भावी मानेसर समाचार पत्र व चैनल सत्य, निर्भीक व निडर लेखन औऱ सम्पादन के माध्यम से हर समाचार आप सभी नागरिकों तक पहुंचाने के प्रति सदैव संकल्पित रहेगा। भावी मानेसर अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म YouTube Facebook X (Twitter) और Instagram पर भी देखने को मिलेगा।
सर्वेषां कृते सर्वं स्पष्टम् (सबके लिए सबकुछ स्पष्ट)
सम्पादक

YouTube: youtube.com/@BhaviManesar
X (Twitter): twitter.com/BhaviNews
Instagram: www.instagram.com/bhavimanesarnews/


Bhavi Manesar

हरियाणा के हांसी में वीरवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। RED जिम के संचालक कपिल रेढू (Kapil Redhu) की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी (CCTV Video) में कैद हुई इस खौफनाक वारदात में शूटर ने मात्र 5 सेकंड में 10 राउंड फायर किए। इस मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर (Gangster Harry Boxer) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

https://youtu.be/zW1aTb_bCxU?si=w82eX...

1 week ago | [YT] | 0

Bhavi Manesar

समालखा ब्रेकिंग न्यूज

समालखा में एनएच-44 पर सेना की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय सेना का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।
हादसे में एक मेजर और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#samalakha #indianarmy❤️ #bhavimanesarnews

1 month ago | [YT] | 3

Bhavi Manesar

आर्मी अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026

● अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी

● ऑनलाइन CEE के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से जारी किए जाएंगे

1 month ago | [YT] | 0

Bhavi Manesar

हरियाणा की राजनीति में एक नया उबाल! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बड़ौली ने कुलदीप बिश्नोई और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल को लेकर जो टिप्पणी की, उससे कुलदीप बिश्नोई बेहद नाराज बताए जा रहे हैं।
मुख्य बातें:
क्या बीजेपी कुलदीप बिश्नोई को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी?
मोहनलाल बड़ौली के "बाप-बेटा" वाले बयान के पीछे की सच्चाई क्या है?
कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी का आने वाले चुनावों पर क्या असर पड़ेगा?
हरियाणा की हर बड़ी और अंदरूनी राजनीति की खबर के लिए देखते रहिए भावी मानेसर की रिपोर्ट।
#KuldeepBishnoi #MohanlalBadoli #HaryanaPolitics #BJPHaryana #BhajanLal #BhaviManesar #HaryanaNews #PoliticalWar

1 month ago | [YT] | 2

Bhavi Manesar

सोनीपत.....

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 04 मई 2026 को सोनीपत में कार्यक्रम में शामिल होंगे।


कार्यक्रम में साथ रहने वाले नेतागण—
मोहन लाल बडोली (प्रदेश अध्यक्ष)
कृष्ण लाल पंवार (कैबिनेट मंत्री)
राजीव जैन (मेयर प्रत्याशी)
निखिल मदान (विधायक, सोनीपत)
कृष्णा गहलावत (विधायक, राई)
पवन खरखौदा (विधायक, खरखौदा)
देवेंद्र कादियान (विधायक, गन्नौर)
सतीश नांदल (जिला प्रभारी)
अशोक भारद्वाज (जिला अध्यक्ष)
कविता जैन (पूर्व कैबिनेट मंत्री)
बिजेंदर मलिक (जिला अध्यक्ष, गोहाना)
मोनिका दहिया (नगर परिषद चेयरपर्सन)

1 month ago | [YT] | 1

Bhavi Manesar

बड़ी राजनीतिक खबर | गुरुग्राम

मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने थामा भाजपा का दामन!

👉 नौ पार्षदों के साथ किया पार्टी जॉइन
👉 केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पटका पहनाकर किया स्वागत

इस कदम से मानेसर और गुरुग्राम की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

#Gurugram #Manesar #BJP #Politics #BreakingNews #HaryanaNews

1 month ago | [YT] | 4

Bhavi Manesar

अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर!
गृहमंत्री विज के साथ घर में ही हादसा हो गया। वह नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है। इससे पहले जून 2020 में भी उनके साथ ऐसा ही हादसा हुआ था जब उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। #bhavimanesarnews #anilvij #anilvijminister #anilvijnews

4 months ago | [YT] | 1

Bhavi Manesar

जोधपुरः मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में सनसनी !
जोधपुर से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध साध्वी प्रेम बाईसा का निधन हो गया है, जिसे लेकर अब कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रेम बाईसा को बुखार था, जिसके बाद आश्रम में ही एक कंपाउंडर को बुलाकर उन्हें इंजेक्शन लगवाया गया।
इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

#trending #viralvideoシ #sadhviprembaisa #prembaisa😭😭 #sadhviprembaisa😭 #prembaisa

4 months ago | [YT] | 1

Bhavi Manesar

पंजाब सिविल सेक्रेटरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियातन हरियाणा सिविल सेक्रेटरिएट भी खाली करवाया गया है।
#bhavimanesar #chandigarh #ytpost

4 months ago | [YT] | 2

Bhavi Manesar

निखत ज़रीन की ऐतिहासिक जीत: 5-0 से क्लीन स्वीप कर वर्ल्ड बॉक्सिंग में गोल्ड अपने नाम
#NikhatZareen #WorldBoxingFinals2025 #BoxingChampion #IndianBoxing #TeamIndia #GoldenGirl #SportsNews #BreakingNews

7 months ago | [YT] | 1