दार्जीलिंग का गोरखा बेटा बना इंडियन आर्मी में अफसर, असम रेजिमेंट में मिला कमीशन
दार्जिलिंग : तकदाह चियाबारी के रहने वाले अर्जुन भट्टराई भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। पिता जीवन भट्टाराई के बेटे अर्जुन ने चार साल का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित एक भव्य पासिंग आउट परेड के माध्यम से 13 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना में प्रवेश किया।
अर्जुन को भारतीय सेना की प्रतिष्ठित असम रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और उसे सलामी दी।
चार साल की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बाद अर्जुन ने अपने सपने को साकार कर दिखाया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि तकदाह चाय बागान और पूरे दार्जिलिंग क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। स्थानीय लोगों ने अर्जुन की सफलता को युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में लिया है।
भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए अर्जुन भट्टराई के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले आर्मी चीफ होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के लिए उनकी नियुक्ति की मंजूरी दी। सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा।
भारतीय खेल के गलियारों से हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। देश के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
EXCLUSIVE : देहरादून के गढ़ी कैंट निवासी कंचन बस्नेत ने आर्मी मेडिकल कोर (AMC) में बतौर कैप्टन रैंक कमीशन प्राप्त किया है। कैप्टन कंचन अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की सैनिक है। उनके पिता सुबेदार मेजर एवं ऑनरी कैप्टन बिजय कुमार बस्नेत 5/9 गोरखा राइफल (फिलौरा) से रिटायर हुए है। दिलचस्प बात यह है कि उनके दादा भी 5/9 गोरखा राइफल (फिलौरा) से सुबेदार स्वर्गीय भीम बहादुर बस्नेत सेवानिवृत्त हुए थे। गोर्खाली बेटी कैप्टन कंचन बस्नेत कों इस कामयाबी के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल में अपनी कैबिनेट के मंत्रियों कों विभागों का आवंटन कर दिया है। डुवार्स के कालचीनी से गोर्खाली राज्यमंत्री विशाल लामा को गृह एवं हिल अफेयर्स के साथ अल्पसंख्यक विभाग, मदरसा शिक्षा विभाग आवंटन हुआ है। वहीं सिलीगुड़ी से शंकर घोष कों पर्यटन विभाग एवं संसदीय मामलों का विभाग आवंटन हुआ है। आनंदमय बर्मन को परिवहन एवं वित्त विभाग आवंटित हुए है।
दार्जीलिङ्ग पहाडको समस्याको समाधानको निम्ति केन्द्र सरकारको निर्देशनमा पहाडमा आउनु भएको Interlocutor श्री पंकज कुमार सिंह ज्युको निमन्त्रणामा मैले आज उनलाई भेट गरे। हाम्रो भेटघाट आर आर ब्लक स्थित तक्दाह फरेस्ट गेस्ट हाउसमा सम्पन्न भयो। मेरो भेटघाट जीटीएको प्रमुख कार्यपालको हैसियतमा भएको थियो।
45 मिनेटको वैठकमा हामीले पहाडको स्थायी राजनीति समाधान माथि चर्चा गर्यौ।
डबल विक्टोरिया क्रॉस पल्टन 2/3 गोरखा राइफल के सेवानिवृत्त मेजर भीम बहादुर लिंबू जी का असामयिक निधन 7 जून कों देहरादून में हो गया है । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रामगढ़ निवासी मेजर लिंबू ने अपनी अंतिम सांस मैक्स हॉस्पिटल में ली। मेजर लिम्बू तकरीबन 15 वर्षों तक 11 गोरखा किराती समिति के सलाहकार के रूप में सक्रिय रहे। मेजर लिम्बू के पिता सुबेदार खड़क बहादुर लिम्बू ने 5/11 गोरखा राइफल में सेवा दी थी। मेजर लिम्बू का अंतिम संस्कार हरिद्वार में पूरे विधि विधान के साथ संपन्न किया गया।
मेजर लिम्बू राष्ट्र, पलटन और समाज के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और सेवा हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हम उनके योगदान और व्यक्तित्व को हमेशा सम्मान के साथ याद रखेंगे। हम शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों, रिश्तेदारों और पूरे गोरखा सेना परिवार के साथ-साथ दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दर्द को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तरप्रदेश के दबंग गोर्खाली IPS अधिकारी दावा शेरपा का निधन
जम्मू : दार्जिलिंग निवासी 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का आज सुबह जम्मू में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। शेरपा 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए। वह अपने बेटे मिंगा शेरपा से मिलने जम्मू गए थे। मिंगा शेरपा वर्तमान में कुपवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में कार्यरत हैं। उनका पार्थिव शरीर आज जम्मू से सिलीगुड़ी लाया जा रहा है । उनका अंतिम संस्कार न्यू लाइफ आश्रम, बाधा फाबरी, सिलीगुड़ी के दो मील पूर्व बाईपास में किया जाएगा।
उत्तराखंड : गोरखा प्रकोष्ठ के पुनः प्रदेश संयोजक बने अभिषेक शाही
देहरादून : उत्तराखंड शासन के अधीनस्थ अभिषेक शाही, उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद (राज्यमंत्री) को भारतीय जनता पार्टी ने आज घोषित हुए प्रदेश कार्यकारिणी के अहम प्रकोष्ठ में से एक गोरखा प्रकोष्ठ (उत्तराखंड) का पुनः प्रदेश संयोजक नाम घोषित किया है। इसके साथ सह-संयोजक के तौर पर पिथौरागढ़ से राकेश चंद्र और देहरादून की श्रीमती माया गुरुंग के नामों की घोषणा हुई है।
भारत-नेपाल मैत्री संबंध मजबूती की ओर, नेपाली विदेश मंत्री का 3 दिवसीय भारतीय दौरा
नई.दिल्ली : नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर के निमंत्रण पर 5 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर है। खनाल का यह दौरा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह द्वारा संसद में दिए गए बयान से उपजे विवाद के बीच हो रहा है। शाह ने 31 मई को कहा था कि भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर चर्चा के अलावा, काठमांडू चीन और ब्रिटेन के साथ भी संपर्क में है। वहीं, भारत ने नेपाल के साथ सीमा विवाद को सुलझाने में किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्पष्ट रूप से खारिज किया है।
Veer Gorkha Web TV

1 day ago | [YT] | 354
View 17 replies
Veer Gorkha Web TV
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले आर्मी चीफ होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के लिए उनकी नियुक्ति की मंजूरी दी। सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा।
1 day ago | [YT] | 88
View 2 replies
Veer Gorkha Web TV
शूटर जसपाल राणा का बीमारी के चलते दिल्ली में निधन
भारतीय खेल के गलियारों से हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। देश के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
3 days ago | [YT] | 83
View 12 replies
Veer Gorkha Web TV
EXCLUSIVE : देहरादून के गढ़ी कैंट निवासी कंचन बस्नेत ने आर्मी मेडिकल कोर (AMC) में बतौर कैप्टन रैंक कमीशन प्राप्त किया है। कैप्टन कंचन अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की सैनिक है। उनके पिता सुबेदार मेजर एवं ऑनरी कैप्टन बिजय कुमार बस्नेत 5/9 गोरखा राइफल (फिलौरा) से रिटायर हुए है। दिलचस्प बात यह है कि उनके दादा भी 5/9 गोरखा राइफल (फिलौरा) से सुबेदार स्वर्गीय भीम बहादुर बस्नेत सेवानिवृत्त हुए थे। गोर्खाली बेटी कैप्टन कंचन बस्नेत कों इस कामयाबी के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
4 days ago | [YT] | 565
View 38 replies
Veer Gorkha Web TV
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल में अपनी कैबिनेट के मंत्रियों कों विभागों का आवंटन कर दिया है। डुवार्स के कालचीनी से गोर्खाली राज्यमंत्री विशाल लामा को गृह एवं हिल अफेयर्स के साथ अल्पसंख्यक विभाग, मदरसा शिक्षा विभाग आवंटन हुआ है। वहीं सिलीगुड़ी से शंकर घोष कों पर्यटन विभाग एवं संसदीय मामलों का विभाग आवंटन हुआ है। आनंदमय बर्मन को परिवहन एवं वित्त विभाग आवंटित हुए है।
4 days ago | [YT] | 138
View 7 replies
Veer Gorkha Web TV
दार्जीलिङ्ग पहाडको समस्याको समाधानको निम्ति केन्द्र सरकारको निर्देशनमा पहाडमा आउनु भएको Interlocutor श्री पंकज कुमार सिंह ज्युको निमन्त्रणामा मैले आज उनलाई भेट गरे। हाम्रो भेटघाट आर आर ब्लक स्थित तक्दाह फरेस्ट गेस्ट हाउसमा सम्पन्न भयो। मेरो भेटघाट जीटीएको प्रमुख कार्यपालको हैसियतमा भएको थियो।
45 मिनेटको वैठकमा हामीले पहाडको स्थायी राजनीति समाधान माथि चर्चा गर्यौ।
आजको बैठक सौहार्द पूर्ण रहेको छ।
अनित थापा
मुख्य कार्यपाल
जीटीए
5 days ago | [YT] | 54
View 3 replies
Veer Gorkha Web TV
हार्दिक श्रद्धांजलि और संवेदना
डबल विक्टोरिया क्रॉस पल्टन 2/3 गोरखा राइफल के सेवानिवृत्त मेजर भीम बहादुर लिंबू जी का असामयिक निधन 7 जून कों देहरादून में हो गया है । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रामगढ़ निवासी मेजर लिंबू ने अपनी अंतिम सांस मैक्स हॉस्पिटल में ली। मेजर लिम्बू तकरीबन 15 वर्षों तक 11 गोरखा किराती समिति के सलाहकार के रूप में सक्रिय रहे। मेजर लिम्बू के पिता सुबेदार खड़क बहादुर लिम्बू ने 5/11 गोरखा राइफल में सेवा दी थी। मेजर लिम्बू का अंतिम संस्कार हरिद्वार में पूरे विधि विधान के साथ संपन्न किया गया।
मेजर लिम्बू राष्ट्र, पलटन और समाज के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और सेवा हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हम उनके योगदान और व्यक्तित्व को हमेशा सम्मान के साथ याद रखेंगे। हम शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों, रिश्तेदारों और पूरे गोरखा सेना परिवार के साथ-साथ दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दर्द को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
6 days ago | [YT] | 456
View 32 replies
Veer Gorkha Web TV
उत्तरप्रदेश के दबंग गोर्खाली IPS अधिकारी दावा शेरपा का निधन
जम्मू : दार्जिलिंग निवासी 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का आज सुबह जम्मू में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। शेरपा 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए। वह अपने बेटे मिंगा शेरपा से मिलने जम्मू गए थे। मिंगा शेरपा वर्तमान में कुपवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में कार्यरत हैं। उनका पार्थिव शरीर आज जम्मू से सिलीगुड़ी लाया जा रहा है । उनका अंतिम संस्कार न्यू लाइफ आश्रम, बाधा फाबरी, सिलीगुड़ी के दो मील पूर्व बाईपास में किया जाएगा।
6 days ago | [YT] | 271
View 29 replies
Veer Gorkha Web TV
उत्तराखंड : गोरखा प्रकोष्ठ के पुनः प्रदेश संयोजक बने अभिषेक शाही
देहरादून : उत्तराखंड शासन के अधीनस्थ अभिषेक शाही, उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद (राज्यमंत्री) को भारतीय जनता पार्टी ने आज घोषित हुए प्रदेश कार्यकारिणी के अहम प्रकोष्ठ में से एक गोरखा प्रकोष्ठ (उत्तराखंड) का पुनः प्रदेश संयोजक नाम घोषित किया है। इसके साथ सह-संयोजक के तौर पर पिथौरागढ़ से राकेश चंद्र और देहरादून की श्रीमती माया गुरुंग के नामों की घोषणा हुई है।
1 week ago | [YT] | 197
View 11 replies
Veer Gorkha Web TV
भारत-नेपाल मैत्री संबंध मजबूती की ओर, नेपाली विदेश मंत्री का 3 दिवसीय भारतीय दौरा
नई.दिल्ली : नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर के निमंत्रण पर 5 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर है। खनाल का यह दौरा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह द्वारा संसद में दिए गए बयान से उपजे विवाद के बीच हो रहा है। शाह ने 31 मई को कहा था कि भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर चर्चा के अलावा, काठमांडू चीन और ब्रिटेन के साथ भी संपर्क में है। वहीं, भारत ने नेपाल के साथ सीमा विवाद को सुलझाने में किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्पष्ट रूप से खारिज किया है।
1 week ago | [YT] | 32
View 0 replies
Load more