हर खबर पर पैनी नजर/सच्ची खबरें।


RS 24 News

1 month ago | [YT] | 1

RS 24 News

थाना कोपागंज पर मुकदमें में बरामद अबैध कच्ची व देशी शराब 40 लीटर (चालीस लीटर) का कराया गया विनिष्टीकरण
आपरेशन क्लीन आभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में बरामद/मुकदमाती मालों/अबैध शराब का कराया जा रहा विनिष्टीकरण, शराब विनिष्टीकरण के तहत मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को नायब तहसीलदार सदर मऊ शेषमणि, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज की उपस्थिति में थाना कोपागंज में कुल 20 अभियोंग से संबंधित अबैध कच्ची व देशी शराब कुल मात्रा (40 ली0) गिराकर विनिष्टीकरण कराया गया ।

2 months ago | [YT] | 0

RS 24 News

जिला श्रमिक समन्वय समिति -मऊ*

2,मई,मऊ
मऊ में 1 मई को जिला श्रमिक समन्वय समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसीएसके डिग्री कॉलेज से मजदूर संगठन मार्च करते हुवे हाइडिल पहुंचा। जहां जन सभा आयोजित की गई।
जुलूस और जनसभा में भाकपा, भाकपा माले लिबरेशन, माकपा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, ऐटक, सीटू, किसान महा सभा, यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश संयुक्त कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश कर्मचारी महा संघ, कताईमिल पेंशनर्स संघ, नौजवान भारत सभा, पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बुनकर फेडरेशन, उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी ने भागीदारी किया।
सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने 1 मई 1886 को 8 घंटे काम की मांग को लेकर की गई हड़ताल, 3 मई और 4 मई को आयोजित मजदूरों की विरोध सभा, विरोध सभा में मजदूरों पर की गई गोली बारी व मजदूर नेताओं पर साजिशन चलाए गये मुकदमे की चर्चा किया। अमरीका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला के बाद दुनिया के मजदूरों-मेहनत कशों-आम जनता की तबाही और भारत के विभिन्न औद्योगिक शहरों में फूट रहे मजदूरों के जुझारू आंदोलनों की चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वाम पंथी ताकतें ही साम्राज्यवाद-फासीवाद के खिलाफ लड़ते हुये मजदूर वर्ग को उसकी ऐतिहासिक मंजिल तक पहुंचाएंगी और शोषण विहीन-वर्ग विहीन समाज की स्थापना की जाएगी। का. सूर्यदेव पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित जनसभा क़ो का. इम्तेयाज़ अहमद, का. अब्दुल अज़ीम खां, का. जय प्रकाश धूमकेतु, का. रामअवतार सिंह, का. बसंत कुमार का. शिवाकांत मिश्रा, आशुतोष राय, रामाश्रेय यादव, का. प्रसेन, का. अशोक कुमार, का. श्री राम सिंह, अश्वनी कुमार राय, का. जमील अहमद इक़बाल अहमद, ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन का. श्री राम सिंह ने किया।
मार्च और जन सभा में भाकपा से का० अशोक राजभर, का० जय प्रकाश राम, का० छवि नाथ शर्मा, का० मुन्ना पाल, का० जलीश अहमद, भाकपा माले से का. रामनवल ,का. दुर्गविजय,का.इसरार,का.फेंकू, चिलमु, गोकुल जी माकपा से का० वीरेंद्र,पीयूष उपाध्याय,का. रूपन पाल का.रामसूरत इंकलाबी मजदूर केंद्र और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से साथी पिंकी, साथी दिव्य कुमार, साथी लालू प्रसाद व साथी बलवंत आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

2 months ago | [YT] | 4

RS 24 News

2 months ago | [YT] | 4

RS 24 News

*संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया -*
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

2 months ago | [YT] | 6

RS 24 News

ग्राम रणवीरपुर मे 01 व्यक्ति की हत्या की घटना मे संलिप्त 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से निशां देही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद होना 
पुलिस अधीक्षक महोदय मऊ  कमलेश बहादुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के कुशल निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी संजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 12.04.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएसस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार तथा उनके निशां देही से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद होना ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम रणवीरपुर मे दिनांक 09.04.2026 को 01 व्यक्ति (मृतक शिवम सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम हथौटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 22 वर्ष) की सर पर मारकर हत्या किया जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र झुन्नू सिंह निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ 2. अन्य साथी अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । घटना को साक्ष्य संकलन एवं  इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर गांव रणवीरपुर की ही लड़की से प्रेम प्रसंग व मोबाइल पर बात करने के कारण मृतक शिवम सिंह की हत्या किये जाने की बात प्रकाश मे आयी । इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मय हमराहियान के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त गण क्रमशः 1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र तेजप्रताप सिंह उर्फ झुन्नू सिंह निवासी ग्राम रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष . अंचल राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखनसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को बहादुरगंज बार्डर तिराहे के पास के पास से दिनांक 12.04.2026 को अन्तर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशां देही से घटना मे प्रयुक्त आलाक्तल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद व अभियुक्त अनमोल सिंह की जामा तलाशी से कुल 60 रूपया नगद बरामद हुआ । विस्तृत पूछताछ करने पर दोनो बताया कि ग्राम रणवीरपुर की लड़की जिससे सभी बात  करते थे और मृतक शिवम सिंह जो जहानागांज आजमगढ का रहने वाला है और फेकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लाट कन्धेरी मे गार्ड की नौकरी करता था और गांव रणवीरपुर मे आता जाता था । शिवम सिंह भी उससे चोरी छिपे मिलने आता था । इस बात की जानकारी हम लोगो को हुयी तो मार डालने का योजना बनायी गयी । योजना के अनुसार दिनांक 08.04.2026 की रात्रि लगभग समय 8.30 बजे अलग-अलग मोटर साइकिल व स्कूटी से लेकर ग्राम रणवीरपुर के बाहर नदी के किनारे ले गये । शिवम के सिर पर लाठी से कई बार मारा गया जिससे वह लहूलुहान होकर वही खेत मे गिर कर मर गया, हम लोग उसी मोटर साइकिल, स्कूटी व बांस का डण्डा लेकर भाग गये । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।


*नाम पता अभियुक्तगण -*

1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र झुन्नू सिंह निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष

2. अंचल राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखनसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष 


*अपराधिक इतिहास अनमोल सिंह-*

मु0अ0सं0 328/2025 धारा 115(2),351(2),352 बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ

मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ


*बरामदगी का विवरण-*

1. घटना मे प्रयुक्त बांस का डण्डा

2. 01 अदद मोटर साइकिल 

3. 01 अदद स्कूटी ।

2 months ago | [YT] | 4

RS 24 News

*महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयोजन*

अध्यक्ष महिला कल्याण निगम द्वारा 19 बच्चियों को बेबिकिट किया वितरित
अध्यक्ष कमलावती सिंह उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम राज्य मंत्री स्तर की अध्यक्षता मे सर्किट हाउस मऊ में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक किया गया एवं जिला महिला हॉस्पिटल में अध्यक्ष एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति मे जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे बिटिया के जन्म पर बधाई सोहर गीत बजाते हुए माननीय अध्यक्ष द्वारा चिकित्सालय मे जन्मी कुल 19 बच्चियों को बेबिकिट वितरित किया गया। साथ ही बच्चियो के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए बच्चियों का योजना मे आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की समस्त टीम, चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ, धात्री माताए बच्चियों के साथ एवं चिकित्सालय मे अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
तत्पश्चात माननीय अध्यक्षा द्वारा जनपद मे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर परदहा का विजिट किया गया।

2 months ago | [YT] | 3

RS 24 News

यदि आप अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सीखे kyokushin kan full contect karate इसी से आप अपनी रक्षा कर सकते हैं।

3 months ago | [YT] | 12

RS 24 News

वायरल लेटर
घोसी चीनीमिल बंद करके का निर्णय पहले ही ले चुके थे जीएम पत्र हुआ वायरल
सियासी गलियारों में हलचल तेज

4 months ago | [YT] | 1

RS 24 News

एक नफर अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार कब्जे से 1.530 किग्रा0 नाजाजय चरस (कीमत करीब 75 लाख ) व परिवहन में प्रयुक्त कार बरामद-*

पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन  के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्वेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के नेतृत्व  में दिनांक 18.02.2026 को थानाध्यक्ष दक्षिण टोला मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मिर्जाहादीपुरा मोड़ पर एसओजी व स्वाट टीम के साथ अपराध तथा अपराधियो के बारे में चर्चा कर रहे थे कि उसी समय मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया की बढुआ गोदाम की तरफ से एक व्यक्ति नाजायज चरस लेकर स्वीफ्ट डिजायर कार से आ रहा है, जो मतलूपुर होकर सठियांव से एक्सप्रेस वे पकड़ कर हरियाणा जायेगा, मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर मौजूद पुलिस बल को साथ में लेकर मतलूपुर फ्लाई ओवर पहूंचकर पुलिस टीम को दो टीमो में विभक्त कर आने वाली कार का इन्तजार करने लगे की कुछ ही देर में एक सफेद स्वीफ्ट डिजायर कार आती हूई दिखाई दी,जिसको देखते ही मुखबिर खास ने इशारा करके बताया कि यही जो कार आ रही है, वही है, मुखबिर खास मौके से हट बढ गया,पुलिस टीम द्वारा आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार को आगे से रोकने का प्रयास किया गया तो कार चला रहे व्यक्ति द्वारा कार को पीछे मोड़ कर भागना चाहा कि पीछे से भी लगी दुसरी पुलिस टीम ने रोक लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति को कार से उतारकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र कुमार राय पुत्र रामेश्वर राय निवासी मकान न0 2अ/412 आवास विकास कालोनी हरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया बताया तथा कार की डिग्गी में चरस होने की बात बतायी जिसकी सूचना पर क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना महोदय भी मौके पर आ गये, जिनके द्वारा पूछताछ किया गया तथा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के द्वारा चलायी जा रही कार की डिग्गी से 1.530 किग्रा0 नाजायज चरस बरामद हूई । पूछताछ पर बताया कि वह चरस को लेकर हरियाणा में जाता है, वही पर जाकर बेच देता है, हर बार रास्ता बदल बदल कर जाता है, इस बार भी बलिया से हरियाणा जाने के लिए लिए निकला था, आजमगढ़ में सठियांव के एक्सप्रेस वे पकड़ कर हरियाणा चला जाता ।  वही पर चरस बेच देता । पकड़े गये अभियुक्त को समय 22.35 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । 


 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. जितेन्द्र कुमार राय पुत्र रामेश्वर राय निवासी मकान न0 2अ/412 आवास विकास कालोनी हरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया

*बरामदगी-*

1. नाजायज चरस 1.530 किग्रा0

2. अपराध में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार


*पंजीकृत अभियोग-*

1. 1.मु0अ0सं0 20/2026 धारा  8/20/60 NDPS ACT थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 बसन्त लाल थानाध्यक्ष थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ

2. उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी जनपद मऊ

3. उ0नि0 मनोज कुमार मौर्य एसओजी प्रभारी जनपद मऊ

4. उ0नि0 अरूण कुमार सिंह थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ

5. हे0का0 विक्रम सिंह रघुवंशी स्वाट टीम मऊ

6. हे0का0 पीयूष सिंह स्वाट टीम मऊ

7. का0 ज्ञानेन्द्र पाण्डेय स्वाट टीम मऊ

8. का0 मौर्या दीपक कुमार एसओजी टीम मऊ

9. का0 अविनाश धर दूबे एसओजी टीम मऊ

10. का0 अनिरूद्ध सिंह एसओजी टीम मऊ

11. का0 अनुदेश दत्त बनौधा एसओजी टीम मऊ

12. का0 ऋषभ द्विवेदी एसओजी टीम मऊ

4 months ago | [YT] | 0