आपका विश्वास देव आजाद के साथ DEV AZAD


FDN 24

बरवाला अनाज मंडी में व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद

1 month ago | [YT] | 15

FDN 24

SP बोले- घर से बाहर जाने पर डायल-112 को बताएं, पुलिस स्पेशल निगरानी करेगी*हिसार पुलिस ने चो*री रोकने को लेकर जारी की एडवाइजरी:

1 month ago | [YT] | 13

FDN 24

लंबित राजस्व कार्यों के त्वरित निपटान के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
हिसार, 09 अप्रैल।
मंडलायुक्त गीता भारती ने राजस्व विभाग से संबंधित लंबित कार्यों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटान को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, मॉडर्न रिवैन्यू रिकॉर्ड रूम, म्यूटेशन, ततिमा अपडेटेशन, पेपरलेस डिमार्केशन, रेवेन्यू कोर्ट केस, एग्रीस्टेक सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल भी उपस्थित रहे।
वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीसी सभागार में राजस्व वित्तीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत मंडलायुक्त गीता भारती ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि वे राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटान करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में अधिक से अधिक सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए आमजन को प्रेरित किया जाए। इसके लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने जैसे प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि आमजन को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ततिमा अपडेटेशन, एग्रीस्टेक, मॉडर्न रिवैन्यू रिकॉर्ड रूम तथा म्यूटेशन जैसे कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर कार्यों का शीघ्र निपटान करना भी सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त गीता भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ तय समयसीमा में पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों की समीक्षा की और इनके जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लंबित म्यूटेशन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए और ततिमा अपडेटेशन कार्य में तेजी लाकर रिकॉर्ड को अद्यतन रखा जाए। एग्रीस्टेक परियोजना के तहत डाटा एंट्री एवं सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा मॉडर्न रिवैन्यू रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आमजन से संबंधित मामलों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए, ताकि उच्च स्तर पर समीक्षा के दौरान संतोषजनक परिणाम सामने आ सकें।
इस अवसर पर हिसार मंडलायुक्त के विशेष कार्याधिकारी जगदीप सिंह, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 month ago | [YT] | 5

FDN 24

अपने गाने को लेकर बादशाह ने मांगी माफी कहा मैं खुद हरियाणा से हूं

3 months ago | [YT] | 4

FDN 24

हरियाणा में जीजा कहने वाला ड्राइवर बोला-गुस्से में निकले शब्द:
किसी को नहीं खुद को कहा; विभाग ने बैठाया घर, जीएम बोले-अभद्रता बर्दाश्त नहीं*

3 months ago | [YT] | 19

FDN 24

मधुबन पार्क रैन बसेरा मर्डर मामले में सिविल लाइन थाना ने 10 घंटे में पकड़ा आरोपी*

थाना सिविल लाइन प्रभारी PSI करमजीत ने मधुबन पार्क, हिसार के सामने रैन बसेरा में हुए हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण पुत्र शमशेर सिंह निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड के रूप में हुई है।


गौरतलब है कि कल रात थाना सिविल लाइन में एक मर्डर होने की सुचना प्राप्त हुई थी आरोपी 15 सालों से हिसार में रह रहा था जो की अविवाहित था और रैन बसेरा में ही रहता था जिस पर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 घंटे से कम समय में ही पड़ाव चौक से काबू कर लिया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है व आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा

3 months ago | [YT] | 27

FDN 24

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित
हिसार, 17 फरवरी।
जनगणना 2027 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त महेंद्र पाल ने की। बैठक में सांख्यिकी विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें अवगत करवाया गया कि शीघ्र ही मास्टर ट्रेनरों को जनगणना कार्य के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आगे क्षेत्र स्तर पर कर्मचारियों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित किया जा सके। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि जनगणना सरकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर ही भविष्य की योजनाएं, नीतियां और विकास कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं, संसाधन और कार्मिकों की तैनाती पूर्व निर्धारित समय सीमा के अनुसार सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में बरवाला एसडीएम डॉ वेदप्रकाश बेनीवाल, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

3 months ago | [YT] | 14

FDN 24

उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिले के विभिन्न जलघरों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति का लिया जायजा
कहा, अधिकारी सफाई व्यवस्था करवाना करें सुनिश्चित
हिसार, 12 फरवरी
उपायुक्त महेंद्र पाल ने वीरवार को हिसार शहर के प्रमुख जलघरों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले महावीर कॉलोनी स्थित जलघर का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने वॉटर टैंक एवं जलघर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जलघर के टैंक की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने निर्देश दिए कि जलघर से सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाए। उन्होंने विशेष रूप से फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के उपरांत पानी के टीडीएस सहित अन्य गुणवत्ता मानकों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
इसके उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने हवाई अड्डा चौक के समीप स्थित जलघर तथा सिरसा रोड पर बने जलघर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

3 months ago | [YT] | 16

FDN 24

खेलों से बढ़ती है ऊर्जा और कार्यक्षमता : चेयरमैन देव कुमार शर्मा
हिसार में हरियाणा बीज विकास निगम क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
हिसार, 12 फरवरी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक दक्षता से कर पाता है। उन्होंने कहा कि मैदान में खिलाडिय़ों का उत्साह और ऊर्जा यह दर्शाती है कि खेल सीमाओं को तोडक़र नई प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रत्येक विभाग में नियमित रूप से खेल गतिविधियों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों में टीम भावना, ताजगी और कार्यक्षमता बनी रहती है।
टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी खिलाडिय़ों के लिए 21 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई। हरियाणा बीज विकास निगम के अधिकारियों ने इस सहयोग के लिए सुपर सीड्स प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा बीज विकास निगम की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन देव कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक अश्विनी गर्ग एवं भाजपा नेता संजीव गंगवा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ हेमेंद्र तथा बीज उत्पादन अधिकारी डॉ राहुलदीप राणा ने किया।
इस अवसर पर डॉ सुनील वर्मा, डॉ जयवीर ख्यालिया, डॉ कुलदीप, डॉ भरत सिंह कसवा, डॉ अरविंद, डॉ नवनीत सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

3 months ago | [YT] | 13

FDN 24

मनरेगा की तुलना में अधिक सशक्त एवं प्रभावी है वीबीजीरामजी योजना: कैबिनेट मंत्री

गाँव मय्यड़ में नागरिकों से वीबी-जी राम जी योजना पर की चर्चा

हिसार,5 फ़रवरी।

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने आज गाँव मय्यड़ में नागरिकों से संवाद करते हुए ग्रामीण आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई वीबी-जी राम जी योजना पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने योजना के प्रमुख उद्देश्यों जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार सृजन, साप्ताहिक मजदूरी भुगतान की व्यवस्था, रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण अवसंरचना का विकास तथा आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), पूर्व की मनरेगा योजना की तुलना में अधिक सशक्त एवं प्रभावी अधिनियम है। इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिकों को 125 दिन तक सुनिश्चित रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, गांवों में आधारभूत ढांचे का विकास करना और युवाओं को गांव में ही सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे पलायन पर रोक लगेगी और गांव आत्मनिर्भर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

4 months ago | [YT] | 24