Bemishal India News

किसी प्रकार कि खबर या समस्याओं को हमारे न्यूज़ चैनल के माध्यम से चलवाने के whatsapp करे —
Mob:-8521214872

चैनल नेटवर्क तिरहुत का हिस्सा है। यह चैनल तिरहुत के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है । आपकी आवाज मुखरता से हम उठाते हैं | आपकी बात शासन और प्रशासन तक हम पहुंचाते हैं | बेमिसाल इंडिया लाईव न्यूज़ बिहार में सबसे तेजी से उभरता हुआ डिजिटल प्लेटफॉर्म है |

#khabar_bihar, #bihar_khabar, #बिहार_खबर, #Bihar, Patna, #पटना_न्यूज़, #बिहार_न्यूज़,#बिहार_समाचार, #पटना_समाचार, #हिदी_समाचार,#Patna_News, #लाईव_बिहार_न्यूज़ #bihar_live_news,#पटना, #पटना_न्यूज़, #बिहार_न्यूज़, #cm_nitish_kumar, #bihar_sarkar #tejaswiyadav #modi #bemisal_india_news # #बेमिसाल_इंडिया_न्यूज़

#latestnews #hindinews #biharnews

For Sponsorship & BusinessEnquiry:-
🆔bemishalindia@gmail.com
🆔bemishalindianews@gmail.com



Bemishal India News

सोलर पोल लगे, पर अंधेरे में डूबी पंचायतें — करोड़ों की योजना पर उठे सवाल

हर पंचायत में लगाए गए सोलर लाइट , लेकिन जमीन पर रोशनी नदारद; रखरखाव और निगरानी पर सवाल

सीतामढ़ी। बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों को रोशन करने के उद्देश्य से हर पंचायत में सोलर पोल लगाने की महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई थी। इस योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर गांव-गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए गए, ताकि रात के समय गांव की सड़कों और गलियों में रोशनी रहे और लोगों को सुरक्षा व सुविधा मिल सके। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। राज्य के कई पंचायतों में सोलर पोल तो खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश लाइटें या तो बंद पड़ी हैं या फिर कभी जली ही नहीं। परिणामस्वरूप गांव की गलियां आज भी अंधेरे में डूबी हुई हैं।
सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत में लगे सोलर सिर्फ पोल की रौनक बनी हुई है रौशनी ग़ायब है जानकारी के मुताबिक पंचायत में जितनी भी सोलर लाइट लगी सब बिल्कुल ही घटिया लगाईं गई है, नानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश को फोन किया गया पर बात नहीं हुई ग्रामीणों का कहना है कि पोल पर सोलर लगाए जाने के कुछ ही महीनों बाद कई लाइटें खराब हो गईं, लेकिन उनकी मरम्मत या रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई जगहों पर बैटरी और सोलर पैनल बदलने की जरूरत है, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी नुजहत जहां का आरोप है कि योजना का उद्देश्य तो अच्छा था, लेकिन निगरानी और जिम्मेदारी तय नहीं होने के कारण इसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।नुजहत जहां ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सोलर लाइटों की जांच कराई जाए, खराब लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए, ताकि गांव की सड़कों पर वास्तव में रोशनी पहुंच सके। वहीं नानपुर प्रखंड बीपीआरओ ज़ीशान अहमद ने कहा कि जब-जब ख़राब हो सोलर जानकारी दें ठीक करवाया जाएगा

2 months ago | [YT] | 3

Bemishal India News

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बनेगी बेंच-टेबल, चार प्रखंडों में एमओयू संपन्न

ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (स्वच्छ भारत मिशन) के तहत आज दिनांक 19.02.2026 को सीतामढ़ी जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिले के चार प्रखंडों—बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर, डुमरा एवं रीगा में संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों (PWMU) को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बेंच-टेबल निर्माण हेतु राय इंडस्ट्री, बक्सर (संजीत राय) के साथ एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित किया गया।
यह एमओयू संबंधित चारों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी, उप विकास आयुक्त, निदेशक (लेखा), निदेशक (NEP) तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक के समुचित निस्तारण के साथ-साथ उसके पुनर्चक्रण (री-साइक्लिंग) के माध्यम से उपयोगी सामग्री का निर्माण करना है। प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार की जाने वाली बेंच एवं टेबल का उपयोग पंचायत भवनों, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।
जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल प्लास्टिक कचरे की समस्या का समाधान होगा, बल्कि स्वच्छ एवं टिकाऊ विकास की अवधारणा को भी मजबूती मिलेगी।

2 months ago | [YT] | 13