांव) रोहतक हरियाणा में महम चौबीसी के चबूतरे पर सर्वखाप महापंचायत होगी, खाप पंचायते शामिल होंगी ज्यादा से ज्यादा भाई वहां पहुंचे
फोटो- रघुबीर नैन, प्रधान(52 गांव)
2 days ago | [YT] | 151
View 13 replies
THE_LAND_OF_JATS
STAND FOR YOUTH
यह बात बिल्कुल सच है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और युवाओं के हक के लिए खड़े होना बेहद जरूरी है। हमारे देश का युवा—चाहे वह किसी भी समाज या पृष्ठभूमि से हो—NEET, JEE, UPSC और दूसरे entrance exams के लिए सालों-साल कड़ी मेहनत करता है, दिन-रात एक करता है। ऐसे में जब भी परीक्षा प्रणाली में कोई गड़बड़ी होती है या युवाओं के साथ कुछ गलत होता है, तो उनका गुस्सा और उनका संघर्ष पूरी तरह जायज है।
हर युवा को एक निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायपूर्ण व्यवस्था मिलने ही चाहिए ताकि उनकी मेहनत बेकार न जाए।
इसी तरह, Sonam Wangchuk जैसे व्यक्तित्व का संघर्ष यह दिखाता है कि अपनी लोकतांत्रिक आवाज़, संवैधानिक अधिकारों और अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खड़े होना कितना मायने रखता है।
"Better to die on your feet than live on your knees"
(घुटनों के बल जीने से अच्छा खड़े होकर मर जाओ)—यह पंक्तियां हमें यही सिखाती हैं कि अपने आत्मसम्मान और हक के लिए बिना झुके लड़ना कितना जरूरी है।
व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही और न्याय की मांग करने वाली हर आवाज़ एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए जरूरी है। युवाओं के सपनों और उनके भविष्य की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए।
हम सब तो है पहुंचे है DELHI आप सब भी जरूर पहुंचे आपको सही लगे तो पर गलत को गलत और सही को सही कहना और करना हमें तो अपने जाट कौम और परिवार ने सिखाया है बाकी आप सबकी मर्जी हम जबरदस्ती नहीं कर सकते इस मामले में बस हम तो आपको बताना चाहते है कि YOUTH खतरे में है चाहे वो किसी भी समाज का हो जाट समाज के MANU CHOUDHARY, RONAK KHATRI भाई यहां पर पहले से मौजूद मिले और भी जाट समाज के YOUTH भाइयों से मिले काफी अच्छा लगा कि JAT YOUTH भी बढ़ चढ़ कर हिसा ले रहा है जो हमारे 1 या 2 बड़े बुजुर्गों से मिले तो यही कहना था कि आने वाली नस्लों को ऐसे लठ खाते तो नी देख सकते तो हम साथ है तो भाई ये हमारे THE LAND OF JATS के विचार है अब चाहे कोई CJP का SUPPORTER समझे या BJP का विरोधी पर हम YOUTH के साथ है क्योंकि हम खुद YOUTH है|
तानाशाही के खिलाफ लड़ो ✊
@THE_LAND_OF_JATS
2 days ago | [YT] | 94
View 7 replies
THE_LAND_OF_JATS
#जाट जहां खड़े होते है इतिहास बनते है
#भारतीय_सेना की शूटर नायब सूबेदार नीरू ढांडा ISSF वर्ल्ड कप के महिला ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली
#पहली #भारतीय #महिला बनीं। उन्होंने इटली के लोनाटो में आयोजित 2026 #ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में पूर्व
#वर्ल्ड_चैंपियंस को हराकर और फ़ाइनल में 30 में से 27 का स्कोर करके यह #ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
1 week ago | [YT] | 276
View 18 replies
THE_LAND_OF_JATS
जो भाई सच में इसके लायक हैं, कृपया वही भरें। कृपा करके वो ना भरें जो जाट आर्थिक रूप से मजबूत हैं। कुछ जाट देखे हैं जो मजबूत होते हुए भी फायदा उठाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो एक गरीब जाट भाई जिसको सच में जरूरत है, उसका हक आप खुद खा रहे हैं; यह बहुत शर्म की बात है।
आज पहली बार दिल से सैल्यूट निकला है क्योंकि 'The Land of Jats' भी इसी तरह की योजनाएं (schemes) चाहता है। भविष्य में अगर संभव हुआ और हम इतने लायक हुए, तो इस तरह की स्कीम्स अपने जाट भाइयों के लिए जरूर शुरू करेंगे। क्योंकि हम अपने समाज को शिक्षा से वंचित नहीं रखना चाहते कि कोई भी भाई आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीछे छूट जाए।
सरकार जाट समाज के लिए कुछ नहीं कर सकती 🙏 उल्टा हमारे हक खा सकती है OBC, SC ,ST , BC सबको सरकार छात्रवृत्ति देती है पर जाट समाज चाहे इनसे कमजोर हो कोई उनको नहीं देती क्यों क्योंकि वो जाट है पर सरकार को समझना चाहिए कि जाट भी गरीब है हर जाट अमीर नहीं है हमारे तो रिश्ते तक जमीन देख के होते है जो अब बची नहीं है नौकरी हमें सरकार दे नहीं रही अगर हम पढ़ लिखकर AI जैसे आजकल के फील्ड में काम करे तो सरकार ने फीस इतनी ज्यादा कर दी तो आर्थिक रूप से गरीब जाट भाई फीस नहीं दे पाता है तो उन सभी जाट भाइयों के लिए है बस जो लायक नहीं है मतलब आर्थिक रूप से ठीक है वो इन भाइयों का हक ना खाए 🙏🙏 क्योंकि पैसे भी इतने नहीं है इतने है कि हम अपने लायक भाइयों तक पहुंचा सके ताकि थोड़ी बहुत मदद हो सके जो भाई अपने देश से बाहर बैठे है वो आज भी समाज के लिए सोच रहे है बस यही है हमारी जाट एकता जिसकी हम बात करते है एक रहो मजबूत रहो ✊
आगे बढ़ो और समाज के काम आओ भाई, अगर आज समाज तुम्हारे काम आ रहा है तो। कोई सवाल हो तो जरूर पूछें भाइयों, कमेंट बॉक्स में। 🙏🙏
@THE_LAND_OF_JATS
1 week ago | [YT] | 125
View 15 replies
THE_LAND_OF_JATS
इस भाई का नाम धर्मेंद्र हुड्डा है विदेश में रहता है अभी कुछ दिनों पूर्व हरियाणा में कैप्टन अभिमन्यु की कोठी की आगजनी को लेकर इन्होंने कई बयान दिए थे भूपेंद्र हुड्डा के बारे में
!!
तभी ये नाम चर्चा में आया था,,, किसान आंदोलन, जाट आरक्षण आंदोलन में कई मुकदमे धर्मेंद्र के ऊपर है
!!
जेल भी हुई है सारे काम हुए !!
फिलहाल जिस विषय पे इस भाई का जिक्र करना चाह रहा हूं बेहद महत्वपूर्ण है
!!
वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से जो सट्टा बाजारी चल रही है, नंगेपन में आज हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली इंस्टाग्राम खोलते ही ऐसे माहौल सामने आते हैं कि परिवार में बैठकर ये चीजें नहीं देखी जाएगी
!!
भाई धर्मेंद्र ने अभी बाहर विदेश में बैठे एक वीडियो के माध्यम से एक वीडियो जारी किया !!
जिसमें स्पष्ट शब्दों में कहा गया कोई भी इंफ्लूएंसर अगर सट्टा बाजारी में यूथ को गुमराह करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
!!
आपने बहुत ऐसे इंफ्लूएंसर ऐसे देखे होंगे जो आपको ये कहते मिल जाएंगे अपनी वीडियो में फला लिंक मेरी बायो में है, फला चैनल टेलीग्राम का ज्वाइन कर लो,
ये सब सट्टा बाजारी ही है !!
अपने आप को हवा बाज दिखाने वाले,,, बहुत से इंफ्लूएंसर मात्र एक वीडियो से सब धर्मेंद्र की बात को स्वीकार कर गए,,,, !!
जिनमें बड़े इंफ्लूएंसर भी शामिल हैं
जैसे - रजत दलाल, KD , अलविश यादव, छोटा दलाल, युद्धवीर डागर, ओर पता नहीं कितने भाइयों ने इस मुहिम में धर्मेंद्र हुड्डा का साथ दिया !!
अब आती है नंगे पन की बात !!
आप सभी लोग देखते होंगे पश्चिम उत्तर प्रदेश से एक शरीर से लोगों को प्रभावित करने वाली इंफ्लूएंसर भी आपको ऐसे वीडियो बनाती नहीं दिखेगी कृपया आप भी भाई की बातों को माने और समझे समाज में ये ठीक नहीं है जितने भी पश्चिम उत्तर प्रदेश के इंफ्लूएंसर है वो भी भाई को इस मुहिम में साथ दे ताकि जो ये बालियान जैसी दिख री है इनका भी सुथरा इलाज होजा
!!
हरियाणा आलो ने सब ने भाई की बात को माना है आप बड़े से बड़े इंफ्लूएंसर को देखिए अब उनके कंटेंट में कितना चेंजज देखने को मिलेगा
!!
मतलब बड़े से बड़े इंफ्लूएंसर ने साथ दिया है जिसमें हमारी बहने भी साथ है जो बहुत कुछ बोल रही है समाज के लिए हरियाणा में ये सुपडा साफ करने की मुहिम की वीडियो डाली थी 1 महीने से चल री है
दूसरी बात धर्मेंद्र की खास ये लगी भाई डंके की चोट पर कहता है आप दुनिया के किसी भी कोने से हो अगर कोई ऐसा करता पाएगा तो इलाज तगड़े वाला करूंगा
!!
और ये सब होता दिखाई भी दे रहा है बड़े से बड़े इंफ्लूएंसर साइड होते दिख रहे है !! इस महान कार्य के लिए सैल्यूट है भाई को
@THE_LAND_OF_JATS
1 week ago (edited) | [YT] | 176
View 8 replies
THE_LAND_OF_JATS
कई बार आपके मन में जो होता है या जो आप करना चाहते हो, उसे आप पेपर पर लिखते हो। आप जैसा पढ़ते हो, दिमाग का NERVOUS SYSTEM बिल्कुल वैसा ही बिहेव करने लगता है। कई बार आप कुछ पढ़ते हो पर याद नहीं रहता, जैसा अक्सर एग्जाम्स में स्टूडेंट्स के साथ होता है। हाथ का पेन और पेपर के साथ सीधा कनेक्शन होता है और दिमाग उस हिसाब से इमेजेस क्रिएट करता है। जैसे कई बार JEE/NEET की तैयारी करने वाले बच्चों को उनके टीचर्स बोलते हैं कि ब्लू पेन का यूज करो—उसका यही रीजन है कि ब्लैक पेज की इमेज इतनी ज्यादा याद नहीं रहेगी जितनी ब्लू की रहेगी। खैर, ये बात बाद में समझेंगे।
मेन बात ये है कि अगर आप गुंडागर्दी के गाने लिखते हो, तो कई बार आप वैसा ही बिहेव भी करने लगते हो, भले ही आप असलियत में कुछ भी ना हो। क्योंकि बदनामी से भी डर लगता है, पुलिस पेले ना उसका भी डर रहता है और समाज में भी रहना है, पर हरकतें हवाबाजी की होती हैं। तो भाई, एक्शन्स का रिएक्शन तो होगा ही।
और करो समाज में हवाबाजी! आजकल ये एक ट्रेंड बन गया है कि एक कौम के बारे में 10 बातें बुरी बोलो और 2 बातें सही बोल दो, तो वो खुश हो जाते हैं कि चलो हमारे बारे में बोल तो गया। यही कुछ इसके साथ भी है। धीरे-धीरे, जैसे ये शुरू में जाटों के गाने लिख-लिखकर फेम कमा गया, जाटों ने देखा कि अच्छा गाता है तो सुनना शुरू किया। फिर ये हवाबाजी में बह गया और इसकी इमेज एक रियल गुंडे जैसी बनने लगी। अब देख लो नतीजा! क्योंकि पहले भी कहा था कि ये जिस समाज से है, वो इसके गानों को सिर्फ एक लिसनर (श्रोता) की तरह सुनेंगे। लेकिन कुछ लोग उग्र हो जाते हैं। और ये कोई दूर की बात नहीं है, जाटों की ही बात है। इन लोगों के लिए तो ये मजाक है, पर जाट इसके गाने सुन-सुनकर खुद गुंडागर्दी करने लग जाते हैं। समझ नहीं आता कि जाटों में मानसिकता की कमी है क्या? ये तो गाएगा ही क्योंकि इसका ये काम है और इसे अपना घर चलाना है, पर धुआं तुम्हें अपना फूंकना है। तो भाई, अपनी बुद्धि से काम लिया करो।
बाकी देख लो, अब इसकी हवाबाजी के नतीजे सामने आने लग गए हैं। ठीक है कि अभी तक कोई (पिटाई की) वीडियो सामने नहीं आ रखी है, वरना वीडियो आते ही इज्जत दो कौड़ी की रह जाएगी। क्योंकि वहम तो बड़े-बड़ों के निकल गए, ये तो चीज़ ही क्या है। इसके जैसे 70 गुंडे घूमते हैं भाई! 😄
जाटों तुम मत इनके गानों से प्रभावित हुआ करो गुंडे समझने लग जाते है खुद को खेतों में अखाड़ों में शिक्षा में आर्मी में काम करने वाली जाट कौम की ये मानसिकता अच्छी नी लगती कि छपरीयो की तरह तुम भी बिहेव करो चौधरी घर के बालकों के ये काम ना होते बाकी अगली पोस्ट इस चौधरियों पे ही करते है ये जो 18 - 19 साल के लड़के लड़कियां जाटों के लगा रे है चौधरी ओर नकली भी लगा रे है आजकल उनपे ही करेंगे कोण होवे है चौधरी
जाटों एक रहो मजबूत रहो
बोलना सीखो दुश्मन पहचानो
Video jarur dekhe 👉https://youtu.be/SoV4NZVLEBk?si=2u9Wm...
@THE_LAND_OF_JATS
1 week ago (edited) | [YT] | 122
View 11 replies
THE_LAND_OF_JATS
दादा और पोते का रिश्ता सिर्फ खून का रिश्ता नहीं होता,
यह समय के दो किनारों को जोड़ने वाला पुल होता है।
एक तरफ दादा होते हैं।जिनकी आंखों में जिंदगी की धूप, छांव, हार, जीत, संघर्ष और अनुभव जमा होता है।
दूसरी तरफ पोता होता है। जिसकी आंखों में मासूमियत, सपने, जिद और आने वाले कल की चमक होती है।
दादा जब पोते का हाथ पकड़ते हैं। तो सिर्फ उसे चलना नहीं सिखाते। बल्कि अपनी पूरी जिंदगी का सहारा,कल्चर और हिम्मत उसके हाथों में रख देते हैं।
पोता दादा के लिए सिर्फ बच्चा नहीं होता। वो उनकी अधूरी इच्छाओं की मुस्कान।उनके बुढ़ापे की रौनक और उनके अस्तित्व की सबसे प्यारी निरंतरता होता है।
दादा की झुर्रियों में पोते के लिए दुआएं छिपी होती हैं। और पोते की हंसी में दादा की थकी हुई उम्र को फिर से जीने की ताकत मिलती है।दादा वो जड़ हैं। जिनसे परिवार का पेड़ खड़ा रहता है। और पोता वो नई कोंपल है। जिसमें दादा अपना भविष्य मुस्कुराता हुआ देखते हैं।
इस रिश्ते की मजबूती यही है कि इसमें स्वार्थ नहीं होता।न कोई हिसाब होता है, न कोई दिखावा।यह रिश्ता सिर्फ दुलार, अपनापन और भावुकता की गहराई से बना होता है।
दादा पोते को विरासत में सिर्फ जमीन-जायदाद नहीं देते।बल्कि जीने का ढंग, सहने की ताकत, परिवार की पहचान और अपने खून की गरिमा देते हैं।
जाटों तुम आज भी अपने दादा जैसे कट्टर जाट कौम के लिए नहीं बन सकते वो अपनी जुबान के पके, दूर की सोच रखने वाले भाईचारे को समझने वाले थे वो न्याय करना जानते थे तुम लोगों की तरह एक तरफ नहीं बोलते थे अगर खुद के बेटे ने भी गलती की है तो भी न्याय ही करते थे ऐसे होते थे जाट किसी भी जाति का गांव में किसी का झगड़ा होता तो कहते जाट के घर न्याय मिलेगा जाटों के घर आते थे अब देखलो क्या हो रखा है ☝️
वक़्त रहते मानसिकता को सुधारों धर्मवाद से ऊपर उठो कौम के कट्टर बनो एकजुट रहो मजबूत रहो ✊
आपसी रंजिश से नस्ल खत्म हो रही है अपने दादा व गांव के बुजुर्गों के पास बैठा करो जाट कौम के बारे उनसे पूछो वो ऐसे हजारों किसो को बता सकते है जो हम ना तो किताबों में ढूंढ सकते ना कही ओर उनके पास जो है वो खत्म हो जाएगा उनके साथ ही इसलिए उनके पास बैठो और कौम के बारे ज्ञान लो कि वास्तव में जाट क्या है 🌾🧬
यहां पर हजारों लाखों पोस्ट लिखने का कोई फायदा नहीं अगर तुम ये सब अपनी लाइफ़ में ही नहीं समझ पाए जब तक जिंदा हो कौम के लिए सही दिशा बनो नाकि आपस में टांग खींच कर पीछे खींचो| बाकी कुछ लोगों को समझाने का कोई फायदा नहीं होता ' विनाश काले विपरीत बुद्धि ' तो अपनी एनर्जी और टाइम दोनों को खराब मत करो जिनको समझना है वो समझेगा नहीं तो वही जाएगा जहां जाना है जबकि उनको खुद को नहीं पता कि ये रास्ता कहा जाएगा
झूठे, मकार और दो नाव पर सवार लोगों से दूर रहा करो अपना टाइम और महनत खुद पर लगाओ परिवार पर लगाओ ये लोग किसी के नहीं होते ☝️
जाट कौम महनत करो आगे बढ़ो अपने दादा के विचार सुना करो वो जो बता सकते है वो कोई किताब नहीं बता सकती 🙏🙏
जय जाट कौम जिंदा कौम मजबूत कौम
@THE_LAND_OF_JATS
2 weeks ago | [YT] | 202
View 3 replies
THE_LAND_OF_JATS
DESHWALI BELT JATS 🧬⚔️🐴
THE GREATER COMMUNITY JATS 🧬 🧬
#jats
@THE_LAND_OF_JATS
3 weeks ago | [YT] | 254
View 8 replies
THE_LAND_OF_JATS
हाई कोर्ट वकील बलराज मलिक जी
#jats
3 weeks ago | [YT] | 10
View 0 replies
Load more